Home Blog Page 3007

पाक-चीन के जरिए भारत आने वाले नेपालियों को लेना होगा वीजा

0

 पाकिस्तान, चीन, हांगकांग और मकाऊ के जरिए भारत आने वाले नेपाली नागरिकों को भी अब वीजा लेना होगा। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास की तरफ से इसकी जानकारी देने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, फिलहाल 40 लाख नेपाली नागरिक नौकरी या पढ़ाई के लिए भारत में मौजूद हैं। दूतावास के नोटिस में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन ओर लेबनान समेत तमाम खाड़ी देशों में जाने के लिए भी नेपाली नागरिकों को उन देशों में स्थित नेपाली दूतावास से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेनी होगी।

एनओसी लेने के लिए नेपाली नागरिक को संबंधित दूतावास में आवश्यक कागजातों के साथ अपना प्रार्थना पत्र जमा कराना होगा।

ब्रेथवेट के चमत्कारिक शतक के बावजूद विंडीज हारा, न्यूजीलैंड की पांचवीं जीत

0

मैनचेस्टर। कार्लोस ब्रेथवेट (101) के चमत्कारिक शतक के बावजूद वेस्ट इंडीज को न्यूजीलैंड के हाथों आईसीसी विश्व कप के सबसे रोमांचक मुकाबले में शनिवार रात को मात्र पांच रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी उम्मीदें लगभग धूमिल हो गयी हैं। न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियम्सन (148) के सर्वश्रेष्ठ शतक से खराब शुरूआत से उबरते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 291 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और विंडीज को 49 ओवर में 286 रन पर थामकर छह मैचों में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। न्यूजीलैंड के अब 11 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। ब्रेथवेट ने मात्र 82 गेंदों पर नौ चौकों और पांच चौकों की मदद से 101 रन की जबरदस्त पारी खेली लेकिन 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने से विंडीज को दिल तोड़ने वाली हर का सामना करना पड़ा। विंडीज को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ उसकी उम्मीदें लगभग टूट गयी हैं। विंडीज के सिर्फ तीन अंक हैं और उसके तीन मैच बाकी हैं।

रिसर्च का दावा : केवल मुफ्त के खाने का आनंद लेने के लिए पुरुषों को डेट करती हैं महिलाएं

0

वाशिंगटन। इसे नए पीढ़ी की जीवनशैली कहें या स्टाइल, लेकिन हर चार में से एक महिला रोमांस और लंबे रिश्ते के इरादे से नहीं, बल्कि केवल मुफ्त के खाने का आनंद लेने के लिए डेट पर जाती हैं। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। इस नए फिनोमिना को ‘फूडी कॉल’ कहा जाता है, जहां एक महिला किसी ऐसे व्यक्ति को डेट करती है, जिससे वह प्यार का इराद न रखकर केवल मुफ्त के खाने का लुफ्त उठाना पसंद करती हैं। नए शोध में यह देखा गया, जहां एक आॅनलाइन अध्ययन में 23 से 33 फीसदी महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि वे ‘फूडी कॉल’ में लगी हैं. कैलिफोर्निया स्थित अजुसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया-मेरेड के शोधकतार्ओं ने पाया कि जिन महिलाओं ने व्यक्तित्व लक्षणों (साइकोपैथी, मैकियावेलिज्म, नार्सिसिज्म) के ‘डार्क ट्रायड’ पर उच्च स्कोर किया, साथ ही साथ पारंपरिक भूमिका विश्वासों को व्यक्त किया है। वह एक ‘फूडी कॉल’ में संलग्न है और उन्हें यह स्वीकार्य लगता है।

सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनैलिटी साइंस नामक पत्रिका में एजुसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी के ब्रायन कॉलिसन ने एक लेख में कहा, कई डार्क लक्षणों को रोमांटिक संबंधों में भ्रामक और शोषणकारी व्यवहार से जोड़ा गया है, जिनमें वन नाइट स्टैंड, झूठे संभोग सुख का अनुभव कराना या अनचाही यौन तस्वीरें भेजना शामिल हैं। पहले अध्ययन में 820 महिलाओं को शामिल किया गया। उन्होंने उन सवालों की एक श्रृंखला का जवाब दिया जो उनके व्यक्तित्व लक्षणों, लिंग भूमिकाओं के बारे में विश्वास और उनके ‘फूड कॉल’ के इतिहास को मापते हैं।  उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ‘फूडली कॉल’ सामाजिक रूप से स्वीकार्य है।

पहले समूह कि 23 फीसद महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया कि वह ‘फूड कॉल’ में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, अधिकांश ने कभी-कभार या शायद ही कभी ऐसा किया। हालांकि जो महिलाएं एक फूडी कॉल में व्यस्त थीं, उनका मानना था कि यह अधिक स्वीकार्य है, इसके अलावा ज्यादातर महिलाओं का मानना है कि फूडी कॉल बेहद अस्वीकार्य हैं। दूसरे अध्ययन में 357 विषमलैंगिक महिलाओं के प्रश्नों के समान सेट का विश्लेषण किया गया और यह पाया गया कि 33 प्रतिशत ने ‘फूडली कॉल’ में संलिप्त हैं।

छत्तीसगढ़ : जिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक 23 को

0

 जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उषा तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारणी की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। उन्होने बताया कि बैठक 23 जून दोपहर 03 बजे टीपी नगर जिला कांग्रेस कार्यालय में रखी गई है। बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस व जनप्रतिनिधी सहित समस्त कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया गया है।

छत्तीसगढ़ : कुपोषण की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान, अभिसरण समिति की बैठक संपन्न

0

 धरसींवा विकासखण्ड में पोषण अभियान अभिसरण समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 5 वर्ष तक के बच्चों में व्यापत कुपोषण, बौनेपन में कमी लाने, बच्चों, किशोरियों, माताओं, में एनीमिया में कमी लाने, आयरन फोलिक एसिड की आपूर्ति, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालयों की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पोषण आहार व रेडी टू ईट की गुणवता आदि बिन्दुओं पर विभिन्न समन्वयकारी विभागों के साथ चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

अनुविभागीय अधिकारी अग्रवाल द्वारा कुपोषित बच्चों की सूची प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चस्पा करने निर्देशित किया गया, जिससे प्रत्येक स्तर पर पोषण स्तर की निगरानी की जा सके, जन समुदाय के माध्यम से कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने सकारात्मक प्रयास किया जाये प्रत्येक रेडी टू ईट यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कांति ध्रुव कार्यपालन अभियंता आरईएस, परियोजना अधिकारी पुनीता कसार, परियोजना अधिकारी कृपा एक्का, सुश्री नेहा अग्रवाल स्वस्थ भारत प्रेरक, पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक धरसींवा, स्वास्थ्य विभाग से प्रशिक्षण प्रभारी, ब्लॉक समन्वयक पोषण अभियान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ : डायल 112 में पदस्थ आरक्षक दीपक सोनवानी निलंबित

0

रायपुर। डायल 112 टाइगर-2 थाना पंडरी में पदस्थ आरक्षक दीपक सोनवानी द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने और शासकीय सुमो वाहन के कांच को पैर से मारकर क्षतिग्रस्त करने के फलस्वरुप आरक्षक दीपक सोनवानी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध कर दिया है।

बता दें कि बीते दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राखी थाने में पदस्थ पुलिस जवान ने प्रार्थी से चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन के एवज में पैसे की मांग की थी जिसके बाद अधिकारी को सूचना मिलते ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

डायल 112 में पदस्थ आरक्षक दीपक सोनवानी निलंबित

देश में नौकरियां बढ़ाने पर अर्थशास्त्रियों ने दिए सुझाव, PM मोदी की बैठक हुई खत्म

0

5 जुलाई को पेश होने वाले पूर्ण बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ आर्थिक हालात पर हुई बैठक खत्म हो गई है. देश की आर्थिक ग्रोथ बढ़ावा देने और नौकरियों के मौके बढ़ाने को लेकर करीब 45 अर्थशास्त्रियों और बड़ी कंपनियों के प्रमुखों ने पीएम मोदी को सुझाव दिए है. बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि यह बजट से पहले हो रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को बजट पेश करेंगी. माना जा रहा है कि देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए वित्त मंत्री अर्थशास्त्रियों से मंथन के बाद कुछ बड़े कदम उठा सकते हैं. आपको बता दें कि नीति आयोग में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति के चेयरमैन बिबेक देबरॉय, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरण, आईटीसी लिमिटेड सीईओ संजीव पुरी और वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मौजूद रहे.

इन सभी ने अर्थव्यवस्था, नौकरियां, एग्रीकल्चर, जल संसाधन, एक्सपोर्ट, शिक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव दिए. आपको बता दें कि मोदी सरकार के सामने देश की आर्थिक ग्रोथ को पटरी पर लाने की सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने खड़ी है. पिछले महीने जारी हुए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 की चौथी तिमाही में विकास दर सिर्फ 5.8 प्रतिशत रही, जो 5 साल का न्यूनतम स्तर है.

दूसरी ओर 2017-18 में बेरोजगारी 45 साल के उच्च स्तर 6.1 फीसदी पर पहुंच गई. पिछले कार्यकाल में बेरोजगारी के मोर्चे पर सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. विपक्ष ने चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया था.

कुछ दिनों पहले नीति आयोग की बैठक में पीएम ने कहा था कि भारत को साल 2024 तक 5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य बड़ी चुनौती है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है. पीएम ने इस संबंध में राज्यों से जिला स्तर से जीडीपी बढ़ाने के लिए टारगेट सेट करने को कहा था.

छत्तीसगढ़ : भाजपा का आंदोलन रहा विफल औचित्यहीन और निरर्थक : जनता ही नहीं प्रकृति भी भाजपा के साथ नहीं रही

0

बिजली सहित विभिन्न मुद्दो पर भाजपा के आंदोलन को पूरी तरह से विफल करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाने का दिखावा करने के लिये यह आंदोलन जरूर किया लेकिन भाजपा, आंदोलन के लिये समर्थन नहीं जुटा पायी। भाजपा के द्वारा किये गये आंदोलन के दिखावे को जनसमर्थन नहीं मिला। सच्चाई यह है कि भाजपा के कार्यकर्ता भी महसूस कर रहे है कि बिजली, पानी, सड़क, सफाई जैसी मूलभूत सुविधायें विगत छः माह के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेहतर हुयी है। धान के समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ और कर्ज माफी से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी भीतर से संतुष्ट हैं। कुल मिलाकर आज का प्रदर्शन असफल, औपचारिक और दिखावा मात्र रह गया। भाजपा राज के कमीशनखोरी और अफसरशाही से छत्तीसगढ़ की जनता अब राहत महसूस कर रही है। आम लोगो की बात कौन कहे भाजपा के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन के समर्थन में घरो से नहीं निकले। बारिश होती रही और भाजपा के इस आंदोलन को प्रकृति ने भी साथ नहीं दिया। प्रकृति ने भी भाजपा का साथ नहीं दिया। लगातार बारिश होती रही। भाजपा को प्रकृति के इस संकेत को भी समझना चाहिए था।

बिजली के आंदोलन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सर्वाधिक विश्वसनीय राज्य है, जहां बिजली की उपलब्धता 97.63 प्रतिशत है जो कि देश में सर्वाधिक है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन कर अपना वास्तविक चरित्र उजागर किया है। भाजपा ने बिजली को लेकर आंदोलन कर अपनी ही केंद्र सरकार को झूठा ठहराने का काम किया है। जो आंकड़े बिजली विभाग ने दिए हैं कि भाजपा के शासनकाल में पावर कट की घटनाएं ज्यादा होती थी ज्यादा देर तक होती थी। भाजपा के दुष्प्रचार की पोल खुल गयी है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के आंदोलन के प्रमुख बिंदु कांग्रेस की सरकार में बिजली कटौती ज्यादा हो रही है की पोल खुल गई है। असली पोल खुल जाने के बाद तो भाजपा को आंदोलन नहीं करना था बल्कि प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए थी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगो को बिजली के मामले में गुमराह करने के लिए भाजपा माफी मांगे। रमन सरकार में ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन में जो घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं। सब स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों के जलने के कारण बिजली जाने की घटनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा का आजका आंदोलन अपने ही कार्यकाल में की गई कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के कारण हो रही घटनाओं पर आंदोलन था। भाजपा को आज अपने आंदोलन के द्वारा जनता को गुमराह करने के लिए प्रदेश की जनता से क्षमा याचना करना चाहिए।

किसानों को दो साल का बोनस नही देने वाली भाजपा, किसानों का कर्ज माफ करने वाली सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही – कांग्रेस

0

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। भाजपा के आंदोलन को महज राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता मुद्दाविहीन, विचारविहीन, शब्दविहीन, कार्यकर्ताविहीन हो चुके है। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित के काम कर रही सरकार के खिलाफ झूठ प्रोपोगंडा का सहारा ले रही है। स्तरहीन अमर्यादित भाषा का प्रयोग भाजपा की संस्कृति है। झूठ का सहारा लेना और अभद्र भाषा का प्रयोग अब भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बन चुका है। 15 साल तक 24 घण्टा सातों दिन कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार में डूबी रही रमन भाजपा को अब किसानों की चिंता हो रही है, जब जनता ने 15 सीट में लाकर समेट दिया। उन्होंने कहा कि 2100 रुपया धान का समर्थन मूल्य 300 रुपया प्रति क्विंटल प्रतिवर्ष बोनस देने का वादा कर किसानों को 2 साल का बोनस और समर्थन मूल्य नहीं देने वाली भाजपा उस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही जो शपथ ग्रहण के दो घण्टे के भीतर राज्य के 16 लाख किसानों का कर्ज माफ की घोषणा करती है। भाजपा शासनकाल में छीनी गई आदिवासियों की जमीन को आदिवासियों को वापस करती है, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़कर 4000 रुपया, चरणपादुका खरीदने नगद राशि, 15 से अधिक वनोपज को समर्थन मूल्य तय करती है, प्रत्येक गरीब परिवार को 35 किलो चावल, उच्च क्वालिटी की चना, नमक दे रही है। बिजली बिल की महंगाई का 15 साल तक सामान करने वाली जनता को बिजली बिल हाफ का लाभ दे रही है। युवाओ के शासकीय नौकरियों को बेचकर आउटसोर्सिग कर युवा का अधिकार छीनने वाली भाजपा किस मुंह से युवाओ की बात कर रही है? शिक्षाकर्मियों को संविलियन का वादा कर 15 साल तक समय पर वेतन नही देकर प्रताड़ित करने वाली भाजपा को आज शिक्षाकर्मियों की चिंता हो रही है। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षाकर्मियों को उनका अधिकार दे रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं में थोड़ी बहुत शर्म बची हुई हो तो मोदी जी से किसानों का दो साल का बोनस मांगे, दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार में से छत्तीसगढ़ के युवाओ का हक मांगे, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा जिसे भाजपा समर्थित उद्योगपत्तियो को दे चुके है उसे वापस मांगे। भाजपा नेताओं को आंदोलन करने के बजाय आईना के सामने खड़े होकर आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं से नजर मिलाने की हिम्मत करना चाहिए, भाजपा के कार्यकर्ता भी 6 महीने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कामकाज से खुश है क्योंकि उनका भी किसानी का कर्ज माफ हुआ है, उसके घर का भी बिजली बिल हाफ हुआ है। भाजपा को चिंतन करना चाहिए आखिर जनता ने 15 साल की सरकार को 15 सीटों में लाकर क्यों खड़ा कर दिया?

छत्तीसगढ़ : मोहम्मद अकबर कल 24 जून को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे

0

 परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर 24 जून सोमवार को सुबह 12 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर विभाग से संबधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबधित शिकायत एवं सुझाव पर कार्यवाही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।