Home Blog Page 440

उत्तरप्रदेश और स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर ने जीता मैच, महिला वर्ग मे शिवनगर बुल्स ने शांतिनगर स्ट्राइकर को हराया

0

राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच शिवनगर बुल्स विरुद्ध शांति नगर नगर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया, जिसमें शांति नगर स्ट्राइकर ने मैच मे 3-2 से जीत हासिल की। शांति नगर स्ट्राइकर्स की ओर से उर्वशी यादव, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं तूलिका वर्मा ने 1-1 गोल किये, तो वहीं शिवनगर बुल्स की ओर से एकता एवं उन्नति निषाद ने अमल चौबे एवं उदित मनी साहू ने 1-1 गोल किए।
बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध कबीर धाम के मध्य खेला गया, जिसमें उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम ने कबीरधाम की टीम को 5-4 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश कि ओर से देवेंद्र सिंह एवं हिमांशु ने 2-2 गोल किया तथा पुनीत पाल ने 1 गोल किया, वहीं कबीरधाम की ओर से मनीष राजपूत ने 2, सोम साहू एवं कोमल पाल ने 1-1 गोल किया।
बालक वर्ग का दूसरा मैच स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर एवं जिला हॉकी संघ दुर्ग के मध्य खेल गया। मैच में स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से लियांश सारिणी ने चार गोल तथा मनीष मौर्या ने 3 गोल किया। वहीं जिला हॉकी संघ दुर्ग की ओर से भेद चौरे ने तीन गोल अपने टीम के लिये किया।
एसईसीएल बेस्ट दर्शक का अवार्ड शांति नगर वार्ड क्रमांक 10 निवासी बाबुदास मानिकपुरी को प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शन के लिए बालिका वर्ग में उर्वशी यादव को प्लेयर ऑफ द मैच, तूलिका वर्मा वर्मा को बेस्ट डिफेंडर एवं मोनिष्का विश्वकर्मा को बेस्ट स्ट्राइकर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग के मैच मे उत्तरप्रदेश टीम से खिलाड़ी देवेंद्र सिंह को और जिला हॉकी संघ दुर्ग टीम के खिलाड़ी भेद चौरे को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया गया।
रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव हॉकी लीग के तहत खेले गए दूसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप मे पार्षद शिव वर्मा एवं सुनील साहू, योगेश्वर सिन्हा, गुणवंत पटेल, शरद तिवारी, ज्ञानचंद जैन, जहांगीर खान, अयूब इरफान, अनुराज श्रीवास्तव, दिग्विजय श्रीवास्तव, तृप्ति निषाद, कमलेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, हंस कुमारी साहू, दीपमाला नायडू उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पीड़ितों को प्रदान की सहायता राशि

0

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान अपनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पीड़ित परिवारों को स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि प्रदान की।
मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पीकर हाउस में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर डॉ. सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जरूरतमंदों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।
डॉ. रमन सिंह ने ग्राम पंचायत ककरेल के सरपंच स्वर्गीय अभिषेक पाटिल के निधन पर उनकी माता को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं, कौरिनभाठा निवासी पुष्पा बाई की बेटी के पेट में कैंसर के इलाज के लिए 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।
इसके अलावा ग्राम नवागांव निवासी पुष्पा भाई निर्मलकर के पति की आकस्मिक मृत्यु पर 50 हजार रुपये, साकेत साहित्य परिसर सुरगी को 50 हजार रुपये, पर्वत रोही निवासी कुमारी जय वर्मा की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी गई। कन्हारपुरी वार्ड के एक जरूरतमंद व्यक्ति को इलाज हेतु 20 हजार रुपये तथा ग्राम मोखला में बर्तन सामग्री के लिए गुहा निषाद समाज को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
सहायता राशि मिलने पर सभी लाभार्थियों के चेहरे पर संतुष्टि और कृतज्ञता के भाव दिखाई दिए।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुमित भटिया, गोलू गुप्ता, तरुण लहरवानी, गिन्नी चावला एवं राजेंद्र जैन बंटू उपस्थित रहे।

हॉकी राजनांदगांव की खेल चेतना, सामाजिक सहभागिता एवं युवा ऊर्जा के सजीव उत्सव : डॉ. रमन सिंह

0

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रूद्राक्षम् वेलफेयर सोसायटी द्वारा पटरी पार चिखली स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों के लिए हॉकी किट रखने के लिए 5 लाख रूपए तथा जिम सामग्री क्रय करने के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हॉकी का खेल राजनांदगांव की खेल चेतना, सामाजिक सहभागिता और युवा ऊर्जा के सजीव उत्सव है। उन्होंने रूद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा निरंतर 5 वर्षों तक सफलतापूर्वक प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए हार्दिक बधाई दी। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को अधिक भव्य, अनुशासित, उद्देश्यपूर्ण बनाने की दिशा में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, हमारी खेल परंपरा और हॉकी का गौरवशाली स्थान रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की मिट्टी में हॉकी का बीज छुपा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज यहां बीज का रोपण हुआ है। आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी देश के हॉकी जगत में कहीं ना कहीं, किसी न किसी स्थान में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भी दिखेंगे। राजनांदगांव से अधिक से अधिक बच्चे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे जैसे खिलाड़ी निकलेंगे और आगे बढ़ेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों से श्रेष्ठ टीम यहां आई है, राजनांदगांव को अच्छा हॉकी देखने और बच्चों को सीखने के लिए मिलेगा। उन्होंने कहा कि मार्चपास्ट के दौरान बच्चों में उत्साह, ऊर्जा और ताकत दिखाई दी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पार्षद शिव वर्मा और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, ऋषि चौधरी, सुमित भाटिया, विष्णु नंद, प्रिंस भाटिया, सुनील साहू, ऋतु जैन, विजय शर्मा, प्रेम रजक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

लालबाग पुलिस की त्वरित कार्यवाही : ग्रामीण विवाद में युवक गिरफ्तार

0

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और अशांति फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश करने के लिए की गई।
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान ढालेश्वर यादव पिता श्याम लाल यादव, (उम्र 24 वर्ष), निवासी-करमतरा रजवाड़ापारा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ग्राम करमतरा से सूचना प्राप्त हुई कि दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ढालेश्वर यादव, सुचक लक्ष्मी सोनी के साथ वाद-विवाद कर मारपीट के लिए उकसाया। आसपास के लोग और पुलिस समझाने का प्रयास करने के बावजूद युवक ने उत्तेजित होकर मारपीट करने की कोशिश की।
पुलिस ने अन्य विकल्प न होने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत युवक को गिरफ्तार किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 126 व 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही सराहनीय कदम के रूप में देखी जा रही है।
पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि एपी शीला, आरक्षक कमल किशोर यादव और वर्मा प्रसाद की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

एनएसएस कैम्प में साइबर सेल की पहल, छात्राओं व ग्रामीणों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

0

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी रठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ग्राम अलाीखूंटा (रानीतराई) में आयोजित सात दिवसीय शिविर में साइबर सेल राजनांदगांव की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की टीम ने शिविर में शामिल छात्राओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रकार, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के आसान उपायों की जानकारी दी। फर्जी कॉल, ओटीपी और लिंक के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की गई। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को पंपलेट भी वितरित किए गए।
साइबर सेल ने बताया कि यदि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो समय गंवाए बिना 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने पर विशेष जोर दिया गया।

नववर्ष से पहले पुलिस की सख्ती, शहर में ब्रेथ एनालाइजर से 200 से ज्यादा वाहनों की जांच

0

राजनांदगांव। आगामी नववर्ष के आगमन को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख स्थानों पर मोटर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए।
महावीर चौक, देशमुख होटल चिखली और गौरव पथ तिराहा में ब्रेथ एनालाइजर (अल्कोहल मीटर) की मदद से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की गई।
महावीर चौक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा की उपस्थिति में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप एवं यातायात टीम ने वाहन चेकिंग की।
देशमुख होटल, चिखली में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक तथा चौकी प्रभारी कैलाशचंद मरई द्वारा जांच की गई। वहीं गौरव पथ तिराहा में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान 200 से अधिक वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 7 वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एक थार कार में काली फिल्म लगे पाए जाने पर धारा 100 के अंतर्गत 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अन्य 6 वाहन चालकों से कुल 2700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। राजनांदगांव पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि चारपहिया वाहनों में काले शीशे का उपयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, अवैध या आपत्तिजनक सामग्री का परिवहन न करें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

शहर के सरकारी स्कूलों में प्राईवेट स्कूलों के समान अधोसंरचना विकास एवं ई-लर्निंग से अध्यापन पर फोकस : मधुसूदन यादव

0

राजनांदगांव। राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव मोतीपुर मैदान प्रांगण मे स्थित ंशासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर के नए शाला भवन का निरीक्षण किया। नवनिर्मित स्कूल भवन में पहुॅचकर महापौर ने छात्रों से वार्तालाप किया और नई शाला में पढ़ रहे बच्चों से फीडबैक लिया।

इस दौरान शाला के प्रधानपाठक एवं अन्य शिक्षकों के साथ महापौर ने स्कूल के प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों को फर्नीचर, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, कंप्यूटर, सफाई व्यवस्था, प्रसाधन आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी छात्रों ने शाला की व्यवस्था को उत्तम बताया एवं किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई। महापौर ने छात्रों को स्कूल में स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखने के लिये हिदायत दी और शाला स्टाफ को बच्चों को कंप्यूटर एवं ई-लर्निंग के माध्यम से अध्यापन कराने पर जोर दिया।

इस दौरान महापौर मधुसूदन के साथ पार्षदगण मनोहर यादव, कमलेश बंधे, सावन वर्मा, भाजपा नेता मदन (मोन्टू) यादव, किसुन यदु, चंदन राजपूत सहित चिखली वार्ड के भाजपा नेता लोकेश जैन, समाजसेवी डॉ. राघव वर्मा एवं अन्य सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

महापौर ने शाला के किचन शेड भवन का भी मुआयना किया एवं निगम स्टाफ को किचन शेड के पीछे बाउन्ड्रीवॉल निर्माण करने एवं किचन शेड में पेयजल आपूर्ति हेतु नल कनेक्शन लगाने के लिये आदेशित किया। इससे पूर्व महापौर ने मैदान परिसर में स्थित अन्नपूर्णा सेवा केन्द्र द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और निगम अमले को प्रसाधन कक्ष एवं भवन मरम्मत कार्यो के लिये निर्देशित किया।

पश्चात् महापौर ने मोतीपुर मैदान में नगर निगम द्वारा आयोजित समाधान शिविर में पहॅुचकर दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया।

समाधान शिविर मोतीपुर में महापौर ने मीडिया जगत से मुखातिब होते हुए और उनके प्रश्नों के उत्तर में अपना विजन साझा करते हुए बताया कि आज उनके द्वारा मोतीपुर मिडिल स्कूल के नए भवन निर्माण के बाद प्रथम बार स्कूल का निरीक्षण किया गया है और छात्रों, पालकों एवं शाला स्टाफ से संतोषप्रद फीडबैक प्राप्त हुआ है। महापौर ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व के अपने कार्यकाल में भी शहर के शासकीय प्राथमिक शाला (ईगनाईट) गंजपारा, पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर सहित शहर के 10 अन्य सरकारी उ.मा. विद्यालयों में ई-लर्निंग (कंप्यूटर आधारित शिक्षा) एवं बेहतर अधोसंरचना विकास की दिशा में पहल की गई थी ताकि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी प्राईवेट स्कूल के बच्चों की तरह बेहतर अध्यापन व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके। महापौर ने बताया कि इस दिशा में आगे भी उनकी तरफ से निरंतर सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मिशन अमृत के कार्यों को सराहा, अगली किस्त की राशि जल्द मिलेगी

0

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज भोपाल में आयोजित देश के उत्तर-मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री भी इसमें शामिल हुए। बैठक में पांचों राज्यों में मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंगीकार अभियान तथा अर्बन मोबिलिटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उत्तर-मध्य राज्यों के तृतीय क्षेत्रीय बैठक में पावर-प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य में इन पांचों योजनाओं के क्रियान्वयन, उनकी प्रगति और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। मिशन के शेष कार्यों को मार्च-2026 तक प्रारंभ करने के लिए बैठक में सार्थक चर्चा हुई। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधिकारियों ने राज्य को मिशन अमृत 2.0 की अगली किस्त की राशि जल्द जारी करने की बात कही।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आकांक्षी शौचालयों, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट्स, कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट प्रोजेक्ट्स और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना [PMAY (U) 1.0] में स्वीकृत आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा भी की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नए आवासों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तथा अब तक स्वीकृत आवासों के निर्माण की समीक्षा हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक के बाद कहा कि भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन अच्छा रहा है। आगे भी हम इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एसएनए पद्धति से हितग्राहियों एवं निकायों को राशि जारी करने में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने छत्तीसगढ़ की प्रशंसा की तथा सभी केन्द्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री रूपा मिश्रा, सुश्री ईशा कालिया, श्री कुलदीप नारायण और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री जयदीप भी बैठक में शामिल हुए।

छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल पेश की, वह युगों तक प्रेरणा देती रहेगी : मुख्यमंत्री

0

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भव्य रैली में लगभग 5,000 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। रैली में सिख परंपरा की वीरता को दर्शाती गतका जैसी साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को गहरे भावनात्मक स्तर पर जोड़ा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में हम दशम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों — बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी — के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल 9 वर्ष और 7 वर्ष की अल्पायु में साहिबजादों ने जिस अदम्य साहस, आस्था और बलिदान का परिचय दिया, वह मानव इतिहास में अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में भी साहिबजादे किसी दबाव के आगे नहीं झुके, अपनी आस्था से विचलित नहीं हुए और धर्म एवं सत्य की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह बलिदान केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री साय ने कहा कि सिख धर्म की यह गौरवशाली परंपरा हम सभी के लिए गर्व का विषय है। नई पीढ़ी को साहिबजादों के बलिदान और मूल्यों से परिचित कराना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 से वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की पहल अत्यंत सराहनीय है। इससे बच्चों और युवाओं में शौर्य, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम साहिबजादों के जीवन को देखते हैं, तो हमें दशम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं पर गर्व होता है। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनकी प्रेरक पंक्तियाँ “सवा लाख से एक लड़ाऊँ, चिड़ियन ते मैं बाज लड़ाऊँ, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहलाऊँ।” आज भी हर भारतीय के भीतर साहस और संघर्ष की चेतना जागृत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंक्तियाँ हमें सिखाती हैं कि साधन नहीं, साहस और संकल्प ही विजय का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भारत की धरती धन्य है, जिसने ऐसे महान गुरुओं और साहिबजादों को जन्म दिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं शिक्षा विभाग को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान हमें निर्भीकता, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रथम की भावना का मार्ग दिखाता है। उनका जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा ने साहिबजादों की शहादत के ऐतिहासिक प्रसंगों से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, सीजीएमएससी अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा सहित सिख समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक : विष्णु देव साय

0

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को बीते दो वर्षों में धरातल पर उतारा गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में धान का रकबा और किसानों की संख्या दोनों में वृद्धि हुई है, जो कृषि क्षेत्र में सरकार की नीतियों के प्रति किसानों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीएससी भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल सके। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के बेटा-बेटियों को उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह नीति न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सामाजिक न्याय को भी सशक्त कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी समाज वर्गों से संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का विचार सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की अडिग आधारशिला है। उन्होंने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पूरे विश्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को नई गति मिली है। गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के अंतर्गत जैतखाम, मंदिर परिसर, अमृत कुंड, छाता पहाड़ तक सड़क, सीढ़ियों एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक शेड निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त भंडारपुरी धाम के विकास हेतु 17 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वहां अधोसंरचना संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिभावान युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय भी लिया गया है।

समारोह को राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा, डॉ. छबिलाल रात्रे, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, श्रीमती ज्योति पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।