Home Blog Page 3261

छत्तीसगढ़ : सड़कों की गुणवत्ता जांचने अन्य राज्यों से आएंगे अधिकारी

0

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन सड़कों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दल चालू माह मार्च में यहां आएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मार्च माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री आर.पी. पवार दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिलों में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 094251-94133 है।
इसी प्रकार श्री सचिदानंद बलरामपुर एवं सरगुजा जिलों की सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। इनका मोबाइल नंबर 94503-58916 है। कोरिया एवं सूरजपुर जिलों की सड़कों की जांच श्री रमेश कुमार कैंथ करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 94180-33016 और 97361-33016 है। श्री इलाही मोहम्मद गरियाबंद एवं महासमुन्द जिलों में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 094122-96112 है। श्री हमल इश्तियाक अहमद जशपुर एवं रायगढ़ जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उनका मोबाइल नंबर 94191-89160 है। श्री बी.पी. चौहान कोरबा एवं जांजगीर जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उनका मोबाइल नम्बर 094142-75925 है।

Chhattisgarh : कौशिक की जगह उसेंडी बने प्रदेश अध्‍यक्ष

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भारतीय जनता पार्टीमें बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने धरमलाल कौशिक की जगह विक्रम उसेंडी को प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उसेंडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। विक्रम उसेंडी कांकेर से बीजेपी के सांसद हैं। हालांकि कौशिक के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही नए अध्यक्ष को लेकर तलाश शुरु हो गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की हरियाणा सरकार को चेतावनी, ‘अरावली को कुछ भी किया तो आप मुसीबत में होंगे’

0

 

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर उसने निर्माण की अनुमति देने के लिये कानून में संशोधन करके अरावली की पहाड़ियों या वन क्षेत्र को कोई नुकसान पहुंचाया तो वह खुद मुसीबत में होगी.

न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब हरियाणा सरकार की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह न्यायालय को इस बात से संतुष्ट करेंगे कि पंजाब भूमि संरक्षण कानून, 1900 में संशोधन किसी की मदद के लिये नहीं किये गये हैं.

पीठ ने मेहता से कहा, ‘हमारा सरोकार अरावली को लेकर है. यदि आपने अरावली या कांत एन्क्लेव के साथ कुछ किया तो फिर आप ही मुसीबत में होंगे. यदि आप वन के साथ कुछ करेंगे तो आप मुसीबत में होंगे. हम आपसे कह रहे हैं.’ पीठ ने एक मार्च को भूमि संरक्षण कानून में संशोधन करने के लिये हरियाणा सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा था कि न्यायालय की अनुमति के बगैर सरकार इस पर काम नहीं करेगी.

हरियाणा विधान सभा ने 27 फरवरी को कानून में संशोधन पारित करके हजारों एकड़ वन भूमि क्षेत्र गैर वानिकी और रियल इस्टेट की गतिविधियों के लिये खोल दिया था. ये इलाका एक सदी से भी अधिक समय से इस कानून के तहत संरक्षित था. राज्य विधान सभा ने विपक्षी दलों के सदस्यों के जबर्दस्त विरोध और बहिष्कार के बीच ये संशोधन पारित किये थे.

हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर ने कहा था कि पंजाब भूमि संरक्षण (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2019 समय की मांग है और चूंकि यह कानून बहुत ही पुराना है और इस दौरान काफी बदलाव हो चुके हैं.

सालिसीटर जनरल ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पीठ से कहा कि विधान सभा ने विधेयक पारित किया है लेकिन यह अभी कानून नहीं बना है. उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा पारित ये संशोधन रियल इस्टेट डेवलपर्स के लिये किए गये हैं जो सही नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें (संशोधनों) देखा है. इसमें ऐसा नहीं कहा गया है जैसा कि अखबार कह रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘यह मामला जब सुनवाई के लिये आयेगा तो मैं न्यायालय को संतुष्ट करने में सफल होऊंगा कि ये (संशोधन) किसी की मदद के लिये नहीं हैं.’ मेहता ने कहा कि वह संशोधनों की एक प्रति न्यायालय में पेश करेंगे.

इसके बाद पीठ ने इस मामले को अप्रैल के प्रथम सप्ताह के लिये सूचीबद्ध कर दिया.

इससे पहले, न्यायालय को सूचित किया गया था कि कांत एन्क्लवे में कतिपय ढांचों को गिराने के शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद राज्य सरकार ने वन क्षेत्र और इस कानून के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में निर्माण की अनुमति देने के लिये पंजाब भूमि संरक्षण कानून में संशोधन किये हैं.

60 की महिला ने 70 साल के दिव्यांग बुजुर्ग से रचाया विवाह, दिखाएंगी राह

0

टिमरनी (उत्तम गिरी)।

 महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक महिला ने सामाजिक सरोकार से जुड़ा नायाब उदाहरण पेश किया। महिला ने गुरुवार को एक 70 वर्ष के एक आंख से दिव्यांग बुजुर्ग का 60 साल महिला ने हाथ थामा और एक दूसरे का मरते दम तक साथ निभाने की वचन दिया। दोनों ने नगर के न्यायालय परिसर में एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

इसके साक्षी अधिवक्तागण और ग्रामीण बने। सभी ने नवविवाहित बुजुर्ग दंपती को बधाइयां दी। वहीं तहसील परिसर में इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष डीएन मालाकार ने इन दोनों बुजुर्ग दंपती की शादी एक दूसरे की सहमति से करने के लिए स्टांप लिखे। इस दौरान अधिवक्ता संजय उपाध्याय, कन्हैयालाल पटेल, भरत सिंह चौहान, दीपक शर्मा श्रीकर चंद्र गदे्र सहित अनेक अधिवक्तागणों ने बधाई दी।

खुशी का किया इजहार

क्षेत्र की ग्राम पंचायत भादुगांव में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग गोरेलाल से सिवनी मालवा के ग्राम घमासा में रहने वाली 60 वर्षीय महिला प्रेमबाई ने न्यायालय परिसर में आकर एक दूसरे की सहमति से शादी रचाई। भादूगांव में रहने वाले गोरेलाल ने बताया कि उनकी पहली पत्नी 20 साल पहले ही निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनकी एक बेटी थी, जिसका विवाह हो गया। अब बुढ़ापे का कोई सहारा न होने के कारण ओर लगातार 20 वर्षों तक बिना जीवन साथी के गुजारना गवारा हो गया था। एक आंख से दिखाई भी नहीं देता है। इसके लिए दूसरी शादी का फैसला लिया। वहीं सिवनी मालवा के ग्राम घमासा में रहने वाली 60 वर्षीय महिला के पहले पति भी लगभग 17 साल पहले गुजर गए थे। महिला की कोई भी संतान नहीं है। इस पर दोनों ने शादी के लिए रजामंदी कर एक साथ रहने का फैसला किया और शादी कर ली।

ऐसे हुई थी मुलाकात

भादुगांव में रहने वाले गोरेलाल ने बताया कि कुछ साल पहले से गांव में महिला का आना जाना था। एक बार मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद जब भी प्रेमबाई आती थीं, उनकी बात होती थी। वह उनके घर का भी कुछ काम कर जाती थीं। प्रेमबाई का भी कोई सहारा नहीं था और न ही मेरा, इसलिए हम दोनों ने एक साथ रहने का मन बना लिया। गुरुवार को न्यायालय परिसर में शादी भी कर ली है। अब हम दोनों एक दूसरे के साथी बनकर रहेंगे

छत्तीसगढ़ : बाइक की किश्त नहीं देने पर पुत्र ने की पिता की हत्या

0

चारामा।

तीन महीने पहले हुए हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्राम बरकछार के गणेश टेकाम की हत्या उनके पुत्र किशोर टेकाम ने मोटर साइकिल का किश्त नहीं देने पर शराब के नशे में हमला करने की बात कबुल कर लिया। ग्राम पंचायत मरकाटोला के आश्रित ग्राम बरकछार में नौ दिसंबर 2018 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेत में बैठे किसान पर सिर के पिछले भाग में प्राणघातक हमला कर आरोपित फरार हो था। जिसे चारामा पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही थी। इस घटना के आरोपित पुत्र किशोर टेकाम (30) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गणेश टेकाम पिता इतवारी राम टेकाम (50) व अपनी पत्नी राधाबाई टेकाम के साथ खेत में बने झोपड़ी में रहकर खेत में काम करते थे। नौ दिसंबर की रात्रि आठ बजे गणेश की पत्नी राधाबाई ने अपने पति के लिए खाना लाने पुराने घर बरकछार गई। इस दौरान झोपड़ी में गणेश को अकेला देखकर किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से अचानक वार कर फरार हो गया। जिससे गणेश टेकाम घायल हो गया। इस प्राणघातक हमले से सिर के पीछे हिस्से में गहरी चोट आने के कारण बेहोश हो गया। जब उसकी पत्नी खाना लेकर आई तो अपने पति को खून से लतपथ बेहोश अवस्था में देखी। उन्होंने तत्काल अपने परिजन व गांव वालों को सूचना दी। जहां गांव वालों की मदद से सामुदयिक स्वास्थ केन्द्र चारामा लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां कुछ दिन के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने चारामा में दर्ज किया गया था। जहां उसके पुत्र के गतिवाधियों पर नजर रखी गई थी। शक होने पर छह मार्च 19 को थाना प्रभारी अमर सिंह कोमरे, एसआई भुुजबल साहू, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश द्वारा चारामा थाने में लाकर कड़ाई से पुछताछ की गई तो हत्यारा पुत्र किशोर टेकाम ने अपने अपराध कबुल करते हुए बताया कि पिता द्वारा मोटर साइकिल के किश्त पाटने के लिए पैसा नहीं देने पर व मना करने पर शराब नशे में नौ दिसंबर की रात्रि आठ बजे धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध करते हुए जेल भेज दिया।

विंग कमांडर अभिनंदन को परमवीर चक्र देने की मांग की तमिलनाडु के सीएम ने, PM मोदी को लिखा पत्र

0

चेन्नई: पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को धूल चटाने वाले भारतीय पायलट विंग कमांडर की बहादुरी की देशभर में चर्चा है। पाकिस्तान की हिरासत में दो दिन से ज्यादा वक्त तक रहने के बावजूद अभिनंदन के रुख को लेकर देशभर में जमकर तारीफ की जा रही है। इस बीच अब उन्हें परमवीर चक्र दिए जाने की मांग उठने लगी है।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को परमवीर चक्र दिए जाने की मांग तमिलनाडु के सीएम के. पलानीसामी ने की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र दिए जाने की अपील की है।

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में महत्वपूर्ण संस्थानों को निशाना बनाने के लिए लड़ाकू विमान भेजे थे, इसमें से एक आधुनिक विमान F-16 को पायलट अभिनंदन वर्तमान ने मार गिराया था। हलाकि की उसके बाद उनका प्लेन भी क्रास हो गया था। जिसके बाद उन्होंने इमरजेंसी लैंडिंग की और POK में उतर गए जिसके बाद पाक आर्मी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिर बाद में भारत सरकार ने अंतराष्ट्रीय दबाव बना के जेनेवा कन्वेंशन के तहत पाक को उन्हें वापस करने पर मजबूर किया ,और वो भारत वापस आगये।

‘माइंड डाइट’ से कम हो सकता है डिमेंशिया का खतरा

0

कैनबरा। मस्तिष्क की सेहत के लिहाज से तैयार किए गए खास आहार ‘माइंड डाइट’ से बुजुर्गों में अल्जाइमर और पार्किंसन के खतरे को भी कम किया जा सकता है। ‘माइंड डाइट’ में हरी पत्तेदार सब्जियों, साबुत अनाज, जैतून का तेल और मीट समेत 15 प्रकार के खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया है।

अल्जाइमर में याददाश्त कमजोर हो जाती है, जबकि पार्किंसन तंत्रिका तंत्र संबंधी वह स्थिति है, जिसमें मरीज के अंगों में कंपन होने लगता है और उसे संतुलन बनाने में मुश्किल होती है।

ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, यह माना जाता है कि मेडिटेरेनियन डाइट हृदय रोग से बचाव में भी कारगर होती है। इसी के आधार पर मस्तिष्क के लिए माइंड डाइट तैयार की गई है। इस आहार को लेकर औसतन 60 साल की उम्र वाले करीब 1,220 लोगों पर 12 साल तक अध्ययन किया गया। इस आहार पैटर्न को अपनाने वालों में डिमेंशिया के खतरे में 19 फीसद कमी पाई गई।

Surgical Strike 2: हवाई हमले में तबाह हुए जैश के शिविर तक मीडिया को नहीं जाने दे रहा है PAK

0

इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में चल रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने शुरू में भारत के इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि वह मीडिया को उस जगह पर ले जाने के लिए तैयार है। मगर, स्ट्राइक के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पाकिस्तानी अधिकारी न तो खुद मीडिया को उस जगह पर ले गए और न ही जो मीडिया हाउस वहां जाना चाहते हैं उन्हें जाने दे रहे हैं।

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारी मीडिया को उस पहाड़ी पर जाने से रोक रहे हैं, जहां पर भारतीय एयर फोर्स ने मिसाइलें दागीं थीं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की टीम को भी उस जगह पर जाने की इजाजत नहीं दी गई। पिछले 9 दिनों में तीन बार रॉयटर्स के रिपोर्टर इलाके में पहुंचे, लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। टीम को पहाड़ी के नीचे और मदरसे से करीब 100 मीटर की दूरी से और निचली जगह से ही भारतीय वायुसेना के हमले वाली जगह को दिखाया गया।

पत्रकारों ने जो बिल्डिंग्स देखी हैं, उसके चारों तरफ चीड़ के पेड़ हैं और ऐसे में कुछ भी स्पष्ट नहीं देखा जा सकता है। पाकिस्तान अपने हिसाब से तस्वीरें दिखाकर दावा कर रहा है कि भारत ने कोई एयर स्ट्राइक नहीं की है। मगर, बालाकोट में जिस इमारत को मदरसा बताया जा रहा है, वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप था। भारतीय एयरफोर्स ने इसी आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर बम बरसाए थे।

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया था कि इस ट्रेनिंग कैंप पर की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, ट्रेनर्स, सीनियर कमांडर सहित 350 से अधिक आतंकियो के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अभी तक किसी मीडिया संस्थान को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके साथ ही उस जगह पर जाने वाले रास्ते पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।

अधिकारी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पत्रकारों को जाने से रोक रहे हैं। वहीं, भारत के हवाई हमले के बाद पाकिस्तानी फौज की तरफ से कहा गया था कि वह मीडिया को उस स्थान पर ले जाएंगे, जहां भारत एयर स्ट्राइक की बात कह रहा है। लिहाजा, यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। शुरुआत में भले ही पाकिस्तान ने दिखावे के लिए मीडिया को ले जाने की बात कही हो, लेकिन अब वह मीडिया को घटनास्थल पर ले जाकर सच्चाई सामने आने का जोखिम नहीं उठा सकता है।

MP : बाइक सवारों ने लग्जरी गाड़ियों को किया आग के हवाले

0

जबलपुर। एसबीआई कॉलोनी उखरी में अपराधी तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों में आग लगा दी। घटना बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात की है। कार में आग लगने के बाद उठती आग की लपटों से कॉलोनी में हड़कम्प मच गया। इंजन से हुए धमाकों की आवाज से गहरी नींद में सो रहे लोग जाग गए। क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करते हुए दमकल को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में अनिल पटेल और भूषण पटेल की कारें बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पेट्रोल डालकर कारों को आग के हवाले कर दिया, जिनकी तलाश की जा रही है।

आतंकवाद को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव

0

वाशिंगटन। पुलवामा आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान पर अपना दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकी हमलों को रोकने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी संगठनों के खिलाफ सतत और स्थायी कदम उठाए।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने गुरुवार को यहां कहा, ‘हम पाकिस्तान से लगातार अपील कर रहे हैं कि वह आतंकी संगठनों के खिलाफ सतत और स्थिर कार्रवाई करे जिससे भविष्य के हमले रुकेंगे और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। हम पाकिस्तान से फिर अपील करते हैं कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करे और आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट करे और उनकी फंडिंग पर रोक लगाए।’

आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के बारे में पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा, ‘अमेरिका और सुरक्षा परिषद में उसके सहयोगी देश आतंकी संगठनों और उनके सरगनाओं की सूची को अपडेट करना चाहते हैं।’

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गत 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी। इस हमले की दुनियाभर में निंदा की गई थी और अमेरिका समेत कई देशों ने पाकिस्तान से आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

वैश्विक दबाव बढ़ने पर पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बीते गुरुवार को कहा था कि अब तक प्रतिबंधित संगठनों के 121 सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया जा चुका है।