Home देश सिर्फ 5.80 लाख रुपये में Nissan भारत में लॉन्च कर सकती है...

सिर्फ 5.80 लाख रुपये में Nissan भारत में लॉन्च कर सकती है अपनी 7-सीटर, जानें खासियत…

7
0

निसान अपनी नई एमपीवी Nissan Gravite को 17 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है. इस लॉन्च के साथ ही भारतीय एमपीवी सेगमेंट में मुकाबला और तेज होने वाला है. कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके नए टीजर को जारी किया है, जिससे इसके दमदार और मॉडर्न लुक की झलक मिलती है.

Nissan Gravite का बॉक्सी और सीधा डिजाइन इसे एक मजबूत रोड प्रेजेंस देता है, जो पहली नजर में ही ध्यान खींचता है.

दमदार एक्सटीरियर डिजाइन और मॉडर्न स्टाइल

डिजाइन की बात करें तो Nissan Gravite में निसान की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी. इसके फ्रंट में सी-आकार की एलईडी लाइट्स, आकर्षक ग्रिल और शार्प बम्पर दिया गया है. साइड प्रोफाइल में रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स इसे एमपीवी होने के साथ-साथ एक मॉडर्न कार जैसा लुक देते हैं. पीछे की तरफ रैपअराउंड एलईडी टेललैंप, सी-शेप बम्पर और स्किड प्लेट जैसी डिटेल्स इसे थोड़ा रफ और SUV जैसा लुक देती हैं.

आरामदायक इंटीरियर और लेटेस्ट फीचर्स

Nissan Gravite का इंटीरियर भी काफी प्रैक्टिकल और आरामदायक होने वाला है. इसमें फ्लैट फ्लोर के साथ सात सीटों का लेआउट मिलेगा. दूसरी रो की सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं, जबकि तीसरी रो छोटे सफर या बच्चों के लिए बेहतर रहेगी. फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सभी सीटों के लिए रियर एसी वेंट और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. टॉप वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जर भी दिया जा सकता है.

इंजन, कीमत और मुकाबला

Nissan Gravite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो दोनों विकल्पों में आएगा. इसके साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प होगा. भविष्य में कंपनी इसका CNG वेरिएंट भी ला सकती है. कीमत करीब 5.8 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है और इसका सीधा मुकाबला Renault Triber जैसी एमपीवी से होगा.