Home Blog Page 323

दिल्ली ब्लास्ट पर CM विष्णु देव साय ने जताई गहरी संवेदना…

0

दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त कि है। सीएम साय ने X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

बात दें कि देश की राजधानी दिल्ली में आज लाल किले के पास एक भयानक धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विस्फोट एक खड़ी कार में हुआ जिसके तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कार के पुर्जे इधर-उधर बिखर गए। विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना के बाद कई लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार अब तक धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है।

लाल किले के पास धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट, राजधानी में इन जगहों पर बढ़ी चौकसी, पुलिस ने लोगों से की ये अपील…

0

रायपुर। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।रायपुर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शहर में आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से भी संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने की अपील की है।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है।

ये घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। ये भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है। इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग की ओर से बताया गया,लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है।

15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी…

0

रायपुर: आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज रेडक्रॉस सभाकक्ष कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों ताकि कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों को सुगमता से धान विक्रय की सुविधा मिले और भुगतान जल्द किया जाए।

प्रभारी सचिव श्रीमती शर्मा ने कहा कि कोचियों एवं अवैध धान विक्रय-परिवहन पर निगरानी रखे एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खरीदी में धान की गुणवत्ता पर  ध्यान दिया जाए तथा तेजी से धान का उठाव सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेकिंग धान की किस्म के अनुसार सही तरीके से की जाए। श्रीमती शर्मा ने सभी उपार्जन केंद्रों में कॉल सेंटर के नंबर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए, ताकि कृषक किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दे सकें और उसका निराकरण समयबद्ध रूप से किया जा सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए रायपुर जिले में कुल 1,34,037 किसान पंजीकृत हैं और 1,26,921 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का रकबा है। जिले में 139 उपार्जन केंद्र है। जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दल एवं उड़नदस्ता का गठन किया गया है। रायपुर जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 5 चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा 43 कर्मियों की तैनाती उड़नदस्ते में की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों का चिन्हांकन कर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही तहसीलदार की अध्यक्षता में गुणवत्ता जांच दल का गठन एवं बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर को आयोजित की गई है।

0

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक-एम-5/20 में आयोजित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को मिल रही नई गति: वित्त विभाग से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख परियोजनाओं को मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

0

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के अंतर्गत  विधानसभा कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।

वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के बन जाने से सीमावर्ती गांवों की कनेक्टिविटी सुधरेगी और व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

इसी प्रकार, विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

कुनकुरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्त विभाग ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

साथ ही, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए ₹16.17 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे सिंचाई और जल प्रबंधन की दिशा में क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ होगा।

इलेक्ट्रानिक नीलामी तकनीकी एवं वित्तीय बोली 12 नवम्बर तक ऑनलाईन आमंत्रित ऑनलाईन प्राप्त निविदाओं को खोलने की प्रक्रिया 13 नवम्बर को…

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत ;उत्खनन एवं व्यवसायद्ध नियम 2005 अंतर्गत जिले में खनिज.साधारण रेत की नीलामी ;रिवर्स ऑक्शनद्ध के माध्यम से आबंटन हेतु 4 निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया गया था। जिसमें इलेक्ट्रानिक नीलामी तकनीकी एवं वित्तीय बोली एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से 12 नवम्बर 2025 तक ऑनलाईन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाईन प्राप्त निविदाओं को खोलने की प्रक्रिया 13 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष राजनांदगांव में संपादित की जाएगी।

प्रथम चरण में 75 युवा आपदा मित्रों को दिया जा रहा प्रशिक्षण प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16 नवम्बर तक…

0

राजनांदगांव। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 800 युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में युवा आपदा मित्र योजना के तहत क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में 75 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनडीआरएफ, जिला सेनानी नगर सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16 नवम्बर 2025 तक दिया जाएगा।

कांग्रेस की SIR निगरानी समिति की हुई बैठक को लेकर राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस…

0

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर कांग्रेस ने निगरानी समिति बनाई है. छत्तीसगढ़ में जारी SIR अभियान की कांग्रेस पार्टी संसदीय क्षेत्रवार मॉनिटरिंग करेगी. वहीं इसे लेकर आज निगरानी समिति की बैठक हुई. इसके बाद राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई.

कांग्रेस की SIR निगरानी समिति की हुई बैठक को लेकर राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस की गई. समिति के संयोजक मोहन मरकाम ने कहा कि हर नागरिक को मतदान का संवैधानिक अधिकार ह. मोदी सरकार के दबाव में चुनाव आयोग जनता का अधिकार छीनने का काम कर रहा है. बीजेपी पर लगाया मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा कि कहा – जो बीजेपी के वोटर नहीं, उनका नाम सूची से काटने की साज़िश है. इसके साथ ही बीजेपी पर वोट चोरी कर सरकार बनाने का भी आरोप लगाया है. बीजेपी के बड़े नेता दिल्ली और बिहार दोनों जगह वोट डालते हैं.

कांग्रेस ने BJP पर प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाने की मांग की है. BLO हर घर जाकर निष्पक्षता से मतदाता का सत्यापन करें. छत्तीसगढ़ में अभी चुनाव दूर है, इसलिए SIR में जल्दबाजी न हो. अभी धान कटाई का समय है, SIR के लिए कम से कम 3 महीने का समय दिया जाना चाहिए.

बता दें कि कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक, उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी होंगे. इसी प्रकार मोहम्मद अकबर राजनांदगांव और राजेंद्र साहू दुर्ग के प्रभारी, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा क्षेत्र देखेंगे. शैलेश नितिन त्रिवेदी रायपुर और तारिणी चंद्राकर को महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है. रेखचंद जैन बस्तर और वीरेश ठाकुर कांकेर के प्रभारी बनाए गए है. समिति SIR अभियान की निगरानी और समन्वय का काम करेगी.

जीपीएफ निराकरण हेतु 10 से 12 नवम्बर तक शिविर का आयोजन…

0

राजनांदगांव। कार्यालय महालेखाकार लेखा एवं हकदारी रायपुर द्वारा 10 से 12 नवम्बर 2025 तक  जिला कोषालय राजनांदगांव में जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों जिनके सामान्य भविष्य निधि में विसंगति है, उसका डीडीडीओ के माध्यम से या स्वयं आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला कोषालय में उपस्थित होकर निराकरण करा सकते है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट…

0

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधीनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने परस्पर सहयोग एवं विकास के अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भागीदारी और आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव पर आधारित बस्तर आर्ट तथा “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस पर मुख्यमंत्री श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की सराहना करते हुए राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को शुभकामनाएँ दीं।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने भविष्य में गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और सशक्त करने पर सहमति व्यक्त की।