Home Blog Page 2972

मीडिया रिपोर्ट में दावा- अपने ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी दुबई शासक की पत्नी

0

दुनिया के अमीर लोगों में शुमार और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। मीडिया रिपोर्ट से शुक्रवार को जानकारी मिली। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शेख की छठी पत्नी राजकुमारी हया एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। वह लंदन में शानदार जिंदगी जी रही हैं।

राजकुमारी हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की भी तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वे शेख मोहम्मद से तलाक लेने की अर्जी भी दायर करने वाली हैं। हालांकि, इनकी शादी में दो देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध भी जुड़े हुए थे। पिछले हफ्ते राजकुमारी हया 271 करोड़ रुपये और दोनों बच्चों को लेकर दुबई से फरार हो गई थीं।

हया जर्मनी होते हुए ब्रिटेन भाग गईं और वहां उन्होंने बकिंगम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत कई सौ करोड़ की बताई जा रही है। बकिंघम पैलेस गार्डेंस ऐसा इलाका है, जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं। पति-पत्नी के बीच दरार तब आई, जब पिछले साल शेख मोहम्मद की एक बेटी शेखा लतीफा ने देश से भागने की कोशिश की। इसके बाद राजकुमारी हया और शेख मोहम्मद के बीच भी रिश्ते असामान्य हो गए।

कविता लिख जताई नाराजगी :- 
69 वर्षीय शेख मोहम्मद बिन राशिद एक कवि भी हैं। राजकुमारी हया की बेवफाई पर एक कविता लिख इंस्टाग्राम पर शेयर की। कविता का शीर्षक है – ‘यू लिव्ड एडं यू डाइट’। उन्होंने अरबी भाषा में कविता लिखी कि अब मेरी जिंदगी में तुम्हारी कोई जगह नहीं रह गई है। मुझे अब फर्क नहीं पड़ता कि तुम जिंदा हो या मर गई। मोहम्मद शेख बिन राशिद की सात बीवियां और कुल मिलाकर 23 बच्चे हैं।

आम बजट- मिडिल क्लास का हाथ खाली.

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है और इसको लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं. आम लोगों की बजट से ढेरों उम्मीदें थीं और ऐसे में आम जनता जानना चाहती है कि बजट के बाद उनकी जेब पर क्या असर पड़ रहा है. यहां पर आप इसके बारे में जान सकते हैं.

आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

टैक्स 
इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानि अगर आपकी आमदनी पांच लाख रुपये तक है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले की तरह हैं. 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को 20 फीसदी की दर से टैक्स पहले की तरह देना होगा. आमदनी पांच लाख से ऊपर होने पर 2.5 लाख से 5 लाख तक पर 5 फीसदी, 5 लाख से 10 लाख पर 20 फीसदी और 10 लाख से ऊपर की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा.

बड़े अमीरों पर टैक्स का बोझ बढ़ा 
बड़े अमीरों पर टैक्स का बोझ और अधिक बढ़ाया गया है. 2 करोड़ से 7 करोड़ के बीच आमदनी वाले पर अतिरिक्त टैक्स बढ़ाया गया है. 2 करोड़ से 5 करोड़ की आमदनी पर 3 फीसदी और 5 करोड़ से ऊपर आमदनी वालों को 7 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना होगा.

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा 
आपकी आमदनी कुछ भी हो आपको डीजल और पेट्रोल पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस बढ़ाए गए. इस तरह डीजल और पेट्रोल दो-दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा.

सस्ते घर लेने वालों को खुशखबरी 
45 लाख रुपये तक का नया घर लेने वालों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें लिए गए हाउसिंग लोन के ब्याज पर 3.5 लाख रुपये तक टैक्स पर छूट मिलेगी. पहले 2 लाख तक टैक्स में छूट थी.

MSME के लिए लोन लेना आसान 
बजट में किए गए प्रावधानों के मुताबिक एमएसएमई के लिए लोन लेना आसान होगा. यानि आपकी जेब में कम पैसे हैं तो भी आप लघु और मध्य उद्योग धंधे कर सकते हैं. सरकार ने त्वरित लोन लेने की प्रक्रिया को और आसान बनाने की बात कही है.

छोटे और मध्य कारोबारियों को राहत 
बजट में छोटे और मध्य कारोबारियों को भी राहत दी गई है. अब तक 250 करोड़ के टर्नओवर वालों को 25 फीसदी टैक्स देना पड़ता था. अब इसे बढ़ाकर 400 करोड़ कर दिया गया है. यानि 400 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाली कंपनियों पर 25 फीसदी का टैक्स लगेगा.

खुदरा कारोबारियों को पेंशन 
छोटे कारोबारियों और दूकानदारों को पेंशन मिलेगी यानि उनकी जेब भरी रहेगी. 1.5 करोड़ सालाना का टर्नओवर देने वाले खुदरा यानी छोटे कारोबारियों को सरकार पेंशन देगी. इसके लिए नई योजना पर काम किया जा रहा है.

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को मिली सौगात 
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को इस बजट में सौगात दी गई है. उन्हें इसके लिए लोन पर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट दी जाएगी. इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए जो लोन दिया जाता है उसके ब्याज पर 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का एलान किया गया है.

इस तरह बजट के बाद सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने आम लोगों से लेकर हरेक वर्ग के लिए कुछ न कुछ एलान किए हैं. हाउसिंग सेक्टर के लिए किए गए एलान से लोगों के लिए घर खरीदना सस्ता होगा और 2022 तक सरकार का सबको घर देने की योजना को पूरा किया जा सकेगा.

बजट से अच्छे दिन की उम्मीद करने वालों को महंगाई की मार, अगले ही दिन पेट्रोल-डीजल ने लगाई 2 रुपए से ऊपर की छलांग

0

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के बाद आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है। पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये एडिशनल एक्साज ड्यूटी और 1 रुपये रोड और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस लगने के बाद पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 2 रुपये 45 पैसे बढ़कर 72 रुपये 96 पैसे हो गए है। वहीं डीजल के दाम में 2 रुपये 36 पैसे का इजाफा होकर 66 रुपये 69 पैसे हो गए हैं।

View image on Twitter

वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 76.15 रुपये थे जो बढ़कर 78.57 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.4 से बढ़कर आज 69.9 रुपये हो गए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 73.19 रुपये थे जो बढ़कर 75.46 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 67.96 से बढ़कर आज 70.48 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम शुक्रवार को 72.75 रुपये थे जो बढ़कर 75.15 रुपये हो गया है। वहीं डीजल के दाम 66.23 से बढ़कर आज 68.59 रुपये हो गए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई का खतरा बढ़ गया है। देश की अधिकांश परिवहन व्यवस्था डीजल चालित वाहनों पर निर्भर है। डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन का की लागत बढ़ेगी, इससे वस्तुओं की कीमत बढ़ेगी।

इस लड़की के शरीर से एक्सरसाइज करते वक्त पसीने के जगह निकलता है खून, डॉक्टर भी हैं हैरान !

0

दोस्तों क्या आपने कभी सुना है कि किसी लडकी के शरीर से एक्सरसाइज करते समय खून निकलता हो, नहीं ना, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लडकी के बारे में बताने जा रहे है जिसके शरीर से एक्सरसाइज के समय खून निकलता है । बताया जा रहा है कि ये लडकी इटली की रहने वाली है दरअसल, इटली की रहने वाली 21 साल की एक लड़की अजीबो-गरीब बीमारी से परेशान है, जिसके शरीर से किसी भी तरह की शारीरिक मेहनत करने पर पसीने की जगह खून निकलने लगता है ।

लड़की की ऐसी हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं कि आखिर पसीने की जगह खून क्यों निकलने लगता है । उसके बाद डॉक्टर्स ने लड़की की जांच की, जिसमें पता चला कि लड़की को ब्लड स्वेटिंग नाम की एक बीमारी है । बता दें कि इस बीमारी में इंसान के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता है । फिलहाल इस लड़की का इटली में इलाज हो रहा है । साथ ही डॉक्टर उसके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर ब्लड स्वेटिंग को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ।

छत्तीसगढ़/सीएम बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन का किया आग्रह

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार और खुशहाली लाने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में लघु वनोपज प्रसंस्करण, कृषि प्रसंस्करण एवं खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित ऐसे सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों, जिनमें किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता हो, की स्थापना के लिए वन संरक्षण अधिनियम में आवश्यक संशोधन करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने ऐसे कार्यों को वानिकी गतिविधियों में शामिल करने का आग्रह करते हुए कहा है कि इससे वन क्षेत्रों में ऐसे प्रसंस्करण उद्योगों की बड़ी संख्या में स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण वन क्षेत्रों के निवासियों को  निर्बाध विद्युत आपूर्ति’ सुनिश्चित करना अत्यंत कठिन कार्य है। बिना ऊर्जा के किसी भी समुदाय की आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। इस समस्या के निराकरण के लिए यह आवश्यक है कि वन क्षेत्रों में एक से 5 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र परियोजनाओं की स्थापना हेतु अनुमति प्रदान की जाए। इसके लिए  नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन-क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने इसके लिए भी ‘वन संरक्षण अधिनियम’ के प्रावधानों में संशोधन करने तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं को ‘हरित गतिविधि’ मान्य करने का आग्रह किया है। 
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के कुल भू-भाग का 44 प्रतिशत भाग वनों से आच्छादित है। छत्तीसगढ़ को ‘हरित प्रदेश’ अथवा सम्पूर्ण देश को शुद्ध वायु आपूर्ति करने वाले राज्य होने का गौरव प्राप्त है। लेकिन वनों के आधिक्य के कारण वन क्षेत्रों के निवासियों का जीवन अत्यंत कठिन है।  इन क्षेत्रों में ‘वन अधिनियम’ एवं ‘वन संरक्षण अधिनियम’ के कड़े प्रावधानों के कारण कृषि, व्यापार, उद्योग, सेवा क्षेत्र, संचार एवं परिवहन गतिविधियों का प्रसार अत्यंत सीमित है। इससे वन क्षेत्रों के निवासियों की आय में वृद्धि, गरीबी में कमी एवं जीवन स्तर में वृद्धि एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के चिन्हांकित 10 आकांक्षी जिलों में से 9 जिलों के अधिकांश भागों में वन हैं। वन क्षेत्रों के निवासियों के जीवन में खुशहाली लाना राज्य सरकार का नैतिक दायित्व है, लेकिन इसमें केन्द्र सरकार का पूर्ण  सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऐसा क्या कह दिया कि कांग्रेस में मच गया बवाल…

0

कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक अगले हफ्ते बुलाई जा सकती है, लेकिन उससे पहले कई नेता राहुल गांधी की वापसी की वकालत कर रहे हैं तो कुछ नेता गांधी परिवार से इतर किसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष न बनाने की नसीहत दे रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ से पार्टी के उम्मीदवार रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसने एक नया विवाद शुरू कर दिया है। उनके इस ट्वीट से कई वरिष्ठ नेता नाराज भी बताए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर  लिखा है कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सीडब्ल्यूसी से मेरा आग्रह है कि कार्यकर्ताओं की भावना को देखते हुए किसी कमजोर नेता को थोपने की बजाय एआईसीसी का खुला सत्र बुलाकर एक सशक्त और सक्षम अध्यक्ष का चुनाव किया जाये,जो बीजेपी और आरएसएस से लडऩे की हिम्मत रखता हो। यह ट्वीट कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को नागवार गुजर रहा है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि मैं आचार्य प्रमोद को इतना ही कहना चाहूंगा कि वो सीडब्ल्यूसी के नेताओं की सामूहिक समझ पर भरोसा रखें। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम कल्कि फाउंडेशन के संस्थापक हैं। 2014 का चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर उत्तरप्रदेश के संभल से लड़ा था वही 2019 में लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ  चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर रहे। आचार्य प्रमोद कृष्णम सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हैं। 

छत्तीसगढ़/हरेली, तीजा और कर्मा जयंती पर भी अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में इस साल से 5 नई छुट्टियों का ऐलान किया है। विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा पर पहले ही सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर चुकी भूपेश सरकार ने शुक्रवार को हरेली, हरितालिका तीज और कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस वर्ष हरेली त्यौहार 1 अगस्त को जबकि हरितालिका तीज 2 सितंबर को मनाया जाएगा वहीं कर्मा जयंती 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले इन त्यौहारों के लिए प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी नहीं दी जाती थी

अजीत जोगी की जाति को लेकर फिर शुरू हुआ सियासी संग्राम

0

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति को लेकर सियासी संग्राम एक बार फिर से शुरू हो गया है. सूबे में चुनाव से पहले अजीत जोगी की जाति को लेकर खूब राजनीति हुई लेकिन अब इस पर कोई बात तक नहीं करना चाहता है. सत्ता में रहते हुए अजीत जोगी की जाति मामले को उछालने वाली बीजेपी के प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी का कहना है कि मामला कोर्ट में है, इसलिए कुछ कहना उचित नहीं है. वहीं, सत्ताधारी दल कांग्रेस अब अपनी ही पार्टी से कभी मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी को अप्रसांगिक मानने लगी है.

जोगी ने भी कर ली है जाति बताने की पूरी तैयारी

इस बार अजीत जोगी ने भी अपनी जाति को बताने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. दरअसल अजीत जोगी की जाति का विवाद साल 2000 से चल रहा है. अक्टूबर 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने हाईपावर कमेटी का गठन कर जोगी की जाति का पता लगाने का आदेश दिया. कमेटी को दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन इसका गठन ही 2013 में किया जा सका. इस कमेटी की रिपोर्ट दबी रही. बाद में एक और कमेटी बनाई गई और जून 2017 में इसकी रिपोर्ट आई. हाईपावर कमेटी ने जोगी को आदिवासी मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद अजीत जोगी हाईकोर्ट चले गए.

कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर आरोप लगाते हैं जोगी

जाति के मामले में अजीत जोगी कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर आरोप लगाते हैं. अजीत जोगी कहते हैं कि पहले तो बीजेपी सरकार ने 15 साल तक परेशान किया और अब भूपेश सरकार उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रही है. जोगी की छत्तीसगढ़ की राजनीति में शीर्ष पर आने के बाद उनके साथ विवाद जुड़ता गया. जाति के इस मामले में जोगी खुद को कैसे सही साबित करते हैं. यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

बिहार के छठ पर्व के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा, अब उठी ये मांग

0

छत्तीसगढ़ में रहने वाले बिहार के लोगों को भूपेश सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. बिहार के पारंपरिक पर्व छठ पूजा के दिन अब छत्तीसगढ़ में भी शासकीय अवकाश रहेगा. सरकार ने इसका ऐलान कर  दिया है. छठ पूजा के साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर भी छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश की घोषणा की है. इससे प्रदेश के एक बड़े जन समुदाय को लाभ मिलेगा. विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग प्रदेश में लंबे समय से की जा रही थी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय अवकाश की घोषणा को लेकर एक ट्वीट किया है. सीएम बघेल ने लिखा है- आप सभी को सूचित करते हुआ बड़ा हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन ने आदिवासी समुदाय की मांग एवं प्रदेश के बड़े जनसमुदाय में प्रचलित छठ पर्व की परंपरा को देखते हुए विश्व आदिवासी दिवस एवं छठ पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

View image on Twitter

आप सभी को सूचित करते हुआ बड़ा हर्ष हो रहा है कि छत्तीसगढ़ शासन ने आदिवासी समुदाय की मांग एवं प्रदेश के बड़े जनसमुदाय में प्रचलित छठ पर्व की परंपरा को देखते हुए विश्व आदिवासी दिवस एवं छठ पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

राज्य शासन द्वारा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस और 2 नवम्बर छठ पूजा का ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में परिवर्तित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है. आदिम जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन के इस निर्णय से आदिवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है.

इधर छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस पर समान्य अवकाश के ऐलान के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व तीजा पर भी अवकाश देने की मांग की जा रही है. दुर्ग जिले के भिलाई नगर सीट से विधायक देवेन्द्र यादव ने इस मांग को लेकर सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. इसमें तीजा पर्व पर भी अवकाश घोषित करने की मांग की है.

छत्तीसगढ़ : कुत्तों से परेशान बुजुर्ग ने CM भूपेश बघेल को किया कॉल, फिर कुत्ता पकड़ने खुद निकले साहब

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक रोचक मामला सामने आया है. आवारा कुत्तों से परेशान एक बुजुर्ग ने सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कॉल कर शिकायत कर दी. इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और खुद साहब कुत्ता पकड़ने निकल पड़े. इतना ही नहीं मामले में एक अधिकारी को निलंबित भी कर दिया गया है.

नगर निगम दुर्ग प्रशासन पर आवारा कुत्तों को लेकर उचित कार्यवाही करने की बजाय शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगा है. ऐसा ही एक मामला बीते गुरुवार को सामने आया. दुर्ग बोरसी निवासी रवि नायर ने आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कर दी.

सीएम से कही ये बात
बुजुर्ग रवि ने सीएम भूपेश बघेल को फोन कॉल किया और कहा, दुर्ग में आवारा कुत्तों का आतंक है. शिकायत के 48 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद सीएम हाउस से दुर्ग नगर निगम के आयुक्त के पास फोन आया. कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अफसर शिव शर्मा को निलंबित कर दिया गया.

इसलिए किया सीएम को कॉल
शिकायतकर्ता रवि नायर ने मीडिया को बताया कि दो दिन पहले शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. उल्टा मुझसे कहते हैं कि हमने शिकायत आगे बढ़ा दी है, अब निगम जाओ. इस पर मैंने यहां तक कहा कि मैं सीएम से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक से शिकायत करुंगा, फिर भी नहीं सुने. इसलिए सीएम को फोन किया.

आप हैं परेशान तो यहां करें शिकायत
आवारा कुत्तों के मामलों की शिकायत को लेकर निगम आयुक्त सुनील अग्रहरि ने तत्काल हेल्प डेस्क तैयार किया है. उन्होंने इसके लिए निगम कर्मी राजेंद्र मिश्रा को अधिकृत किया है. आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायत को लेकर निदान 1100 या फिर राजेंद्र मिश्रा के मोबाइल नंबर 8319860766 व 9669795455 पर शिकायत की जा सकती है.