Home Blog Page 355

पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, 7 घायल

0

सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था।

लिफ्ट में 10 मजदूर थे सवार

इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे। लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया और लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरी। इस दौरान लिफ्ट में मौजूद 10 मजदूर चपेट में आ गए।

घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। फिलहाल बाकी के सभी सातों मजदूरों का रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के नाम अंजनी कुमार, मिश्रीलाल और रविंद्र कुमार है

घायल मजदूरों के नाम

घायल मजदूरों में बबलू प्रसाद गुप्ता राम सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, राम केश, रतन और बलराम है। घटना में रतन और बलराम की हालत भी नाजुक है जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी की हालत भी चिंताजनक है। फिलहाल सभी का इलाज फॉर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है।

आपने तो देखा भी नहीं और 70 लाख लोग यूज भी करने लगे डिजिटल करेंसी, आखिर क्‍या बला है और कैसे करती है काम

0
रिजर्व बैंक की ओर से शुरू हुई केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) को लॉन्‍च हुए सालभर से ज्‍यादा हो चुके हैं. अभी ज्‍यादातर लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है जबकि 70 लाख लोगों ने इसका उपयोग शुरू भी कर दिया है. आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर टी रबी शंकर ने बताया कि सीबीडीसी का उपयोग इस समय पायलट परियोजना के तहत 70 लाख से ज्यादा भारतीय कर रहे हैं. हालांकि, उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय बैंक इस आभासी मुद्रा को पूरी तरह से लागू करने की जल्दी में नहीं है.

शंकर ने एक सालाना कार्यक्रम ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में कहा कि सीबीडीसी का उपयोग करने वालों की संख्या अब 70 लाख हो गई है. बावजूद इसके हमें सीबीडीसी को पूरी तरह से लागू करने की कोई जल्दी नहीं है. आरबीआई के फोकस केंद्र सीबीडीसी के उपयोग के मामलों को बढ़ा रहे हैं और ‘प्रोग्रामेबल’ सीबीडीसी के मामलों की संख्या बढ़ रही है. शंकर ने कहा कि सीबीडीसी का असली फायदा सीमा पार उपयोग में है. इसका पूरा लाभ उठाने के लिए अन्य देशों को भी अपनी सीबीडीसी परियोजनाओं पर आगे बढ़ने की जरूरत है.
डिजिटल पेमेंट प्‍लेटफॉर्म पर चल रहा काम
डिप्‍टी गवर्नर ने कहा कि एक डिजिटल भुगतान इंटेलिजेंस मंच (डीपीआईपी) पर भी काम चल रहा है, जो रियल टाइम के आधार पर लेनदेन का विश्लेषण और जोखिम स्कोर निर्धारित कर सकता है. इससे ऑनलाइन भुगतान में तेजी आएगी और सुरक्षित भी होगा. इस मंच के जरिये डिजिटल मुद्रा का उपयोग साधारण लेनदेन में भी किया जा सकेगा. इस प्‍लेटफॉर्म के विकसित होने के बाद आभासी मुद्रा का चलन और बढ़ सकता है.

तो नहीं होती कफ सिरप से बच्चों की मौत… कोल्ड्रिफ बनाने वाली कंपनी का काला सच आया सामने

0
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 15 मासूम बच्चों की जान ले लेने वाले कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप की हकीकत बेहद चौंकाने वाली है. यह सिरप बनाने वाली कंपनी स्रेशन फ़ार्मास्यूटिकल (Sresan Pharmaceutical) पिछले 14 साल से तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक जर्जर और गंदगी से भरी इमारत से काम कर रही थी.
इस फैक्ट्री में न दवा बनाने की बुनियादी सुविधाएं थीं, न साफ-सफाई का कोई इंतजाम, न ही कानून के मुताबिक निरीक्षण की प्रक्रिया अपनाई जाती थी. इतनी खतरनाक लापरवाही के बावजूद कंपनी को 2011 से लाइसेंस मिला हुआ था और दवाइयों का उत्पादन जारी रहा.

मौत के बाद खुला कारखाने का काला सच

छिंदवाड़ाI]K, में बच्चों की मौत की खबर ने आखिरकार तमिलनाडु की दवा नियंत्रण एजेंसियों को जगा दिया. मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल विभाग के पत्र के बाद तमिलनाडु टीम ने 1 अक्टूबर को जांच शुरू की और 2 अक्टूबर की छुट्टी के बावजूद अगले ही दिन जांच कर 3 अक्टूबर को फैक्ट्री को सील कर दिया.

क्‍या पेटीएम की वजह से हुई थी नोटबंदी…..विजय शेखर शर्मा ने 9 साल बाद खोला राज, बातों में छलक उठा दर्द

0
8 नवंबर, 2016 का दिन तो हर भारतीय को याद होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे अचानक 500 और 1,000 रुपये की करेंसी को चलन से बाहर करने का ऐलान कर दिया था. इस फैसले से पूरा देश सकते में था और ज्‍यादातर लोगों का यही कहना था कि पेटीएम जैसे ऑनलाइन भुगतान मंच को बढ़ावा देने के लिए ही सरकार ने नोटबंदी की है. अब 9 साल बाद पेटीएम के संस्‍थापक विजय शेखर शर्मा ने खुद इस राज से पर्दा उठाया है. उन्‍होंने खुले मंच से नोटबंदी के कारणों और पेटीएम की भूमिका के बारे में बात की है.

डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले को उनकी कंपनी ने किसी भी तरह से प्रेरित नहीं किया था. शर्मा ने यह भी कहा कि यदि उनकी कंपनी का इतना ही प्रभाव होता तो आज वह कई चुनौतियों से नहीं घिरी होती. ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ में शिरकत करने पहुंचे शर्मा ने पेटीएम के अब तक के सफर का जिक्र करते हुए कहा, ‘नवंबर 2016 में जब नोटबंदी हुई तो लोग समझते थे कि हमने इसे प्रेरित किया. लेकिन, अगर हमारी इतनी ही औकात होती तो हम आज जैसी परेशानियों में नहीं घिरे होते.’

नए उपराष्ट्रपति ने दिखा दिए तेवर, राज्यसभा के नेताओं को याद दिलाई लक्ष्मण रेखा, और दे दी सख्त हिदायत

0
राज्यसभा के नए सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद के ऊपरी सदन में सुचारु कामकाज सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को विपक्षी नेताओं के साथ पहली बैठक की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘हम सबको बोलने का अधिकार है, यह हमारा कर्तव्य भी है, लेकिन ‘लक्ष्मण रेखा’ पार नहीं करनी चाहिए.’
राधाकृष्णन ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जरूरी है और विपक्ष की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा, ‘बिना मतभेद के लोकतंत्र नहीं हो सकता. लेकिन बहस के दौरान शालीनता बनाए रखना भी जरूरी है.’
सीपी राधाकृष्णन 9 सितंबर को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुधर्शन रेड्डी को हराकर 767 में से 452 वोट हासिल किए थे. बिहार विधानसभा चुनावों के बाद शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्होंने फ्लोर लीडर्स के साथ यह बैठक की.

कफ सिरप कांड में डॉक्टर की गिरफ्तारी सही या गलत? क्या बोले AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. मिश्र

0
कफ सिरप का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी तक जहरीला कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश और राजस्थान में 23 बच्चों की मौत हो चुकी है. इनमें मध्य प्रदेश में 19 बच्चों और राजस्थान में 4 बच्चों की मौत हुई है. मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और पंजाब ने इस सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, वहीं इस सिरप को प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि दवा में मिले जहरीले तत्वों के बाद देशभर के डॉक्टर इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और इसके लिए दवा बनाने वाली कंपनी, ड्रग कंट्रोलर्स और अस्पतालों में इसकी सप्लाई कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के ग्रुप में डॉक्टर लगातार मांग कर रहे हैं कि ओपीडी और आईपीडी प्रिस्क्रिप्शन में मरीजों को लिखित कंसेंट या इंफॉर्मेशन दिया जाना चाहिए कि अस्पताल में उपलब्ध किसी भी इंजेक्शन,बॉटल्स,टैबलेट और सिरप से रिएक्शन या कॉम्प्लिकेशन होने की संभावना हो सकती है. किसी भी मेडिसिन से रिएक्शन या कॉम्प्लिकेशन होने पर कृपया ड्यूटी डॉक्टर या नर्स को जिम्मेदार न समझें.

‘अस्पताल में उपलब्ध किसी भी सिरप,टैबलेट, इंजेक्शन और बॉटल्स के क्रय विक्रय में ड्यूटी डॉक्टर्स या नर्स की कोई भूमिका नहीं होती है,न ही उपलब्ध इंजेक्शन,बॉटल्स और दवाइयों की गुणवत्ता पर किसी ड्यूटी डॉक्टर्स या नर्स से कोई अभिमत या फीडबैक नहीं लिया जाता है.’

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर भारत क्यों आए, क्या होगी डील, किसे-कितना फायदा, PM मोदी से कब होगी मुलाकातI]K,

0

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार को मुंबई पहुंच गए. वह दो दिवसीय व्यापारिक दौरे पर भारत आए हैं. उनके साथ 125 लोगों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल है, जिसमें ब्रिटिश मंत्रियों, यूनिवर्सिटी, उद्योग समूहों और प्रमुख कंपनियों के सीईओ शामिल हैं. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है. इसी साल जुलाई में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हुई थी. यह विजन 2035 के रोडमैप पर आधारित है. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश वैश्विक भू-राजनीतिक बदलावों और अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात, 73वें जन्मदिन पर दी बधाई, भारत-रूस रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी. पीएम मोदी ने पुतिन को अच्छे स्वास्थ्य और उनके सभी प्रयासों में सफलता की शुभकामनाएं दीं. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

प्रधानमंत्री ने पुतिन को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का न्योता भी दिया. विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई. भारत और रूस के बीच रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं. रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग गहरा है. 2024 में पीएम मोदी ने दो बार रूस का दौरा किया. जुलाई में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन और सितंबर में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए. इन मुलाकातों में रक्षा सौदों, न्यूक्लियर एनर्जी और क्षेत्रीय स्थिरता पर बात हुई थी. इस फोन कॉल में भी दोनों नेताओं ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: छठ और दीवाली पर 12,000 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा

0

मोदी कैबिनेट ने छठ और दिवाली के मौके पर 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फैसला लिया है.इसके अलावा, चार नए रेल रूट्स को भी मंजूरी दी गई है.इस निर्णय से त्योहारों के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह सभी प्रयास रेलवे की क्षमता को अगले स्तर पर पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं.

“दो दिन के दौरे पर भारत आ रहे ब्रिटिश PM, पहली आधिकारिक यात्रा का एजेंडा क्या है?”

0

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8 से 9 अक्टूबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. PM बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. इस दौरे का मकसद भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है.

इस दौरे पर दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. भारत-UK कंप्रेहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) पर भी चर्चा होगी, जिसे भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भी कहा जाता है.

अगर इस समझौते को ब्रिटिश संसद से मंजूरी मिल जाती है तो दोनों देशों के बीच 90% से ज्यादा सामानों पर टैरिफ खत्म हो जाएगा. स्टार्मर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में हिस्सा लेंगे, जहां भारत-UK टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनीशिएटिव (TSI) पर चर्चा करेंगे. इस पहल के जरिए टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

100 से ज्यादा लोगों का डेलिगेशन भी साथ में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ इस दौरे में 100 से ज्यादा बिजनेस लीडर्स, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां आ रही हैं. इससे जाहिर होता है कि ब्रिटेन भारत के साथ व्यापार, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में गहरा सहयोग चाहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर गए थे.

भारत और ब्रिटेन के बीच कंप्रेहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टरनशिप के तहत विजन 2025 के रोडमैप को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा. इस विजन के तहत दोनों देश अगले 10 साल में हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं. UK-इंडिया बिजनेस काउंसिल (UKIBC) के चेयरमैन रिचर्ड हील्ड ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच साझा समृद्धि पर आधारित है.

भारत-UK के बीच जॉइंट नेवल एक्सरसाइज

स्टार्मर का यह दौरान ऐसे समय हो रहा है, जह भारत और ब्रिटेन की नौसेनाएं अरब सागर में कोंकण नाम की जॉइंट नेवल एक्सरसाइज कर रही हैं. यूके सरकार के आंकड़ों के अनुसार, भारत और ब्रिटेन के बीच कुल व्यापार अब लगभग 44.1 बिलियन यूरो (लगभग ₹4.5 लाख करोड़) तक पहुंच गया है. इस यात्रा का लक्ष्य 2030 तक इस व्यापार को दोगुना करना है.

ब्रिटिश एयरवेज के CEO शॉन डॉयल ने भी भारत में उड़ानों के विस्तार की योजना जताई है. अभी एयरलाइन भारत के 5 प्रमुख शहरों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई) से हर हफ्ते 56 उड़ानें संचालित करती है.