Home प्रदेश CG: रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक, सीएम साय और राज्यों...

CG: रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक, सीएम साय और राज्यों के डीजीपी, गृह विभाग के अफसर शामिल…

8
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रायपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मौजूद हैं। नक्सलवाद खात्मे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री डीजीपी और सुरक्षा बलों के अफसरों के साथ रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं पिछले समय में बैठक के निर्देशोें और कार्रवाई को लेकर समीक्षा भी बैठक में हो रही है।

शाहकी आज बैक टू बैक चार बैठकें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर में चार अहम बैठकों में शामिल होंगे। इन बैठकों में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, अंतर-राज्यीय समन्वय और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

बैठकों का शेड्यूल

  • सुबह 11:00 से 12:45 बजे तक – पहली समीक्षा बैठक
  • 12:45 से दोपहर 2:00 बजे तक – दूसरी समीक्षा बैठक
  • 2:00 से 3:00 बजे तक – लंच ब्रेक
  • 3:00 से 4:15 बजे तक – पुनः समीक्षा बैठक
  • शाम 5:00 से 6:10 बजे तकछत्तीसगढ़ @ 25 — ‘शिफ्टिंग लेंसथीम पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में सहभागिता

नक्सल उन्मूलन के अंतिम चरण की रणनीति पर चर्चा : विजय शर्मा
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सभी राज्यों के डीजीपी एवं एसीएस (गृह) की मौजूदगी में होने वाली यह बैठक 31 मार्च से पहले संभवतः अंतिम उच्चस्तरीय बैठक हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में नक्सल उन्मूलन के अंतिम चरण की रणनीतियों पर गहन मंथन किया जा रहा है और सुरक्षा बलों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होंगे अमित शाह
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम में शामिल होंगे। गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार, बस्तर पंडुम बस्तर की संस्कृति, परंपरा और संवर्धन का उत्सव है, जो बस्तर की पहचान और गौरव को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त मंच बन रहा है।