Home Blog Page 3069

दिल्‍ली के गर्ल्‍स हॉस्‍टल में आग, जान बचाने के लिए एक लड़की ने लगाई छलांग

0

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल में आग लगने का मामला सामने आया है. जनकपुरी के कावेरी हॉस्‍टल में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया. इस दौरान आग के धुंए से 6 लड़कियां बेहोश हो गईं. वहीं जान बचाने के लिए एक लड़की ने हॉस्‍टल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी. फिलहाल 50 लड़कियों को हॉस्‍टल से रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है.

बता दें कि दक्षिणी दिल्‍ली के जनकपुरी में बने इस हाॅस्‍टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई. आग फैलते-फैलते ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई जहां लड़कियां रहती हैं. आग की लपटें देखते ही चीख-पुकार मच गई. हॉस्‍टल प्रशासन ने तुरंत आग की सूचना दी. जिससे मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल 6 घायल लड़कियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

हाल ही में हुई हैं ये आग की घटनाएं
बता दें कि मंगलवार को ही दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित उद्योग नगर में बिजली के बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस दौरान लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई.

वहीं हाल ही में गुजरात के सूरत में चौथी मंजिल पर चल रहे एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई. इस दौरान बहुत से छात्रों ने बिल्डिंंग से कूदकर अपनी जान बचाई.

अब बनेगा राममंदिर, शिवसेना सांसद जाएंगे अयोध्‍या: सामना

0

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने अपने संपादकीय में राम मंदिर को लेकर भरोसा जताया है. संपादकीय में कहा गया है कि अब राम मंदिर का निर्माण होगा. श्रीराम का काम होगा ही, ऐसा वचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने दिया है. देश की सत्ता में श्रीराम के विचारों वाली सरकार आई है. देश में रामराज्य निर्माण हो इसीलिए करोड़ों जनता ने मोदी को खुलकर वोट दिया है और मंदिर निर्माण की याद दिलाई है.

सामना में लिखा गया है कि राम मंदिर का निर्माण हो इसके लिए सैकड़ों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है. उनकी शहादत और खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. अखंड हिंदुस्तान का सपना साकार होगा और दुनियाभर में श्रीराम के देश की जय-जयकार होगी. इसे ही रामराज्य कहते हैं. इतना ही नहीं विपक्ष पर तंज कसते हुए सामना में विरोधियों की तुलना रावण, विभीषण, कंस आदि से की.

शिवसेना ने मोदी सरकार को अपने राममंदिर की याद दिलाते हुए कहा, ‘चुनाव से पहले मोदी जी ने स्पष्ट किया था कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी जाएगी लेकिन ऐसा कानून और सर्वोच्च न्यायालय की सहमति से होगा. हम उनकी भूमिका से सहमत हैं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय को जनभावना या जनादेश को मानना चाहिए. जल्द ही शिवसेना के सभी विजयी सांसद अयोध्या जानेवाले हैं.’

एनडीए की जीत को बताया श्रीराम का आर्शीवाद

आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने श्रीराम का नाम लेनेवालों पर हमले किए. फिर भी अमित शाह श्रीराम की जय-जयकार करते रहे और बंगाल में भाजपा को जीत मिली. कांग्रेस राज में भी राम अंधेरे में थे लेकिन अब अयोध्या में दीवाली ही होगी. राम का काम अयोध्या और देश में चारों ओर होगा. यही जनादेश है. 2019 का लोकसभा चुनाव का नतीजा रामराज्य और राम मंदिर के समर्थन में दिया गया जनादेश है. साथ ही शिवसेना ने एनडीए की इस जीत को श्रीराम का आशीर्वाद बताया है

.

छत्तीसगढ़ : नया थियेटर के अमरदास नहीं रहे, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया शोक प्रकट किया

0

रायपुर। नया थियेटर के वरिष्ठ कलाकारों में एक अमरदास मानिकपुरी का उनके गृहग्राम कोलिहापुरी, राजनांदगांव में निधन हो गया। उनकी आयु 82 वर्ष थी। विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. चरणदास महंत ने अमरदास मानिकपुरी के निधन को संगीत की दुनिया की क्षति बताते हुए कहा की मेरा उनसे पिछले लगभग 25 सालों से नजदीकी परिचय रहा। कोई 6 महीने पहले उनसे भेंट करने उनके गांव कोलिहापुरी गया था। उन्हें बढ़ती उम्र से जुड़ी कुछ शिकायतें थीं पर यह कदापि नही लग रहा था कि इतनी जल्दी हमसे विदा ले लेंगे। उनके निधन से दुखी हूँं।  ईश्वर से प्रार्थना है कि कबीरपंथ के उपासक अमरदास को अपने चरण में स्थान दे और परिजन को इस आघात को सहन करने की शक्ति दे। अमरदास ने अल्पायु में ही अपने पिता दर्शन दास मानिकपुरी की नाचा पार्टी से अपनी कला यात्रा की शुरुआत की। बाद में वे छत्तीसगढ़ी नाचा के पुरोधा, दाऊ मंदरा की टीम में भी रहे, जहाँ से वे पिछली सदी के सातवें दशक में हबीब तनवीर के साथ उनके नाट्यदल नया थियेटर के सदस्य बन गए। नया थियेटर से कुछ साल पहले ही वे अपने गांव वापस आ गए थे फिर भी वे उस दल की महत्वपूर्ण प्रस्तुतियों में बुलाने पर जाते ही थे। तबला, ढोलक, मांदर बजाने में वे अत्यधिक निपुण थे, जिनकी थापों ने लगभग 50 सालों तक थियेटर की प्रस्तुतियों के द्वारा पूरी दुनिया मे छत्तीसगढ़ी लोक गीत संगीत से रची रचनाओं के जरिये धाक जमाई। उन्होंने दुनिया के तीस से चालीस देशों की यात्राएं की थीं।

रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से मिलेंगे ये 7 फायदे

0

बिजी लाइफस्टाइल और सुस्ती भरे मौसम के कारण आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह ऑफिस के लिए निकल पड़ते होंगे। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। दरअसल, गर्मियों में ठीक तरीके से न खाने और कम मात्रा में पानी-पीने से शरीर सुस्त और डिहाईड्रेटेड हो जाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने और कई हैल्थ प्रॉब्लम से बचाने के लिए आपको सुबह खाली पेट जीरे का पानी जरूर पीना चाहिए। जीरे के पानी में कई स्वस्थ पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न सिर्फ मोटापा घटाने में मदद करते हैं बल्कि पूरा दिन शरीर को एनर्जेटिक भी रखते हैं।

क्यों फायदेमंद है जीरे का पानी?

दरअसल, जीरे का पानी में कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन और विटामिन A और विटामिन C के अलावा अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को कई हैल्थ प्रॉब्लम्स से बचाते हैं। जीरे का पानी पीने से टाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है, जिससे वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है।
 

जीरे का पानी बनाने की विधि :

जीरे का पानी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 2 चम्मच जीरा डालकर 10-15 मिनट तक उबालें। फिर इसे हल्का ठंडा करके रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। आप चाहे तो इसका टेस्ट बदलने के लिए इसमें थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं। इससे न केवल आपका पाचन दुरुस्त रहेगा बल्कि अन्य फायदे भी मिलेंगे। चलिए जानते हैं उन फायदों के बारे में।

जीरे के पानी के फायदे :

पाचन तंत्र को रखें स्वस्थ :

जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम यानी कि पाचन तंत्र को हेल्दी रखते है। इसके अलावा इसे पीने से उल्टी-दस्त, मॉर्निंग सिकनेस, गैस और कॉन्स्टपिेशन से राहत मिलती है। जीरे के पानी से शरीर में ऐसे इंजाइम होते हैं जो काबोर्हाइड्रेट, फैट और ग्लूकोस को तोड़कर पचाने में मदद करते हैं। 

ब्लड सकुर्लेशन बेहतर :

जीरे का पानी पीने से शरीर में ब्लड सकुर्लेशन अच्छे से होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खून की कमी को भी दूर कर रेड ब्लड सेल्स के निर्माण करते हैं। इसके अलावा जीरे के पानी में फाइबर भी होता है जो शरीर से टॉक्सिक यानी कि बेकार की चीजों को बाहर निकलने में मदद करता और खून को साफ रखता है। 

डिटॉक्स करें बॉडी :

जीरे का पानी शरीर के टॉक्सिंस को फ्लश करके शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। इससे न केवल शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते है बल्कि यदि आप जीरे का पानी नियमित रूप से पीते है तो आपका लीवर भी अच्छी तरह डिटॉक्स होता है।

वजन घटाने में सहायक :

रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन भी आसानी से कम होता है। जीरे के पानी में मौजूद पोषक तत्व शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करता है और वजन कंट्रोल में रखते हैं। मगर आपको जीरे के पानी में अदरक व नींबू का रस भी मिलाना होगा और इसको पीने के बाद हल्की-फुल्की एक्सरसाइज भी करनी होगी। 

बढ़ाए इम्यूनिटी :

जीरे के पानी में आयरन अच्छी मात्रा में होता है जो इम्यून सिस्टम सही से चलाने में मदद करता है। जीरे के पानी को रोजाना पीने से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है और बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। 

अच्छी नींद में मददगार :

अगर आप भी अक्सर अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं तो दवाइयों का सेवन करने के बजाएं जीरे का पानी पिएं। जीरे का पानी पीने से शरीर रिलैक्स महसूस करता है जिससे रात को नींद अच्छी आती हैं। 

स्किन इंफैक्शन से बचाव :

जीरे के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ना सिर्फ स्किन इंफैक्शन की समस्या को दूर करते हैं बल्कि इससे त्वचा में कसावट भी आती है।

छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, रायपुर में पारा 45 डिग्री के पार

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग बिलासपुर और उत्तरी छत्तीसगढ़ के लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक लू की हालत बनी रहेगी. कल बस्तर सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी. राजधानी रायपुर का तापमान कल 45.8 डिग्री था जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था. साथ ही रायपुर में भी इस साल का सबसे गर्म दिन रहा.

छत्तीसगढ़ : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने आम नागरिकों की सुनी समस्याएं

0

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां आरंग स्थित अपने कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। डॉ. डहरिया ने इन आवेदनों पर अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

    मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम रींवा के श्री दिलीप कुर्रे द्वारा गांव में नल-जल योजना शुरू करने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्राम-छटेरा की श्रीमती रामकली निषाद ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया, जिस पर मंत्री डॉ. डहरिया ने आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करने अधिकारियों को निर्देशित किए। आरंग के श्री मनीष चन्द्राकर ने भी अपनी कृषि संबंधी समस्याओं और श्री युगल किशोर साहू ने रोजगार के लिए आवेदन किया। इसी प्रकार ग्राम ओड़का के श्री जय डहरिया, श्री गणेश दास, श्री शिव प्रकाश मारकण्डेय, श्री चन्द्रशेखर धृतलहरे, श्री हेमराज खंडेकर एवं परसकोट के श्री जोहर सिंह साहू, ग्राम-समोदा के श्री सेवाराम साहू, श्री अवश्वनी साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री डॉ. डहरिया ने क्षेत्र वासियों के आवेदन पर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने भरोसा दिलाया।

छत्तीसगढ़ : पशुओं के बैठने के लिए पारंपरिक घासफूस युक्तशेड, पानी और चारे की व्यवस्था है जरूरी

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीण आजीविका संवर्धन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरुवा, घरुवा और बाड़ी के तहत बनाए जा रहे गौठानों में पशुओं का जमघट देखने को मिलने लगा। रायपुर जिले के 97 गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से जारी है। इसमें जिले की 21 ग्राम पंचायतों में मॉडल गौठान भी बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सोमवार को जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बैहार, बनचरौदा और पारागांव में बनाए गए मॉडल गौठान में पहुंचकर वहां पशुओं के लिए किए गए पानी, चारे और छाया आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. बसवराजु ने कहा कि पशुओं की संख्या के अनुरूप पानी, चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही पशुओं की संख्या के अनुसार नाडेप ढांका का निर्माण भी किया जाए, ताकि इससे जुड़े समूहों को इससे बेहतर आमदनी प्राप्त हो सके।

पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी

कलेक्टर ने गौठानों में आने वाले सभी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण करने के निर्देश पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में आमजनों के सहयोग से पैरा की व्यवस्था की जा रही है। गांव में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पैरा का जलाए नही बल्कि उसे यहां गौठान के लिए प्रदान करें। गौरतलब है कि इन गौठानों के निमाण से जहां से गांवों में पशुओं को एक डे-केयर सेंटर का लाभ मिलने लगा है।ं बनाए जा रहे चारागाह में सालभर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। गौठानों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण भी किया जाए।

10 मॉडल गौठान पूरी तरह बनकर तैयार

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के 97 ग्राम पंचायतों में गौठानों का निर्माण चल रहा है। इसमें 21 ग्राम पंचायतों में मॉडल गौठान बनाए जा रहे हैं, 10 मॉडल गौठान पूरी तरह बनकर तैयार हो गए हैं। ग्राम पंचायत बैहार में पांच एकड़ में गौठान बनाया गया है और 10 एकड़ में चारागाह विकास किया जा रहा है। इस गौठान में 500 पशु आ रहे हैं। इसी तरह बनचरौदा में 4 एकड़ गौठान और 7 एकड़ में चारागाह तथा पारागांव में पांच एकड़ में गौठान और 10 एकड़ में चारागाह बनाया गया है। यहां क्रमशः 650 और 980 पशु आ रहे है। पशुओं के पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल और सोलरपंप लगाए जा रहे है। इसी तरह उनके बैठने के स्थान में पारंपरिक तरीके से घासफूस युक्त शेड का निर्माण, पशुओं के लिए पैरा की व्यवस्था में ग्रामीणों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

Madhya Pradesh में कांग्रेस और समर्थित विधायक बोले- 5 साल साथ रहेंगे

0


मप्र की कमलनाथ सरकार के स्थायित्व पर भाजपा द्वारा आए दिन खड़े किए जा रहे सवाल का जवाब देने के लिए रविवार को कांग्रेस समेत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय और सपा बसपा विधायकों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री निवास पर हुई विधायकों की बैठक में 121 में से 119 विधायकों ने एकजुटता दिखाकर कमलनाथ के नेतृत्व में पांच साल सरकार को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री ने विधायकों को झूठ फैलाने वाले तंत्र से सतर्क रहने की हिदायत भी दी।

मुख्यमंत्री निवास में शाम करीब साढ़े चार बजे विधायक दल की बैठक शुरू हुई, जो रात सवा सात बजे तक चली। इसके बाद कई विधायकों से मुख्यमंत्री ने वन-टू-वन चर्चा भी की। बैठक में करीब 30 विधायकों ने अपने विचार रखे।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. अशोक मर्सकोले और कुछ अन्य आदिवासी विधायकों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जिन डेढ़ दर्जन विधानसभा सीटों पर जीती है, उनमें 13 आदिवासियों के क्षेत्र की हैं। कांग्रेस सरकार बनाने में भी 114 में से 31 विधायक आदिवासी क्षेत्र के हैं। इन आंकड़ों को बताते हुए उन्‍होंने सरकार में इस अनुपात में जगह नहीं मिलने की शिकायत रखी। दूसरी तरफ कुछ विधायकों ने लोस चुनाव में संगठन की कमजोर स्थिति के बारे में भी बात रखी। कुछ विधायकों ने अपने क्षेत्र की पानी की समस्याओं को लेकर चिंता जाहिर की तो मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संगठन के कामकाज में तेजी लाने का सुझाव

सूत्रों ने बताया कि कुछ विधायकों ने संगठन के काम के तरीके में सुधार की जरूरत बताई। संगठन को और तेजी से काम करने के बारे सुझाव दिए। इस तरह के सुझाव सुनील सर्राफ सहित कुछ अन्य ने भी दिए। इसी तरह विधायकों ने सरकार द्वारा लागू की गई कर्ज माफी को तुरंत और तेजी के साथ लागू करने को प्राथमिकता पर रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जल्द कर्ज माफी के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।

अंडर करंट का पता लगाएं

सूत्रों के मुताबिक बैठक में लोस चुनाव परिणामों पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों से कहा कि वे यह पता लगाएं कि क्या वाकई में भाजपा के पक्ष में कोई अंडर करंट था? इधर, भाजपा नेताओं के सरकार गिराने के बयानों पर वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने कहा कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयासों को हम कामयाब नहीं होने देंगे। ‘हमें संदेश देना है कि हम सब एक हैं और पांच साल साथ रहेंगे।”

हार-जीत तो लगी रहती है

मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दें और योजनाएं बनाकर सरकार को सौंपें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनादेश का सम्मान करें। हार-जीत तो लगी रहती है। राजनीति में कोई स्थाई विजेता नहीं होता है और न ही असफलता स्थाई होती है।

दो विधायकों को छोड़कर पूरा सत्ता पक्ष पहुंचा

बैठक में विधायकों के अलावा कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य नकुलनाथ शामिल हुए। मंत्री पीसी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जैत जाने तथा विधायक विशाल पटेल विदेश प्रवास पर होने की वजह से बैठक में नहीं पहुंचे। कांग्रेस विधायकों के अलावा बैठक में सरकार को समर्थन दे रहे तीनों निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, केदार चिड़ाभाई डाबर, विक्रम सिंह राणा, बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह व रामबाई और सपा विधायक राजेश शुक्ला भी पहुंचे।

राजा-महाराजा जाएं दिल्ली, आराम करें, कमलनाथ को फ्री हैंड छोड़ें : केपी सिंह

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ विधायक केपी सिंह ने कहा कि अब राजा-महाराजा दिल्ली जाएं, आराम करें और दिल्ली की राजनीति करें। कमलनाथ को फ्री हैंड छोड़ें। यह बात केपी सिंह ने बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह के कमलनाथ सरकार को समर्थन देने के प्रस्ताव के बीच में कही।

सूत्रों के मुताबिक केपी सिंह ने कहा कि भाजपा के संपर्क में 20 विधायक हैं। उन्होंने उन पर नजर रखने को सलाह दी और कहा कि संगठन व सरकार को सक्रियता बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पर आरोप लगाए जाते हैं कि मैं भाजपा नेता राजनाथ सिंह के संपर्क में हूं। मैं संपर्क में नहीं हूं और जब मिलूंगा तो कहकर जाऊंगा। इसका समर्थन एदल सिंह कंसाना और बिसाहूलाल सिंह ने भी किया और कहा कि जब हम जाएंगे तो हम भी कहकर जाएंगे।

बीमार मां के इलाज के लिए भीख मांग रही 6 साल की बच्ची, मदद के बढ़े हाथ

0

कर्नाटक के कोप्पल जिले की 6 साल की एक लड़की भाग्यश्री अपनी मां दुर्गम्मा को खाना खिलाने के लिए पिछले एक सप्ताह से भीख मांग रही है। दुर्गम्मा को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस शराब पीने की लत थी जिसकी वजह से वह बीमार पड़ गई। उसकी इस लत के कारण ही उसका पति उसे छोड़कर चला गया और दूसरी महिला से शादी कर ली।

भाग्यश्री पिछले एक सप्ताह से अस्पताल परिसर में और उसके आसपास भीख मांग रही हैं। वह अपनी मां को खाना खिलाती है और उनकी साफ-सफाई भी करती रही है। इससे अस्पताल आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। लोगों ने अस्पताल प्रशासन मां-बेटी की इस स्थिति से के बारे में बतााया जिसके बाद मामला मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंच गया।

सीएमओ ने महिला और बाल कल्याण विभाग को दुर्गम्मा की देखभाल करने और उनके मूल स्थान पर उपचार के बाद सुरक्षित वापस लौटना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक एरणा पांचाल के अनुसार, ‘सीएमओ ने अधिकारियों को बच्चr के लिए अच्छी शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।’

पांचाल के मुताबिक, ‘जब वह आई, तो उसकी हालत ठीक नहीं थी और वह चलने-फिरने में सक्षम नहीं थी। वह करातगी सिद्दापुरा की रहने वाली है, उसका एक लड़का भी है जो चौथी में पढ़ रहा है। हम और अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। अभी हमारे साथ उसका भाई है जो हमें और जानकारी दे रहा है। हम एक सरकारी स्कूल में लड़की को मुफ्त शिक्षा देंगे और मां का मुफ्त इलाज भी सुनिश्चित किया जाएगा।’

खरबूजा खाने से ही मिलेंगे ये 14 जबरदस्त फायदे

0
Health & Beauty: खरबूजा खाने से ही मिलेंगे ये 14 जबरदस्त फायदे

गर्मी के मौसम में आने वाला खरबूजा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदमंद होता है। इसमें पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिससे आप गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचे रहते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स आपको अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह सुदंरता बढ़ाने के काम भी आता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खरबूजे का सेवन आपको क्या-क्या फायदे देता है।

खरबूजे के गुण

1 कप, क्यूब्स (160 g) खरबूजे में 54 कैलोरी और 0.3 g फैट होता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें 0% कोलेस्ट्रॉल, 25.6 mg सोडियम, 12% पोटेशियम, 4% कार्बोहाइड्रेट, 5% डायटरी फाइबर, 13 ग्राम चीनी, 2% प्रोटीन, 108% विटामिन ए, 97% विटामिन सी, 1% कैल्शियम, 1% आयरन, 5% विटामिन बी -6 और 4% मैग्नीशियम होता है।

PunjabKesari

खरबूजे के फायदे
वजन घटाएं

लो फैट और कार्ब्स होने के कारण इसका सेवन वजन कंट्रोल में करता है। साथ ही इससे पेट भी भरा रहता है, जिससे आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। इतना ही नहीं, इससे दिनभर शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

डायबिटीज करे कंट्रोल

खरबूजे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) है। साथ ही फ्रैंटोज और ग्लूकोस एक नेचुरल शुगर है, जो खरबूजे में पाई जाती है इसलिए यह फल डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित है।

आंखों की रोशनी तेज

खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसको खाने से आंखों की रेटीना की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और आंखे लंबे समय तक ठीक रहती है।

PunjabKesari

दिल के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद एडिनोसिन शरीर में खून को पतला करता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने से बचा रहता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे आप हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक जैसी प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं।

मजबूत हड्डियां व मांसपेशियां

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हड्डिों व मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इससेस आप जोड़ों व गठिया जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

कैंसर से बचाव

इसमें हाई विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन होता है जो शरीर में मुक्त कणों को खत्म करते है। ये मुक्त कण शरीर की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और कैंसर के विकास का कारण बनाते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

फोलिक एसिड अक्सर उन महिलाओं को देने की सलाह दी जाती है जो गर्भवती होने के लिए कोशिश या जो पहले से ही गर्भवती हैं। खरबूजे में भरपूर फोलेट होता है, जो गर्भवती महिलाओं में नए कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है और यह भ्रूण में ट्यूब विकारों को भी रोकती है।

PunjabKesari

मासिक धर्म ऐंठन से राहत

मासिक धर्म में ऐंठन और दर्द की समस्या को दूर करने के खरबूजे का सेवन करें। साथ ही इससे माहवारी के दौरान होने वली हैवी फ्लो व रक्त के थक्के (Clotting) भी कम हो जाते हैं।

तनाव से राहत

इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे दिमाग में ऑक्सीजन का प्लो बढ़ता है। इससे दिमाग आराम मिलता है और तनाव और टेंशन दूर होती है। साथ ही इसमें सुपरऑक्सइड डिसूटासेज भी है जो रक्तचाप को कम करने और तंत्रिकाओं को आराम दिलाने के लिए तनाव से लड़ते हैं।

तरबूज के ब्यूटी बेनिफिट्स

ग्लोइंग स्किन

पानी से भरपूर होने के कारण इसका सेवन बॉडी के साथ त्वचा को भी हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसका पल्प चेहरे पर 10 मिनट लगाने से त्वचा में ग्लो भी आता है क्योंकि इससे त्वचा को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

PunjabKesari

दाग-धब्बे मिटाएं

खरबूजे के पल्प और शहद को मिक्स करके चेहरे पर 15-20 मिनट लगाएं। फिर ताजे पानी से चेहरे धो लें। इस पैक से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा में मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती है। साथ ही इससे दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

टैनिंग को करे दूर

चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए दूध बहुत फायदेमंद है। खरबूजे के रस में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। सनबर्न से निजात दिलाने के साथ ही यह स्किन की गहराई से सफाई भी करता है। 

एंटी-एजिंग की समस्याएं

खीरे और खरबूजे को पीसकर चेहरे पर लगाने से एंटी-एजिंग की समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही इससे त्वचा को ठंडक भी मिलती है और यह सनबर्न से भी निजात दिलाता है।

PunjabKesari

बालों के लिए फायदेमंद

इसमें पर्याप्त मात्रा में इनोसिटॉल होता है, जो जड़ों से बालों को मजबूत और शाइनी बनाता है। इतना ही नहीं, यह बालों को नेचुरल कंडीशन भी करता है। इसके लिए 1 कप खरबूजे को मैश करें और शैम्पूिंग के बाद इस पल्प के साथ अपने बालों की मालिश करें। और 10 मिनट के बाद बाल धो लें।