रविवार को बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज फिल्मों से लेकर कुछ हफ्ते पुरानी मूवीज ने धमाल मचा दिया. जहां नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ‘वध 2’ और हिट टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ पर बनी फिल्म की कमाई में तेजी नजर आई. इस बीच, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़े बैनर की फिल्में ने तो वीकेंड पर खूब नोट छाप डाले.चलिए यहां जानते हैं बाकी फिल्मों ने संडे को टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन किया?
‘वध 2’ ने संडे को कितनी की कमाई?
साल 2022 की क्राइम थ्रिलर ‘वध’ की दूसरी किस्त, ‘वध 2’, में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और अमित के सिंह ने काम किया है. 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 0.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 0.71 करोड़ रुपये कमाए. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को भी 1 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये हो गया है.जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जेल गार्ड और एक कैदी के बीच के रिश्ते की कहानी पर बेस्ड है.
भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन
ने संडे को कितनी कमाई की
टीवी शो भाभीजी घर पर हैं की सक्सेस के बाद, मेकर्स ने शो की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने का फैसला किया. शशांक बाली द्वारा निर्देशित, फिल्म भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन इस हफ्ते रिलीज़ हुई लेकिन दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही. अपने पहले दिन फिल्म ने 0.2 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन 0.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 0.32 करोड़ की कमाई की जिसके बाद इसका का नेट इंडिया कलेक्शन 0.87 करोड़ रुपये हो पाया है. फिल् ममें रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे, रवि किशन, आसिफ शेख मुख्य भूमिकाओं में हैंय
मर्दानी 3 ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन
रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 26.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ और 9वें दिन 3.5 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मर्दानी 3 की 10 दिनों की भारत में नेट कमाई 35.65 करोड़ रुपये हो गई है. रानी के अलावा, फिल्म में मल्लिका प्रसाद और जानकी बोडीवाला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
बॉर्डर 2 ने तीसरे संडे कितनी की कमाई
सनी देओल और वरुण धवन की बॉर्डर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के 17 दिनों के अंदर भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में तीसरे संडे को कलेक्शन में तेजी दिखाई और 6.90 करोड़ का कलेक्शन कर डाला, वहीं तीसरे शनिवार इस फिल्म की कमाई 5.25 करोड़ रुपये रही थी. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 309.4 करोड़ रुपये हो गया है.
मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने चौथे संडे कितनी की कमाई
चिरंजीवी की फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे संडे को भी इस फिल्म ने कमाई में तेजी दिखाई और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 1 करोड़ की कमाई कर डाली. इसी के साथ मना शंकरा वारा प्रसाद गारू की 28 दिनों की कुल कमाई अब 212.45 करोड़ रुपये हो गई है.



