Home Blog Page 3606

सरकार ने स्कूलों को दिए सावधान रहने के निर्देश, एयर स्ट्राइक के बाद मुंबई में हाई अलर्ट

0

मंगलवार को इंडियन एयरफोर्ट द्वारा एलओसी के पार पाकिस्तान के बालाकोट में में एयरस्ट्राइक के बाद पाक में खलबली मची हुई है। ऐसे में पाक की प्रतिक्रिया को लेकर भारत पहले से सतर्क है। महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों की सुरक्षा के मद्दे नजर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों को न डरने की अपील की गई है।

हाई अलर्ट का ऐलान इंटेलिजेंस द्वारा मुंबई पुलिस को दी गई जानकारी के बाद किया गया है। इसके लिए शहरभर में खास जगहों जैसे- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य लोकेशंस पर विजिलेंस और सीसीटीवी को बढ़ा दिया गया है। विदेश सचिव विजय गोखले के अनुसार जैश पर इंडियन एयरफोर्स के हमले के कुछ घंटों के बाद मुंबई में ये अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि बालाकोट में जिस जगह पर भारतीय एयरफोर्स ने हमला किया था वह जंगल के बीच जैश के कैंप थे जिसे उस्ताद गौरी चला रहा था। गौरी जैश के प्रमुख मसूद अजहर का रिश्तेदार है। बता दें कि मिराज 2000 के 12 जेट्स ने मंगलवार सुबह 3.30 बजे इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। बता दें कि ये हमला 14 फरवरी की कश्मीर के पुलवामा में हुए उस आतकं का बदला था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। बता दें कि 14 फरवरी पर सीआरपीएफ पर हुए हमले ने पूरे देश को रुला दिया था। हर कोई बदले की मांग के साथ सरकार का मुंह देख रहा था। ऐसे में इस बदले ने पाक को झकझोर दिया है और बता दिया है कि उसे आतंक के खिलाफ खुद खड़ा होना होगा।

Balakot: प्रेस रिव्यू : सिर्फ़ 7 लोगों को पता थी हवाई हमले की टाइमिंग

0

पाकिस्तान के बालाकोट में चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर पर मंगलवार की सुबह भारतीय वायुसेना के हमले की टाइमिंग की जानकारी सिर्फ़ सात लोगों को ही थी.

अख़बार के मुताबिक़ मंगलवार की सुबह तीन बजकर 40 मिनट से लेकर तीन बजकर 53 मिनट तक हुए इस हमले में मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था.

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में 14 फ़रवरी को सीआरपीएफ़ पर हुए आत्मघाती हमले के बाद से ही ये माना जा रहा था कि भारत निश्चित तौर पर कोई कार्रवाई करेगा.

भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ को चरमपंथियों के ठिकाने चिन्हित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी. रॉ ने चरमपंथियों के ऐसे छह ठिकानों की जानकारी उपलब्ध कराई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फ़रवरी को हवाई हमले की मंज़ूरी दी थी.

ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़ इस हमले की टाइमिंग की जानकारी सिर्फ़ सात लोगों को थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख, इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के प्रमुख शामिल हैं.

22 फ़रवरी से ही वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों को सीमा के निकट के एयरबेस से रात में उड़ान भरवाना शुरू कर दिया था ताकि पाकिस्तानी सेना को भ्रम में डाला जा सके.

25 फ़रवरी को ख़ुफ़िया जानकारी मिली कि बालाकोट के शिविर में जैश-ए-मोहम्मद के 300 से 350 चरमपंथी मौजूद हैं. इसके बाद एयरफ़ोर्स को हमले की हरी झंडी दे दी गई.

पाँच शहरों में हाई अलर्ट

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक. पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की आंशका को देखते हुए दिल्ली, मुंबई और अन्य पाँच शहरों को अगले 72 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

अख़बार ने ख़ुफ़िया विभाग के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से लिखा है कि इनमें से तीन शहर पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हैं.

पंजाब के गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, फ़िरोज़पुर और फजिल्का में भी प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को एंटी टैररिस्ट स्क्वॉड और ख़ुफ़िया अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की.

पाकिस्तान ने उरी में किया सीजफायर का उल्लघंन, भारत के हमले के बाद बौखलाया पाकिस्तान

0

जम्मूकश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले के बाद भारत की वायुसेना ने इसका जबरदस्त बदला ले लिया है, गौरतबल है की पाकिस्तान में पनाह पाने वाले आतंकी संगठन जैश.ए मोहम्मद ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था, इसमें 40 जवान शहीद हो गए, जिसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर देखने को मिली भारत का हर नागरिक देश से इस पर बड़ी कार्रवई की मांग की है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच पर हिसाब बराबर करने की चेतावनी दे दी और सेना को खुली छूट भी दी, इसके बाद मंगलवार तडक़े वायूसेना के 12 मिराज विमानों ने उड़ान भरी, और पाकिस्तान में मौजूद आंतकी ठिकानों पर कार्रवाई कर उन्हे धवस्त कर दिया है

भारतीय वायूसेना के विमान कुछ ही पलों में पाक अधिकृत कश्मीर के चकोटी, मुजफ्फराबाद और बालाकोट के आतंकी ठिकानों पर बमबारी की इसके बाद से लगातार पाकिस्तान की और से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है जिसका मुंहतोड़ जवाब भी भारत की और दिया जा रहा है खबरों की माने तो भारत की जवाबी कार्रवाई से डरकर पाकिस्तान ने टैंक का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है, यहीं नहीं पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लगती सरहद पर करीब 15 ठिकानों पर गोलाबारी की है, बुधवार सुबह शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई ऐसे में इस इलाके को सुरक्षबालों ने घेर लिया है

वहीं अमेरिका ने एक बार फिर से पाकिस्तान का नसीहत देते हुए कहा है की पाकिस्तान आतंकियों पर तुरंत एक्शन लेने की कार्रवई करें,भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक पर अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है खबरों की माने तो अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है की वह आतंकवादी संगठनों पर तुरंत कार्रवाई करना शुरू करें यहीं नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीज भी की है

गौरतबल है की पुलवामा हमले के बाद से ही लगातार पाकिस्तान की और से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है ऐसे में बुधवार को पाकिस्तान ने उरी में सीजाफायर को उल्लघंन तोड़ा है, बुधवार सुबह से ही पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में गोलीबारी करना शुरू कर दी है, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया वैसे खबरें ये भी सामने आई है की पाकिस्तान ने बुधवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है, ऐसे में भारत की एयर स्ट्राइक से सहमे पाकिस्तान ने हवाई हमले पर चर्चा करेगा यहीं नहीं इससे पहले मंगलवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ी सुरक्षा बैठक भी की थी

चीन में सुषमा स्वराज ने कहा- जैश ने पुलवामा में किया था हमला, भारत ने की कार्रवाई

0

पाकिस्तान के बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम दागे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस एयर स्ट्राइक में 300 से अधिक आतंकी मारे गए हैं और बालाकोट में पूरा का पूरा आतंकी कैंप तबाह हो गया है। भारतीय वायुसेना की इस जाबांजी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। सभी राजनीतिक दलों ने भी इंडियन एयरफोर्स को बधाई दी है। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से किसी भी जवाबी हमले को नाकाम करने के लिए एयरफोर्स डिफेंस सिस्टम को अलर्ट रखा गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाहट में बॉर्डर की कई चौकियों पर गोलीबारी की जिसका भारतीय फौजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने अब कूटनीतिक मोर्चे पर पाक को अलग-थलग करने की अपनी मुहिम तेज है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाया।

छत्तीसगढ़ अब पाकिस्तानी नहीं खा पाएंगे छत्तीसगढ़ का टमाटर

0

अब पाकिस्तानी जनता छत्तीसगढ़ के टमाटर का स्वाद नहीं ले पाएंगे। टमाटर के साथ ही यहां से पाक जाने वाली हरी मिर्च, शिमला मिर्च, तरबूज और पपीता पर भी वहां जाने से बैन लगा दिया गया है। सब्जी व्यापारियों के साथ ही किसानों ने भी यह फैसला पिछले दिनों पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि भले ही यहां की सब्जियां आवक अधिक होने के कारण और सस्ती हो जाए या उन्हें नुकसान ही क्यों न हो, लेकिन पाक नहीं जाएंगी। बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह ही इस संबंध में सब्जी कारोबारियों की एक बैठक हुई थी और बैठक में फैसला लिया गया कि अब यहां की सब्जियां पाक नहीं जाएंगी। बताया जा रहा है कि रोजाना यहां से करीब 20 लाख की सब्जियां पाक जाया करती थीं।

एक ओर इन दिनों सब्जियों के पाक जाने पर बैन लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर आवक अधिक होने के चलते कुछ सब्जियों के दाम गिर गए हैं तथा उपभोक्ताओं को सब्जियां काफी सस्ती मिल रही है। विशेषकर टमाटर, प्याज, पत्ता गोभी की कीमतों में गिरावट आई है। मंगलवार को थोक सब्जी बाजार में टमाटर थोक में छह रुपये किलो, गोभी 15 रुपये किलो, पत्ता गोभी पांच रुपये किलो, भिंडी 30 रुपये किलो, मटर 14 रुपये किलो, आलू छह रुपये किलो तथा प्याज भी चार-छह रुपये किलो में बिकी। चिल्हर में भी टमाटर 10 रुपये किलो, गोभी 25 रुपये किलो, पत्ता गोभी 10 रुपये किलो, भिंडी 40-50 रुपये किलो, करेला 70-80 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भरपुर आवक को देखते हुए सब्जियों की कीमतों में गिरावट के ही संकेत है। थोक सब्जी व्यावसायी संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी का कहना है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में ही सब्जियों के पाक जाने पर बैन लगाया गया है। बीते 16 फरवरी से यहां की सब्जियां पाक नहीं जा रही हैं।

जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का किया सफल परीक्षण – भारत

0

भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. यह परीक्षण ओडिशा तट पर हुआ. इन मिसाइलों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(डीआरडीओ) ने सेना के लिए तैयार किया है. यह मिसाइलें काफी कम समय में जमीन से हवा में मार कर सकती है.

इन मिसाइलों से 30 किलोमीटर दूर तक निशाना लगाया जा सकता है. 2017 में भी इन मिसाइलों का चार बार परीक्षण किया गया था. इसे डीआरडीओ के BEL जैसे संस्‍थानों के साथ ही एपीजे अब्‍दुल कलाम रिसर्च सेंटर इमारत ने भी सहयोग किया है.

भारत, चीन, रूस की बैठक में उठेगा मसूूद अजहर का मुद्दा

0

वुझेन। भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित करने का मुद्दा उठ सकता है। वुझेन में बुधवार को होने जा रही बैठक में पुलवामा आतंकी हमले को भी उठाया जा सकता है। आरआइसी विदेश मंत्रियों की यह 16वीं बैठक होने जा रही है। सालाना त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने चीनी और रूसी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगी। इसमें यूएन की 1267 कमेटी द्वारा अजहर को सूचीबद्ध करने का मुद्दा भी उठ सकता है।

स्वराज की चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात महत्व रख रहा है। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बैठक होगी। वीटो शक्ति से संपन्न चीन 2016 से लगातार भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के प्रयासों में रुकावट बनता आया है। लेकिन 21 फरवरी को पुलवामा हमले पर यूएन सुरक्षा परिषद के बयान का उसने समर्थन किया था।

यूएनएससी के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के सदस्य देश जम्मू एवं कश्मीर में घृणित और कायरता पूर्वक किए गए आत्मघाती हमले की मजबूत शब्दों में निंदा करते हैं। जैश-ए-मुहम्मद ने 14 फरवरी को हुए हमले की जिम्मेवारी ली है। लेकिन जिस बयान में जैश के नाम का उल्लेख किया गया था उसका समर्थन करने के अगले दिन चीन ने उसे हल्का करने की कोशिश की।

बीजिंग ने कहा कि बयान में जैश का उल्लेख केवल सामान्य लहजे में किया गया है और यह कोई फैसला नहीं है। उसने यह भी कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है और बातचीत कर सभी मतभेदों का समाधान करना चाहता है। यूएन द्वारा अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने का मुद्दा यूएन सुरक्षा परिषद की 1267 कमेटी के सामने उठने की उम्मीद है। वीटो से संपन्न फ्रांस ने कहा है कि वह प्रस्ताव पेश करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के साथ बातचीत में स्वराज यह मुद्दा उठा सकती हैं।

Surgical Strike 2.0: कंधार विमान हाईजैक में शामिल था यूसुफ अजहर

0

ई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले में जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर के साले यूसुफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है। बालाकोट के इस आतंकी ट्रेनिंग कैंप को यूसुफ उर्फ उस्ताद गौरी ही चला रहा था।

साल 2000 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। मसूद को छुड़ाने के लिए 1999 में एयर इंडिया के विमान को हाईजैक किए जाने में यूसुफ भी शामिल था। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि बालाकोट में जैश का सबसे बड़ा आतंकी कैंप था। यह कैंप बालाकोट के आबादी वाले इलाके से दूर एक पहाड़ी पर था।

भारतीय खुफिया एजेंसी के पास बीते साल से ही इस आतंकी कैंप की जानकारी थी। यूसुफ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद ही हमले का आदेश दिया गया। बताया जाता है कि कराची में जन्मा यूसुफ अच्छी हिदी बोलता था। भारत में वह विमान हाइजैकिंग, आतंकवाद और अपहरण के मामलों में वांछित था। साल 2000 में भारत ने पाकिस्तान को जिन 20 आतंकियों की सूची थी, उनमें यूसुफ का नाम भी शामिल था।

आतंकी ट्रेनिंग कैंप का अड्डा बालाकोट बालाकोट क्षेत्र को आतंकियों को अड्डा बताया जाता है। यहां कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप बताए जाते हैं। यहीं से जैश-ए-मुहम्मद अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेरा जिले में स्थित यह इलाका आठ अक्टूबर, 2005 को आए भीषण भूकंप में तबाह हो गया था।

बड़ी खबर LIVE: भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, राजौरी के नौशेरा में लगातार कर रहा है संघर्ष विराम का उल्लंघन

0

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। ताजा खबरों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के नौशेरा और अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की है। नौशेरा के अलावा पुंछ में भारी गोलाबारी जारी है।

Surgical Strike 2.0 के बाद अब किसान करेंगे पाकिस्तान पर ‘वार’, नहीं भेजेंगे पान

0

भारत की सेना ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला  ले लिया है. जिस प्रकार से भारत सरकार ने पाकिस्तान को पानी नहीं देने और एक्साइज ड्यूटी 200 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है, वैसे ही मध्यप्रदेश के छतरपुर के पान के किसानों ने पाकिस्तान को अपने पान नहीं भेजने का फैसला लिया है. किसानों ने अपना फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान को पान नहीं भेजने का संकल्प लिया है. छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, पिपट, पनागर और महोबा में जिस पान की पैदावार होती है. यहां का पान मेरठ व सहारनपुर के माध्यम से पाकिस्तान सप्लाई किया जाता है.

किसानों का कहना है कि वे अब अपना पान न तो मेरठ भेजेंगे और न ही सहारनपुर भेजा जाएगा, ताकि पाकिस्तान तक पान पहुंच ही नहीं सके. इस फैसले के बाद पान किसानों को हर रोज करीब 13 से 15 लाख रुपये का नुकसान होगा, लेकिन इन पान किसानों को नफा-नुकसान की कोई चिंता नहीं है. किसानों का कहना है, “भारत सरकार जब पाकिस्तान को पानी नहीं देने का फैसला कर सकती है तो वे भी अपने देश की खातिर पाकिस्तान के लबों की शान बनने वाले पान बंद कर सकते हैं.”

बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. भारत ने इसके बदला लेते हुए आज पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.