Home Blog Page 3002

2 दिन में 12-13 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितनी बढ़ी कीमतें

0

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर वृद्धि होने लगी है. पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार को पेट्रोल की कीमतें 7 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं. वहीं डीजल का भाव 6 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है. आपको बता दें कि इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

पेट्रोल-डीज़ल की नई कीमतें जारी

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: क्रमश: 70.05 रुपये, 72.31 रुपये, 75.75 रुपये और 72.77 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर 63.90 रुपये, 65.82 रुपये, 66.99 रुपये और 67.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव से क्रूड महंगा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्रूड की कीमतों में उछाल आया है. क्रूड की कीमतें 3 फीसदी से ज्यादा उछल गई. अगर दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने रहते है तो कच्चा तेल यहां से 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है.

2 दिन में 12 से 13 पैसे की बढ़ोतरी
पिछले दो दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल और के दाम में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

छत्तीसगढ़ /‘चारों ओर अंधेरा है पहरेदार लुटेरा है’ पर सीएम का पलटवार, कहा-‘चौकीदार ही लुटेरा है’

0

शनिवार को धरने के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह के लगाए गए नारे “चारों ओर अंधेरा है पहरेदार लुटेरा है” पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। रमन के नारे के जवाब में उन्होंने पूर्व सीएम को “चौकीदार ही लुटेरा है” कहा। सीएम बघेल ने कहा कल बिजली को लेकर बहुत हल्ला हुआ, सारे घोटाले रमन सिंह के समय हुए हैं।

एक हवा का झोंका आता है और बिजली चली जाती है, व्यवस्था तो रमन सिंह के समय की ही है। ट्रांसफार्मर घोटाले से लेकर सारे घोटाले मड़वा में जो हुआ सब रमन सिंह के समय के हैं इन सबके जिम्मेदार रमन सिंह जी है।


 भाजपा की केंद्र सरकार ने सर्टिफाइड किया है कि यहां 97 % बिजली दी जा रही है, भाजपा के लोग ही अफवाह उड़ाते हैं तो मैं कहता हूं चारों ओर अंधेरा है और चौकीदार ही लुटेरा है। यहां 15 साल तक रमन सिंह जी ने चौकीदारी की है और लूटा भी उन्होंने ही है। 


वहीं राज्य सरकार द्वारा व्यावसायिक बैंकों में किसानों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफी के लिए पैसे दिये जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों से हमने वादा किया था कि उनके ऋण माफ करेंगें तो सबसे पहले ग्रामीण बैंकों का किया, अब राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण माफी के लिए रुपये हमने जारी किए हैं। हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं।

नक्सली ब्लास्ट में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत की जांच के मामले में उन्होंने कहा कि हमने इसमें कहा था कि जांच कराएंगे और पुलिस भी इसमें जांच कर रही है इसकी जांच के बिंदु तय हो गए हैं। 3 महीने में जांच करके रिपोर्ट मिल जाएगी।

पहले भी न्यायिक जांच और एनआईए जांच तो साथ साथ चल ही रहा थी क्योंकि यह एजेंसियां है फील्ड में जाकर जांच करती है और आयोग तथ्यों के आधार पर जांच करती है।

CM फडणवीस ने नहीं भरा पानी का बिल, BMC ने घर को घोषित किया डिफॉल्टर

0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं के आवास को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है. दरअसल, मुख्यमंत्री फडणवीस के घर का लगभग साढ़े 7 लाख रुपये (कुल 7,44,981) का पानी का बिल बकाया है. इस वजह से उनके घर को डिफॉल्टर घोषित किया गया है. फडनवीस के अलावा उनकी सरकार में कुल 18 मंत्रियों को भी डिफॉल्टर घोषित किया गया है.

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर किए गए याचिका में ये मामला सामने आया. इसमें पता चला है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों या नेताओं के आवास पर ही BMC का करीब 8 करोड़ रुपया बकाया है. आरटीआई के खुलासे के बाद वो नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनपर ये राशि बकाया है.

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

रेलवे पर भी है करोड़ों का बकाया
वहीं रेलवे पर भी पानी की सप्लाई के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का 869 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है. आरटीआई के एक सवाल के जवाब में इसकी जानकारी मिली है. पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2001 से अब तक नगर निकाय का 205.74 करोड़ रुपये बकाया है. इसी अवधि में मध्य रेलवे का 161.04 करोड़ रुपये का बिल भी लंबित है.

सरकार को घेरने का विरोधियों को मिला मौका
महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इस बात की संभावना है कि भाजपा एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ही अगुवाई में चुनाव लड़ेगी. चुनाव से पहले सीएम के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से वो विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. डिफॉल्टर की लिस्ट सामने आने से विपक्ष को मुख्यमंत्री पर निशाना साधने का मौका मिलेगा.

बता दें कि इस बार बीजेपी ने राज्य में 220 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. हालांकि कुछ दिन पहले उसकी सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा था कि वो चाहती है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना से हो.

बड़ी खबर : आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने दिया इस्तीफा

0

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने इस्तीफा दे दिया है। विरल आचार्य ने अपने निर्धारित कार्यकाल से छह महीने पहले इस्तीफा दे दिया है। उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए 23 जनवरी 2017 को आरबीआई में शामिल किया गया था।

अमायरा दस्तूर ने मेंटल है क्या में एक हंसमुख बेकर लड़की के अवतार में नजर आएँगी।

0

फिल्म में अमायरा दस्तूर एक आधुनिक शहर की लड़की है और वह वास्तविक जीवन में भी वैसी ही है है, फिल्म में सिल्वर स्क्रीन पर वे राजकुमार राव की शहरी नवविवाहित पत्नी की भूमिका में होगी, यह एक हास्यप्रद थ्रिलर फिल्म है । अपने किरदार को और भी मधुर बनाने के लिए, अमायरा फिल्म में एक बेकर की भूमिका में नजर आएँगी वे फिल्म में केक बेकिंग और अन्य डेसर्ट बनाती हुई नजर आएँगी।

टीज़र और पोस्टर्स में कंगना और राजकुमार के किरदार में ग्रे शेड की झलक देखने को मिली है, इसलिए, अमायरा के किरदार को ताज़ी हवा की सांस लेने की ज़रूरत है जो इस फिल्म के किरदारों को संतुलित करती है।

इससे भी अधिक दिलचस्प बात यह है कि अमायरा ने बेकिंग किस तरह सीखी अपने भाई के माध्यम से जो की लंदन में एक पेशेवर शेफ है । उन्होंने अपनी बहन के अनुरोध पर मुंबई के लिए उड़ान भरी और उन्हें पाक कला और तकनीक की शिक्षा दी। जब हमने अमायरा से पूछा तो उसने कहा, “ईमानदारी से, मैं ऐसी व्यक्ति हूँ जिसे स्टोव स्विच करना भी मुश्किल लगता है! मेरे भाई और माँ मेरे परिवार में रसोइये हैं और मैं अपने सबसे बड़े दुश्मन के लिए भी खाना पकाने की कोशिश नहीं करुँगी । यह काफी मजेदार था जब मेरे छोटे भाई से मुझे सिखाना पड़ा कि कैसे खाना बनाया जाता है। यह निश्चित रूप से एक कठिन अनुभव था! आपको हर घटक को सही तरीके से मापना है, गांठ और हवा के बुलबुले को रोकने के लिए तकनीकी रूप से व्हिस्क और मिश्रण करना सीखा । मुझे वास्तव में एक साधारण कपकेक या कुकी में किये जाने वाले सभी प्रयासों का एहसास हुआ की यह उतना ही कठिन है । यह निश्चित रूप से आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि एक अभिनेता का जीवन, हमेशा नई चीजें सीखना होता है। ओह, और हाँ, मैं अब अपनी खुद ब्राउनीज़ बना सकती हूँ!

फिल्म मेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज़ होने के बाद, अमायरा के पास 2019 में रिलीज होने के लिए 3 अन्य बॉलीवुड फ़िल्में हैं – मेड इन चाइना, प्रस्थानम और कोई जाने ना।

इजरायल से एंटी-टैंक मिसाइल डील रद्द, DRDO ने कहा- दो साल में बनाकर दे देंगे

0

भारत ने इजरायली कंपनी से किया स्‍पाइक एंटी-टैंक मिसाइल्‍स का सौदा रद्द कर दिया है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने सरकार को भरोसा दिया है कि वह दो साल के भीतर इसका विकल्‍प बनाकर दे देगा.

इजरायल की कंपनी राफेल एडवांस्‍ड डिफेंस सिस्‍टम्‍स को सौदा रद्द होने के बारे में बता दिया गया है. DRDO का दावा है कि वह VEM टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड के साथ मिलकर कम कीमत में ऐसी ही मिसाइल बना रहा है.

देश में ही मिसाइल बनाने को तरजीह इसलिए दी गई क्‍योंकि DRDO टेस्टिंग के दूसरे दौर में पहुंच चुका है. रक्षा मंत्रालय ने DRDO को इसलिए भी चुना क्‍योंकि इससे सरकार के ‘मेक इन अभियान’ को भी बल मिलेगा. DRDO ने कहा है कि वह 2021 तक ऐसी मिसाइल्‍स बनाकर दे देगा.

भारत और इजरायल के बीच 321 स्‍पाइक लॉन्‍चर्स और 8,356 मिसाइल्‍स का सौदा अक्‍टूबर 2014 में हुआ था. दिसंबर 2017 में सौदा रद्द कर DRDO को दे दिया गया. जनवरी 2018 में जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू भारत आए तो सौदा फिर हुआ.

वहीं, भारत और अमेरिका के बीच करीब 10 बिलियन डॉलर के रक्षा सौदों पर बातचीत चल रही है. भारत को अमेरिका से 10 Poseidon-8I पैट्रोल एयरक्राफ्ट चाहिए. यह प्रस्‍ताव रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई वाली काउंसिल को भेजा गया है.

संसद सत्र: जम्‍मू कश्‍मीर में आरक्षण से जुड़ा अपना पहला बिल पेश करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर होगी चर्चा

0

संसद के बजट सत्र के दौरान आज देश के गृह मंत्री अमित शाह अपना पहला विधेयक पेश करेंगे। अमित शाह जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश करेंगे। विधेयक को पेश करने के साथ ही गृह मंत्री शाह इस कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पक्ष सदन में रखेंगे। बता दें कि इस विधेयक को पहले अध्यादेश के रूप में लागू किया गया था। 28 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने ‘जम्मू और कश्मीर आरक्षण संशोधन) अध्यादेश, 2019’ को मंजूरी दी थी और इसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी पास कर दिया था।

यह कानून जम्‍मू कश्‍मीर में आरक्षण से जुड़ा है। फरवरी में पास हुए अध्‍यादेश में जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में संशोधन किए गए थे। जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को भी आरक्षण का लाभ वास्तविक नियंत्रण रेखा एलओसी) के पास रहने वाले लोगों की तरह प्रदान करने की बात कही गई थी। इस विधेयक का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले अध्यादेश की जगह लेना है। इससे जम्मू-कश्मीर में आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी धर्म या जाति के युवा को राज्य सरकार की नौकरियां प्राप्त करना आसान हो जाएगा। जनवरी 2019 में 103 वें संविधान संशोधन के जरिए देश के बाकी हिस्सों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था।

कश्‍मीरी पंडितों को होगा फायदा

मौजूदा नियम के मुताबिक पिछड़े क्षेत्रों के निवासियों, नियंत्रण रेखा एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा आईबी) के पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति को शासकीय फायदा तभी मिल सकता है, जब वह पिछड़े क्षेत्र के रुप में चिह्न्ति जगहों पर 15 वर्षो से रह रहा हो। इससे हजारों विस्थापित कश्मीर पंडितों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा था क्योंकि 1990 के आसपास आतंकवादियों की धमकी की वजह से उन्होंने अपने घरों को छोड़ दिया था।

राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर होगी बहस

आज लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर भी बहस होगी। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिये 10 घंटे का समय तय किया गया है जबकि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति द्वारा लगाये गए अनुच्छेद 356 को जारी रखने के प्रस्ताव पर चर्चा के लिये तीन घंटे का समय रखा गया है ।

शेयर बाजार की सुस्‍त शुरुआत, सेंसेक्‍स-निफ्टी में मामूली बढ़त

0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्‍टी गवर्नर के इस्‍तीफे की खबर के बीच भारतीय शेयर बाजार की सुस्‍त शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में मामूली बढ़त रही लेकिन कुछ देर बाद ही यह लाल निशान पर आ गया. यही स्थिति निफ्टी के साथ भी देखने को मिली. करीब 10 बजे सेंसेक्‍स 66 अंक टूटकर 39,130 के नीचे था तो वहीं निफ्टी 20 अंक लुढ़क कर 11,700 के स्‍तर पर आ गया.

शुरुआती मिनटों में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, रिलायंस, मारुति, वेदांता, कोटक बैंक, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, एक्‍सिस बैंक, इन्‍फोसिस, एचसीएल लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. बता दें कि आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर विरल आचार्या ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. विरल आचार्य ने इस्‍तीफे की वजह निजी बताई है.

ये मुद्दे बाजार पर डालेंगे असर

घरेलू शेयर बाजार पर इस सप्ताह भी भूराजनीतिक तनाव और अमेरिका, चीन और ईरान के बीच विवाद से संबंधित घटनाक्रमों का असर देखने को मिल सकता है. बीते कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. उधर, जापान में सप्ताह के आखिर में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात पर दुनियाभर की नजर है, जहां दोनों देशों के बीच व्यापारिक मसलों का समाधान करने की दिशा में पहल की संभावना है. इसके अलावा मॉनसून की प्रगति और आगामी बजट पर निवेशकों की नजर है.

इस बीच, सोमवार को रुपये में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 69.60 रुपये के स्तर पर खुला. वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 69.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

महिला हॉकी : जापान को 3-1 से हराकर भारत ने जीता एफअईएच विमेंस सीरीज फाइनल्स खिताब

0

डिफेंडर गुरजीत कौर के दो शानदार गोल की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को यहां मेजबान जापान को 3-1 से मात देकर एफआईएच विमेंस सीरीज फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में गुरजीत के अलावा कप्तान रानी रामपाल ने गोल किया जिन्हें टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी भी चुना गया। शानदार फॉर्म में चल रही गुजरीत टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रही।

इस टूनामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को चिली को 4-2 से हराने के साथ ही भारत ने ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया था। ओलम्पिक क्वालीफायर इस साल के अंत में ओयोजित होंगे।

भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ दमदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान रानी ने गोल करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले जापान भी वापसी करने में कामयाब रही। 11वें मिनट में फील्ड गोल के जरिए मेजबान टीम ने 1-1 की बराबरी की। जापान के लिए यह गोल केनॉन मोरी ने किया।

दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन भारत ने अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण जरूर बनाए रखा। 18वें मिनट में वंदना कटारिया को एक मौका मिला था। हालांकि, वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाई।

भातर को तीसरे क्वार्टर में सफलता मिली। क्वार्टर के अंतिम मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और गुरजीत ने एक शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

भारत ने 2-1 की बढ़त के साथ अंतिम क्वार्टर में प्रवेश किया। इस क्वार्टर में हालांकि, जापान को बराबरी करने के कई मौके मिले लेकिन मेजबान टीम उन मौकों को भुना नहीं सकी।

मैच के समाप्त होने से पहले 60वें मिनट में भारत को एक बार फिर पेनाल्टी कार्नर मिला और इस बार भी गुरजीत नहीं चूकी।

इस बीच, रूस ने चिली को हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। पेनाल्टी शूटआउट तक गए इस मैच में रूस ने 3-1 से जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं।

पिए नारियल का जूस, मिलेंगे हजारो फायदे

0

नारियल का जूस हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है| नारियल के जूस में कई तरह के विटामिन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को फ्रेश रखते हैं।

कई बीमारियों को दूर करता है

नारियल के पानी के सेवन से पीलिया, चिकुनगुनिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है|

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा लाता है जिससे शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है|

दिनभर एनर्जी देता है

सुबह के वक्त कड़ी एक्सरसाइज या वर्कआउट करने के बाद नारियल का पानी पीना शरीर के लिए बेहद लाभदायक है। एक्सरसाइज करने के बाद नारियल का जूस पीने से दिनभर इनर्जी रहती है।

ब्लड प्लेटलेट बढाता है

नारियल का जूस ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाता है जो रोगों से लड़ने में मदद करता है।