Home Blog Page 3275

‘कैसे बीते पाकिस्तान में 60 घंटे’, विंग कमांडर अभिनंदन ने किया खुलासा

0

पाकिस्तानी विमानों द्वारा भारतीय वायु सीमा के उल्लंघन के दौरान अदम्य वीरता का प्रदर्शन करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान शुक्रवार (1 मार्च) रात को पाकिस्तान से स्वदेश वापस लौट आए. 60 घंटे से ज्‍यादा पाकिस्‍तान में रहकर भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का शनिवार को दिल्‍ली के सैन्य अस्‍पताल में चेकअप किया गया. उन्‍हें चार दिन तक यहीं रखा जाएगा. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विंग कमांडर ने अधिकारियों को सूचित किया है कि उन्हें पाकिस्तान में शारीरिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया था, लेकिन इस दौरान वह काफी मानसिक प्रताड़ना से गुजरे हैं.

विंग कमांडर अभिनंदन से शनिवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मुलाकात की थी. इस मौके पर उनके साथ दूसरे सैन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे. इससे पहले विंग कमांडर अभिनंदन से वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने भी मुलाकात की थी. इस दौरान सीतारमण ने अभिनंदन के परिवार से भी मुलाकात की. सीतारमण ने विंग कमांडर की पत्नी और बेटे से काफी देर तक बात की.

View image on TwitterView image on Twitter

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान से मुलाकात की और उनसे कहा कि समूचे राष्ट्र को उनके साहस एवं दृढ़ता पर गर्व है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय वायुसेना के एक मेडिकल संस्थान में हुई मुलाकात के दौरान, समझा जाता है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान की गिरफ्त में करीब 60 घंटे रहने के बारे में रक्षा मंत्री को विस्तार से बताया.

अभिनंदन शुक्रवार देर शाम अटारी-वाघा सीमा होते हुए भारत पहुंचे और इसके करीब ढाई घंटे बाद रात करीब पौने 12 बजे वह वायुसेना के एक विमान से नयी दिल्ली पहुंचे. उनके भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर यह पाया गया कि उनकी दायीं आंख के पास सूजन है. एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टैबलिशमेंट (एएफसीएमई) में अभी उनकी मेडिकल जांच चल रही है.

अभिनंदन के भारत लौटने के बाद दिल्‍ली के सैन्‍य अस्‍पताल में उनका मेडिकल चेकअप चल रहा है. इस दौरान डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी निगरानी करेगी. शनिवार सुबह वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने विंग कमांडर अभिनंदन से मुलाकात की है. इस दौरान अभिनंदन ने उनसे पाकिस्‍तान में उनकी हिरासत से संबंधी कुछ बातें साझा की हैं. विंग कमांडर को एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस में ठहराया गया है.

गौरतलब है कि उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को पकड़ लिया था. दरअसल, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हुई एक झड़प के दौरान उनका मिग 21 गिर गया था. लेकिन उन्होंने अपने विमान के गिरने से पहले पाकिस्तानी वायुसेना के एफ – 16 को मार गिराया था.

सिलसिलेवार तरीके से ली जाएगी जानकारी
सुरक्षा कारणों से भारतीय सुरक्षा अधिकारियों द्वारा अभिनंदन से पाकिस्‍तान में हुई तमाम घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी ली जाएगी. ये जानकारी बेहद जरूरी होती है. इस पूछताछ के दौरान अधिकारी इस बात को जानने की कोशिश करेंगे कि कहीं दवाब में लेकर पाकिस्‍तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने वाली किसी चीज की जानकारी हासिल तो नहीं कर ली है.

अभिनंदन की दोबारा तैनाती कब?
इसके बाद देखा जाएगा कि विंग कमांडर अभिनंदन शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट हुए या नहीं? सेवा के लिए फिट होते ही दोबारा उनकी उपयुक्त जगह पर तैनाती कर दी जाएगी. हालांकि ऐसे मामलों के बाद इस बात के आसार बेहद कम रहते हैं कि ठीक वही जिम्मेदारी उन्हें दोबारा दी जाए.

लगातार तीसरे दिन भी बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुंभ में एक साथ 10 हजार लोगों ने झाड़ू से की सफाई

0

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे कुंभ मेले के नाम विश्व रिकॉर्ड कायम होने का क्रम जारी है। शनिवार को एक साथ 10 हजार लोगों ने एक साथ कुंभ क्षेत्र में झाड़ू लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने की। उनके साथ कई विधायक, मेयर, कमिश्नर समेत विशिष्ठ लोग व नागरिक शामिल रहे।

10 हजार लोगों ने लगाई झाड़ू

फिलहाल इस उपलब्धि के साथ कुंभ के नाम यह लगातार तीसरे दिन तीसरा विश्व रिकॉर्ड कायम हुआ है। इससे पहले गुरुवार को 510 बसों को एक साथ चलाने, फिर शुक्रवार को 7 हजार से अधिक लोगों द्वारा पेंटिंग बनाने का विश्वकीर्तिमान रचा गया था। अब उसी क्रम में स्वच्छ कुंभ का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिये 10 हजार सफाई कर्मी व अन्य लोगों द्वारा एक साथ झाड़ू लगाकर यह नया कीर्तिमान स्थाति किया गया। तीनों रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित कराने में सफल रहे हैं। विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद जत्साहित सफाई कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लहराकर अपनी खुशी व्यक्त की और प्रयागराज के जयकारे लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

 

तीन दिन, तीन विश्व रिकॉर्ड

प्रयागराज के कुंभ मेले को यादगार बनाने के लिये इस बार योगी सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की थी, जिनमें पेंट माई सिटी के तहत पूरे शहर की दीवालों को रंगा गया था। फिर कुंभ की विशेष शटल बसों से यात्रियों को फ्री में बस सेवा उपलब्ध करायी गयी थी। साथ ही स्वस्थ्या के लिये 10 हजार से अधिक सफाईकर्तियों की तैनाती कुंभ मेला क्षेत्र में की गयी थी। इस व्यवस्थाओं को ऐतिहासिकता प्रदान करने के लिए सरकार की पहल पर विश्व रिकार्ड बनाने का प्लान तैयार किया गया। जिसके क्रम में पिछले तीन दिनों से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का क्रम जारी है।

 

510 बसों ने बनाया बर्ल्ड रिकॉर्ड

बीते गुरुवार को 510 कुंभ बसों को एक साथ एक रूट पर कतारबद्ध दौड़ाया गया, जिससे यूएई का रिकार्ड टूटा और कुंभ के नाम दर्ज हुआ। शुक्रवार को एक साथ 7664 लोगों ने हस्थ पेटिंग कर सियोल का विश्व रिकार्ड तोड़कर अपने नाम किया और आज 10 हजार सफाईकर्मियों ने एक साथ झाडू लगातार सबसे अधिक संख्या और एक विशेष क्षेत्र की सफाई कर नया विश्व कीर्तिमान बना दिया है।

छत्तीसगढ़ : जब तहसीलदार को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा कॉलेज

0

शासकीय पी.जी.कॉलेज प्रशासन द्वारा आम रास्ता अवरूद्ध करने के कारण आवाजाही में आम नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज नागरिकों ने शनिवार को जोधापुर के तरफ से आने वाले मार्ग में सतनामी समाज के भवन के पास धरना प्रदर्शन और मार्ग अवरुद्ध कर कॉलेज प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि जब तक इस मार्ग को नहीं खोला जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज द्वारा आम नागरिकों के मार्ग को अपनी जमीन बता कर रोड ब्लॉक करने से अब नागरिक अब परेशान हो गए हैं। यहां के रहवासियों ने जिला प्रशासन से कॉलेज मार्ग को पूर्व की तरह खुलवाने कई बार गुहार लगा चुके हैं, पर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। परेशानी के चलते स्थानीय पंचवटी कॉलोनी के रहवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार को वार्ड वासियों ने सड़क जाम कर कॉलेज और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान किसी कार्य को लेकर तहसीलदार रजनी भगत को कॉलेज की ओर जाना पड़ा। वार्डवासियों ने विरोध कर उन्हें भी जाने नहीं दिया।

नाराज लोगों ने कहा कि जब तक मार्ग नहीं खुल जाता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। मायूस और नाराज तहसीलदार को दूसरे मार्ग से कॉलेज तक जाना पड़ा। प्रदर्शन कारियों ने कहा कि मार्ग के अवरूद्ध किए जाने से रत्नाबांधा रोड होते हुए पांच-छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जल्द से जल्द यह मार्ग खोला जाए। प्रदर्शन करने वालों में राकेश साहू, रेवती साहू, मीना साहू ,जागो बाई, राधिका साहू, बिंदा बाई साहू, बासन साहू सहित काफी बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। सभी वर्ग के लोग हो रहे परेशान मालूम हो कि 27 एकड़ की जमीन कॉलेज प्रशासन को आवंटित होने के पूर्व से ही इस मार्ग का उपयोग लोग वर्षों से कर रहे हैं।आम रास्ता होने के कारण रत्नाबांधा, पंचवटी कॉलोनी की तरफ से सड़क का निर्माण, लोक निर्माण विभाग और जोधापुर की तरफ की सड़क का निर्माण नगर निगम धमतरी द्वारा किया गया है। इस मार्ग से हजारों ग्रामीण, श्रमिक, सब्जी मंडी में जाने वाले छोटे किसान कर्मचारी व छात्र सभी परेशान हो रहे हैं।

शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थान से बचने व ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस रास्ते का उपयोग किया जाता रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सोरिद, जोधापुर केन एकेडमी स्कूल, शिशु मंदिर, मॉडल स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। एक किलोमीटर की दूरी के स्थान पर छः से सात किलोमीटर की दूरी तय कर के स्कूल जाना पड़ रहा है। इसके पूर्व भी कालेज प्रशासन व कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी का बयान, अभिनंदन को किसी दबाव में नहीं छोड़ा गया

0

पाकिस्तान ने शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंप दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि इंडियन पायलट अभिनंदन वर्तमान को छोड़ने के लिए हम पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया और ना ही हमें मजबूर किया गया। भारत का कहना है कि पाकिस्तान का फैसला जिनेवा संधि के अंतर्गत है। पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तान पर अमेरिका, यूएई और सऊदी अरब का दबाव था कि वो भारत के साथ तनाव कम करे और उस पर पायलट को छोड़े।

‘भारत को संदेश देना चाहते हैं’

बीबीसी उर्दू को दिए गए इंटरव्यू ने कुरैशी ने कहा कि हम भारत को संदेश देना चाहते थे कि हम उसके दुख को और अधिक नहीं बढ़ाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि भारत के नागरिकों की हालत दयनीय हो। हम शांति चाहते हैं। अभिनंदन वर्तमान 60 घंटे बाद वापस लौटने पर स्वागत किया गया। मिग 21 के पायलट अभिनंदन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वो पाक की पकड़ में आ गए थे। कुरैशी ने इस बात को खारिज कर दिया कि अभिनंदन को दबाव में आकर या मजबूरी में रिहा किया गया।

 

‘बिना किसी दबाव के छोड़ा’

कुरैशी ने आगे कहा कि भारतीय पायलट को छोड़ने के लिए पाकिस्तान पर कोई दबाव नहीं था,ना ही कोई मजबूरी थी। जियो न्यूज ने पाक विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि पाकिस्तान सरकार विरोधी तत्वों को देश या क्षेत्र की शांति को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देगा। हम चरमपंथी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाते हैं। भारत लगातार ये दोहराता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और हाल ही में उसने एक डोजियर सौंपा था, जिसमें पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद की भागीदारी की जानकारी और यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के शिविरो की जानकारी थी।

 

‘पाकिस्तान क्षेत्र को खतरे में नहीं डालना चाहता है’

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि क्षेत्र की शांति में राजनातिक वजहों से खतरा ना आए।पाकिस्तान अतीत में नहीं जाना चाहता लेकिन यदि यह अतीत में गया तो हमें देखना होगा कि संसद पर, पठानकोट और उरी में हमले कैसे हुए तथा यह एक लंबी कहानी है उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ सबूत सौंपे। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा। कुरैशी ने स्वीकार किया था कि मसूद अजहर पाक में ही है और उसकी तबीयत खराब है। भारतीय वायुसेना के पायलट की रिहाई को तनाव दूर करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस मंगलवार को बालाकोट में जैश के प्रशिक्षण शिविर पर बम गिराए थे। इसके अगले ही दिन बुधवार को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, जिसपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों से उनका टकराव हुआ। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन एक मिग 21 विमान को उड़ा रहे थे, जिसने पाकिस्तानी एफ-16 को गिराया था।

 

छत्तीसगढ़ : दूरस्थ अंचलों के हैण्डपंपों पर विशेष निगरानी रखे: गुरू रूद्रकुमार : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के काम-काज की समीक्षा

0

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने एक मार्च को राजधानी के नीरभवन में विभागीय काज-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री रूद्रकुमार ने समीक्षा के दौरान ग्रीष्मकालीन पेयजल की संकट के निराकरण करने की तैयारी करने के आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों को विभाग के हैण्डपंप, नलकूप और अन्य पेयजल से जुड़े मशीनों के देखरेख करने का कहा।
मंत्री श्री गुरू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मकाल में समस्त बिगड़े हैण्डपंपों को चिन्हित कर सुधारने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। राज्य के सभी 27 जिलों में संधारण कार्य हेतु आवश्यक सामग्री जैसे-राइजर पाइप, स्पेयर पाटर््स, हैंडपंप सेट, सिंगल फेस के सबमर्सिबल पंप आदि की व्यवस्था अत्यावश्यक रूप से की जाए। साथ ही दूरस्थ अंचलों में ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट वाले ग्रामों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
श्री रूद्रकुमार ने विभाग के समस्त पेयजल योजनाओं के पूर्णतः हेतु समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता श्री टी.जी. कोसरिया एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में समस्त जिलों के कार्यपालन अभियंता एवं द्वितीय सत्र में अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा निर्वाचन 2019 : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने विशेष शिविर का आयोजन

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र नागरिकों के लिए आज तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण के साथ-साथ मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन अथवा सूची से नाम विलोपन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही जिनकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा ऐसे मतदाता किसी कारण वश अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुडवा पाए हैं, वे अपने मतदान केन्द्र के शिविर में बी.एल.ओ. से संपर्क कर फार्म 6 के साथ-साथ सभी दस्तावेज जमा कर सकते हैं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। इसी प्रकार मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, सरनेम, आयु, लिंग, जन्म तिथि, फोटो या अन्य प्रकार की त्रुटि को सुधारने हेतु फार्म 8 एवं संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति, मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फार्म 7 दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वेबसाईट एनव्हीएसपी के माध्यम से भी 6,7, एवं 8 भरा जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आग्रह किया है, ताकि मजबूत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हुई

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2019 के तहत प्रथम भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी एवं उूर्द विषय जिले के 65 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक, कन्या करजी, पुलिस लाईन, परसा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित होना पाया गया।

छत्तीसगढ़ : अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करेंः श्री महावर : आबकारी विभाग की समीक्षा

0

शराब के अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर सतत् निगरानी रखें। इसके लिये सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय। संभागायुक्त श्री टी.सी.महावर ने 1 मार्च को बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में आबकारी विभाग द्वारा किए जा रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
संभागायुक्त श्री टी.सी.महावर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। बैठक में उपायुक्त आबकारी श्री भगत ने बताया कि संभाग में माह जनवरी 2019 तक 3481 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध शराब परिवहन के 15 वाहनों एवं 6690 किलोग्राम लाहन जप्त की गई है। संभाग के जांजगीर चांपा जिले में 1469, बिलासपुर में 626, मुंगेली 205, कोरबा 787  एवं रायगढ़ जिले में 394 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इनमें सबसे अधिक जांजगीर चांपा जिले के हैं। बैठक में संभाग के सभी जिले के आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

धमतरी में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 07 मार्च को

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत् निर्वाचन संबंधी कार्यों के संपादन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी 07 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शाम चार बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखा गया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रजत बंसल ने जिले के लोकसभा क्षेत्र क्षेत्र 09 महासमुंद के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद एवं 58 धमतरी तथा लोकसभा क्षेत्र 11 कांकेर के तहत् विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा के लिए कुल 60 मास्टर ट्रेनर्स बनाए हैं।

बिलासपुर संभागायुक्त श्री महावर बोले : खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन पर नियंत्रण रखें

0

खजिन के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें। जिससे कि अनावश्यक पर्यावरण की क्षति न हो। कमिश्नर श्री टी.सी.महावर ने 1 मार्च को खनिज विभाग के समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिये। बैठक में संभाग के सभी जिले के खनिज अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त ने खनिज रायल्टी एवं रायल्टी क्लीयरेंस की भी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज परिवहन के 157 गाडियां, अवैध उत्खनन के 10, बिलासपुर में जिले में 350 परिवहन, 27 अवैध उत्खनन, मुंगेली जिले में अवैध परिवहन के 104 वाहन एवं रायगढ़ में 114 वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा गौण खनिज से प्राप्त राजस्व की भी समीक्षा की गई। तत्पश्चात पंजीयन विभाग की समीक्षा की गई।