Home Blog Page 3006

श्यामाप्रसाद की मौत की जांच के लिए पं. नेहरु ने नहीं दिए थे आदेश : जेपी नड्डा

0

 भाजपा नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी की रविवार को पुण्यतिथि है। श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने राजधानी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बयान में कहा कि श्यामप्रसाद मुखर्जी की मौत के बाद पूरे देश ने उनके मौत की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी पं.नेहरू ने जांच के आदेश नहीं दिया। इस बात का इतिहास गवाह है। डॉ. मुखर्जी का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा, भाजपा इस प्रतिबद्ध है।

MP : सीएम कमलनाथ की हुई सफल सर्जरी, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, शिवराज सिंह ने किया ट्वीट

0

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल में शनिवार को अपनी उंगली का ऑपरेशन कराया। उन्हें शनिवार देर रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कमलनाथ ने कहा कि हाथ की उंगली में तकलीफ थी, जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने सर्जरी की सलाह दी थी। डिस्चार्ज होने के बाद कमलनाथ ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया साथ ही लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि ‘सभी की शुभकामनाओं और दुआओं से मेरी सफल सर्जरी हुई, आप सभी का धन्यवाद।’

बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की दाएं हाथ की अनामिका उंगली में जकड़न और दर्द था। इसी वजह से वो शुक्रवार को योग दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। शुक्रवार को कमलनाथ ने हमीदिया अस्पताल में चेकअप कराया तो डॉक्टर्स ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ की उंगली की सर्जरी हमीदिया अस्पताल के हड्डी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव गौर और एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य अग्रवाल की टीम ने की। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर कहा, ‘हमीदिया में अपना इलाज कराने का आपका फैसला प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, मैं यह चाहता हूं कि जो सुविधा आपको वहां मिले, वही आमजन को भी मिले। उन्हें दर-दर भटकना न पड़े।

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश बिना मेकअप नजर आईं एयरपोर्ट पर, पहचानना हुआ मुश्किल

0

 विंक गर्ल प्रिया प्रकाश को जब बिना मेकअप लुक में देखा गया तो न्यूूज कवर करने वाले ही उनको नहीं पहचान सके। बता दें कि प्रिया प्रकाश रातोंरात सोशल मीडिया में फेमस हो गई थी। प्रिया प्रकाश हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। पर ‘नो मेकअप’ लुक में प्रिया को पहचानने में काफी मुश्किल हुई। 2018 में प्रिया अचानक विंक गर्ल के नाम से फेमस हुई थी। इतना ही नहीं इन्हें नेशनल क्रश तक की उपाधि दे दी गई।
सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज आते ही वायरल हो जाती है। अब हाल ही में प्रिया को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रिया ने ग्रीन कलर का टॉप और जीन्स पहनी हुई थी। इसके साथ ही प्रिया इस दौरान बिना मेकअप के नजर आईं।
प्रिया जल्द ही फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए प्रिया बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। प्रिया इस फिल्म के लिए खूब प्रमोशन कर रही हैं।

बर्थ डे स्पेशल: फिल्मों और राजनीति में सफल राज बब्बर का कैरियर रहा उतार चढ़ाव भरा

0

एक्टर से राजनेता बने राज बब्बर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टूंडला में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान अभिनय की ओर था और अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने किसी और क्षेत्र में हाथ आजमाने की बजाय ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ (एनएसडी) में दाखिला ले लिय़ा।
एनएसडी से पढ़ाई खत्म करने के बाद वह मुम्बई चले गए। उन्हें फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से सफलता मिली थी। फिल्म में वो रेपिस्ट के रोल में थे। इस फिल्म के बारे में राजब्बबर ने बताया कि जब फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तब मेरी मां वहां मौजूद थीं। फिल्म चलने लगी तो लोग खुलकर मेरे किरदार को गालियां देने लगे। फिल्म के बाद जब मां कार में बैठी तो रोने लगीं। मैने पूछा क्या हुआ तो मां ने कहा कि बेटा हम कम खा लेंगे, पर तू ऐसा काम मत कर। तब मुझे लगा था कि मेरी तीन साल की पूरी ट्रेनिंग और मेहनत को मेरी मां के उन लफ्जों ने कामयाब कर दिया। 

 दो सौ से अधिक फिल्मो में किया काम

राज बब्बर को उन सितारों में एक कहा जाता है जो किसी भी तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने में माहिर रहे। उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। जिनमे ‘कलयुग’, ‘निकाह’, ‘अगारे’, ‘वारिस’, ‘घायल’, ‘आंखें’, ‘बरसात’, ‘महाराजा’, ‘बाघी’, ‘इंडियन’, ‘लोक करगिल’, ‘बंटी और बबली’, ‘कर्ज’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘खिलाड़ी 786’ जैसी फिल्में अहम रहीं।
अभिनय के साथ-साथ राज बब्बर अपने रिश्तों को लेकर भी जानें जाते हैं। जब राज फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात सज्जाद जहीर की बेटी नादिरा से हुई और उन मुलाकतों में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली। लेकिन राज की जिंदगी में शायद प्यार की कमी पूरी नहीं हुई थी और 1982 में राज ने स्मिता पाटिल के साथ एक फिल्म की ‘भीगी पलकें’, जिसके दौरान स्मिता को राज से प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे के प्रेम बंधन में बंधते चले गए। कहा जाता है कि राज, स्मिता पाटिल के प्यार में इतने दीवाने थे कि 80 के दशक के जमाने को अनदेखा कर राज बब्बर, स्मिता के साथ लिव-इन में रहने लगे और उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़कर स्मिता से शादी कर ली थी और दोनों को एक बेटा भी हुआ प्रतीक बब्बर। प्रतीक के जन्म के बाद ही स्मिता का देहांत हो गया। 

राजनीति में रहे सक्रिय

फिल्मों के अलावा राज बब्बर राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं, राज ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरूआत 1989 में जनता पार्टी से की थी। इसके कुछ वर्षों बाद वह समाजवादी पार्टी से जुड़ गए और तीन बार सांसद चुने गए। 2006 में राज बब्बर को समाजवादी पार्टी ने निकाल दिया गया और इसके दो साल बाद 2008 में राज ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। इसके बाद राजबब्बर का राजनीतिक कैरियर बढ़ता गया। वे कांग्रेस के उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए और 2019 के लोकसभा चुनाव में आगर से चुनाव लड़े मगर उनको हार का सामना करना पड़ा। 
—————

रायपुर : कैंसर पीड़ित महिला की ईलाज के दौरान मौत, परिजनों ने ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों से की हाथापाई

0

। रामकृष्ण केयर अस्पताल में कैंसर से पीड़ित महिला की मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने ड्यूटी में तैनात दो डॉक्टरों के साथ हाथापाई की। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बता दें कि मृतका प्रभादेवी देवांगन कैंसर बीमारी से पीड़ित थी। इससे परिजनों ने उसे उपचार के लिए पचपेड़ीनाका स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल मेंं भर्ती की थी।

यहां उपचार के दौरान कल महिला ने दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने ड्यूटी में तैनाज डॉ.निखित पाटील और डॉ. खुशबु पाठक से गाली-गलौज कर हाथापाई की। डॉ. पुनित मेहता की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी अविनाश देवांगन व अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

छत्तीसगढ़ : कम्पनी के विरूद्ध सहायक श्रमायुक्त ने कराई एफआईआर

0

 सहायक श्रमायुक्त रायपुर ने 14 जून को पारले जी कम्पनी मेसर्स गणेश बेकर्स प्रा.लि. आमासिवनी रायपुर में निरीक्षण के दौरान 26 बाल मजदूर पाए गए थे जिसके ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी विधानसभा को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि बालक और कुमार श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 की धारा 3 एवं 3(ए) के उल्लंघन पर 6 माह से 2 वर्ष का कारावास तथा 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बालक और कुमार श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 की धारा 14(ए) के तहत बाल श्रम को संज्ञेय अपराध घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ : शासकीय उचित मूल्य की दुकान परसदा (क) निलंबित, सरंपच बीना साहू और विक्रेता ओमप्रकाश साहू को कारण बताओ नोटिस

0

 रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसदा (क) की शासकीय उचित मूल्य की दूकान की आईडी को निलंबित कर दिया गया है। यहां जांच में पीडीएस बारदाना का खुले बाजार में विक्रय करना, खाद्यान्न का बिना टैबलेट के विक्रय करना, कार्डधारियों से भिन्न अन्य व्यक्तियों को खाद्यान्न का विक्रय करना और स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 98.63 क्विंटल चांवल कम तथा 2.53 क्विंटल शक्कर कम और 394 लीटर केरोसीन अधिक पाया गया।

गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देशन में खाद्य निरीक्षक द्वारा तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत परसदा (क) की शासकीय उचित मूल्य की दूकान आई.डी. क्रमांक 442004059 की जांच की गई। जांच में उचित मूल्य दुकान पीडीएस बारदाना का खुले बाजार में विक्रय करना, खाद्यान्न का बिना टैबलेट के विक्रय करना, कार्डधारियों से भिन्न अन्य व्यक्तियों को खाद्यान्न का विक्रय करना और स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 98.63 क्विंटल चांवल कम तथा 2.53 क्विंटल शक्कर कम और 394 लीटर केरोसीन अधिक पाया गया। दुकान के द्वारा किया गया यह कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 का उल्लंघन है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत दण्डनीय है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान परसदा (क) आई.डी. क्रमांक 442004059 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए शासकीय उचित मूल्य की दुकान आई.डी. क्रमांक 442004070 ग्राम पाड़ाभाठ में आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। 

एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पाड़ाभाठा आई.डी. क्रमांक 442004070 के द्वारा ग्राम पंचायत परसदा (क) में दुकान खोलकर राशन कार्डधारियों को राशन वितरण किया जायेगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत परसदा (क) सरपंच बीना साहू और विक्रेता ओमप्रकाश साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आगामी 15 जुलाई तक कार्यालय अनुवीभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर में स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

छत्तीसगढ़ : बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 24 को

0

राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 जून को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जी.ई. रोड स्थित रोजगार कार्यालय में प्रात: 11 बजे से सायं 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक लीडर्स ग्रुप, प्राईम वन वर्क फोर्स प्रा. लिमिटेड एवं कोटक महिन्द्र लाईफ इंश्योरेंस द्वारा मैनेजर, ट्रेनी, ट्रेनर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, एयरटेल शॉप प्रोमोटर्स, पेमेंट बैंक, ब्रॉड बैंड सर्वेयर एवं फायनेंशियल एडवाईजर के 120 पदों पर भर्ती की जानी है। 10वीं, 12वीं. स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय पर प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में पात्रतानुसार सम्मिलित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2582862 से प्राप्त की जा सकती है। 

औद्योगिक इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच के लिए 20 टीम गठित

0

रायपुर। बारिश के जल के संचयन के लिए जिले के सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिले की औद्योगिक इकाईयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच के लिए कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने 20 टीमों का गठन किया है। इन सभी टीमों को उरला, गोंदवारा, सिलतरा, नेऊरड़ी, कारा, भनपुरी, कपसदा, बहेसर, गुमा और गोगांव में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट देने का कहा गया है। इन दलों द्वारा औद्योगिक इकाईयों के निरीक्षण की समीक्षा समय-सीमा की बैठक में की जाएगी। 

छत्तीसगढ़ : एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर युवक के खाते से निकाले 1 लाख 15 हजार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

0

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर युवक के खाते से 1 लाख 15 हजार रुपए पार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
बता दें कि विजय नगर खमतराई निवासी श्रीनू चिपरू ने खमतराई थाना में शिकायत कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर उसके एसबीआई के बैंक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 1 लाख 15 हजार रुपए आहरण कर लिया। जब पीड़ित युवक के पास मोबाइल पर मैसेज आया तो बैंक में जाकर पता किया तो जानकारी मिली की अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर उसके खाते से पैसा आहरण किया है। इसके बाद पीडि़त ने इसकी शिकायत खमतराई थाना में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।