Home Blog Page 3039

छत्तीसगढ़ में खेलों के नाम और नियम संस्कृत में होंगे, ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा

0

क्रिकेट को कंदुक क्रीडा, फुटबॉल को पाद कंदुकम् और बैडमिंटन को खगक्षेपण क्रीडा कहा जाए तो शुरू में सुनने में कुछ अटपटा लग सकता है, लेकिन जल्द ही छत्तीसगढ़ में ऐसा होने जा रहा है।  राज्य में क्रिकेट, फटुबॉल, वॉलीबॉल जैसे सभी प्रचलित खेलों के नाम और नियम के लिए संस्कृत में तकनीकी शब्दावली होगी। संस्कृत विद्या मंडलम् व्यापक रिसर्च कर चरणबद्ध तरीके से इसे तैयार करेगा।

नए शिक्षा सत्र से राज्य के संस्कृत स्कूलों में खेलों को उनके प्रचलित नामों की जगह संस्कृत में पुकारने की तैयारी भी है। खेलकूद प्रतियोगिता में संस्कृत भाषा में ही कॉमेंट्री भी होगी। दरअसल, इसका मकसद प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही खेलों में भी संस्कृत के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।

टेबल टेनिस को उत्पीठिका कंदुकम् कहते हैं

खेलसंस्कृत में नाम
क्रिकेटकंदुक क्रीडा
फुटबॉलपाद कंदुकम्
बॉस्केटबॉलहस्तपाद कंदुकम्
वॉलीवालअपाद कंदुकम्
टेबल टेनिसउत्पीठिका कंदुकम्
बैडमिंटनखगक्षेपण क्रीडा
दौड़धावनम्
कबड्डीकबड्डी ध्वनि क्रीडा
खोखोखो ध्वनि क्रीडा
कुश्तीमल्लयुद्धम्
लइका मड़ईबाल मेलापक:

स्थानीय खेलों के लिए भी अनुवाद : स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों के नियम कायदों के अलावा पिट्ठू बिल्लस जैसे स्थानीय खेलों के नियम और नामों का भी संस्कृत में अनुवाद किया जाएगा। खेलों के नाम संस्कृत में कैसे बोले जाएंगे इसके लिए भी रिसर्च की जाएगी। 

शानदार शॉट के लिए षुष्ठु प्रहार:  क्रिकेट में जोरदार चौके के लिए सिद्ध चतुष्कम्, रन के लिए धावनांक, आउट के लिए निर्गत:, कैच के लिए ग्रहणम्, शानदार शॉट के लिए षुष्ठु प्रहार: शब्द का उपयोग किया जाएगा। गेंद के बाउंड्री पार करने पर कंदुक परिधि लंघनम: बोला जाएगा। 

गर्मी के कारण केरला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चार यात्रियों की मौत

0

नई दिल्ली के निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जा रही केरला एक्सप्रेस ट्रेन में गर्मी की वजह से चार यात्रियों ने दम तोड़ दिया। यात्री आगरा से कोयंबटूर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आगरा से ग्वालियर के बीच भीषण गर्मी से 5 यात्री की तबियत बिगड़ गई। इसमें से 4 की मौत हो गई। जबकि एक यात्री को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया है। हालांकि शव का पोस्टमॉर्टम अभी नहीं हुआ है। यह यात्री आगरा से कोयम्बटूर जा रहे थे।

मृतक के साथी यात्रियों ने बताया कि 10 दिन पहले वे सभी 68 लोग तमिलनाडु से वाराणसी और आगरा घूमने आए थे। सोमवार दोपहर 2.30 बजे आगरा केंट से केरला एक्सप्रेस (12626) से वापस लौट रहे थे। वे सभी एस-8 व एस-9 कोच में थे। केरला एक्सप्रेस सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्वालियर आई। इस दौरान ट्रेन के एस-8 और एस-9 कोच में यात्रियों को भीषण गर्मी के कारण घबराहट होने लगी। इससे पहले कि उनके साथी कुछ समझ पाते, ट्रेन झांसी के लिए रवाना हो गई।

झांसी के पास हुई थी तबियत खराब

बता दें कि जब ट्रेन डबरा-झांसी के बीच गुजर रही थी, तभी ट्रेन में सवार 5 लोगों की तबियत काफी बिगड़ गई। इसकी सूचना उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी। टीटीई ने सूचना झांसी रेलवे अधिकारियों को दे दी। केरला एक्सप्रेस जैसे ही झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पहुंची तो एस-8 और एस- 9 में 5 मरीजों का रेलवे चिकित्सक डॉ. भरत कुशवाहा ने चेकअप किया था।

क्या कहा डीआरएम ने

वहीं डीआरएम नीरज अम्बष्ठ ने बताया कि मंगलवार को सभी शवों को केरल एक्सप्रेस के लगेज वैन से ताबूत में कोयम्बटूर भेजा जाएगा। मृतकों की पहचान तमिलनाडु के नीलगिरी के पाची अप्पा पलानी स्वामी (80), बालाकृष्णन रामास्वामी (69) और कोयंबटूर के चिन्नारे (71) के रूप में हुई है। बता दें कि पांच जून को कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे राजेश गुप्ता की गर्मी से मौत हो गई थी। एक जून को बांदा निवासी रामप्रकाश अहिरवार की बेटी सीता की मौत संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हो गई थी।

छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग के आदेश जारी, 24 जून को खुलेंगे स्कूल

0

भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के सभी निजी व सरकारी विद्यालय अब 24 जून को खुलेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार पूर्व में जारी 16 जून से स्कूल खोलने के निर्देश दिए थे। इसमें आंशिक संशोधन कर विद्यार्थियों के लिए स्कूल में अवकाश 22 जून तक रहेगा। 23 जून को रविवार का अवकाश रहेगा। जबकि शिक्षकों के लिए पूर्व के निर्देश यथावत रहेंगे। तारीख को बढ़ाने के निर्देश को सख्ती से लागू कराने सभी स्कूल संचालकों को आदेश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित स्कूल संचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दबंग 3 में सलमान के पिता का किरदार निभायेंगे धर्मेन्द्र

0

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र ‘दबंग 3’ में सलमान खान के पिता का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग का तीसरा संस्करण ‘दबंग 3’ बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की मुख्य भूमिका है। चर्चा है कि फिल्म में धर्मेंद्र एंट्री हो रही है। धर्मेन्द्र, सलमान खान के पिता का रोल नभिाते नजर आएंगे।

दबंग सीरीज की फिल्मों में पहले विनोद खन्ना ने सलमान खान के पिता का रोल निभाया है। विनोद खन्ना के निधन के बाद ‘दबंग 3’ में धर्मेंद्र, सलमान खान के पिता के रोल में नजर आ सकते हैं। धर्मेन्द्र के ‘दबंग 3’ में आने की संभावना इसलिए भी है क्योंकि विनोद खन्ना की जगह धर्मेन्द्र रोल के लिए परफेक्ट च्वाइस हैं। सलमान खान के साथ उनकी रियल लाइफ ब्रॉन्डिंग भी खास है। फिल्म ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर सीईओ जिला पंचायत ने समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित

0

धमतरी। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) शहरी सफाईकर्ता द्वारा ग्रामीण सफाईकर्ता समूहों के मध्य ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अनुभव की साझेदारी जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. की उपस्थिति में की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. ने रूर्बन क्लस्टर के 13 ग्राम पंचायतों की महिला समूहों को उनके कार्य व उनके कर्तव्य निष्ठा तथा पूरे ईमानदारी से किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिये तथा निकट भविष्य में प्रशासन स्तर पर उन्हे सहयोग भी प्रदान किये जाने की बात कही। आगे उन्होंने धमतरी जिला में कचरा प्रबंधन के कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से किये जाने पर जोर दिया गया। ग्राम स्तर पर शत-प्रतिशत कचरा कलेक्शन और शुल्क वसूली पर ध्यान देने महिला समूहों को प्रेरित किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता पर कार्य कर रही ग्राम पंचायत मुजगहन,संबलपुर तथा देमार के महिला कार्यकतार्ओं द्वारा किये गये कार्यांे की साझेदारी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने हर स्तर पर सहयोग करने की बात कही।
नगर निगम धमतरी के स्वच्छता प्रभारी सतीश त्रिपाठी ने रूर्बन क्लस्टर लोहरसी अंतर्गत आने वाले सभी 13 ग्राम पंचायत लोहरसी, मुजगहन, रत्नाबांधा, पोटियाडीह, खरतुली, परसतराई, अजुर्नी, खपरी, भानपुरी, तेलीनसत्ती, देमार, सेहराडबरी, संबलपुर में चल रहे कार्यों का अवलोकन कर वस्तुस्थिति से सीईओ जिला पंचायत को अवगत कराया गया। प्रबंधन शेड में तरह-तरह के कचरा छटाई और उन पर सावधानी पूर्वक कार्य करने की समझाईश महिला समूहों को दी। धमतरी नगर निगम क्षेत्र की सुपर वाईजर के द्वारा अपने अनुभव की साझेदारी ग्रामीण महिलाओं के साथ रखी। स्वच्छता को लेकर पहले से अधिक जागरूकता होने के साथ-साथ समस्त घरों से 20 रुपए की दर से सफाई शुल्क लेने पर जोर दिया।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, महिला कार्यकर्ता एवं सफाई मित्र उपस्थित थे।

निगम द्वारा महापुरूषों की मूर्तियों की विषेष अभियान चलाकर की गई सफाई

0

नगर निगम रायपुर के आयुक्त शिव अनंत तायल के निर्देश पर सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग अमले के कर्मचारियों द्वारा जोन स्तर पर विशेष गैंग भेजकर जोन के विभिन्न स्थानों, वार्डों में स्थित महापुरूषों की मूर्तियों की धुलाई करके विशेष सफाई ससम्मान की गई।
       खमतराई बाजार में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की मूर्ति, कोटा स्टेडियम स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति, डब्ल्यूआरएस क्षेत्र स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, तात्यापारा के मेजर यशवंत गोरे चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की अष्वारोही प्रतिमा, आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की प्रतिमा, शारदा चौक स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति, नवीन बाजार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्ति, रामनगर कोटा मार्ग स्थित शहीदी स्थल, पुराना फायर ब्रिगेड चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गॉधी की प्रतिमा, कालीबाडी चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गॉधी की प्रतिमा सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित देष के विभिन्न महापुरूषों की मूर्तियों की निगम अमले ने जोन स्तर पर ससम्मान धुलाई करके विषेष सफाई अभियान पूर्वक की।

छत्तीसगढ़ : ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित, देखें कौन-कौन सी गाड़ियां हैं शामिल

0

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-अनूपपुर सेक्शन में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीमित ऊंचाई के सबवे के निर्माण कार्य पश्चात समपार फाटकों को बंद किये जाने का कार्य प्रगति पर है। इसी संदर्भ में मंगलवार को सीआईसी सेक्शन के टेंगनमाड़ा यार्ड में स्थित मानवसहित समपार संख्या बीके-27 (टेंगनमाड़ा फाटक) एवं टेंगनमाड़़ा-खोंगसरा स्टेशनों के मध्य स्थित मानवसहित समपार संख्या बीके-29 (टुलुप फाटक) फाटकों में ब्लॉक लेकर सीमित ऊंचाई सबवे के पूर्व ढलित खण्डों को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-


रद्द होने वाली गाड़ियां
1. 11 जून 2019 को गाडी संख्या 68747/68748 बिलासपुर-कटनी-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
2. 11 जून 2019 को गाडी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-पेण्ड्रारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
4.  11 जून 2019 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद््दीन हमसफर एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।
5. 11 जून 2019 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 01.30 घंटे देरी से रवाना होगी।

रास्ते में नियंत्रित की जाने वाली गाडियां
1 11 जून 2019 को गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को कटनी-पेण्ड्रारोड के मध्य 01.30 घंटे नियंत्रित की जाएगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

बजरंग बाण का पाठ करने से पहले जान लें इस रहस्य को

0

हनुमान जी के भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग बाण का पाठ आदि करते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में भक्तों के दवारा कुछ ऐसी गलतिया कर ली जाती है जिससे पूजा का शुभ फल नहीं मिलता है। पूजा संपन्न नहीं होती है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के दवारा बजरंग बाण का पाठ किया जाता है। लेकिन हम इस लेख में बजरंग बाण के पाठ में की जाने वाली गलतियो के बारे में बता रहें हैं जिससे पूजा का शुभ फल नहीं मिलता व पूजा सही से संपन्न नहीं होती है।

  • बजरंग बाण का प्रयोग हर कहीं, हर किसी को नहीं करना चाहिए। इसका पाठ तब तक नहीं करना चाहिए जब तक व्यक्ति किसी बड़ी परेशानी में ना हो। ऐसा माना जाता है कि इसका पाठ करने से हनुमान जी नाराज भी हो सकते हैं व इस त्रुटि को क्षमा नहीं करते हैं।
  • बजरंग बाण का प्रयोग छोटी-मोटी समस्याओं में करना निषेध है। इसका प्रयोग जब कोई अभिष्ट कार्य संपन्न कराना हो या किसी बड़ी परेशानी में फंस गये हो जिससे बाहर निकलना आसान ना हो तब करें। लेकिन इसके पाठ में सावधानी रखने की जरूरत होती है।
  • इष्ट कार्य की सिद्धि के लिए हनुमान जयंती या फिर मंगलवार या शनिवार का दिन तय करें। हनुमानजी की प्रतिमा के सामने ॐ हनुमंते नम: का लगातार जाप करें। पूजा के लिए कुशासन में बैठे।
  • जिस घर में बजरंग बाण का नियमित पाठ होता है, वहां दुर्भाग्य, भूत-प्रेत का प्रकोप और असाध्य शारीरिक कष्ट नहीं आते। जो व्यक्ति नित्य पाठ करने में असमर्थ हो, उन्हें कम से कम प्रत्येक मंगलवार को यह जप अवश्य करना चाहिए।

इन आदतों के कारण आप नहीं हो पाते मोटे, जानिए इन आदतों के बारे में

0

शरीर में हमेशा थकान और सुस्ती रहती है। ऐसे शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो जाती है। और व्यक्ति का कोई भी काम करने में मन नहीं लगता है। शरीर का वजन लंबाई के अनुपात में बीएमआई तकनीक द्वारा नापा जाता है। अगर बीएमआई मापांक 18.5 से कम है तो आप अंडरवेट की कैटेगरी में आते हैं। और अगर बीएमआई मापांक 25 से ज्यादा है तो आप ओवरवेट की कैटेगरी में आते हैं। और जिन लोगों का बीएमआई मापांक 30 से ज्यादा है वो मोटापे से ग्रस्त हैं। आज हम आपको ऐसी दो गलत आदतें बताएंगे जिनकी वजह से शरीर का वजन नहीं बढ़ पाता है। आइए जानते हैं। ये 2 गलत आदतें आपको कभी मोटा नहीं होने देंगी, पहली आदत है काफी खतरनाक।

1. तनाव में रहना 
हमेशा तनाव में रहने से भूख बहुत कम लगती है। और कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है। जिससे शरीर के अंगों को पोषक तत्व और एनर्जी नहीं मिल पाते हैं। और शरीर कमजोरी और दुबलेपन का शिकार हो जाता है। इस गलती की वजह से शरीर कभी मोटा नहीं हो पाता है।

2. जिम में रोजाना एक ही एक्सरसाइज करना
कई लोग जिम जाकर रोज एक ही एक्सरसाइज करते हैं। जैसे कोई बाइसेप्स के लिए वजन उठा रहा है। और अगर रोजाना यही एक्सरसाइज करता है तो भुजाएं कमजोर होने लगती है। और शरीर भी कमजोर और दुबला-पतला हो जाता है। ऐसी गलती की वजह से शरीर का भी मोटा नहीं हो पाता है।

केरल के बाद मुंबई पहुंचा मॉनसून, दिल्ली-NCR में इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत

0

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. 7 दिनों की देरी के बाद आखिरकार केरल में 8 जून को मॉनसून पहुंच ही गया. केरल में मॉनसून की पहली बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तिरूवनंतपुरम, कोझिकोड में आज भी तेज बारिश के आसार हैं. मॉनसून के आगमन के साथ ही अब भारत के मुख्य भूभाग पर ममनसून का 4 महीनों लंबा सफर शुरू हो गया है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम की स्थिति मॉनसून पैटर्न के लगभग अनुकूल बनी हुई है और यहां आने मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में गर्मी की स्थिति और ज्यादा गंभीर होने की संभावना है.

11 जून 2019, 08:58 बजे

चक्रवाती तूफान 12-13 जून को सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है. तूफान के कारण अहमदाबाद, गांधीनगर और राजकोट समेत तटवर्ती इलाके वेरावल, भुज और सूरत में हल्की बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम के अनुसार, 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज पवन चलेगा और अरब सागर से लगत उत्तरपूर्वी इलाके में इसकी रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

11 जून 2019, 08:38 बजे

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज भी तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 11 जून से 13 जून तक हल्की बारिश होगी. वहीं, 14 से 17 जून तक तेज बारिश के आसार हैं.