Home Blog Page 3257

रायपुर : श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में शराबबंदी की अनुशंसा हेतु समिति का गठन

0

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने अनुशंसा हेतु राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों की समिति का गठन किया गया हैं। इस समिति में भारतीय जनता पार्टी के 2 सदस्य, बहुजन समाज पार्टी के 1, जनता कांग्रेस पार्टी के 1 सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 8 सदस्य शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण के प्रावधान का परीक्षण करने समिति गठित

0

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा 103 वें संविधान संशोधन के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में सीधी भर्ती के पदों में तथा शैक्षणिक संस्थाआंे में प्रवेश में आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने, जनगणना वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर राज्य में आरक्षित वर्ग के लिये प्रचलित आरक्षण प्रतिशत को संशोधित करने और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने के संबंध में परीक्षण करने के लिए अपर मुख्य सचिव वित्त की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है, जिसमें प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार समिति में प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं सचिव, समाज कल्याण विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने अपने आदेश में समिति को अपना प्रतिवेदन शीघ्र देने को कहा है।

छत्तीसगढ़ : घर में घुसकर नाबालिग पर केरोसिन डालकर लगाई आग, 70 फीसदी झुलसी बच्ची

0

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई है. दरअसल, यहां 10 साल की एक बच्ची को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक कोई चुपके से घर में
दाखिल हुआ और फिर बच्ची पर पीछे से केरोसिन उढ़ेलकर माचिस से आग लगा दी. इससे बच्ची 70 फीसदी तक झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है.

केरोसिन उढ़लने वाले दरिंदे की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं मामले में शिकायत मिलने पर बेरला पुलिस जांच में जुट गई है. बता देें कि बेरला इलाके के ग्राम सांकरा निवासी हेलूराम साहू की 10 वर्षीय बेटी प्राची घटना वाले दिन घर पर अकेली थी. सभी परिजन काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. इस बीच कोई पीछे से घर में घुसा और बच्ची पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया. इस दौरान बच्ची ने खुद बचाने के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई और चिल्लाने लगी. इतने में बच्ची की आवाज सुन पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंच गए.

इस दौरान जब तक पड़ोसी आग बुझाने की कोशिश करते उससे पहले ही बच्ची 70 फीसदी तक जल चुकी थी. आग में झुलसी बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

क्या आपको पता है कि ऑस्ट्रिच हाईड लेदर जैकेट क्या है और ऐसा क्या जो इसे महंगा बनाता है?

0

UP की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी! इस मीटिंग में होगा फैसला

0

सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन ने जहां यूपी में होने वाले लोकसभा चुनावों को रोचक बना दिया है, वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की घोषणा ने भी सबका ध्यान यूपी की ओर खींच लिया है. AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यूपी की किसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. न्यूज18 हिन्दी से बातचीत में ये खुलासा AIMIM यूपी के अध्यक्ष शौकत अली ने किया है.

शौकत अली ने बताया, “2 मार्च को AIMIM की राष्ट्रीय स्तर की एक मीटिंग हुई थी. मीटिंग में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सहित पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद थे. इसी मीटिंग में यूपी की ओर से एक प्रस्ताव रखा गया था. प्रस्ताव में ये मांग की गई थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदराबाद सहित यूपी की भी किसी एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें.

प्रदेश के इसी प्रस्ताव को देखते हुए हमारी अलीगढ़ इकाई ने ये प्रस्ताव रखा था कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी से चुनाव लड़ें तो उन्हें अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाए. जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव पर गौर करने की बात कही है और इसके बारे में आगे की चर्चा जल्द होने वाली अगली मीटिंग में करने की बात भी कही है.”

पाकिस्तान पर पिछले 5 साल में 3 बार किया गया एयर स्ट्राइक : राजनाथ सिंह

0

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले पांच साल में भारत ने पाकिस्तान पर 3 बार हवाई हमले किए हैं. राजनाथ सिंह के मुताबिक साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और फिर पिछले महीने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के अलावा एक और हमला हुआ है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान पर हुए तीसरे हमले के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी.

गृह मंत्री ने ये बातें कर्नाटक के मंगलूरू में कही. उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में हम तीन बार अपनी सीमा के बाहर जाकर एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल किए हैं. दो की जानकारी दूंगा लेकिन तीसरी की नहीं दूंगा.’

इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर भी जमकर प्रहार किया. पीएम ने कहा, ‘एयर स्ट्राइक के बाद सबसे पहले पाकिस्तान ने ट्वीट करके कहा कि भारत की सेना ने हमारे घर में घुसकर मारा है.’

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय वीरों की बहादुरी से पाकिस्तान इस कदर घबरा गया था कि 5 बजे ही चिल्लाने लगा कि मोदी ने मारा मोदी ने मारा. लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे सिरफिरे लोग हैं, जिन्होंने 8-9 बजते ही कहना शुरू कर दिया कि पता नहीं ये बालाकोट कहां है और वहां क्या क्या हुआ.

5वीं की चांदनी और अलवीरा शेख ने अपने दोस्तों के साथ बनाया इको-फ्रेंडली कैलेंडर, दिया ये संदेश

0

कुछ स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति इतनी जागरूकता होती है कि वे हर वक्त इको फ्रेंडली बातें बोलते हैं और उन्हें लागू करते हैं। अहमदाबाद के एक स्कूल के पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले ऐसे ही बच्चों ने इको-फ्रेंडली कैलेंडर बनाया है। इस कैलेंडर के माध्यम से वे पर्यावरण के लिए अनुकूल संदेश देना चाहते हैं।

ये स्टूडेंट हैं चांदनी प्रजापति, अलवीरा शेख, शारदा गोस्वामी और हेमाली चोकसी। इन बच्चों ने भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पेड़ों में दर्शाते हुए इको फ्रेंडली कैलेंडर तैयार किया, जिसे हस्तनिर्मित कपड़े आधारित कागज पर मुद्रित किया है। महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल (एमजीआईएस) के छात्रों ने कैलेंडर बनाने का काम किया। जिसमें वनस्पतियों के अनुसंधान, समझ और खोजपूर्ण अध्ययन शामिल थे, विज्ञान, भूगोल, मानविकी, अंग्रेजी, कला, डिजाइन और गणित सहित अध्ययन के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए एक हस्तनिर्मित कागज कारखाने का दौरा किया।

अपने अनुभव के बारे में बताते हुए चांदनी प्रजापति कहती हैं, “परियोजना ने प्रकृति के बारे में मेरी समझ को बदलने में मदद की। मैं मानती हूं कि, कागज को बेकार नहीं करना चाहिए, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना और पेड़ों को बचाना चाहिये। मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जब हम नीम के पत्ते जलाते हैं तब मच्छर हमारे घर में नहीं आते हैं। हमारी परियोजना के बारे में सबसे दिलचस्प बात कैलेंडर का गणित है। ”

वहीं, कक्षा 5 की ही छात्रा अलवीरा शेख ने सबसे दिलचस्प बात सीखी है, वह है जलवायु क्षेत्र और समय क्षेत्र। उसने कहा कि, परियोजना ने प्रकृति और उसके महत्व के बारे में मेरी सोच को बदल दिया है। पेड़ हमारे जीवन का हिस्सा है। जब पेड नहीं होंगे तब हम भी नहीं बचेंगे। एक अन्य छात्र शारदा गोस्वामी ने स्केचिंग, सिलाई, चार्ट बनाना और कई अन्य चीजें सीखीं, जिनमें नए पेड़ और उनकी अनूठी जानकारी शामिल थी।

पांचवी कक्षा के सर्जक हेमाली चोकसी ने कहा कि, “प्रोजेक्ट के दौरान उन्होंने यह भी सीखा कि पौधों को कैसे वर्गीकृत किया जाए और उनके भागों और कार्यों, पृथ्वी और उसके विभिन्न जलवायु क्षेत्रों को कैसे समझा जाए, कैलेंडर में अक्षांश रेखाओं, लिथोस्फीयर, बायोस्फीयर, जलमंडल द्वारा सीमांकित किया गया। छात्रों ने अलग-अलग मौसमों पर शोध किया है।

इको-फ्रेंडली कैलेंडर बनाने वाले छात्रों ने एक हस्तनिर्मित कागज बनाने वाली फैक्ट्री का दौरा किया, जहाँ कपड़ों के कारखानों से खरीदे जाने वाले बचे हुए सूती और खादी के कपड़े की लुगदी का इस्तेमाल कागज बनाने के लिए लकड़ी के गूदे के स्थान पर किया जाता था। इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने के लिए छात्रों ने स्कूल में अपना हस्तनिर्मित पेपर बनाया। कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ में पेड़ के बारे में एक कहानी का उल्लेख किया गया है, यह भी बताया गया है कि इसके क्या क्या लाभ मिलते है। छात्रों ने प्रत्येक पेड़ को स्वयं स्केच किया।

कुश्ती के बाद अब राजनीति में दांव आजमाएंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, सोनीपत से हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार..!

0

भारतीय कुश्ती जगत के जांबाज़ पहलवान योगेश्वर दत्त इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगेश्वर कुश्ती से संयास लेने के बाद अब राजनीति में ताकत आजमा सकते हैं। उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनावों में योगेश्वर हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।

दो पहले दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से योगेश्वर की मुलाकात के बाद से ही बताया जा रहा है कि उन्होंने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और टिकट भी मांगा।

योगेश्वर दत्त हरियाणा के रहने वाले एक जाने माने भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की 60 किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। योगेश्वर 2014 में स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2012 में भारत सरकार द्वारा उन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

2018 में पहलवान योगेश्वर दत्त ने विश्व कुश्ती से सन्यास ले लिया। सन्यास लेने के फैसले के पीछे का कारण बताते हुए योगेश्वर कहते हैं कि अगर उनके पास बजरंग पूनिया जैसा शिष्य नहीं होता तो वे इतनी जल्दी सन्यास नहीं लेते। विश्व कुश्ती में लंबी पारी खेलने वाले योगेश्वर ने 2020 के तोक्यो ओलंपिक्स के लिए अपने शिष्य बजरंग पूनिया को तैयार करने के इरादे से पिछले साल सन्यास ले लिया।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि, देश को बताएं किसने मसूद अजहर को पाकिस्तान भेजा

0

कर्नाटक की एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का नाम लेकर नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वो बीजेपी की सरकार थी जिसने एक भारतीय जेल से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को रिहा किया था। नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मसूद अजहर को छोड़कर आए। मोदी जी हम आपकी तरह आतंकवाद के सामने नहीं झुकते हैं।

कर्नाटक के हावेरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी नेतृत्व पर कई सवाल किए। राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवान शहीद होते हैं, मेरा पीएम से छोटा सवाल है कि इन जवानों पर पर हमला करने वाला कौन है? इन सीआरपीएफ के शहीदों को किसने मारा, जैश-ए-मोहम्मद के चीफ का नाम क्या है…मसूद अजहर। मोदी जी मुझे समझाइए हिन्दुस्तान की जेल से मसूद अजहर को पाकिस्तान किसने भेजा? क्या बीजेपी की सरकार ने इस शख्स को निकालकर कंधार नहीं भेजा था?

राहुल गांधी ने एनएसए अजीत डोवाल का नाम लेते हुए कहा कि, इंटरनेट पर जाइए कंधार के एयरपोर्ट पर अजीत डोभाल जो नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं उनकी फोटो आपको मसूद अजहर के साथ दिख जाएगी। मोदी हम आप जैसे नहीं हैं, हम आतंकवाद के सामने नहीं झुकते हैं, आप देश को समझाइए कि मसूद अजहर को कैसे भेजा, किस सरकार ने भेजा? मोदी जी, आप देश को बताइए जब चीन की सेना डोकलाम में घुस गयी थी, तब आप चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे।

वहीं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी देश को बताइए कि आपने राफेल डील में अनिल अंबानी को ₹ 30,000 करोड़ क्यों दिए? ₹ 526 करोड़ के विमान को आपने ₹1600 करोड़ में क्यों खरीदा? मोदी जी देश के युवाओं को बताइए कि पांच साल से आप सिर्फ भाषण दे रहे हैं, उनको रोजगार नहीं दे पाए। आज नरेंद मोदी के राज में 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का सत्ताधारी गठबंधन मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा।

बिल्लियों से परेशान हुए कर्नाटक के राज्यपाल, पकड़ने के लिए एक लाख का ठेका दिया

0

 कर्नाटक के राज्यपाल आवास यानी राजभवन में बिल्लियों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इन बिल्लियों की वजह से जहां एक ओर राजभवन के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं, वहीं खुद राज्यपाल वजुभाई वाला और उनका परिवार भी काफी परेशान हैं। यही वजह है कि बिल्लियों से निपटने के लिए अब बेंगलुरू महानगर पालिका ने एक प्राइवेट एजेंसी को बिल्ली पकड़ने का ठेका दिया है। जानकारी के मुताबिक, राजभवन के करीब 30 बिल्लियां हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए प्राइवेट एजेंसी को करीब 1 लाख का भुगतान किया गया है।

बिल्लियों से परेशान हुए कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 में ही राजभवन की ओर से बेंगलुरु महानगर पालिका के अधिकारियों को बिल्लियों की समस्या की जानकारी दी गई थी और इससे तुरंत निजात दिलाने के आदेश भी दिए गए थे। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी बेंगलुरू महानगर पालिका इसमें पूरी तरह से सफल नहीं हो सका। आखिरकार महानगर पालिका के अधिकारियों ने अब बिल्लियों से निजात के लिए प्राइवेट एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

बिल्लियों को पकड़ने के लिए प्राइवेट कंपनी को दिया कॉन्ट्रेक्ट

राजभवन की ओर से बिल्लियों की समस्या बताए जाने के करीब 3 महीने बाद बेंगलुरू महानगर पालिका ने प्राइवेट एजेंसी को बिल्ली पकड़ने का ठेका दिया है। बेंगलुरू महानगर पालिका के पशुपालन विभाग की ओर से बताया गया कि हमने कभी बिल्ली नहीं पकड़ा है, सिर्फ कुत्ते और सुअर पकड़ने का ही अनुभव है। जब कोई विकल्प नहीं बचा तो विभाग ने प्राइवेट एजेंसी को ये काम सौंपने का फैसला लिया। इसके लिए इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर मंगाए गए और फिर एक प्राइवेट एजेंसी को 98 हजार रुपये में यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया।

 

बेंगलुरू महानगर पालिका ने उठाया कदम

बेंगलुरू महानगर पालिका के कमिश्नर एन मंजुनाथ प्रसाद ने कहा, “अगर कीमत ज्यादा लगी तो हम डील को खत्म कर फिर से टेंडर मंगाएंगे।” राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल का परिवार जब परिसर में कुत्तों के साथ घूमता है तो ये बिल्लियां अकसर सामने आ जाती हैं। सूत्र ने बताया, “बिल्लियों को देखकर कुत्ते भड़क जाते हैं और फिर उन्हें कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा किसी वीआईपी के आने पर भी बिल्लियां परेशानी का कारण बनती हैं।”