Home Blog Page 3001

औपचारिकताएं पूरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा में हुए शामिल

0

विदेश सचिव से विदेश मंत्री तक का सफर तय करने वाले सुब्रह्मण्यम जयशंकर भाजपा में शामिल हो गए। उनका भाजपा में शामिल होना औपचारिकता मात्र था। मोदी सरकार में उन्हें विदेश मंत्रालय का दायित्व पहले ही सौंपा जा चुका है। इस दायित्व के साथ ही उनका पार्टी में शामिल होना लाजिमी था।विज्ञापन

View image on Twitter
View image on Twitter

सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर संसद भवन में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें मोदी कैबिनेट में विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सुषमा स्वराज के पास विदेश मंत्रालय का दायित्व था। सुषमा स्वराज ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था।

देश के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिकारों में से एक के. सुब्रह्मण्यम के बेटे एस जयशंकर को प्रधानमंत्री का करीबी माना जाता है। वह प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अहम रणनीति बनाने में हिस्सा रहे हैं।  

विशेषज्ञों का कहना है कि जयशंकर का काम करने का तरीका प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और जोखिम लेने के हिसाब से अच्छा रहा है। राजदूत के रूप में जयशंकर के काम करने के तरीके ने उन्हें विदेश सचिव के पद तक पहुंचा दिया।

बता दें कि जयशंकर 1977 के बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं। जयशंकर ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उन्हें परमाणु कूटनीति, अमेरिका और चीन के साथ संबंधों में बेहतर अनुभव है। उन्होंने 2008 के भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को लेकर हुई वार्ता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

68 साल के एक्टर से शादीं कर रही ये खूबसूरत एक्ट्रेस, Social मीडिया पर मचा हंगामा

0

हॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (Selena Gomez) अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल, सेलेना गोमेज ने कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में पहली बार हिस्सा लिया और उन्होंने रेड कारपेट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वो अपने 68 वर्षीय को-एक्टर बिल मुरे (Bill Murray) के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं। सलीना के इस पोस्ट ने फैन्स के होश उड़ा दिए और उन्होंने उनसे इस बात को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया।

अगर सेलेना के पोस्ट पर गौर किया जाए तो उनका लहजा मजाकिया था। दरअसल, 26 साल की सेलेना ‘द डेड डोन्ट लाई’ (The Dad Don’t Lie) फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट की तस्वीरों को साझा करते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘कान ने मैंने पहली बार हिस्सा लिया है, मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहत गर्व महसूस कर रही हूं’ साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में 68 साल के अपने को-स्टार बिल मुरे को लेकर लिखा ‘ और हां, मैं और बिल मुरे जल्द ही शादी करने वाले हैं।’

बता दें सेलेना गोमेज (Selena Gomez) ने कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes film Festival) में अपना डेब्यू किया है। वो रेड कारपेट अपनी अपकमिंग फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ पहुंची थी। उन्होंने व्हाइट कलर का स्लीट गाउन पहना हुआ था और गले में नेकलैस पहना था। उनकी रेड कलर की लिप्सिटक उनकी ड्रेस पर काफी जच रही थी। सेलेना ने स्लीट गाउन पर बन हेयरस्टाइल बनाया हुआ था, जो उनके लुक को पूरा कर रहा था।

मालकिन की गलती से आधे घंटे तक वॉशिंग मशीन में गोल-गोल घूमती रही बिल्ली और फिर…

0

अमेरिका के मिनेसोटा से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, यहां फेलिक्स नाम की एक बिल्ली घर में रखी वॉशिंग मशीन में जाकर बैठ गई. इस की भनक उस घर के मालिक को बिल्कुल भी नहीं लगी. जब उन्होंने कपड़े घोना शुरु किया तो वॉशिंग मशीन चालू कर दी. उसके बाद वॉशिंग मशीन करीब 35 मिनट तक चलती रही. क्योंकि घर की मालकिन स्टेफनी वॉशिंग मशीन को एक्सप्रेस मोड पर लगाकर घर से बाहर चली गई थी.

जब वो वापस आई तो उन्होंने कपड़े निकालते वक्त बिल्ली को वॉशिंग मशीन में पाया. वॉशिंग मशीन के अंदर बिल्ली किसी तरह से खुद को बचाए रखा. लेकिन उसकी हालत बहुत खराब हो गई. उसके बाद मालकिन बिल्ली को लेकर तुरंत मिनेसोटे के एक एनिमल इमरजेंसी और रेफरल सेंटर लेकर पहुंचीं.

स्टेफनी की बेटी आशा कैरोल किरचॉफ ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया में एक स्टोरी शेयर की है. साथ ही बिल्ली के मेडिकल का खर्चा उठाने के लिए गो फंड मी पेज पर लोगों से मदद मांगी है. जिसके बाद दुनियाभर से लोग इस बिल्ली की मदद के लिए आगे आए हैं. आशा ने घटना को शेयर करते हुए बताया है कि इस घटना के बाद उनके परिवार का दिल टूट गया है.

वहीं बिल्ली फेलिक्स के लिए अभी तक 9800 डॉलर की मदद मिल चुकी है. लेकिन वह 10 हजार डॉलर तक मदद चाहते हैं. बता दें कि फिलहाल फेलिक्स अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदा है, उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है और फेफड़ों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से उसे निमोनिया हो गया है.

मंगल ग्रह पर नहीं पड़ेगी मर्दों की जरूरत, बिना पुरुषों के महिलाएं ऐसे पैदा करेंगी बच्चे

0

एक रिसर्च में सामने आया है कि मंगल ग्रह पर महिलाएं बिना पुरुष के ही स्पर्म के जरिए बच्चे को जन्म दे सकती हैं. खुलासा हुआ है कि बेहद कम ग्रैविटी में भी स्पर्म सुरक्षित रह सकता है. इससे मंगल ग्रह पर इंसानी जीवन बढ़ाने में मदद हासिल होगी.

ब्रिटिश एस्ट्रोनॉट हेलेन शर्मन ने दो साल पहले कहा था कि नासा की एक अप्रकाशित रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट में संभावित स्पेस क्रू मेंबर्स के सेक्शुअल डिजायर का विश्लेषण किया गया है. हेलेन के अनुसार, उस रिपोर्ट में सिफारिश की गई थी कि सभी महिलाएं या सभी पुरुषों वाली टीम को ही मंगल पर भेजा जाए.

इससे मंगल ग्रह पर जनसंख्या बढ़ाने को लेकर संशय पैदा हो गया था. लेकिन अब रिसर्च में सामने आया है कि फ्रोजेन स्पर्म बेहद कम ग्रैविटी में भी सुरक्षित पाए गए. रिसर्च के लिए प्रक्रिया में 10 हेल्दी डोनर के स्पर्म के सैंपल को फ्लाइट में भेजा गया. इस फ्लाइट में उन्हें आठ सेकंड तक बेहद कम ग्रैविटी का अहसास कराया गया. रिसर्च में पाया गया है कि इसमें भी स्पर्म सुरक्षित हैं.

वियना की यूरोपियन सोसायटी ऑफ ह्यूमन रिप्रोडक्शन एंड एम्ब्रियोलॉजी की मीटिंग में ये रिसर्च सामने आया है. यह मीटिंग सालाना होती है. बर्सिलोना की डिक्सेस वीमेन हेल्थ की मौन्टसेरैट बौडा ने इस मीटिंग में यह रिसर्च सामने लाया. उन्होंने रिसर्च हुआ पेपर पेश किया.

घी से भरा टैंकर पलटने के बाद बर्तन लेकर घी लूट ले जाने के लिए उमड़ा पूरा गांव, देखें वायरल VIDEO

0

 राजस्थान के सीकर जिले में लोसल डीडवाना सड़क मार्ग पर मोरडूंगा मोड के पास रविवार सुबह एक टैंकर पलट गया। टैंकर डीडवाना से सीकर आ रहा था। सड़क पार कर रही गाय को बचाने के प्रयास में वनस्पति घी से भरा टैंकर पलट गया था।

लोगों में मच गई होड़

टैंकर पलटने के बाद उसमें से घी सड़क पर बहने लगा। जैसे ही आस-पास के लोगों को यह पता चला तो वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और फिर लोगों में घी लूट ले जाने की होड़ गई। लोग घरों से बाल्टी, पीपे समेत अन्य कई बर्तनों में घी भरके ले गए।

देशी बताकर अपलोड किया वीडियो

सड़क किनारे पलटे टैंकर से घी लेकर जाने की पूरी घटना के लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में देशी घी के नाम से वायरल हो रहा है। बलबीर रणवां गणेशपुरा नाम के फेसबुक पेज पर ‘बड़ा हादसा: सीकर और नागौर बॉर्डर के पास मोरडूंगा तिराहे पर देशी घी का टैंकर पलटने से गांव वालों के मौज हो गई’ शीर्षक से अपलोड वीडियो को महज 21 घंटे में ही 257 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

सफाई के लिए कलेक्टर नाली में उतरे, कमलनाथ ने सराहा

0

एक जिले का मुखिया हाथ में फावड़ा और तसला लेकर नाली की सफाई करते नजर आए तो किसी को विश्वास नही होगा, मगर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के जिलाधिकारी कौषलेंद्र विक्रम सिंह ने सफाई अभियान को आम आदमी के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए अनोखी मिसाल पेश की है। जिलाधिकारी की इस पहल को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सराहा है। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और विदिषा के जिलाधिकारी सिंह के सफाई अभियान की चर्चा हर तरफ है। वे हर रोज विदिषा की सडक़ किनारे की नालियों की सफाई करते नजर आ जा जाते हैं। उनके हाथ मे फावड़ा होता है, साथ ही वे नालियों से निकलने वाले कचरे को तसले में भरकर फेकनें में लगे होते है। सिंह की इस पहल को सरकारी तंत्र के साथ आमजन का भी साथ मिल रहा है। 

जिलाधिकारी सिंह विदिषा की सफाई व्यवस्था को लेकर चिंतित थे। संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारियों को डांट डपटकर सिर्फ औसत दर्जे का काम लिया जा सकता है, मगर प्रोत्साहन और स्वयं की सहभागिता से भरपूर नतीजे निकाले जा सकते हैं। इतना ही नही जो काम समाज के लिए करना है, उसमें समाज को साथ लेकर ही अच्छे से किया जा सकता है।’’

मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस पहल की सराहना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘विदिशा कलेक्टर व उनकी टीम द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर किया जा रहा कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय है। यह दूसरों के लिये प्रेरक भी है, महात्मा गांधी जी का यही संदेश है कि कोई कार्य छोटा नहीं होता है, ठान लिया जाये तो हर चीज संभव है।’’

कप्तान का विश्वास मेरा आत्मविश्वास बढ़ाता है : जसप्रीत बुमराह

0

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार रात हुए मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान को जीत के लिए अंतिम चार ओवर में 32 रन चाहिए थे, लेकिन बुमराह के शानदार दो ओवर और मोहम्मद शमी की हैट्रिक ने मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया।

उन्होंने 10 ओवर में महज 39 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बुमराह ने मैच के बाद कहा, ‘जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है. इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है. मैं जान पाता हूं कि मुझे किस तरह से अपनी रणनीति को लागू करना है।’

बुमराह ने कहा, ‘हम देख रहे थे कि विकेट समय के साथ धीमी होती जा रही है इसलिए पुरानी गेंद के साथ हमें सटीक और स्टम्प पर गेंद करने की जरूरत थी।’

उन्होंने कहा, ‘यह बड़ा मैदान है और यहां रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी, लेकिन हमें अपने यॉर्कर पर ज्यादा निर्भर रहते हुए स्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत थी। यह मुश्किल मैच था, लेकिन मुझे अपने यॉर्क पर भरोसा था।’

मुकबाले में हैट्रिक लेने वाले शमी की बुमराह ने जमकर तारीफ की। बुमराह ने कहा, ‘शमी का हैट्रिक लेना बहुत अच्छा है क्योंकि ऐसे गेंदबाज होने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है। हम एक बेहतरीन यूनिट हैं और हम गेंदबाज हमेशा अपनी रणनीति के बारे में चर्चा करते रहते हैं। टीम के लिए यह अच्छी चीज है कि हर कोई विकेट लेकर योगदान दे रहा है।’

फिल्म लुका छुपी की शूटिंग के दौरान इस परेशानी से गुजर रही थी कृति सेनन

0

बॉलीवुड की अभिनेत्री कृति सेनन को आने वाले दिनों में आप फिल्म अर्जुन पटियाला में देखने वाले हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो देखने में काफी मजेदार और फनी हैं। फिल्म में कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अभिनेता वरूण शर्मा नजर आने वाले हैं। कृति सेनन मानती हैं कि एक्टिंग जैसे प्रोफेशन में हर कलाकार को अपने इमोशन्स को स्विच ऑफ और स्विच ऑन करना पड़ता है। कृति सेनन ने कहा कि, भले ही कोई आर्टिस्ट अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहा हो लेकिन एक बार कैमरा ऑन हो जाने के बाद रियल इमोशन्स को स्क्रीन पर दिखना नहीं चाहिए।

उन्होंने पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कहा कि, ‘एक एक्टर के तौर पर हमारी जिंदगी में भी टेंशन और स्ट्रेस जैसी चीजें होती हैं। फिल्म लुका छुपी के दौरान मैं अपनी पर्सनल लाइफ में एक जटिल दौर से गुजर रही थी और उस समय मेरे लिए वर्क पर फोकस कर पाना चुनौतीपूर्ण था, जब आप अर्जुन पटियाला जैसी बेहद फनी फिल्म में काम करते हैं तो आपको अपने इन इमोशंस को पूरी तरह शटडाउन करना पड़ता है और ऐसे इंसान की तरह बर्ताव करना पड़ता जिसे जोक्स मारना और मजे करना पसंद है। ये कहीं ना कहीं आपके बाहरी और भीतरी द्वंद को दिखाता है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘आप अपने असली इमोशन्स को स्क्रीन पर नहीं दिखा सकते क्योंकि इससे आपकी स्क्रीन पर परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इस हिसाब से ये थोड़ा जटिल प्रोफेशन है।’

इस​के अलावा कृति ने ये भी कहा कि उनको कॉमिक फिल्मों में काम करना पसंद हैं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, मुझ इस तरह का स्पेस पसंद है। यही कारण है कि मैं इस तरह की स्क्रिप्ट्स से इंप्रेस भी होती हूं। मुझे ऐसी फिल्में देखना भी पसंद है और एक्टर के तौर पर भी मैं ऐसी फिल्में एंजॉय करती हूं। मैं इस फिल्म के सहारे लोगों को हंसाना चाहती हूं।’

खैर अगर हम फिल्म अर्जुन पटियाला की बात करें तो इसका निर्देशन रोहित जुगराज ने किया है। वहीं भूषण कुमार और दिनेश विजान इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ये इसी साल 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

शिवसेना की अमेरिका को दो टूक, भारत के मामलों में अपनी नाक ना घुसेड़े

0

 शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में अमेरिका को दो भारतीय मामले में हस्तक्षेप ना करने को कहा है। सामना में छपे लेख में कहा गया है कि अमेरिका भारते के मामलों में अपनी नाक ना घुसेड़े। दरअसल अमेरिका के विदेश विभाग ने हाल ही में कहा था कि भारत में धर्म के नाम पर हिंसा बढ़ गई है और हिंदू संगठन अल्पसंख्यकों और मुसलमानों पर हमले कर रहे है। यह रिपोर्ट अमेरिका के विदेश विभाग ने तैयार की थी, जिसमे कहा गया है कि मोदी सरकार इन हमलों को रोकने में नाकाम रही है। अमेरिका के विदेश विभाग की इसी रिपोर्ट पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में तीखा पलटवार किया गया है।America has wrong perception 
खुद को दुनिया का पालनहार मानता है अमेरिका

सामना में छपे लेख का शीर्षक है अमेरिकी चुगलखोरी, जिसमे लिखा गया है कि अमेरिका में सरकार किसी भी क्यों ना हो, लेकिन ये लोग खुद को दुनिया का पालन हार मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि वो ही एकमात्र सत्ता हैं और पूरी दुनिया की होशियारी इन लोगों के पास है, ये खुद को लोगों को सीख देने वाला स्वघोषित ठेकेदार मानते हैं। हर अमेरिकी सत्ताधारी को ऐसा लगता है कि उनके पास ही दुनिया का ठेका है। ऐसे में अगर भारत में अल्पसंख्यकों और मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर ट्रंप सरकार के विदेश विभाग को चिंता है, लेकिन इसकी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

मगरमच्छ के आंसू

सामना में लिखा है कि जब पहले देश में गोमांस रखने की खबरें सामने आई थी तो उस वक्त भी अमेरिका ने मगरमच्छ के आंसू बहाए थे। देश की सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम इंडिया 2018 की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015-2017 के बीच भारत में जातीय हिंसा 9 फीसदी बढ़ी है और 822 घटनाओं में कुल 111 लोगों की मौत हुई है। इस रिपोर्ट को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने तैयार किया है। अमेरिका के पास दिव्य दृष्टि है, यही वजह है कि इन लोगों को छोटे देशों में होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन के मामले घर बैठे पता चल जाते हैं लेकिन ईराक में रासायनिक हथियारों के नाम पर इन लोगों ने जो किया उसे हर कोई जानता है।

इराक का जिक्र

सामना के संपादकीय में लिखा है कि ईराक में रासायनिक हथियार थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी आड़ में पूरे इराक को बर्बाद कर दिया गया। सद्दाम हुसैन को फांसी पर लटका दिया गया। लेख में वियतनाम, अफगानिस्तान, अरब स्प्रिंग का भी जिक्र करते हुए अमेरिका पर निशाना साधा गया है। इसमे कहा गया है कि इन तमाम देशों के मामलों में अमेरिका ने अपनी नाक घुसे़ड़ी थी। लेख में कहा गया है कि अमेरिका भारत के मामलों में भी अपनी नाक घुसेड़ने की कोशिश कर रहा है। भारत ने अमेरिका के दबाव पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया यही वजह है कि ट्रंप तिलमिलाए हैं।

अमेरिका को हस्तक्षेप की इजाजत नहीं

संपादकीय मे लिखा गया है कि आखिर अमेरिका को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की इजाजत किसने दी। अमेरिका को हिंदुस्तान के मामलो में हस्तक्षेप करना छोड़ देना चाहिए। अमेरिका की गुप्तचर विभाग के प्रमुख डेन कोट्स ने कहा था कि भारत में चुनाव के दौरान जातीय हिंसा हो सकती है, लेकिन बंगाल को छोड़ पूरे देश में शांतिपूर्ण चुनाव हुए। ऐसे में ट्रंप सरकार को खुद की स्थिति का आंकलन करना चाहिए, बजाए इसके कि वह भारत के मामलों में हस्तक्षेप करे।

देश के 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

0

भारत के सूखे से जूझ रहे इलाकों के लिए अच्छी खबर है। इस बार मॉनसून भले ही देरी से आया लेकिन अब मध्य भारत और दक्षिण भारत के जो हिस्से सूखे के संकट से ग्रस्त थे उनमें इस सप्ताह बारिश अच्छी होगी। उत्तरपूर्वी राज्यों में बारिश हो चुकी है और अब बिहार समेत उत्तरप्रदेश में भी बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

12 साल पहले भी हुई थी देरी

आपको बता दें कि पिछले 12 सालों में इस साल मॉनसून के लिए लोगों को सबसे लंबा इंतजार करना पड़ा है।, लेकिन अब पिछले 4 दिनों में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली और 10 राज्यों में गया है। मॉनसून ने 19 जून से तेज रफ्तार पकड़ी है तथा यह उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से इस हफ्ते देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मानसून अगले 24 घंटे में लखनऊ पहुंचेगा साथ बुधवार तक मुंबई में दस्तक देगा।

4 दिन में 700 किमी पहुंचा मानसून

मॉनसून रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बनारस तक पहुंच गया। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव से मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है। इसी वजह से पिछले 4 दिनों में ही इसने करीब 700 किमी के क्षेत्र का सफर तय कर लिया है।

मानसूनी बारिश शुरू

खबर है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंच गया और बेहतर बारिश हो रही है। यह जल्द ही राज्य के दूसरे हिस्सों में भी पहुंच जाएगा। मुंबई में मंगलवार को बारिश होगी तथा बुधवार को मॉनसून यहां पहुंच जाएगा।