Home Blog Page 328

CG: रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक, सीएम साय और राज्यों के डीजीपी, गृह विभाग के अफसर शामिल…

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रायपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मौजूद हैं। नक्सलवाद खात्मे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री डीजीपी और सुरक्षा बलों के अफसरों के साथ रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं पिछले समय में बैठक के निर्देशोें और कार्रवाई को लेकर समीक्षा भी बैठक में हो रही है।

शाहकी आज बैक टू बैक चार बैठकें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर में चार अहम बैठकों में शामिल होंगे। इन बैठकों में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, अंतर-राज्यीय समन्वय और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

बैठकों का शेड्यूल

  • सुबह 11:00 से 12:45 बजे तक – पहली समीक्षा बैठक
  • 12:45 से दोपहर 2:00 बजे तक – दूसरी समीक्षा बैठक
  • 2:00 से 3:00 बजे तक – लंच ब्रेक
  • 3:00 से 4:15 बजे तक – पुनः समीक्षा बैठक
  • शाम 5:00 से 6:10 बजे तकछत्तीसगढ़ @ 25 — ‘शिफ्टिंग लेंसथीम पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में सहभागिता

नक्सल उन्मूलन के अंतिम चरण की रणनीति पर चर्चा : विजय शर्मा
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सभी राज्यों के डीजीपी एवं एसीएस (गृह) की मौजूदगी में होने वाली यह बैठक 31 मार्च से पहले संभवतः अंतिम उच्चस्तरीय बैठक हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में नक्सल उन्मूलन के अंतिम चरण की रणनीतियों पर गहन मंथन किया जा रहा है और सुरक्षा बलों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होंगे अमित शाह
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम में शामिल होंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार, बस्तर पंडुम बस्तर की संस्कृति, परंपरा और संवर्धन का उत्सव है, जो बस्तर की पहचान और गौरव को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त मंच बन रहा है।

CG: अब हर माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस, कई हितग्राहियों को मिली घर की चाबी…

0

हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्राप्त किस्तों, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अब रायपुर जिले के समस्त विकासखंड की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण अंचलों में रोजगार, आवास और आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों के नामों का सार्वजनिक वाचन किया गया।

हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्राप्त किस्तों, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से आवास निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने ग्राम पंचायत परसदा, लखोली और रसनी में आवास दिवस मनाया गया और पूर्ण हुए आवासों के हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपकर उन्हें नए आशियाने की शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कथित फर्जी आदेश के आधार पर वर्षों तक सरकारी सेवा में बने रहे चार कर्मचारियों बर्खास्त कर दिया गया है।

0

जांच में नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने चारों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

वर्ष 2021 में टीकमचंद साहू, फगेंद्र सिंहा, रजिया अहमद और अजहर अहमद की नियुक्ति जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों और कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर की गई थी। इसके अलावा मोहला-मानपुर जिले के स्कूलों में पदस्थ कुछ अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों की भी जांच की गई, जिनमें दस्तावेजों की वैधता को लेकर गंभीर सवाल उठे।

जांच के दौरान सामने आया कि सितंबर 2021 में राज्य शिक्षा आयोग के तत्कालीन सचिव डॉ. ओपी मिश्रा के नाम से जारी जिस आदेश का हवाला देकर नियुक्तियां की गई थीं, वह क्रमांक वास्तव में बैंक ऑफ बड़ौदा की विवेकानंद नगर शाखा के नाम जारी पत्र से मेल खाता है। इतना ही नहीं, नियुक्ति आदेशों पर किए गए हस्ताक्षर भी आयोग के आधिकारिक रिकॉर्ड से अलग पाए गए, जिससे आदेश के फर्जी होने की पुष्टि हुई।

राज्य शिक्षा आयोग से औपचारिक सत्यापन और विभागीय मार्गदर्शन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम 10(9) के तहत चारों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है।

फर्जी आदेश के आधार पर मई 2022 में टीकमचंद साहू को उच्च विद्यालय मोहगांव, फगेंद्र सिंहा को उच्चतर माध्यमिक शाला बकरकट्टा, रजिया अहमद को उमा शाला पैलीमेटा और अजहर अहमद को छुईखदान बीईओ कार्यालय में तैनात किया गया था। वहीं एक अन्य व्यक्ति को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति दी गई थी, लेकिन उसने कभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

जिले के गठन के बाद कुछ कर्मचारियों को कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं में भी संलग्न किया गया था। अगस्त 2025 में मामला उजागर होने के बाद संबंधित कर्मचारियों ने अवकाश लेकर बचाव के प्रयास किए, लेकिन प्रस्तुत दस्तावेज और तर्क जांच में असंतोषजनक पाए गए। लंबी विभागीय प्रक्रिया के बाद अंततः कार्रवाई की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी ने बताया कि नियुक्ति पत्रों की वैधता पर प्रारंभ से ही संदेह था। राज्य शिक्षा आयोग से सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि नियुक्ति आदेश फर्जी थे और सचिव के हस्ताक्षर भी वास्तविक नहीं थे। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में धोखाधड़ी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

डीईओ ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और यदि इसमें किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

CG: आम आदमी पार्टी का सीएम हाउस घेराव, इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन…

0

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किसानों की अनदेखी पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारवार्ता में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अब भी प्रदेश में लाखों किसानों का धान खरीदा नहीं गया है। किसान परेशान हैं। ऐसे कठिन समय में पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की मांगों

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किसानों की अनदेखी पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारवार्ता में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अब भी प्रदेश में लाखों किसानों का धान खरीदा नहीं गया है। किसान परेशान हैं। ऐसे कठिन समय में पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की मांगों और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

पार्टी किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर ने कहा कि धान का पैसा निकालने के लिए कोऑपरेटिव बैंक में किसान सुबह 6 बजे से शाम-रात तक संघर्ष करना पड़ रहा है। धान खरीदी समयसीमा में सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों का जबरदस्ती रकबा समर्पण करवाया। धान खरीदी केंद्र की प्रतिदिन लिमिट को सरकार ने इस बार कम कर दिया था, जिससे किसान सिर्फ लाइन लगाकर अपना इंतजार करते परेशान ही दिखे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि अब भी छत्तीसगढ़ में लगभग 3 लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में जिन किसानों ने कर्ज लिया है उसे वह कैसे चुकाएगा। यदि किसान आत्महत्या करता है तो उसका जिम्मेदार सिर्फ यह भाजपा सरकार होगी। किसानों की हित की बात करने वाली सरकार इस साल धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है।

कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमरीका से नई ट्रेड डील से अमरीका का कृषि उत्पाद और डेयरी उत्पादन भारत में सस्ते दामों में मिलेगा,जिससे आने वाले समय में भारत की पूरी कृषि व्यवस्था और अन्नदाता किसान बर्बाद हो जाएंगे। निश्चित ही यह किसान विरोधी ट्रेड डील है।

CG: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह; कल नक्सलवाद के खात्मे पर होगा ‘महामंथन’

0

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू,  राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर  पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित रहे।

दूसरी ओर सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल माता कौशल्या की पावन धरा पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 

केंद्रीय गृह मंत्री , आपका छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए गौरव और उत्साह का क्षण है। आपके मार्गदर्शन में देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में मिले सकारात्मक परिणामों ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह प्रशस्त की है।

आपकी प्रेरणा और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ विकास और विश्वास के नए अध्याय लिख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह दौरा राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करेगा और नक्सल उन्मूलन अभियान को नई ऊर्जा पदान करेगा। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रायपुर में एक नीजि होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन आठ फरवरी को नवा रायपुर में नक्सल मामलों को लेकर हाईलेवल मीटिंग लेंगे। इसमें अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलियों के खात्मे को लेकर तय डेडलाइन पर आगे की महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहित देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर शाह का यह दौरा बेहद अहम है। लाल आतंक के समूल नाश के लिए यह दौरा बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

आखिरीएक्शन प्लानपर होगा मंथन
गृह मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का मुख्य एजेंडा मार्च 2026 तक माओवादमुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम ‘एक्शन प्लान’ को हरी झंडी देना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आठ फरवरी यानी रविवार को नवा रायपुर में नक्सल मामले को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, डीजीपी और अर्धसैनिक बलों के आला अधिकारी शिरकत करेंगे।

नक्सलवाद के ताबूत में ठोंकी जायेगी आखिरी कील
केंद्रीय गृहमंत्री शाह का यह तीन दिवसलीय दौरा सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही बस्तर के बचे पांच प्रतिशत नक्सल हिस्से को भी नक्सलियों से मुक्त कराने की अंतिम रणनीति पर नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोंकी जायेगी। क्योंकि यह अभी भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तय की गई नक्सलियों की डेडलाइन (31 मार्च 2026) की समय सीमा अब बेहद करीब है। इसके लिए अब 53 दिन ही शेष बचे हैं।

शाह नौ फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन में शिरकत 
जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सात फरवरी को बस्तर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत करेंगी। वहीं शाह नौ फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान बस्तर के कुछ अंदरूनी क्षेत्रों में दौरा करेंगे। सुरक्षाबलों के सीनियर ऑफिसर्स के साथ मुलाकात कर नक्सल रणनीति पर मंथन करेंगे।

विकास से भी नक्सवाद को दे रहे मात
छत्तीसगढ़ में जहां नक्सलियों का तेजी से सफाया किया जा रहा है। वहीं बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में बंदूक से नहीं बल्कि विकास से भी माओवाद को मात दी जा रही है। विगत दो साल हो रहे बस्तर पंडूम जैसे सांस्कृतिक आयोजन यह बताता है कि सरकार आदिवासियों की संस्कृति का सम्मान करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। बस्तर संभाग में 135 नए सुरक्षा बल कैंपों के खुलने से गांवों में भरोसा लौटा है। गत एक साल में 58 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। बस्तर का 95 प्रतिशत भाग अब हिंसामुक्त है। जिन  40 गांवों में कभी काले झंडे लहराते थे, वहां इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया।

317 नक्सलियों का खात्मा,  1973 मुख्यधारा में लौटे
साल 2025 में नक्सल मुठभेड़ों में 317 माओवादी मारे गए हैं। इनमें नक्सलियों का महासचिव खूंखार नक्सली बसव राजू और हिड़मा जैसे 11 केंद्रीय समिति के शीर्ष सदस्य शामिल थे। अब तक 1973 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाती है।

नक्सलियों को स्पष्ट संदेश 
डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच बेहतर तालमेल से नक्सल विरोधी ऑपरेशन से शानदार सफलता मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नक्सली मुख्यधारा में लौटें या सुरक्षा बलों का सामना करने के लिये तैयार रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री का मिनटटूमिनटकार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री सात फरवरी की रात को रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे। शाम 5 बजे से 06:10 तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के आखिरी यानी तीसरे दिन शाह बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए  रवाना होंगे। दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड बस्तर पंडुम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:05 से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दो महीने में दूसरा प्रवास
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह का दो महीने में ये दूसरा छत्तीसगढ़ प्रवास है। इससे पूर्व वे 28 से 30 नवंबर तक 2025 तक छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में आयोजित 60वें डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में शामिल हुए थे।

छत्तीसगढ़ में तापमान का उतार-चढ़ाव, कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ रहेगा सक्रिय…

0

छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस बीच 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर सीमित रहने की संभावना है।

दिन में साफ रहेगा मौसम

8 फरवरी की सुबह शहरों में हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रायपुर में बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की फिर जरूरत

राजधानी रायपुर में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम साफ होने के बावजूद ठंडी हवाओं से ठिठुरन महसूस की जा रही है।

कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव

मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज या व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में अंबिकापुर लगातार सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजनांदगांव 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म जिला रहा।

सोमनी पुलिस की कबाड़ दुकानों पर सख्त कार्रवाई, संदिग्ध सामान जप्त

0

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने जिले में कबाड़ दुकानों की संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में सोमनी, धीरी, टेड़ेसरा और जोरातराई के कबाड़ी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस को कबाड़ी दुकानों से संदिग्ध और बिना दस्तावेज, सामान मिला, जिसमें सोमनी में 1 नग मोटर साइकिल का लोहे का चेसिस, धीरी में 2 नग बैलगाड़ी के लोहे के चक्के, टेड़ेसरा में 7 नग एल्युमिनियम के एग्जॉस्ट फेन एवं जोरातराई में बैलगाड़ी का फांद बिना चक्का शामिल है।
संचालकों को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया। दस्तावेज पेश न करने पर सभी सामान धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल संचालकों में दीपक चौबे (42 वर्ष) सोमनी, घनश्याम नेताम उर्फ बबलू (34 वर्ष), धीरी, राजू खान (50 वर्ष) टेडेसरा, एवं हाजी अलताफ हुसैन, जोरातराई, दुर्ग शामिल है।

8 माह से फरार हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है। ये आरोपी घटना के बाद से लगातार 8 माह तक फरार चल रहे थे।
मामला 23 मई 2025 का है। प्रार्थिया ने शिकायत में बताया कि आरोपीगण मनीष अमोरिया, आकाश मरकाम, विकास मरकाम, रवि, भैयालाल और याकुब ने उसके पति दीपेश ढीमर को जान से मारने की नियत से हाथ-मुक्का और चाकू से गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 351 (2), 191 (2), 191 (3), 190 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश मरकाम, 19 वर्ष, अटल आवास, लखोली, भैयालाल महिलांगे, 19 वर्ष, बैगापारा, लखोली एवं एक विधिक रूप से संघर्षरत बालक शामिल है।
मुखबीर की सूचना पर 7 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर घेराबंदी में पकड़ा। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। जेल वारंट मिलने के बाद सभी को जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में कार्यवाही में सउनि इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक शम्भूनाथ द्विवेदी, आरक्षक राजा बारले, रामनारायण चंदेल और पूरन लाल वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है, मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डोंगरगढ़ में रेलवे चौक के पास जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार

0

डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने रेलवे चौक स्थित अन्ना इडली दुकान के पीछे 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 51,070 रूपये नकद और जुआ खेलने के लिए प्रयोग की जा रही 52 पत्ती ताश जब्त की।
पकड़े गए जुआरियों में संदीप देवांगन, उम्र 33 वर्ष, कंजरापारा, राजवीर सिंह, उम्र 29 वर्ष, बुधवारी पारा, रामकृष्ण साहू, उम्र 52 वर्ष, बुधवारी पारा, मोहम्मद इमरान, उम्र 26 वर्ष, कालकापारा, सैय्यद इमरान, उम्र 26 वर्ष, कश्मीरी पारा, पवन गौली, उम्र 26 वर्ष, बुधवारी पारा एवं इन्द्रजीत सिंह, उम्र 60 वर्ष, बुधवारी पारा शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में एएसआई लाल माण्डले, आरक्षक युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, राम खिलावन, नरेंद्र प्रजापति, अविलाश ढीढी, दिलीप साहू, हरदयाल कंवर, लीलाधर मंडलोई और चोवराम नेताम का योगदान सराहनीय रहा।

चाकू दिखाकर भय फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम जनता को भयभीत कर रहा था। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन यादव पिता स्वप्त प्रकाश यादव, उम्र-19 वर्ष, निवासी ब्राह्मणपारा, थाना बसंतपुर, त्रिवेणी परिसर में चाकू लहराते हुए राहगीरों और आम जनता को डराने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में की गई।
निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, दीपक जायसवाल और आरक्षक अतहर अली की भूमिका इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ उनकी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।