Home Blog Page 324

”अमित बघेल फरार.. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख की गिरफ्तारी जल्द, पुलिस ने शुरू किया का स्पेशल ऑपरेशन”

0

रायपुर: अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल, जो वरुण देवता के अवतार माने जाते हैं, के प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी अब जल्द हो सकेगी। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च किया है। फिलहाल अमित बघेल फरार हैं। फिलहाल अमित बघेल फरार हैं।

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर कोतवाली और देवेंद्र नगर थाने में जातीय घृणा फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ लिखित शिकायतें भी सौंपी गई हैं। पुलिस ने अमित बघेल को गिरफ्तार करने के लिए उसके निवास स्थान चंद्राकर भवन में दबिश दी थी। इसके अलावा, बघेल के नजदीकियों के घरों में भी पुलिस की टीमें पहुंची थीं।

सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अमित बघेल के बयान से पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के लोगों में भी भारी नाराजगी है। बीते गुरुवार को डिंडोरी जिले में सिंधी समाज के लोगों ने डिंडोरी कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर, हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सिंधी समाज को “पाकिस्तानी” कहकर संबोधित किया।

इस आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने देखा और सुना। यह टिप्पणी सिंधी समाज की धार्मिक आस्था को गंभीर ठेस पहुँचाने वाली है, जिससे भारत के समस्त सिंधी नागरिक आहत हुए हैं और समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

डिंडोरी में हुए प्रदर्शन के बाद नरसिंहपुर जिले में भी पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। सिंधी समाज ने शुक्रवार, 7 नवंबर को राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को ज्ञापन सौंपा।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल द्वारा समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल एवं अन्य राष्ट्रनायकों के प्रति की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। साथ ही, ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

दरअसल, पिछले महीने 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने एक बयान दिया था। अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल, जो वरुण देवता के अवतार माने जाते हैं, के प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था।

इसके साथ ही, उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी।

अमित बघेल की इन्हीं टिप्पणियों के बाद से अग्रवाल और सिंधी समाज उद्वेलित है। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल और सिंधी समाज लगातार अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समाज के लोगों ने अलग-अलग जिलों के थानों में अमित बघेल की शिकायत करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

“देश की सबसे सस्ती कार, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख; अभी मिल रहा ₹52100 का डिस्काउंट, इतने में मिल जाएगी”

0

मारुति सुजुकी अपनी और देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो पर इस महीने यानी नवंबर में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3,49,900 रुपए हो गई है। इतना ही नहीं, इसका CNG वैरिएंट 32Km का माइलेज देता है।

मारुति सुजुकी अपनी और देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो पर इस महीने यानी नवंबर में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3,49,900 रुपए हो गई है। इतना ही नहीं, इसका CNG वैरिएंट 32Km का माइलेज देता है। ऐसे में इस महीने इसे खरीदने पर ग्राहकों को 52,100 रुपए के फायदे अलग से मिलेंगे। इस डील में 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 4,200 रुपए के दूसरे फायदे शामिल हैं।

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

ये है महिंद्रा की सबसे सस्ती कार, कीमत ₹7.28 लाख; इस महीने हजारों का डिस्काउंट

मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी।

1 मारुति एस-प्रेसो वैरिएंट वाइज नई कीमतें

वैरिएंट पुरानी कीमत अंतर नई कीमत चेंज % STD (O)’

0L Petrol-Manual

Rs. 4,26,500 – Rs. 76,600 – Rs. 3,49,900 – 17.96%

LXI (O)- Rs. 4,99,500 – Rs.1,19,600 – Rs.3,79,900 – 23.94%

VXI (O)- Rs. 5,21,499 – Rs.91,599 – Rs. 4,29,900 – 17.56%

VXI Plus (O)- Rs. 5,50,500 – Rs. 70,600 – Rs. 4,79,900 – 12.82%

0L Petrol-Auto (AMT)

VXI (O)- Rs. 5,71,500 – Rs. 96,600 – Rs. 4,74,900 – 16.90%

VXI Plus (O)- Rs. 6,00,500 – Rs. 75,600 – Rs.5,24,900 – 12.59%

0L CNG-Manual

LXI (O)- Rs. 5,91,500 – Rs.1,29,600 – Rs. 4,61,900 – 21.91%

VXI (O)- Rs. 6,11,500 – Rs. 99,600 – Rs. 5,11,900 – 16.29%

NMDC Plant Fraud: कोयला सप्लाई के नाम पर स्टील प्लांट के साथ बड़ा फ्रॉड, नाम और पता देखकर उड़े अफसरों के होश…

0

बस्तर: बैंक ने ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी और न्यूयॉर्क बैंक की सतर्कता से फिलहाल एनएमडीसी के 120 करोड रुपए होल्ड हो गए। लेकिन बड़ी कंपनी में इस तरह के कोल घोटाले के रैकेट का अंदेशा गहरा गया है।

जिले में स्टील उत्पादन के लिए तैयार एनएमडीसी स्टील प्लांट में कोल खरीदी के नाम पर गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। एनएमडीसी स्टील प्लांट में कोल की आवश्यकता लौह अयस्क को पिघलाने में पड़ती है, यह कोल विशेष गुणवत्ता का होता है और इसे विशेष तौर पर विदेश से मंगवाया जाता है। ठगों ने कोल सप्लाई के नाम पर इस पूरे वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल प्लांट प्रबंधन में भी मेल पर एक फर्जी अमेरिकी कंपनी से कोल बेचने का प्रस्ताव लिया था। नगरनार स्टील प्लांट प्रबंधन यह प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया और सारी प्रक्रिया ईमेल के जरिए पूरी की गई। इसके बाद अमेरिका की फर्जी कंपनी ने 120 करोड़ रुपए का भुगतान करने को कहा। अधिकारियों ने अमेरिकी कंपनी के खाते में 120 करोड रुपए डाल भी दिए। लेकिन ट्रांजेक्शन पूरा करने के दौरान न्यूयार्क बैंक को विदेशी कंपनी के रिकॉर्ड पर शक हुआ जिसमें नाम और एड्रेस अलग-अलग जगह प्रदर्शित हो रहे थे।

इसके आधार पर बैंक ने ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी और न्यूयॉर्क बैंक की सतर्कता से फिलहाल एनएमडीसी के 120 करोड रुपए होल्ड हो गए। लेकिन बड़ी कंपनी में इस तरह के कोल घोटाले के रैकेट का अंदेशा गहरा गया है। शिकायत के आधार पर एनएमडीसी ने अपने तीन अधिकारियों पर प्रारंभिक कार्रवाई की है और मामले में जांच शुरू कर दी है। वही एसबीआई ने भी ट्रांजैक्शन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अपने एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

नशीली कैप्सूल तस्करी मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार…

0

खैरागढ़ छुईखदानगंडई पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हजारों की नशीली कैप्सूल की तस्करी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने के मामले में एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 3 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई हैं.

(SIR) की प्रक्रिया जारी है, अब तक करीब 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं.,

0

छत्तीसगढ़ में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है, जिनमें से अब तक 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं. यह कुल लक्ष्य का लगभग 21 प्रतिशत है.

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया जारी है. अब तक करीब 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या का लगभग 21 प्रतिशत लोगों को प्रपत्र बांटा गया.

छत्तीसगढ़ में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है, जिनमें से अब तक 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं. यह कुल लक्ष्य का लगभग 21 प्रतिशत है. बीएलओ घर-घर जाकर न केवल प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, बल्कि आवश्यक दस्तावेजों का संकलन भी कर रहे हैं.

दरअसल, 4 नवम्बर से एसआईआर की शुरूआत के बाद से बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं. इन पत्रों में वर्तमान मतदाता सूची की जानकारी पहले से दर्ज होती है, जिसमें मतदाता का नाम, पता, उम्र, फोटो और अन्य विवरण शामिल किया जा रहा है.

बता दें कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट करेंगे. नए नाम जोड़े जाएंगे. वहीं पुराने हटाए जाएंगे और त्रुटियां सुधारी जाएंगी, ताकि वोटर लिस्ट पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बन सके. वहीं भरवाए गए फॉर्म को बाद में कलेक्ट किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा सके.

प्रदेश के किसानों की सब्जी क्रांति से न सिर्फ राज्य को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि अपनी उपज से देश और दुनिया के बाजारों में भी धूम मचा रहे हैं।

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग प्रदेश के किसान कृषि और कृषि उत्पादन के मामले में लगातार नए आयाम गढ़ रहे हैं। यहां के किसानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत, परिश्रम और नवाचार के बूते धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ के सब्जियों की टोकरे के रूप में स्थापित कर लिया है। प्रदेश के किसानों की सब्जी क्रांति से न सिर्फ राज्य को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि अपनी उपज से देश और दुनिया के बाजारों में भी धूम मचा रहे हैं।

प्रदेश में पिछले साल 4 लाख 91 हजार 393 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जियों की खेती की गई थी। इससे 67 लाख 89 हजार 147 मीट्रिक टन सब्जियों की पैदावार हुई थी। प्रदेश में सब्जियों की पैदावार के मामले में दुर्ग जिला सबसे आगे हैं। यहां 41 हजार 809 हेक्टेयर में विशुद्ध रूप से सब्जियों की खेती होती है।

इससे अकेले जिले में हर साल 7 लाख 68 हजार 137 मीट्रिक टन से ज्यादा पैदावार होती है। इसके अलावा खरीफ में धान के बाद छोटे किसान भी वैकल्पिक रूप से सब्जियों की खेती करते हैं। खासकर दुर्ग और धमधा में शिवनाथ नदी के तटीय गांवों में सब्जियों की बंपर खेती की जा रही है।

प्रदेश की सब्जियों की गुणवत्ता और प्रचुरता ऐसी है कि इनकी धमक न सिर्फ पड़ोसी राज्यों तक बल्कि पड़ोसी देशों के साथ अरब तक भी है। विशेष रूप से टमाटर की देश-विदेश में डिमांड है। जिले के शिमला, मिर्च, कुंदरू, बैगन, खीरा, भिंडी, लौकी व करेला की सप्लाई यूएई जैसे अरब देशों के साथ बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका व अफगानिस्तान तक होती हैं।

कुल साल पहले तक प्रदेश सब्जियों के मामले में पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहता था। पहले ओडिशा के कांटाभाजी, महाराष्ट्र के गोंदिया, आमगांव, भंडारा, नागपुर, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, मुल्ताई, रामाकोना, सौंसर और पाढूर्णा से सब्जियों की सप्लाई होती थी। दूसरे राज्यों के भरोसे बाजार चलने से तब कीमतें भी बहुत ज्यादा रहती थी। लेकिन अब पैदावार में आत्मनिर्भरता से जहां किसानों की आय बढ़ी है, वहीं स्थानीय आवक के चलते कीमतें भी कम होती है।

धमधा की सब्जियां की डिमांड देश के कई प्रदेशों के साथ विदेशों में भी होती है। खासकर टमाटर, शिमला, लौकी, करेला की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। अन्य प्रदेशों के बड़े व्यापारी व एक्सपोर्टर सीधे खेतों से सब्जियों की खरीदी कर ले जाते हैं।

राज्य सरकार की पहल से राज्य में फल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां कुछ साल पहले तक पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन, अब हालात पूरी तरह से बदल गया है। दूसरे राज्यों को फल और सूखे मेवे तक विदेश भेजे जाते है। अच्छी क्वालिटी और आर्गेनिक होने के कारण विदेशों में इसकी भारी डिमांड है।

इसके चलते स्थानीय खपत के साथ ही पड़ोसी राज्यों और दूसरे देशों में यहां से फल का एक्सपोर्ट हो रहा है। इसकी मुख्य वजह किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्हे बैंको से लोन दिलाने के साथ ही अनुदान और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। हाईटेक नर्सरी और इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। रायपुर डूमरतराई फल मंडी से ड्रैगन फ्रूट, काजू, नारियल, लीची, केला, कुछ मात्रा में सेब, गर्मी के सीजन में तरबूज, खरबूजा, सीताफल और विश्वप्रसिध्द ईमली की देशभर के साथ ही विदेशों में डिमांड है। बस्तर के विश्व प्रसिद्ध ईमली की डिमांड पड़ोसी देशों के साथ खाड़ी के देशों यूरोप, ऑस्टेलिया और अमरीका तक रहती है।

वहीं अपनी सोंधी खुशबू के लिए जशपुर और बस्तर के मशहूल कटहल, राजिम के तरबूज एवं खरबूजे तक एक्सपोर्ट होते है। पिछले कुछ सालों में फल के उत्पादन में 30-40 फीसदी के इजाफे से इसके खेती में विस्तार हुआ है। किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती कर रहे है। इसमें कृषि वैज्ञानिक भी मदद कर रहे है।

राज्य सरकार द्वारा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। इसके शुरू होते ही राज्य के किसानों और उत्पादकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी। उत्पादन में इजाफा होने पर एक्सपोर्टर किसानों की संख्या में इजाफा होगा।

जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की उपलब्धियां…

0

– सफलता के नये कीर्तिमान किए स्थापित
– जिले में लगभग 21,328 ग्रामीण परिवारों को मिला अपना पक्का आवास
– वर्ष 2024-25 में जिले के 1 लाख 25 हजार 611 किसानों से 7014916 क्विंटल धान की खरीदी की गई
– जिले की 254992 महिलाओं को अब तक 21 किस्तों में 24 करोड़ 8 लाख 35 हजार 200 रूपए का भुगतान

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है और सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए है। जिला राजनांदगांव निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है। विगत 2 वर्षों में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, अधोसंरचना सहित बुनियादी सुविधाएं जनसामान्य को उपलब्ध कराने के लिए सरकार सक्रियतापूर्वक कार्य कर रही है। जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की है एवं हमारा जिला विकास की दिशा में अग्रसर है।

राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का पक्का आवास निर्माण किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में जिले में लगभग 21,328 ग्रामीण परिवारों को अपना पक्का आवास मिला है। वही लगभग 9135 शहरी परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। राजनांदगांव जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। वर्ष 2024-25 में जिले के 1 लाख 25 हजार 611 किसानों से 7014916 क्विंटल धान की खरीदी की गई और 61739.23 लाख का भुगतान किया गया।

महतारी वंदन योजना के तहत जिले की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिले की 254992 महिलाओं को 21 किस्तों में 24 करोड़ 8 लाख 35 हजार 200 रूपए का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अक्षय ऊर्जा स्त्रोत से बिजली का उत्पादन नए अविष्कार और ऊर्जा के क्षेत्र में स्थायी एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त पहल की जा रही है। योजना से बिजली की बचत होने के साथ ही अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी हो रहा है।

श्री रामलला दर्शन (आयोध्या धाम) योजना के तहत वरिष्ठजनों को श्री रामलला के दर्शन कराने आयोध्याधाम की नि:शुल्क यात्रा करायी जा रही है। लखपति दीदी योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आ रहे है। योजना के तहत जिले में 39771 लखपति दीदी बनी है। जिसमें से 208 दीदी सालाना 5 लाख रूपए से अधिक एवं 26 दीदी सालाना 10 लाख रूपए से अधिक का व्यवसाय कर रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राही को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए तक का नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिले में 9 लाख 25 हजार 688 आयुष्मान कार्ड एवं 23 हजार 825 वरिष्ठजनों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया है।

जिला मुख्यालय राजनांदगांव स्थित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन छत्तीसगढ़ में एक मात्र शासकीय मुद्रणालय है, जहां महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। राजनांदगांव शहर के चिखली में 9 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय का नवीन भवन बना है। यहां शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होता है। जिले में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से डोंगरगढ़ रोड पर ग्राम ढाबा के समीप लगभग 9 गांव के पहाड़ी एवं बंजर जमीन के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया है। संयंत्र के स्थापित बैटरी सिस्टम के माध्यम से रात्रि में भी बिजली प्रदाय की सुविधा रहेगी। इस प्लांट के लग जाने से 5 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। यह देश का पहला ऑनग्रिड सोलर सिस्टम है। जिसमें 100 मेगावॉट का सोलर संयंत्र स्थापित किया गया है।

जिले में नवाचार करते हुए पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत जिले के 65.81 प्रतिशत बच्चे सुपोषण की श्रेणी में आ गये है। पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत पालक चौपाल पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है। पोषण परामर्श के माध्यम से जनमानस में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। इसकी सतत मानिटरिंग से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे है। मिशन जल रक्षा अंतर्गत जल संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जल सरंक्षण एवं जल संवर्धन के लिए जन सहभागिता से सैकड़ों संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जिले को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी करने के लिए 11 केन्द्रों में नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग की सुविधा दी जा रही है तथा प्रतिष्ठित संस्थानों के विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का सीआरसी ठाकुरटोला में आयोजन…

0

राजनांदगांव। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने सीधे प्रसारण के साथ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (डीआईएसएलआई) पाठ्यक्रम के छात्रों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को सांकेतिक भाषा में प्रस्तुत किया। जिससे समावेशन और एकता की भावना का प्रदर्शन हुआ। छात्रों द्वारा भारत थीम पर आधारित एक भव्य रंगोली बनाई गई। सुश्री निधि द्वारा वंदे मातरम् के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता सत्र का आयोजित किया गया।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरटोला में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में जिला अस्पताल की आरबीएसके टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाईयां प्रदान की। शिविर में सीआरसी के कर्मचारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् राष्ट्रगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ग्राम ठाकुरटोला में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक रैली निकाली गई।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करने की अपील…

0

राजनांदगांव । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026) के तहत गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की तिथि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं से मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम को सत्यापन कराने हेतु ECINET मोबाईल एप या voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरा जा सकता है। इसके साथ ही संबंधित मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी के पास भी ऑफलाईन माध्यम से गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भर कर जमा कर सकते है। विगत एसआईआर 2023 की मतदाता सूची-

वेबसाईट voters.eci.gov.in एवं election.cg.gov.in/deoportal पर उपलब्ध है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में अपना सहयोग करने की अपील की गई है। गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) भरने की अवधि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक है। मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। दावा आपत्ति करने की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक है। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई  के समाधान के लिए होने पर टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है। इसके साथ अपने मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हिन्द दी चादर धंन धंन श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्लोक महला 9वां के सामूहिक पठन कार्यक्रम में हुए शामिल…

0

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हिन्द दी चादर धंन धंन श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित श्लोक महला 9वां के सामूहिक पठन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 9वें सिख गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, मातृभूमि को समर्पित थे, जिनके कारण उन्हें हिन्द दी चादर कहा जाता है। ऐसे व्यक्तित्व को मैं नमन करता हूं, प्रणाम करता हंू। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन ने स्टेट के वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड में कीर्तिमान स्थापित करते हुए राजनांदगांव जिला को गौरवान्वित किया है। जिसके लिए गुरूजी संगत वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों, श्रद्धालु एवं राजनांदगांव के नागरिकों को बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी समाज के लोग उपस्थित है। यह मेरे लिए गौरवशाली क्षण है और आपने इस आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का यह अवसर प्रेरणादायक है। हमको कुछ सीखना है, आगे वाली पीढिय़ों को कुछ समझाना है और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बावजूद मजबूती से खड़े रहे। गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। देश की एकता और अखंडता के लिए हमारे गुरूओं ने जो बलिदान दिया है, वह अद्भुत है। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी श्री मोहन सिंह ढल्ला, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सैंकी बग्गा, श्री बलदेव सिंह भाटिया, पद्मश्री पुखराज बाफना, डायरेक्टर एबीस ग्रुप श्री बहादुर अली सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं बच्चे उपिस्थत थे।