Home Blog Page 3602

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षा दे रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी है. सीएम ने ट्वीट के जरिए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है. परीक्षा के आधे घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों में एग्जाम कंडक्ट किया जा रहा है. सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 तक होगी परीक्षा.

दसवीं में पहला पेपर भाषा विशिष्ट (हिंदी/अंग्रेजी) का है. 10वीं की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का इस्तेमाल किया गया है. राजधानी रायपुर में 30 हजार 851 पराक्षार्थी 141 केन्द्रों में परीक्षा बच्चे दे रहे हैं. वहीं राज्य भर में कुल 2231 परीक्षा केन्द्रों में 3 लाख 88 हजार 320 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. 60 अति संवेदनशील और 126 संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर खास सुरक्षा के इंतजाम किए गए है.

केन्द्राध्यक्ष एमआर सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान सभी पुरी तरह से प्रतिबंधित है. परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों में पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है. गौरतलब हो कि 10वीं की परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक चलेगी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षा दे रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी है. सीएम ने ट्वीट के जरिए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे सभी परीक्षार्थियों को मेरी ओर से अनंत शुभकामनाएं. तनाव में न रहें और भय मुक्त होकर परीक्षा दें. कड़ी मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है.

 

मुख्य समाचार : छत्तीसगढ़ में दस फीसदी तक सस्ती की गई बिजली

0

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है. विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ करने का वादा किया गया था. विधानसभा के इस बजट सत्र में सरकार ने घरेलु उपभोक्ताओं के 400 यूनिट तक का बिजली बिल हाफ करने की गई थी. अब विद्युत विनियामक आयोग ने भी सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल में राहत दी है. बिजली बिल में दस फीसदी तक कमी किए जाने की खबर को छत्तीसगढ़ के सभी मुख्य अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है.

छत्तीसगढ़ की जनता अब वास्तविक बिजली तिहार (त्योहार) मनाएगी. जनता को यह मौका राज्य विद्युत नियामक आयोग ने दिया है. आयोग के अध्यक्ष डीएस मिश्रा ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए नई दरों का एलान किया. इसमें लगभग सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली सस्ती करने की घोषणा की गई है. कृषि, गैर कृषि के साथ ही औद्योगिक उपभोक्ताओं को कई तरह की राहत भी दी गई है. दरें 1 अप्रैल से लागू होगीं, यानी इसका असर मई के बिल में नजर आएगा. दरों में कमी किए जाने से सबसे ज्यादा फायदा घरेलू उपभोक्ताओं को हुआ है. राज्य की कांग्रेस सरकार ने पहले ही 1 मार्च से 400 यूनिट तक बिजली हाफ कर रखा है. अब आयोग ने उनकी बिजली की दर को तीन से 10 फीसद तक कम कर दिया है.

400 यूनिट पर करीब एक हजार स्र्पये की बचत
इस वर्ष मई से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 400 यूनिट की खपत पर लगभग एक हजार स्र्पये की बचत होगी. अभी 400 यूनिट का बिल 19 सौ से अधिक का आ रहा है. नई दर और बिल हाफ होने से मई में यह करीब 950 रुपये हो जाएगा. इस खबर को दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवभारत, हरिभूमि सहित अन्य अखबारों ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है.

घरेलू उपभोक्ता के लिए नई दर

यूनिट        नई दर       मौजूदा दर
0-100       3.40         3.76

101-200    3.60        3.80

201-400   4.90        5.30

401-600   5.50        5.30

600 से अधिक 7.30 7.35
(दर रुपये प्रति यूनिट में)

बिलासपुर हाई कोर्ट का आदेश- टोस्ट और रस्क को ब्रेड की कैटेगरी से अलग नहीं माना जा सकता है

0

टोस्ट और रस्क को ब्रेड की केटेगरी का मानने के बिलासपुर हाई कोर्ट के सिंगल बैंच के फैसले के खिलाफ अपील निराकृत कर दी गई है. हाई कोर्ट ने सिंगल बेंच द्वारा मार्च 2018 में दिए गए आदेश को हस्तक्षेप योग्य नहीं माना है. दरअसल कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने टोस्ट और रस्क को टैक्स की वसूली के लिए ब्रेड की केटेगरी से बाहर मानते हुए अलग असेसमेंट कर रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया था. इसके खिलाफ लगाई गई याचिकाएं हाई कोर्ट ने मंजूर करते हुए आदेश को निरस्त कर दिया था. सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके खिलाफ अपील की थी.

बता दें कि बिलासपुर के केशरवानी इंटरप्राइजेस सहित अन्य बेकरी संचालकों ने साल 2016 में हाई कोर्ट बिलासपुर में याचिका प्रस्तुत कर कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा टोस्ट और रस्क को ब्रेड की केटेगरी से अलग मानते हुए असेसमेंट कर रिकवरी के लिए जारी नोटिस को चुनौती दी थी. याचिकाओं में कहा गया था कि टोस्ट और रस्क को बनाने का तरीका और उसमें उपयोग होने वाले सामान एक जैसे होते हैं. ऐसे में वैल्यू एडेट टैक्स के असेसमेंट के लिए इनको अलग केटेगरी का मानना और रिकवरी नोटिस जारी करना अनुचित है. ऐसा करने से ये महंगे हो जाएंगे.

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने 5 मार्च 2018 को सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णयों का हवाला देते हुए याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि टोस्ट और रस्क के निर्माण में एक जैसे सामान का उपयोग होता है. सिर्फ इसे बनाने के तरीके में कुछ अंतर है. टोस्ट और रस्क को ब्रेड की केटेगरी का मानते हुए हाई कोर्ट ने कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के आदेश को निरस्त कर दिया था. आदेश के खिलाफ डिपार्टमेंट ने अपील की थी. इस पर चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए अपील निराकृत कर दी है.

सुरक्षा एजेंसियों का जारी किया अलर्ट, जैश के निशाने पर पूरी दिल्‍ली

0

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर बताया है कि भारत में आतंकी संगठन बड़ा हमला करने के फिराक में हैं. इस अलर्ट में साफ तौर पर कहा गया है की पाकिस्तान टेरर ग्रुप अब जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर हमला कर सकते हैं. जैश ए मोहम्मद और बाकी पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है.

अलर्ट में बताया गया है कि देश के नामी और बड़े नेता, रेलवे लाइन, तेल के डिपो, राइट विग से जुड़े लोग आतंकियों के निशाने पर हैं. इसी के साथ बताया गया है ही आर्मी और पुलिस के वो रिटायर्ड अफसर, जिन्होंने आतंकवाद या फिर खालिस्तान मूवमेंट के दौरान आतंकियों की धर पकड़ की थी, वो भी आतंकियों के निशाने पर हैं. अलर्ट में सभी राज्य पुलिस को निर्देश दिए गए हैं की पुराने आतंकी केसों में संलिप्त जैश, लश्कर, इंडियन मुजाहिद्दीन और इस तरह के आतंकी संगठन जैसे सिमी के पकड़े गए आतंकीयों पर भी निगरानी रखी जाए.

मुस्लिम देशों की बैठक में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंची सुषमा स्वराज

0

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार देर रात मुस्लिम देशों के मंच आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच गई हैं. एयरपोर्ट पहुंचने पर यूएई के विदेश मंत्री ने उनका जोरदार स्वागत किया.
ओआईसी 57 देशों का एक प्रभावशाली समूह है. ऐसा पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर ‘विशेष अतिथि’ आमंत्रित किया गया है. यहां पर सुषमा स्वराज दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगी.

हालांकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी झटका लगा है. पाकिस्तान को मुस्लिम देशों के मंच आर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने आमंत्रित नहीं किया है. जबकि पाकिस्तान इस मंच का फाउंडिंग मेंबर भी है. वहीं गुरुवार को पाकिस्तान ने बयान जारी करके कहा कि वो सुषमा स्वराज के रहते इस बैठक में शामिल नहीं होगा.

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पूरी दुनिया में बदनाम है. अमेरिका समेत कई मुल्कों ने पाक से आतंक के खिलाफ कारवाई करने को कहा है, लेकिन पाकिस्तान ने लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दिया है. चीन छोड़ दुनिया का कोई भी देश अब पाकिस्तान के साथ खड़ा नज़र नहीं आता.

 

वहीं इस्लामिक देशों के इस मंच पर भी अब पकिस्तान अकेला पड़ गया है. इस्लामी सहयोग संगठन की 57 सदस्य हैं, जिनमें से 56 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्य हैं. अफगानिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश, ब्रूनेई, मिस्र, गैबॉन, ईरान, इराक, जार्डन, कुवैत जैसे देश इसके सदस्य हैं.

OIC ने की थी भारत की कार्रवाई की निंदा

जैश के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक के बाद OIC ही वो अकेला मंच था जिसने भारत की कार्रवाई की निंदा की थी. लेकिन भारत ने कूटनीतिक स्तर पर ये साफ कर दिया है कि भारत की कार्रवाई किसी देश के खिलाफ नहीं थी, बल्कि आतंक के खिलाफ थी.

दिलचस्प बात ये है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उसी मंच से संबोधित करेंगी जिस मंच ने अब से कुछ दिन पहले भारत की कार्रवाई की निंदा की थी. सूत्र बताते हैं कि भारत इस मंच से ये साफ करेगा कि भारत की लड़ाई किसी देश से नहीं बल्कि आतंकवाद से है और भारत एक जिम्मेदार देश है जो युद्ध नहीं चाहता. इस मंच से एक बार फिर भारत पुलवामा हमले का जिक्र करेगा और पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ ठोस कदम उठाने को कहेगा.

भारतीय जवानों ने तीन आतंवादी को घेरा, जम्‍मू-कश्‍मीर के हंदवाड़ा सेक्‍टर में जारी मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर

0

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्‍टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. भारतीय जवानों ने सुबह ही पूरे इलाके को घेर लिया था. बताया जा रहा था कि कुपवाड़ा के घर में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. भारतीय जवानों ने पूरे इलाके को अभी भी अपने कब्‍जे में ले रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा सेक्‍टर में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने हंदावाड़ा सेक्‍टर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबलों के आता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो आतंकी मारे जा चुके हैं. सुरक्षाबलों की जानकारी के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं.

उधर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि मसूद अज़हर वहां मौजूद है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘जितना मेरी जानकारी है वह काफी बीमार है. वह इतना बीमार है कि वह घर से बाहर नहीं जा सकता.’ उन्होंने ये भी कहा कि परिस्थिति काफी गंभीर है क्योंकि भारत ने हमारे एयर स्पेस का उल्लंघन किया और हमारे देश में बम गिराया.

लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर 35 भारतीय फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से ज्‍यादातर का वीजा 2 मार्च को खत्‍म होने वाला है

0

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्‍तान ने समझौता एक्‍सप्रेस रोक दी है. समझौता एक्‍सप्रेस रोकने का खामियाजा अब भारतीयों को भी उठाना पड़ रहा है. लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर 35 भारतीय फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से ज्‍यादातर का वीजा 2 मार्च को खत्‍म होने वाला है. गौरतलब है कि समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन सप्‍ताह में केवल दो दिन चलाई जाती है.

ट्रेन दिल्ली से बुधवार और रविवार को पहले अटारी बॉर्डर जाती है और फिर लाहौर पहुंचती है. वहीं दूसरी तरफ ट्रेन लाहौर से अटारी के लिए सोमवार और गुरुवार को चलती है जोकि दिल्ली आती है. गुरुवार को ट्रेन लाहौर से चली ही नहीं. पाकिस्तान की तरफ से इस ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने PoK में घुसकर जैश के ठिकानों को खत्‍म किया था. उसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इसी बीच पाकिस्‍तान की ओर से खबर आई कि उसने भारत-पाकिस्‍तान के बीच चलने वाली समझौता एक्‍सप्रेस को रद्द कर दिया है. समझौता एक्‍सप्रेस रद्द होने का खामियाजा अब दोनों मुल्‍कों के मुसाफिरों को उठाना पड़ रहा है.

बताया जाता है कि भारत आने की राह देख रहे 35 भारतीय लाहौर रेलवे स्‍टेशन पर फंसे हुए हैं. इन भारतीयों में से कुछ का वीजा दो मार्च को खत्‍म हो जाएगा. ऐसे में अगर दो मार्च से पहले उन्‍हें भारत नहीं लाया गया तो उनकी दिक्‍कत बढ़ सकती है.

IT मंत्रालय के आदेश पर YouTube ने हटाए विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो

0

सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय के कहने के बाद गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी यूट्यूब ने भारतीय वायुसेना के पाइलट अभिनंदन वर्धमान के 11 आपत्तिजनक वीडियो को हटा दिए हैं.

आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के 11 वीडियो को हटाने के लिए कहा था. इस आदेश के बाद उसे यूट्यूब से हटा दिया गया है. इसको लेकर Google के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, “हम जहां भी संभव हो अधिकारियों से वैध कानूनी अनुरोधों का पालन करते हैं, और ऐसे कॉन्टेंट को जल्द से जल्द हटाने का काम करते हैं.”

 

आज भारत लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा. सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल आज कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा. इसके अलावा एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन के माता -पिता भी उन्हे रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जाने के लिए रवाना हो गए हैं. वे रात को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे. उम्मीद की जा रही है कि वह आज दोपहर 1 बजे के बाद बाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेंगे. खतरे को देखते हुए बाघा बॉर्डर इलाके में BSF की टीम की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

आपके जीवन पर होगा सीधा असर, आज से होंगे 6 बड़े बदलाव!

0

शर्मनाक : लोगो ने वृद्ध महिलाओं को डायन बता कर पीट-पीटकर ली जान

0

लड़ैयाटाड़ थाना क्षेत्र के सवैया गोपालीचक गांव में दो वृद्ध महिलाओं को गांव के ही 8 लोगों ने डायन बताकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मृत महिलाएं सवैया गांव निवासी स्व. गाजो मांझी की 65 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी एवं स्व. वैशाखी मांझी की 70 वर्षीय पत्नी कपूरवा देवी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमृतका के परिजन मुंशी मांझी ने बताया कि गांव के लोगों ने मेरी मां व एक अन्य महिला को डायन बता कर घर से खींच कर पीट पीटकर मार डाला। उसके बाद शवों को पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया। आराेपियों ने धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत थाना में करोगे तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। परिजनों ने बताया कि घटना में शामिल ग्रामीणों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की गई है। गांव के साधु मांझी का 30 वर्षीय पुत्र मनीष पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहा था। 24 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीष की मां नीरू का कहना था कि पुत्र पर जादू टोना किया गया था। इससे उसके पूरे शरीर में जलन हो रही थी। शरीर की चमड़ी झुलस कर गिरने लगी थी।

इसके बाद मनीष को चिकित्सक से दिखाया गया लेकिन चिकित्सक को भी मनीष की बीमारी समझ में नहीं आई। इससे मृतक के परिजनों को शक हुआ कि बीमारी के पीछे इन्हीं दो वृद्ध महिलाओं का हाथ है।

मनीष के परिजनों सहित ग्रामीणों ने दोनों वृद्ध महिलाओं को चेतावनी दी थी कि मनीष को ठीक करो या फिर अंजाम भुगतने को तैयार रहो। उधर, मनीष की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 24 फरवरी को ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों वृद्धाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी एवं शव को पथरी पहाड़ी के पास ले जाकर दफना दिया।

मृतका के परिजनों का कहना है उन लोगों ने इसकी लिखित शिकायत थाना में की है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने मामले से संबंधित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-सांकेतिक तस्वीर