Home Blog Page 3011

सलाद में शामिल करें ककड़ी, फिर देखें कमाल

0

हेल्दी रहने के लिए व्यक्ति को खाने के साथ सलाद खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस सलाद में हमेशा ही मौसमी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। आप भी भोजन में सलाद तो लेते ही होंगे, अब आप उस सलाद में ककड़ी को भी शामिल कीजिए। ककड़ी के इतने लाभ हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। तो चलिए आज हम आपको ककड़ी से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बता रहे हैं-

अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपका शरीर निर्जलीकरण का शिकार न हो तो ककड़ी का सेवन जरूर करें। ककड़ी में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

ककड़ी के सेवन का एक सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह पाचनतंत्र को बेहतर बनाता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो आपको गर्मी के मौसम में कब्ज, डायरिया, एसिडिटी या सीने में जलन जैसी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।

आपको शायद पता न हो लेकिन ककड़ी की मदद से बढ़ते वजन पर भी लगाम लगाई जा सकती है। ककड़ी में मौजूद फाइबर और पानी व्यक्ति को ओवरईटिंग से बचाता है और कैलोरी कम होने के कारण आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन नहीं करते।

पहली बार सोना 35000 रुपए के पार

0

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमत में शुक्रवार को विपरीत प्रभाव देखने को मिला। गुरुवार को ही नए रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर सोना शुक्रवार को अपने नए शिखर पर पहुंचा गया और पहली बार 35000 पार हो गया। हालांकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इसका प्रभाव घरेलू मार्केट में भी देखने को मिला।

शुक्रवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ 35250 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) तथा चांदी 300 रुपये फिसलकर 38700 रुपये रही। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसारसराफा विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में अभी तेजी के ही संकेत बने हुए है। सराफा विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि वायदा सौदे में भी सोने की चमक काफी बढ़ती जा रही है। इसका प्रभाव भी कीमतों में देखा जा रहा है। भले ही बाजार में ग्राहकी थोड़ी सुस्त पड़ गई है लेकिन कीमतों में तेजी का ही रुख बना हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सराफा कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।

गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों ने भी अपनी मार्केटिंग पॉलिसी में बदलाव करने लगी है। कीमतों में तेजी का सराफा बाजार में अब यह प्रभाव भी आ रहा है कि भले ही निवेशक थोड़े बढ़ने लगे है कि कारोबारी डिमांड के अनुसार ही माल मंगाने लगे हैं।

पाकिस्तान को मिली चेतावनी: आतंकियों को पैसा देना बंद करो या फिर नतीजा भुगतने को तैयार रहो

0

अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के वित्तपोषण की निगरानी करने वाली संस्था ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’(एफएटीएफ) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को वित्तपोषण पर अपनी कार्ययोजना को पूरा करने में विफल रहा है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को अक्टूबर तक अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है जिसके तहत उसे काली सूची में डाला जा सकता है।विज्ञापन

फ्लोरिडा के ओरलैंडो में अपनी पूर्ण बैठक के समापन पर जारी एक बयान में, एफएटीएफ ने चिंता व्यक्त की कि ‘‘न केवल पाकिस्तान जनवरी की समय सीमा के साथ अपनी कार्ययोजना को पूरा करने में विफल रहा, बल्कि वह मई 2019 तक भी अपनी कार्य योजना को पूरा करने में भी विफल रहा है।’’ एफएटीएफ ने ‘‘कड़ाई’’ से पाकिस्तान से अक्टूबर 2019 तक अपनी कार्ययोजना को पूरा करने का अनुरोध किया।

इंसानों की तरह ‘ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार’ गा सकती है ये मछली, क्या आपने देखा VIDEO?

0

आपने तोते को तो बोलते हुए जरूर सुना होगा, लेकिन क्या कभी मछली को बच्चों की कविता, ‘ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार’ गाते हुए सुना है? सुनने में थोड़ा सा अजीब है, लेकिन यह बात 100 फीसदी सच है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इंसानी आवाज और ‘ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार’ जैसे धुनों की नकल कर सकती है.

घूसर रंग वाली सील मछली गाती है इंसानों की तरह गाना 
स्कॉटलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि धूसर रंग वाली सील मछली इंसानी आवाज और ‘ट्विंकल, ट्विंकल लिटिल स्टार’ जैसे धुनों की नकल कर सकती है. यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रूयज के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन प्रशिक्षित सीलों को लोकप्रिय धुनों के हिस्से की नकल करते हुए दिखाया. देखिए …

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
अनुसंधानकर्ताओं की टीम द्वारा पता लगाए गए तथ्य गुरुवार को प्रकाशित हुए. इस अध्ययन ने अनुसंधानकर्ताओं को वोकल लर्निंग और इंसानी भाषा के विकास को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया. इस अनुसंधान में यह निकलकर सामने आया कि बोलने में होने वाली परेशानियों के अध्ययन में भी यह सील मछली महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि यह भी उसी तरह से वाक् नली का इस्तेमाल करती है जैसे मनुष्य करते हैं. मछली के गाना गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘सुअर जैसे मोटे क्‍यों हो?’ सरफराज अहमद के साथ पाकिस्‍तानी फैन की बदसलूकी

0

वर्ल्‍ड कप 2019 में पाकिस्‍तानी टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा कप्‍तान सरफराज अहमद पर फूट रहा है. भारत के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे टीम के खिलाफ पोस्‍ट्स की बाढ़ आ गई. सरफराज की टीम पर पूर्व क्रिकेटर्स ने भी सवाल उठाए हैं, मगर एक फैन ने तो हद ही पार कर दी.

इंग्‍लैंड में अपने परिवार के साथ घूम रहे सरफराज का एक फैन ने न सिर्फ पीछा किया, बल्कि उन्‍हें ‘सुअर जैसा मोटा’ तक कह डाला. इस फैन की बदतमीजी इसलिए भी गंभीर हो जाती है क्‍योंकि उस समय सरफराज की गोद में उनका बेटा अब्‍दुल्‍ला था. इस फैन को अपनी इस हरकत के लिए ट्विटर पर खासा विरोध झेलना पड़ रहा है.

जिस शख्‍स ने सरफराज को भला-बुरा कहा, उसने अपनी हरकत पर माफी मांग ली है. उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि “मैंने वह वीडियो अपलोड नहीं की थी. इस वीडियो के बाद जब वो गुस्‍सा हुए और मेरे पास आए तो मैंने माफी मांग ली. मैंने वीडियो डिलीट कर दिया था. मुझे नहीं पता कि कैसे अपलोड हुआ. मैं भी पाकिस्‍तानी हूं. मुझे पता नहीं था कि इसका असर इतना बड़ा होगा.”

पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद से आलोचनाओं के घेरे में है. सरफराज उस मैच में उबासी लेते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उनके नेतृत्व की आलोचना की थी. 5 मैचों में सिर्फ तीन अंक हासिल कर पाई पाकिस्‍तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ी है.

मुंहमांगा दहेज न मिलने पर विवाहिता को छत से फेंका

0

हमीरपुर जिले के थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम कोपरा निवासी महेश्वरीदीन पुत्र हिम्मत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री अंजली की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा निवासी कोमल के साथ पिछले साल की थी।

शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसकी पुत्री को आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बताया कि ससुरालीजनों ने 11 जून की शाम लगभग पांच बजे उसकी पुत्री के साथ मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुत्री के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं।

गांववालों की सूचना पर वह पहुंचा और पुत्री को कानपुर के भूत बंगला बर्रा-2 में एक अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग दस दिन बाद उसकी पुत्री की हालत में जब सुधार हुआ तो वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर 10 दिन बाद भतीजे निर्मल पुत्र अशोक कुमार, ननद मधु, आरती व धनदेवी, धनदेवी की पुत्री के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर वालों ने नहीं दी शादी की परमीशन, तो प्रेमी युगल ने किया सुसाइड

0

रायबरेली। जिले में घटना सामने आई है जिसे सुन कर आपका दिल दहल जाएगा। जिले के थाना क्षेत्र ढेकवा गांव में प्रेमी जो़ड़े को जब घर से शादी करने की परमीशन नहीं मिली तो उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया जिससे अम जनमानस से लेकर पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव निवासी विमलेश (17) व गांव की ही आरती (16) के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के सभी लोगों को थी। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर देरशाम विमलेश घर से गायब हो गया। आरती भी कई घंटे बाद घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। अगले दिन सुबह रामदीन यादव की बाग में नीम के पेड़ की अलग-अलग डालों से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले।

इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर शिवगढ़, महराजगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड से भी पड़ताल की। महराजगंज सीओ आरपी शाही, सलोन सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस के पहुंचने पर विमलेश का चाचा भगवानदीन डॉग स्क्वॉयड टीम से मामले की जांच कराने की मांग की। इस मांग पर गांव पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने घर से लेकर घटनास्थल तक बारीकी से निरीक्षण किया।

पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसारसीओ महाराजगंज आरपी शाही ने बताया कि मृतक विमलेश के पिता रामेश्वर व आरती के पिता महिपाल ने शव मिलने की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर का रात्रिभोज आज, पाक सहित कई देशों के राजदूतों को मिला न्योता

0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से शनिवार को आयोजित रात्रिभोज (डिनर पार्टी) में सभी दूतावास के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी पारी शुरू होने के बाद ये ऐसा पहला मौका होगा जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि को सार्वजनिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।विज्ञापन

इसमें पाकिस्तानी राजदूत को भी निमंत्रित किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। खबर है कि निमंत्रण मिलने के बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधि शिरकत करने के लिए तैयार हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्री के डिनर में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह शिरकत करेंगे। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि विदेश मंत्री बनने के बाद एस. जयशंकर ने दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में दुनिया के कई देशों के राजदूतों को आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि मेहमानों की सूची में पाकिस्तानी उच्चायोग को भी शामिल किया गया है।

खूब हो रही चर्चा

डिनर पार्टी की इसलिए भी चर्चा हो रही है क्योंकि गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद, हिंसा पर कार्रवाई के जरिए विश्वास बहाली के बिना भारत किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा। नई सरकार के गठन के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर दो ऐसे मौके आए जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद थे। हालांकि इन दोनों ही कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से दूरी बनाए रखी थी।

सरकारी सूत्र हालांकि पाकिस्तान को डिनर पर बुलाने को भविष्य में दोनों देशों की बातचीत की बनती संभावना के रूप में नहीं देख रहे हैं। सूत्र का कहना है कि पाकिस्तान को दिए गए न्यौते को महज शिष्टाचार के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

जी-20 सम्मेलन में आतंकवाद और कालाधन का मुद्दा उठाएंगे मोदी, सुरेश प्रभु होंगे पीएम के शेरपा

0

जापान के ओसाका में 28 जून से शुरू हो रहे जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। भारत सम्मेलन में आतंकवाद, कालाधन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सुधार जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाएगा।विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक जी-20 शिखर सम्मेलन में भारतीय दल का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय सुरेश प्रभु करेंगे। प्रभु ने कहा, भारत वैश्विक मंच पर आतंकवाद समेत पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाएगा।

डब्ल्यूटीओ में सुधार का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल है। हमारा मानना है कि डब्ल्यूटीओ को मजबूत करना चाहिए। इसे ऐसा संगठन बनाना चाहिए जिसके जरिए वैश्विक व्यापार का नियमन हो सके। इसके अलावा भगोड़े आर्थिक अपराधी, सामाजिक सुधार योजनाओं का मुद्दा भी हम उठाएंगे।’ उन्होंने कहा कि 2008 की आर्थिक मंदी के बाद से जी-20 एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच हो गया है।

गौरतलब है कि शिखर सम्मेलन में मुक्त व्यापार, आर्थिक वृद्धि, कालाधन, वित्त, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, समावेश एवं सतत विश्व, वैश्विक स्वास्थ्य, समुद्री प्लास्टिक कचरा और आतंकवाद चर्चा के लिए विषय हैं।

मोदी-ट्रंप की हो सकती है मुलाकात

शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात होने की संभावना है। दूसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पहली मुलाकात होगी। दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात दुनिया का ध्यान आकर्षित करेगी। भारत, रूस और चीन जी-20 समिट से इतर त्रिपक्षीय बैठक में भी शामिल होंगे। सम्मेलन से इतर ब्रिक्स देशों के नेताओं की अनौपचारिक बैठक और अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी।

1999 में हुई जी-20 समिट की शुरुआत

पिछले साल पीएम मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित जी-20 सम्मेलन में शामिल हुए थे। तीन दिवसीय आयोजन में प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। जी-20 सम्मेलन की शुरुआत 1999 में हुई थी। सामान्य तौर पर इसे आर्थिक बाजार और विश्व अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जाता है।

चमकी बुखार: मुजफ्फरपुर में अब तक 164 बच्चों की मौत

0

उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलों में चमकी बुखार (एईएस) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 21वें दिन दो दर्जन नए मरीजों को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पांच बच्चे ने दम तोड़ दिया। अबतक 164 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। कुल 503 पीड़ित बच्चे सामने आ चुके हैं।

इधर, सरकारी रिपोर्ट के अनुसार अबतक एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में कुल मिलाकर 124 मौत हुई है। एसकेएमसीएच में 104 और केजरीवाल अस्पताल में 20बच्चों ने अबतक दम तोड़ा है। फिलहाल एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में 54 और जेनरल वार्ड में 68 बच्चे इलाजरत हैं। वहीं केजरीवाल अस्पताल में 14 बच्चों का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में 24 मरीजों को भर्ती कराया गया। एक छोड़ सभी मरीज एसकेएमसीएच में ही भर्ती कराए गए। सबका इलाज एईएस के लिए तय प्रोटोकॉल से किया जा रहा है। इस बीच केंद्र व राज्य सरकार की टीम ने एसकेएमसीएच में भर्ती मरीजों का जायजा लिया। टीम ने यहां तैनात किए गए दिल्ली व पटना के डॉक्टरों से दवा, उपकरण व अन्य संसाधनों के बारे में पूछताछ की। डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी मांग पर पोर्टेबल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड उपलब्ध कराया जा रहा है। टीम के साथ डीएम आलोक रंजन घोष और स्वास्थ्य विभाग अपर स्वास्थ्य निदेशक कौशल किशोर भी पहुंचे थे।

100 बेड के नए पीआईसीयू के लिए स्थल निरीक्षण : 
 केन्द्रीय टीम ने 100 बेड के नए पीआईसीयू के लिए स्थल निरीक्षण भी किया। इसके बाद एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार व अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही के साथ बैठक भी की। उसमें निर्णय लिया गया कि इलाज में कोई कमी न हो इसका पूरी तरह ख्याल रखा जाएगा।