Home Blog Page 400

मनरेगा बचाओ संग्राम : भर्रेगांव से सुरगी तक कांग्रेस की पदयात्रा, न्यूनतम मजदूरी और रोजगार पर हमले के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

0

राजनांदगांव। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शनिवार को राजनांदगांव ब्लाक के ग्राम भर्रेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस जनआंदोलन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने की। उनके साथ प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्षद्वय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
भर्रेगांव से शुरू हुई यह पदयात्रा मोखला, आरला, बुची भरदा, कोटराभाटा होते हुए लगभग सात किलोमीटर का सफर तय कर सुरगी पहुंची। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते चले गए। पूरे रास्ते कांग्रेस के झंडे लहराते रहे और भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे गूंजते रहे।
पदयात्रा के अंतिम पड़ाव सुरगी में आयोजित विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, श्रमिक और मनरेगा हितग्राही शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां सीधे तौर पर मजदूर विरोधी हैं और मनरेगा को कमजोर करना इसी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सुधार का नाम लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक ऐसा बिल पारित कराया है, जो दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने का रास्ता खोलता है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार तभी राशि जारी करेगी, जब राज्य पहले 50 प्रतिशत मैचिंग ग्रांट जमा करें। जबकि देश के अधिकांश राज्यों की वित्तीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में साफ है कि यह व्यवस्था जानबूझकर मनरेगा को असफल बनाने के लिए लाई गई है। जैसे-जैसे राज्यों पर बजट का दबाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे मनरेगा को बंद करने की मजबूरी पैदा की जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि फंड खत्म होने पर या फसल के मौसम का हवाला देकर मजदूरों को महीनों तक रोजगार से दूर रखा जा सकेगा। यह न सिर्फ मनरेगा की आत्मा के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना पर भी सीधा प्रहार है। बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को खत्म करने की इस साजिश के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी और मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।
मंच से बैज ने भाजपा सरकार के धान घोटाले पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश का धान मुसवा खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 14 मुसवा हैं जो धान खा रहे हैं। एक ओर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है तो दूसरी ओर केंद्रों से करोड़ों का धान गायब हो रहा है।
विधायक दलेश्वर साहू व भोलाराम साहू ने कहा कि मनरेगा ने गांवों में बेरोजगारी रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है, लेकिन भाजपा सरकार के नए नियमों से मजदूरों का भरोसा टूट रहा है। विधायक हर्षिता स्वामी ने कहा कि कांग्रेस मजदूरों के हक की इस लड़ाई को हर पंचायत तक ले जाएगी।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों की थाली से निवाला छीनने जैसा है। यह पदयात्रा मजदूरों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। भाजपा के तुष्टिकरण ने ग्रामीणों से उनका निवाला छीनने का काम किया गया है। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से रोजगार, पानी संरक्षण और विकास के काम हुए हैं। भाजपा सरकार की नीतियां गांव और गरीब को तबाह करने वाली हैं।
सभा के अंत में कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को और तेज किया जाएगा और पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान विधायक दलेश्वर साहू, भोला राम साहू, हर्षिता बघेल प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, दीपक दुबे, दीपक मिश्रा, थानेश्वर पाटिला, बृजेश शर्मा, ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, भागवत साहू, रमेश राठौर, कुतुबुद्दीन सोलंकी, पदम कोठारी, नवाज खान, रूपेश दुबे, मेहुल मारू, आफताब आलम, हेमा देशमुख, संतोष पिल्ले, चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू, रोहित चंद्राकर, निलांबर वर्मा, गुलाब वर्मा, महेंद्र यादव, विभा साहू, चित्रलेखा वर्मा, चुम्मन साहू, इकरामुद्दीन सोलंकी, कमलजीत पिंटू, अशोक पंजवानी, प्रेम रुपचंदानी, अंगेश्वर देशमुख, अब्दुल कलाम, हरीश भंडारी, प्रेम चंदेल, राहुल तिवारी, रितेश मेश्राम, अशोक फडणवीस, पंकज बांधव, वीरेंद्र बोरकर, प्रदीप शर्मा, रोहित चंद्राकर, मोहनिश धनकर, शुभम पांडे, राजिक सोलंकी, महेश यादव, युवराज भारती, मुकेश साहू, मोहन साहू, मोहित साहू, सीताराम श्रीवास, नरेश साहू, भगवानदास सोनकर, राहुल साहू, साधना साहू, सुग्रीव साहू, मेघराज चंद्राकर, एकता चंद्राकर, बल्लू चंद्राकर, मानसिंह साहू, शैलेष साहू, परस साहू, दीपक साहू, बृजदास मारकंडे, नंदलाल बांधे, लेखू यादव, गोलू नायक, अवधेश प्रजापति, चैतराम साहू, चंपा चंद्राकर, चेतन चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, रीतू साहू, गजेंद्र राजपूत, धीरेंद्र जांगड़े, त्रिलोक साहू, तुकज साहू, हेमशंकर साहू, हेमंत साहू, मूलचंद जैन, सन्नी साहू, भेष साहू, बिल्ल साहू, ताराचंद साहू, गौतम निषाद, चैन साहू, उमर ठाकुर, ललित कुमार, राका साहू, रमेश साहू, पुनीत भारती, हिमालय बांधे, टिंकू खान, टिकेश साहू, राममूरत वर्मा, सुग्रीव साहू, तुकज साहू, दिलीप चंद्राकर, शिशुपाल भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

स्व. नारायण सिंह स्मृति अभा स्वर्ण कप हॉकी : एसईआर कोलकाता बना चैंपियन, बीएसएफ जालंधर उपविजेता

0

राजनांदगांव। बालाघाट (मध्यप्रदेश) में 11 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित स्वर्गीय नारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला व समापन समारोह रविवार को गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में एसईआर कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ जालंधर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में गणमान्य रहे उपस्थित
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर बिसेन (पूर्व सांसद व विधायक) रहे। अध्यक्षता श्री फिरोज अंसारी (सह सचिव, हॉकी इंडिया) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती भारती ठाकुर (अध्यक्ष, नगर पालिका बालाघाट), श्री किरण भाई त्रिवेदी (अध्यक्ष, नेहरू स्पोर्टिंग क्लब) तथा श्री विजय वर्मा (आयोजन सचिव) उपस्थित रहे।

खेल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास
मुख्य अतिथि श्री गौरी शंकर बिसेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. नारायण सिंह की स्मृति में यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने और हॉकी को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। देश के विभिन्न राज्यों से आई नामी टीमों की भागीदारी के कारण प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री फिरोज अंसारी ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्व. नारायण सिंह के खेल प्रेम और समाज के प्रति योगदान को समर्पित है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सभी मुकाबले एफआईएच के नियमों के अनुसार खेले गए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए आयोजन समिति की सराहना की।

फाइनल में दिखा जबरदस्त रोमांच
फाइनल मुकाबला एसईआर कोलकाता और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंततः एसईआर कोलकाता ने बाजी मारते हुए स्वर्ण कप पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण
विजेता टीम एसईआर कोलकाता को 2 लाख रुपए, उपविजेता बीएसएफ जालंधर को 1 लाख रुपए तथा फेयर प्ले अवार्ड सदर्न सर्विसेस बेंगलुरु को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण श्री फिरोज अंसारी एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों हुआ।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्री रमेश रंगलानी, ऋषभ त्रिवेदी, दीपक टांक, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दिग्विजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र ब्रह्मे, किशोर धीवर, राजकुमार झा, अश्वनी कुमार, अभिनव मिश्रा, इंदरपाल सिंह सहित मैच के अंपायर एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

फाइनल में दिखा कड़ा संघर्ष
फाइनल मुकाबला एसईआर कोलकाता और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंततः एसईआर कोलकाता ने बेहतर खेल दिखाते हुए स्वर्ण कप पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण
विजेता टीम एसईआर कोलकाता को 2 लाख रुपए, उपविजेता बीएसएफ जालंधर को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं फेयर प्ले अवार्ड सदर्न सर्विसेस बेंगलुरु को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण श्री फिरोज अंसारी व अन्य अतिथियों के हाथों हुआ।

ये रहे मौजूद
समारोह में रमेश रंगलानी, ऋषभ त्रिवेदी, दीपक टांक, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी दिग्विजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र ब्रह्मे, किशोर धीवर, राजकुमार झा, अश्वनी कुमार, अभिनव मिश्रा, इंदरपाल सिंह सहित मैच अंपायर और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

जैन समाज की आस्था को मिली पहचान, इंटरसिटी एक्सप्रेस बनी ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’

0

​राजनांदगांव। जैन समाज की वर्षों पुरानी आस्था से जुड़ी मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। जबलपुर–रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम अब जैन धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘मूकमाटी’ के नाम पर रखे जाने से समाज में उत्साह का माहौल है। नाम परिवर्तन के बाद जब यह ट्रेन पहली बार राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंची, तो यहां ऐतिहासिक और उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला।

लोको पायलट का माल्यार्पण, मुंह मीठा कर बांटी खुशियां
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद जैन समाज के लोगों ने जयकारों के साथ स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों ने लोको पायलट का माल्यार्पण कर सम्मान किया और मुंह मीठा कराकर इस उपलब्धि की खुशी साझा की।

धार्मिक, साहित्यिक और दार्शनिक महत्व का प्रतीक
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि ‘मूकमाटी’ केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जैन दर्शन, साहित्य और विचारधारा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस नाम से ट्रेन का संचालन होना पूरे समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। समाज ने इसके लिए भारत सरकार और रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

सकल जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सकल जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा विंग सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

कार्यक्रम में सूर्यकांत जैन, अशोक झंझरी, कोषाध्यक्ष सुदेश जैन, सुशील छाबड़ा, चंद्रकांत जैन, नमिताभ जैन, डीसी जैन, पीसी जैन, अनिल बड़कुल, राजीव जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन, निखिल जैन, रिंकू झंझरी, रविकांत जैन, मनोज वेद, कमलेश वेद, ओम कांकरिया, रोशन गोलछा, अजय सिंगी, विनय डद्दा, सुरेश गांधी, राकेश जैन, सुधीर जैन, हीरामोती, संतोष पटाक, पूनम जैन, संजय विद्याश्री, अनीश जैन, प्रकाशचंद बाफना, पप्पू भैया, चंद्रेश जैन, पार्षद रानू जैन, रवी सिन्हा, नरेश जैन, पंकज जैन, प्रियेश जैन, कमलेश जैन, शिरीष जैन, राजेश जैन, डॉ. संजीव जैन, निलय जैन, नितिन–नम्रता जैन, मुकेश जैन, ललित जैन, शरद जैन, प्रतीक जैन, अक्षय मुद्दोत, रितेश लोढ़ा, मनोज–सीमा जैन, विनीता जैन, सपना लहरी, श्रद्धा जैन, कल्पना जैन, चित्रा, सुचित्रा जैन, प्रफुल्ल जैन, प्रभात जैन, अशोक पारख, सागर जैन, प्रियंक जैन, अंशुल जैन, रवि बुद्धसेन, अक्षय जैन, शैलेश जैन, अविरल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

आभार व्यक्त किया
सकल जैन समाज सहित सभी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झंझरी एवं सचिव सूर्यकांत जैन ने आभार व्यक्त किया।

Q3 नतीजे की कतार में अब Bharat Petroleum, 23 जनवरी को बोर्ड की मीटिंग

0

Bharat Petroleum Corporation Limited: अबू धाबी में तेल का एक नया भंडार मिलने के बाद भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) इन दिनों सुर्खियों में है. अभी हाल ही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) ने साथ में मिलकर अबू धाबी के ऑनशोर ब्लॉक में एक तेल के भंडार को ढूंढ़ निकाला है.

इस खोज के बाद दोनों ही कंपनियों में गजब का उत्साह है. इसी क्रम में अब निवेशकों की नजर भारत पेट्रोलियम के तिमाही नतीजे पर है. इस सिलसिले में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स शुक्रवार, 23 जनवरी को मिलेंगे ताकि 31 दिसंबर, 2025 को खत्म होने वाली तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जा सके और जल्द से जल्द उसका ऐलान किया जा सके.

23 जनवरी को होगी बोर्ड की मीटिंग

कंपनी ने 16 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “आपको सूचित किया जाता है कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें कई अन्य बातों के अलावा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी और फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार किया जाएगा.” सेबी के नियम के तहत, तिमाही नतीजे से पहले कंपनी के डायरेक्टर्स, अधिकारी जैसे इनसाइडर्स इस तारीख तक शेयर ट्रेड नहीं कर सकेंगे.

दूसरी तिमाही में कैसा रहा नतीजा?

कारोबारी साल 2025-26 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 6,442.53 करोड़ का मुनाफा कमाया, जबकि Q2 FY26 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.1 परसेंट बढ़कर 1,21,570.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. सितंबर तिमाही के लिए EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 1.2 परसेंट बढ़कर 9,778 करोड़ हो गया, जो पहले 9,664 करोड़ था, जबकि EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 8.6 परसेंट से बढ़कर 9.3 परसेंट हो गया.

3600 परसेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है कंपनी

BPCL के शेयर हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं. इस मल्टीबैगर PSU स्टॉक ने पिछले पांच सेशन में 4 परसेंट से ज्यादा की बढ़त हासिल की है. हालांकि, एक महीने में इसमें 1.25 परसेंट की गिरावट भी आई है. बीते छह महीनों और एक साल में इसमें क्रमश: 5 परसेंट और 33 परसेंट का उछाल भी आया है. BPCL के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद से 3600 परसेंट का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों की दौलत को चार गुना से भी ज्यादा कर दिया है.

India Forex Reserves: भारत की बैंकों में कितना जमा है डॉलर, जानें!

0

India Forex Reserves:  हाल ही में हुए उतार चढ़ाव के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से चर्चा में आ चुका है. जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में देश के भंडार में 6.80 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट देखी गई. इस वजह से बाहरी स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ चुकी थी.

लेकिन अगले ही हफ्ते भंडार 392 मिलियन डॉलर बढ़ गया. इसी के साथ सोने के भंडार में भी काफी बढ़ोतरी हुई. आइए जानते हैं कि भारतीय बैंकों में असल में कितने डॉलर जमा है और भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना मजबूत है.

कुल विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 687.19 बिलियन डॉलर है. यह विशाल भंडार भारत को विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में विश्व स्तर पर शीर्ष देशों में रखता है. साथ ही यह आर्थिक झटकों के खिलाफ एक मजबूत ढाल का काम करता है.

कितने डॉलर जमा

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के रूप में रखा जाता है. यह वर्तमान में 550.87 बिलियन डॉलर है. हालांकि इन परिसंपत्तियों की रिपोर्ट डॉलर के रूप में की जाती है लेकिन यह सिर्फ अमेरिकी डॉलर तक सीमित नहीं है. इनमें अमेरिकी डॉलर, यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन जैसी वैश्विक मुद्राओं का मिश्रण होता है.

यह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों आरबीआई द्वारा अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड, फॉरेन गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, ट्रेजरी बिल और विदेशी केंद्रीय और वाणिज्यिक बैंकों में जमा के रूप में रखी जाती हैं. इस संरचना की वजह से विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का मूल्य गैर डॉलर मुद्राओं की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर बदल सकता है.

सोने का भंडार

भारत के सोने के भंडार का मूल्य फिलहाल 112.83 बिलियन डॉलर है. बीते कुछ स्थानों में आरबीआई ने ज्यादा डॉलर पर निर्भरता से बचने और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जानबूझकर सोने की खरीद को बढ़ाया है.

आईएमएफ से संबंधित भंडार

मुद्राओं और सोने के अलावा भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी होल्डिंग्स भी शामिल हैं. भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स वर्तमान में 18.74 बिलियन डॉलर हैं. यह इंटरनेशनल रिजर्व असेट्स हैं जिनकी वैल्यू दुनिया की प्रमुख करेंसी के बास्केट पर आधारित होती है. इसके अलावा आईएमएफ के साथ भारत की रिजर्व स्थिति $4.76 बिलियन है.

विदेशी मुद्रा भंडार एक आर्थिक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है. यह भारत को कच्चे तेल जैसे जरूरी इंपोर्ट का पेमेंट करने, बाहरी कर्ज की देनदारी को मैनेज करने और ज्यादा उतार-चढ़ाव के समय रुपये की रक्षा करने में मदद करता है. आरबीआई इस रिजर्व का इस्तेमाल करेंसी मार्केट में दखल देने के लिए करता है. जब भी रुपया तेजी से कमजोर होता है तो डॉलर बेचता है और रुपया जब ज्यादा मजबूत होता है तो डॉलर खरीदता है.

इंतजार खत्म! भारत-EU के बीच इस दिन फाइनल होने जा रहा FTA

0

अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के बीच भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के करीब पहुंच चुकी है. उम्मीद है कि 27 दिसंबर को इस डील पर साइन होगी.

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत और EU ने 24 में से 20 चैप्टर पर साइन कर दिए हैं और उनका लक्ष्य इस महीने के आखिर में EU नेताओं के भारत आने से पहले डील को पूरा करना है.

इस बार कौन होंगे रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट?

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट, उर्सुला वॉन डेर लेयेन 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. दोनों 27 जनवरी को 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी औपचारिक घोषणा की. एक्सपोर्टर्स के मुताबिक, भारत और 27 देशों वाले यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल्स, इंजीनियरिंग गुड्स, जेम्स एंड ज्वेलरी के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा.

दोनों देशों ने लंबा किया इंतजार

इंडस्ट्री का अनुमान है कि FTA की वजह से टैरिफ खत्म होने के बाद अगले तीन सालों में EU को एक्सपोर्ट दोगुना हो जाएगा. इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से एक्सपोर्टर्स को ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच एक स्थिर और भरोसेमंद फ्रेमवर्क के तहत कारोबार करने का मौका मिलेगा. इस डील के लिए दोनों ही देशों ने लंबा इंतजार किया. सबसे पहले 2007 में भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात शुरू हुई थी. फिर साल 2013 में तत्कालीन भू-राजनीतिक हालातों की वजह से इस पर ब्रेक लग गया. इसके बाद जून 2022 में दोनों देशों ने इस दिशा में फिर से कदम बढ़ाया. अब जाकर यह फाइनल होने के करीब है.

अब तक का सबसे बड़ा डील

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत का अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड डील होगा. इसे एक ऐतिहासिक समझौता बताते हुए गोयल ने कहा, “मैंने अब तक सात डील की हैं. सभी विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ. यह उन सभी की मां होगी.” इससे दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के बढ़ने से भारतीय एक्सपोर्ट की एक बड़ी रेंज प्रभावित हो रही है और यह एक्सपोर्ट मार्केट और ट्रेड स्ट्रेटेजी में डाइवर्सिफिकेशन की जरूरत को दिखाता है. उन्होंने कहा कि भारत-EU के बीच एक कॉम्प्रिहेंसिव फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करना न सिर्फ सही समय पर है, बल्कि यह स्ट्रेटेजिक रूप से भी बहुत जरूरी है.

CG : दो पटवारी निलंबित, धान उपार्जन में लापरवाही का मामला

0

सक्ती जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार एवं शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा है कि धान खरीदी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केन्द्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही तथा टोकन सत्यापन संबंधी समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है।

इसी प्रकार मालखरौदा के समिति सकर्रा एवं सोनादुला में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया द्वारा शासन के निर्देशों का अवहेलना, भौतिक सत्यापन तथा धान खरीदी से जुड़े टोकन सत्यापन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

CG Highcourt: कमिश्नर की ‘शॉपिंग लिस्ट’ बनी विवाद का कारण, कर्मचारी ने हाई कोर्ट में पेश की व्हाट्सएप चैट…

0

बिलासपुर के दुर्ग नगर निगम में एक रोचक और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें निगम कमिश्नर और एक कर्मचारी के बीच की व्हाट्सएप चैट हाई कोर्ट में पेश की गई।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में एक रोचक और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें निगम कमिश्नर और एक कर्मचारी के बीच की व्हाट्सएप चैट हाई कोर्ट में पेश की गई। याचिकाकर्ता कर्मचारी ने अपनी याचिका में चैट की फोटोकॉपी भी संलग्न की है। कमिश्नर ने कर्मचारी से फल, चावल, मूवी टिकट और बंगले के वाई-फाई रिचार्ज तक करवाए थे।

कर्मचारी की याचिका और रिट

मामले में, वही कर्मचारी जिसकी मदद से कमिश्नर ने ये सभी काम करवाए, अब नौकरी से हटाने की कार्रवाई का सामना कर रहा है। परेशान कर्मचारी ने अधिवक्ता संदीप दुबे और मानस वाजपेयी के माध्यम से हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है, जिसमें नगर निगम कमिश्नर की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कोर्ट की सुनवाई और आदेश

सिंगल बेंच जस्टिस पीपी साहू ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारी द्वारा कार्यवाही में गवाहों से पूछताछ नहीं की गई, और आरोप पत्र में सूचीबद्ध किसी भी गवाह से आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त प्रमाण नहीं जुटाए गए हैं।

कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को अगली सुनवाई तक रोक दिया। रिट याचिका की अगली सुनवाई 23 फरवरी को तय की गई है। सभी पक्षकारों को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

निलंबन आदेश और विवादित आरोप

याचिकाकर्ता ने निगम कमिश्नर द्वारा 18 सितंबर 2025 को जारी आरोप पत्र और दुर्ग नगर निगम के उपायुक्त द्वारा 6 अक्टूबर 2026 की जांच रिपोर्ट को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता के अनुसार, उन्हें 8 अगस्त 2014 को दुर्ग नगर निगम में नियुक्त किया गया और 21 नवंबर 2019 को सहायक ग्रेड-तृतीय पद पर पदोन्नत किया गया।

31 जुलाई 2025 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति अवैध तरीके से की गई। याचिकाकर्ता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने निगम के अधीन किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति या पदोन्नति में कोई भूमिका नहीं निभाई। इसके बावजूद, 7 अगस्त 2025 को निलंबन आदेश जारी कर मनमाने तरीके से कार्रवाई की गई।

हाई कोर्ट में पेश व्हाट्सएप चैट

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में निगम कमिश्नर और अपने बीच की व्हाट्सएप चैट भी पेश की। चैट में कमिश्नर की मांगों में शामिल थे: लाल अंगूर लाने को कहना, कार्नर सीट वाली मूवी टिकट मंगवाना, 10 किग्रा जायफूल चावल लाने का आदेश देना, और एमआईसी की बैठक को कैंसिल करने की अनुमति पूछना। यह चैट मामले में रोचक और विवादास्पद सबूत के रूप में सामने आई है।

CG Fraud : जमीन घोटाला में 11.51 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश

0

रायपुर में जमीन सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 11 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। मामले में अन्य नौ आरोपितों की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में जमीन सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 11 करोड़ 51 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर, प्रमोटर, शेयर होल्डर और एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य नौ आरोपितों की तलाश जारी है।

कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार पीड़ित का नाम विकास कुमार गोयल है, जो संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और सरस्वती नगर क्षेत्र में निवासरत हैं। विकास गोयल ने बलौदाबाजार जिले में जमीन खरीदने के लिए हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया था।

22.347 हेक्टेयर जमीन दिखाकर किया गया सौदा

शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर 2025 को हाई-टेक एब्रेसिव्स कंपनी के निदेशकों और प्रॉपर्टी ब्रोकर रोहित कुमार घृतलहरे ने बलौदाबाजार जिले की सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम नेवधा में स्थित करीब 22.347 हेक्टेयर जमीन दिखाई। आरोप है कि नारायण प्रसाद टेकरीवाल, लक्ष्मीचंद गुरवानी, पंकज टेकरीवाल, विनोद बाजोरिया, राघवेंद्र चंद सिन्हा, सेजल राठौर, शकुंतला देवी टेकरीवाल, निशा अग्रवाल, निना जैन, नीता मस्कारा और प्रीतम कुमार टेकरीवाल ने जमीन को पूरी तरह वैध और विवादमुक्त बताते हुए सौदे का भरोसा दिलाया।

चेक और आरटीजीएस से ट्रांसफर किए 11.51 करोड़

सेल एग्रीमेंट के बाद संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड ने अलग-अलग तारीखों में चेक और आरटीजीएस के माध्यम से हाई-टेक एब्रेसिव्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में कुल 11.51 करोड़ रुपये एडवांस राशि के रूप में ट्रांसफर किए।

जमीन पहले से थी बैंक के पास गिरवी

बाद में जब कारोबारी विकास गोयल ने जमीन की विधिवत जांच कराई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि संबंधित जमीन पहले से ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास गिरवी रखी गई है। यह जमीन ग्लोबल हाई-टेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक सिस्टर कंसर्न द्वारा बैंक में मॉर्गेज की गई थी। इसके अलावा वर्ष 2019 में डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) ने बैंक को इस जमीन से बकाया वसूली का अधिकार भी दे रखा है।

एनओसी मिली, लौटे पैसे

विकास गोयल का आरोप है कि जब उन्होंने बैंक से एनओसी मांगी, तो आरोपितों ने न तो एनओसी दिलवाई और न ही एडवांस राशि वापस की। इस संबंध में नौ जनवरी 2026 को कंपनी को औपचारिक पत्र भी भेजा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

तीन गिरफ्तार, नौ की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरस्वती नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शेष नौ आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

आतिशी के वीडियो को लेकर सियासी घमासान, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के बयान

0

दिल्ली की सियासत में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेसं में दिल्ली फोरेंसिक साइंस लैब रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि आतिशी के वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है.

वीडियो पूरी तरह असली है. वहीं इस पर आम आदमी पार्टी ने इसे आधा सच कहते हुए बीजेपी पर सिख-हिन्दू दंगे भड़काने का आरोप लगाया है.

इससे पहले पंजाब पुलिस की फोरेंसिक जांच में वीडियो से छेड़छाड़ की बात कही गयी थी. अब दिल्ली पुलिस की तरफ से आई रिपोर्ट ने इस मामले को और पेंचीदा बना दिया है. सत्तारूढ़ बीजेपी और आप में तीखी बयानबाजी जारी है.

विजेंद्र गुप्ता का दावा वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं

विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि विपक्ष की मांग पर वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था. रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में कोई टेम्परिंग नहीं की गयी है. विजेंद्र गुप्ता ने कहा,”इस फोरेंसिक रिपोर्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. वीडियो बिल्कुल सही है, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई. नेता विपक्ष उस दिन से सदन से भाग गई हैं.”

आप का पलटवार-सौरभ भारद्वाज ने लगाये गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता की प्रेस कांफ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,”खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई. बीजेपी किस तरह सोच सकती है, AAP इनकी रग-रग से वाकिफ है. तीन दिन पहले ही मैंने बता दिया था कि उनकी रिपोर्ट में क्या आएगा, आधे सच का सहारा लिया जाएगा.”

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि पंजाब पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट ने साफ कहा कि ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ, और दिल्ली की रिपोर्ट ने भी वही बात घुमा-फिराकर कही है. भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार या केंद्र के अफसरों पर दबाव बनाकर रिपोर्ट लाई गई. रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया कि ‘गुरु’ शब्द बोला गया. क्या शब्द बोले गए आतिशी द्वारा? फोरेंसिक रिपोर्ट इस पर चुप है. बीजेपी आधे सच से अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी को एक्सपोज करने का ऐलान

आप नेता भारद्वाज ने कहा, “हम इस वीडियो को जगह-जगह चलाकर बीजेपी को एक्सपोज करेंगे कि कैसे वो हिंदुओं और सिखों के बीच दंगा भड़काने की कोशिश कर रही है. स्पीकर ने पद की गरिमा गिराई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं कपिल मिश्रा को 2 दिन का समय दे रहा हूं कि वो दरबार साहब जाकर माफी मांगें. CBI, NIA जांच करा लो, जनता को सुनाओ, इसमें ‘गुरु’ शब्द कहां है?”

कपिल मिश्रा के वीडियो के जांच की मांग

सौरभ भारद्वाज ने मांग की कि उस वीडियो की जांच होनी चाहिए जिसे कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर डाली है. फोरेंसिक जांच में यह सामने आना था कि शब्द कहे गए या नहीं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्यूंकि वो शब्द आतिशी के थे ही नहीं. आप नेता ने चैलेन्ज दिया कि वीरेंद्र सचदेवा की प्रेस कांफ्रेंस है, वह बताएं गुरु शब्द कहाँ हैं?