Home Blog Page 3000

छत्तीसगढ़ /दुर्ग में बनेगा प्रदेश का चौथा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, केंद्र ने टोकन मनी में दिए 7 करोड़

0

 प्रदेश का चौथा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम दुर्ग में बनेगा। यह हॉकी स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। जिसमें नेशनल गेम्स से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट होंगे। इसके लिए सरकारी स्तर की कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने भी दुर्ग के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। इससे पहले राजनांदगांव, रायपुर और बिलासपुर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। 

दुर्ग में स्टेडियम के लिए चंदखुरी का प्राथमिकता

  1. दुर्ग जिले में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में के लिए दुर्ग में ही तीन जगह प्रस्तावित किया गया है। इसमें अंडा के पास स्थित चंदखुरी को प्राथमिकता के साथ पहले नंबर पर रखा है। इसके अलावा धनोरा और दुर्ग शहर में भी जगह प्रस्तावित कर खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम प्रदेश का चौथा स्टेडियम होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने टोकन मनी के रूप में 7 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दे दी है।
  2. कैंपस में स्विमिंग, रेस्टोरेंट और हॉस्टल समेत अन्य की सुविधा शासन की स्वीकृति मिलने के बाद दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ की नींव रखी जाएगी। इस एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मिलने वाली सभी सुविधा मिलेगी। जिसमें बैठने के लिए केबिन, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग, आईसबाथ, मीडिया केबिन आदि सभी सुविधा जो एक अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होती हैं, वो सभी दुर्ग के स्टेडियम में होगी। 
  3. 2021 में नेशनल गेम्स, नए स्टेडियम से मिलेगी बड़ी मदद छत्तीसगढ़ में 2021 में नेशनल गेम्स होने हैं। ऐसे दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का बनाना बेहतर होगा। नेशनल गेम्स में तीन से चार ग्राउंड लगते है। दुर्ग में बनने से बीच की दूरी कम हो जाएगी। दुर्ग से रायपुर की दूरी 38 किलो मीटर है और राजनांदगांव से 27 किलो मीटर। अगर दुर्ग में यह एस्ट्रोटर्फ बनता है तो नेशनल गेम्स की मेजबानी भी दुर्ग को मिलेगी। 
  4. चंदखुरी ग्राम पंचायत से मिली एनओसी दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ चार जगह की जमीन बताई गई है। चंदखुरी सरपंच ने तो एनओसी तक दे दिया है। चंदखुरी में 5.7 एकड़ की जमीन है। नक्शा और खसरा विभाग को सौंप दिया गया है। धनोरा में 24 एकड़, कोलिहापुरी में 4.5 एकड़, नेशनल पब्लिक स्कूल दुर्ग में जमीन देखी गई है। 
  5. जानिए दुर्ग में हॉकी की स्थिति क्या… 
    • 350 से अधिक खिलाड़ी रोजाना करते हैं अभ्यास। 
    • 25 खिलाड़ी औसतन हर साल नेशनल खेलते हैं। 
    • 10 से अधिक खिलाड़ी खेल चुके है इंडिया टीम। 
    • 15 से अधिक खिलाड़ी खेलो इंडिया में सिलेक्ट। हर साल 25 से अधिक नेशनल खिलाड़ीजिले के हॉकी खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हर साल 25 से 30 खिलाड़ी नेशनल टीम में शामिल हो रहे हैं। सबा अंजुम, बलविंदर कौर, हेमलता ने दुर्ग का नाम रोशन किया। लीना राजेश्वर, अंजली भी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परफार्म कर रही है। 
  6. खेलो इंडिया स्कीम के तहत बनेंगे स्टेडियम केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ को 6 खेलों में स्टेडियम और ग्राउंड के लिए प्रस्ताव मांगा था। जिसमें हॉकी के लिए दुर्ग जिले के खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव तैयार कर खेल विभाग को सौंपा है। इसका प्रस्ताव सीएम, कलेक्टर और संबंधित मंत्रियों को भी दिए गए है। दुर्ग में हॉकी एस्ट्रोटर्फ की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। 
  7. रायगढ़ व जगदलपुर ने भी की थी दावेदारी छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया स्कीम के तहत हॉकी एस्टोटर्फ, वालीबॉल इंडोर, बैडमिंटन इंडोर कोर्ट, फुटबॉल, एथलेटिक्स और स्विमिंग के लिए फंड जारी किया था। इसके लिए प्रस्ताव खेल विभाग के माध्यम से मंगाए गए। जिसमें एस्ट्रोटर्फ के लिए दुर्ग के अलावा जगदलपुर और रायगढ़ ने भी प्रस्ताव दिया था। प्रदर्शन को देखते हुए दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ पर सहमति बन गई है। 
  8. जल्द से जल्द कराएंगे इसका एक्जीक्यूशन दुर्ग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए। जिन्होंने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। इस संबंध में मैंने अफसरों को निर्देशित किया है। हम जल्द से जल्द इसका एक्जीक्यूशन कराएंगे। ताकि जिले के खेल प्रतिभा को बढ़िया प्लेटफॉर्म मिल सके। खेल प्रेमियों की लंबे समय से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की मांग थी।

BJP नेता की तीसरी शादी पर अलका लाम्बा बोलीं- पहले की दो बीवियों को ट्रिपल तलाक दिया? या फिर..

0

इस पर आप नेता और विधायक अलका लाम्बा ने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है कि – ‘ क्या पहले वाली दो बीवियों को ट्रिपल तलाक़ दिया गया या फिर साहेब के नक्शे कदमों पर चलते हुए यूँ ही …. ??? BJP का कोई नेता गिरफ्तारी से बचने के लिये राखी बंधवा रहा है तो कोई शादी रचा रहा है ‘

भाजपा नेता शंकरभाई अमलियार गुजरात के दाहोद जिला इकाई के अध्यक्ष हैं। शंकरभाई अमलियार की यह तीसरी शादी है। ज्योत्सनाबेन भी भाजपा नेता ही है। वह दाहोद जिला इकाई के महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष हैं। और वह दाहोद में एमएससी के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रही हैं। अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक़ – शंकर की पहली पत्नी की मृत्यु 2010 में हुई। उसके बाद साल 2011 में शंकरभाई ने ज़लोडे के ज्योत्सनाबेन के साथ दूसर शादी की। लेकिन, दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। घरेलू विवादों के कारण शंकरभाई और ज्योत्सनाबेन पिछले एक साल से अलग थे।

जिसके बाद उन्होंने 20 जून को अपने से 18 साल छोटी युवती जल्पाबेन के शादी कर ली। बताया जा रहा है कि जल्पाबेन भी भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह पिछले कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय हैं।

असम के कई हिस्सों में भारी बारिश, बांस की नाव से सड़क पार कर रहे लोग

0

गुवाहाटी

भारत के उत्तरपूर्वी राज्यों मानसून ने जबरदस्त दस्तक दी है जिसकी वजह से वहां पर भारी बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से वहां पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, देश के कई अन्य इलाकों में अभी तक बारिश का इंतजार किया जा रहा है।

पानी का सैलाब

असम के तामूलपुर इलाके में भारी बारिश की वजह से मुख्य पुल बह गया। जिस वजह से वहां के लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। इतना ही नहीं बल्कि भारी बारिश से राज्य के कई इलाकों में सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया है और घरों में पानी घुस गया है।

बांस की नाव से सड़क पार

इसम के कई इलाकों में इस वक्त जिधर देखो उधर पानी ही पानी है। लोग मुख्य मार्ग पर जाने के लिए बांस की नाव का सहारा ले रहे हैं जिसकी कुछ तस्वीरें भी आ चुकी हैं। लोग यहां पर किस तरह से बांस की बनी हुई नाव से आने—जाने का काम कर रहे हैं। लोग बांस से बनी इन्हीं नावों पर अपनी साइकिल और बाइक भी चढ़ाकर ले जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश से यहां पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

अख्तर ने बाबर आजम को दी सलाह, भारतीय कप्तान से सीखे खेलने की कला

0

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बाबर आजम को उनके आदर्श विराट कोहली से सीख लेने की सलाह दी है. पूर्व तेंजबान ने कहा कि आजम को अपने आदर्श से खेलने की कला सीखनी चाहिए. उन्हें कोहली से हालात में तालमेल बैठाकर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने सीखना चाहिए. अख्तर ने कहा कि आजम पाकिस्तान के लिए रन बना तो रहे हैं लेकिन वह मैच को खत्म नहीं कर पा रहे हैं.

अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अख्तर ने बाबर आजम से कहा कि अगर विराट कोहली तुम्हारा आदर्श है तो उसकी तरह खेलना भी सीखो. भारतीय कप्तान ने काफी मुश्किल हालातों में भी रन बनाए. उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों को देखने पर पता चलेगा कि ये सभी अर्धशतक के बाद और अधिक आक्रामक हो जाते हैं. उन सभी की रन गति बढ़ जाती है. आजम को इन खिलाड़ियों से सीखने की जरूरत है.

पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने हैरिस सोहेल की तारीफ भी तारीफ की. हैरिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर 89 रन बनाए थे. वहीं बाबर आजम ने 80 गेंदों पर 69 की पारी खेली थी. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 49 रनों से मात दी थी.और इस हार के साथ विश्व कप में साउथ अफ्रीका का अभियान खत्म हो गया. वहीं पाकिस्तान के पास अभी भी अंतिम चार में जगह बनाने के लिए मौका है.

अब कभी नहीं रिलीज होगी डॉन सीरीज की फिल्में, सामने आई ये बड़ी खबर

0

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म डॉन सीरीज को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। जी हां अगर आप इस सीरीज की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो जाहिर तौर पर ये बुरी खबरी ही है। आई खबरों में बताया जा रहा है कि, ‘डॉन’ सीरीज के मेकर्स अभी ‘डॉन 3’ को लेकर कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।

बीते दिनों आई खबरों में कहा जा रहा था कि फिल्म से अभिनेता शाहरूख खान का पत्ता साफ हो गया है और उनकी जगह पर रणबीर कपूर को लेने की बात चल रही है। वहीं ये भी कहा गया है फिल्म में शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही फिल्म से किनारा कर लिया गया है। हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाह ही निकली।

‘डॉन’ सीरीज के मेकर्स अभी ‘डॉन 3’ को लेकर कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि शाहरुख खान खुद भी अभी ‘डॉन 3’ को करने के मूड में नहीं हैं। वहीं ये भी माना जा रहा है कि अब ये फ्रेंचाइजी खत्म होने की कागार पर है।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की ताजा रिपोर्ट में इस बात का इशारा दिया गया है कि अब से दर्शकों को कभी भी ‘डॉन’ सीरीज की फिल्में देखने को नहीं मिलेंगी। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि, ‘जो खबरें डॉन सीरीज को लेकर आ रही हैं, वो सरासर गलत हैं। फरहान अख्तर के पास इस समय डॉन 3 के लिए कोई भी स्क्रिप्ट नहीं है।

वो अपने एक्टिंग और म्यूजिक करियर में व्यस्त हैं। उन्होंने पिछले 9 सालों में एक भी फिल्म डायरेक्ट नहीं की है। उनकी एक डायरेक्टर के तौर पर आखिरी फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम डॉन 2 था। ऐसा लग रहा है कि डॉन सीरीज अब खत्म होने की कगार पर है।’

अधीर रंजन ने भाजपा पर साधा निशाना, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘बड़ा सेल्समैन’

0

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘बड़े सेल्समैन’ हैं जो इस चुनाव में अपने उत्पाद को बेचने में सफल रहे, जबकि कांग्रेस अपना उत्पाद बेचने में विफल रही। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार को अपनी प्रशंसा सुनने का नशा है और वह अतीत की कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं करना चाहती है।विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा की सत्ता में वापसी इसलिए हुई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत बड़े सेल्समैन हैं, जबकि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपनी बातों को बाजार में ठीक से नहीं ला पाई। उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री बहुत बड़े सेल्समैन हैं। हम (कांग्रेस) अपने प्रॉडक्ट बेचने में असफल रहे, इसलिए हम लोकसभा चुनाव हार गए।’

सारंगी पर साधा निशाना 

राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोलते हुए चौधरी ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला किया। केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि सारंगी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफें करने में हद पार कर दी हैं।

चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति की आलोचना नहीं करती है। हम विभिन्न मुद्दों पर इसकी विफलता के लिए सरकार को लामबंद करना चाहते हैं। 

मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए चौधरी ने कहा कि देश सूखे की समस्या से जूझ रहा है लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों ने लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्हें लगता है कि सारा काम प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। चौधरी ने कहा, ‘उन्हें (भाजपा सांसद) लगता है कि मोदी की तारीफ करना पर्याप्त है, मोदी बाबा पार लगाएंगे।’

चौधरी ने एनडीए के सदस्यों को याद दिलाया कि कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं कांग्रेस सरकार ने शुरू की थीं। उन्होंने कहा कि कई बड़े सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) भी कांग्रेस के शासन में स्थापित किए गए थे। चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के हित के लिए शुरू की गई कई योजनाओं के नाम भाजपा ने बदल दिए हैं। 

भाजपा द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले का आरोप लगाने पर चौधरी ने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ था तो यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जेल में क्यों नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों अब भी संसद में क्यों हैं। 

ओडिशा : अधिकारी से उठक-बैठक लगवाने वाले बीजद विधायक गिरफ्तार

0

 ओडिशा में खराब गुणवत्ता की सड़कों को देखकर एक सरकारी अधिकारी से उठक-बैठक कराने वाले पाटनगढ़ विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक सरोज मेहरे को घटना के लगभग तीन सप्ताह बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अपने चुनाव क्षेत्र में खराब गुणवत्ता का काम करने के कारण लोक निर्माण विभाग (पीडल्ब्लूडी) के जूनियर इंजीनियर जयकांत सबर से उठक-बैठक लगवाने पर मेहर को सोमवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में विधायक को जनता के बीच जूनियर इंजीनियर से उठक-बैठक लगवाते हुए और आदेश नहीं मानने पर जनता द्वारा पीटे जाने की धमकी देते हुए देखा गया।

इसके बाद छह जून को इंजीनियर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

फिर से चर्चा में ‘पीली साड़ी’ वाली अधिकारी, इस बार डांस वीडियो हुआ Viral

0

 लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव के दौरान ‘पीली साड़ी’ वाली महिला के नाम से इंटरनेट सनसनी बनीं PWD ऑफिसर रीना द्विवेदी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं, वजह है उनका वायरल हो रहा टीक-टोक वीडियो, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं, हमेशा की तरह इस वीडियो में रीना हद से ज्यादा हसीन दिख रही हैं और उनका डांस भी बहुत ज्यादा खूबसूरत है।

PWD ऑफिसर रीना द्विवेदी 
‘पीली साड़ी’ वाली अधिकारी का अब डांस वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में रीना द्विवेदी स्कर्ट में दिख रही हैं और वीडियो किसी घर में शूट किया गया है, लोगों ने इस वीडियो पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं।

रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं 
‘पीली साड़ी’ Beauty के नाम से विख्यात

आपको बता दें कि रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी में अधिकारी के रूप में तैनात हैं। मतदान के दौरान उनकी पीली साड़ी वाली फोटो पर काफी चर्चाएं हुई थीं, लोगों ने उनकी खूबसूरती की बहुत तारीफ की थी, वायरल तस्वीरों में कहा गया था कि रीना मिस जयपुर रह चुकीं हैं, जिस पर रीना ने खंडन करते हुए मीडिया के सामने आकर कहा था कि मैं साफ-साफ कहना चाहती हूं कि मैं न मिस जयपुर रही हूं और ना ही कभी इस तरह के किसी कॉम्प्टीशन में भाग लिया है। ये तस्वीरें कुछ मीडियाकर्मियों ने तब ली हैं जो मैं मतदान केंद्र पर जा रही थी।

रीना मूल रूप ये उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली हैं… 
कौन हैं रीना द्विवेदी

रीना मूल रूप ये उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली हैं, रीना लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। साल 2004 में उनकी शादी पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी लेकिन 2013 में उनके पति की मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें पति की जगह पर नौकरी दी गई। रीना का एक 13 साल की बेटा है।

मोहनलालगंज 
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं तस्वीरें

लोकसभा चुनाव के दौरान रीना की मोहनलालगंज के नगराम पोलिंग बूथ में ड्यूटी थी जहां पर खिंची गई तस्वीरों से वो चर्चा में आई थीं, वे कहती है कि उन्हें भोजपूरी फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अब उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, इंटरनेट पर चर्चा पर आने पर उन्होंने कहा कि अगर अब फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो जरूर विचार करूंगी।

बाड़मेर पंडाल हादसा: 14 मौतों के बाद जागी राजस्थान सरकार, लिया बड़ा फैसला

0

 राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल गांव में रविवार शाम राम कथा के दौरान बंवडर से पंडाल गिरने से 14 की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। जसोल में हुई मौतों के बाद राजस्थान सरकार ने बड़े आयोजनों के दौरान पंडाल लगाए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने का फैसला किया है।सीएम ने घायलों से की मुलाकात

बाड़मेर पंडाल हादसे के पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। एमडीएम अस्पताल में भर्ती छह मरीजों से गहलोत ने मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से भी इन लोगों के इलाज के बारे में जानकारी ली। घायलों से मुलाकात के पश्चात गहलोत ने कहा कि सभी घायलों का इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है। इस हादसे में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए घायलों को 20-20 हजार के मुआवजे की घोषणा गहलोत ने की।

टेंट के लिए जारी होगी गाइडलाइन

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं बालोतरा में भी जाकर आया हूं। सभी घायलों का समुचित उपचार किया जा रहा है। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए लगाए जाने वाले टेंट के लिए एक गाइड लाइन जारी की जाएगी। इस गाइड लाइन के आधार पर ही भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए टेंट लगेंगे ताकि फिर कभी ऐसा कोई हादसा नहीं हो।

परिजनों को ढांढ़स बंधाया

अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद गहलोत इस हादसे में मारे गए जोधपुर के व्यवसायी अविनाश व्यास के घर पर गए और संवेदना प्रकट की। इससे पहले गहलोत ने जसोल व बालोतरा का दौरा किया। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के घर जाकर परिजनों का ढांढस बंधाया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी उन्होंने मुलाकात की।

क्या है जसोल पंडाल हादसा

उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले के बालाेतरा इलाके के जसाेल गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रामकथा के दाैरान उठे बवंडर से पहले ताे लाेहे के पाइपाें से बना पांडाल (डोम) 20 फीट ऊपर तक उड़ गया, फिर नीचे गिरा। इसके बाद उसमें करंट दाैड़ गया। इससे 14 श्रद्धालुओं की मौत हाे गई, जबकि 70 से अधिक घायल है। हवा का वेग इतना तेज था कि करीब डेढ़ मिनट में ही पूरा पांडाल तहस-नहस हाे गया और किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

लोकसभा में मंत्री सारंगी ने विपक्ष से कहा, प्रधानमंत्री से माफी मांगें

0

केंद्रीय राज्यमंत्री और पहली बार सांसद बने प्रताप चंद्र सारंगी ने 17वीं लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए पहली बहस शुरू की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए विपक्ष को उनसे माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाते हुए सारंगी ने विपक्ष के विरोध के बीच नरेंद्र मोदी को ‘दुर्लभ राजनेता’ बताते हुए उनकी प्रशंसा की।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और कांग्रेस पर हमला करने के लिए सारंगी ने संस्कृत, उड़िया और बांग्ला भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कविताएं और संस्कृत श्लोक भी कहे।

सीधा-सादा जीवन जीने के लिए प्रसिद्ध सारंगी ने कहा कि करारी हार के बाद विपक्ष को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और उदार होकर अभूतपूर्व जनादेश पाने वाले मोदी की प्रशंसा करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में मोदी को हराने के लिए बने महागठबंधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने मिलावट को खारिज कर दिया और शुद्धता को स्वीकार कर लिया।

सारंगी ने कहा कि विपक्ष मोदी से ईष्र्या करता है और उसे टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।