महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगी। महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि, कोई महिला डिप्टी सीएम बनेगी। 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित पवार के असामयिक निधन के बाद, पार्टी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सुनेत्रा पवार पर भरोसा जताया है।



