Home Blog Page 458

“कालकाजी मंदिर में नहीं दी चुनरी तो सेवादार को धर्मशाला से घसीट कर ले गए आरोपी, बेरहमी से कर दी हत्या, चार अरेस्ट”

0

“कालकाजी मंदिर में नहीं दी चुनरी तो सेवादार को धर्मशाला से घसीट कर ले गए आरोपी, बेरहमी से कर दी हत्या, चार अरेस्ट”

नई दिल्ली: कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात प्रसाद के रूप में चुनरी न दिए जाने से नाराज कुछ युवकों ने एक सेवादार की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपी लाठी-डंडों से सेवादार को तब तक मारते रहे, जब तक कि वो बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर पड़े।

इतना ही नहीं पीड़ित के बेहोश होने के बाद भी आरोपी लगातार हमला करते रहे। गंभीर रूप से घायल सेवादार को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है। इधर एक आरोपी को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।

छापेमारी के बाद आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु की और पहले से गिरफ्तार आरोपी के अलावा तीन और आरोपियों को पकड़ लिया है। इनकी पहचान मोहन उर्फ भूरा (19), कुलदीप (20) और नीतिन के रूप में हुई है। इसके अलावा नीतिन के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे को छिपाने और पुलिस की पकड़ से बचाने में मदद की। वहीं, इससे पहले पकड़े गए आरोपी की पहचान दक्षिणपुरी के अतुल पांडेय के रूप में हुई है। अतुल पांडेय से पूछताछ और छापेमारी के बाद अन्य तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

क्या था मामला डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस को 29 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे कालकाजी मंदिर में झगड़े की कॉल मिली। लोकल लोगों से पूछताछ में पता चला कि कुछ युवक मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद युवकों ने मंदिर के सेवादार योगेंद्र सिंह से प्रसाद में चुनरी की मांग की। इस बात पर दोनों में कुछ विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवकों ने योगेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

“एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले आरोपी सगे भाई किस गैंग से? दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस की चुप्पी”

0

“एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले आरोपी सगे भाई किस गैंग से? दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस की चुप्पी”

फरीदाबाद : यू-ट्यूबर एल्विस यादव के गुरुग्राम वाले घर में फायरिंग मामला उलझता जा रहा है। इस फायरिंग के आरोप में फरीदाबाद, गुड़गांव और दिल्ली पुलिस बेशक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन आरोपियों का किस गैंग से संबंध है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं कर पाई है।

खास बात यह है कि गुड़गांव और दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया जतिन और गौरव पर्वतीय कॉलोनी में 22 से 25 वर्ग गज के मकान में रहते है। दोनों सगे भाई हैं। जतिन बड़ा और गौरव छोटा भाई है। इनकी गिरफ्तारी होने के बाद से घर में ताला लटका हुआ है। घर में रहने वाली मां और बहन भी फरार है।

जानकारों की मानें तो जतिन और गौरव, ईशांत उर्फ ईशु गांधी के दोस्त हैं। गौरव का पूरा परिवार झगड़ालू किस्म का है। किसी न किसी मामले में इसके यहां पुलिस का आना जाना लगा रहता है। एनबीटी संवाददाता भोला पांडेय ने जब आरोपी के घर के आसपास के लोगों से बातचीत की तो कई बातें सामने आई।

गुजारे के लिए करते थे दुकान लोगों ने बताया कि पिता की मौत होने के बाद मां घरों में काम कर परिवार पालती थी। जतिन और गौरव के बड़े होने पर दोनों ने फास्ट फूड की दुकान भी खोल रखी थी। किसी ग्राहक के विवाद होने पर बंद कर दी। लोगों के मुताबिक, गौरव झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है।

स्ट्रीट डॉग लवर कई स्ट्रीट डॉग पाल रखे है, इस वजह से होते थे झगड़े लोगों ने बताया कि पिछले दिनों रात के समय पुलिस की कई गाड़ियां आई थीं। लेकिन पुलिस का मामला होने के कारण गली का कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकला। दोनों भाई किसी के घर पर गोली भी चला सकते हैं। इसकी जानकारी गली वालों को भी नहीं है। आरोपियों ने गली में आधा दर्जन से अधिक स्ट्रीट डॉग्स पाल रखे हैं। इसके चलते कई बार झगड़े हो चुके हैं।

गैग से संपर्क का पता नहीं लगा पाई पुलिस 23 अगस्त की सुबह करीब चार बजे फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 और सेंट्रल की टीम ने मुठभेड़ के बाद जवाहर कॉलोनी निवासी ईशांत उर्फ ईशु गांधी को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली गली थी। 24 अगस्त को गुड़गांव पुलिस ने पर्वतीय कॉलोनी निवासी जतिन को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाई। 25 को दिल्ली पुलिस ने जतिन के भाई गौरव व आदित्य नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहवाही लूटी। तीनों पुलिस इनके गैंग के संपर्क के बारे में पता नहीं कर पाई।

गुड़गांव पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार का कहना है कि आरोपियों के किसी गैंग से संपर्क होने की जानकारी नहीं मिल पाई है। एसीपी क्राइम फरीदाबाद वरुण दहिया का दावा है कि एल्विश के घर पर फायरिंग में ईशान, गौरव और आदित्य ही शामिल थे। मामला गुड़गांव का होने के कारण वह इस केस से अलग हो गए।

“राहुल गांधी क्यों नहीं कर रहे तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा? बिहार के मुस्लिम नेता ने बता दी वजह”

0

“राहुल गांधी क्यों नहीं कर रहे तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा? बिहार के मुस्लिम नेता ने बता दी वजह”

बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के संदर्भ में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की मां को गाली देना देश की जनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।

राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह फ्लॉप: शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन शनिवार की देर शाम दरभंगा जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र भालपट्टी गांव में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुए थे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पूरी तरह फ्लॉप हो रही है। उनके साथ सिर्फ टिकटधारी नेता चल रहे हैं, जबकि आम जनता ने उनकी इस यात्रा को पूरी तरह नकार दिया है।

राजद और तेजस्वी यादव पर शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज

शाहनवाज हुसैन ने राजद और तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजद एक पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है और उसे पहले से ही पता है कि इस बार उसकी नैया डूबने वाली है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद राजद नेता बहाना बनाएंगे कि हार राहुल गांधी या चुनाव आयोग की वजह से हुई।

तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए शाहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं, इसलिए वे उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं कर रहे हैं।

राहुल-तेजस्वी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे: बीजेपी नेता

दरभंगा में मोदी की मां के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सिर्फ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा। इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

0

“Karnataka High Court: ऑनलाइन गेमिंग एक्ट-2025 के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, जानें वजह” 

बेंगलुरु: कर्नाटक हाईकोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम-2025 के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को केंद्र से जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता ने अधिनियम को चुनौती देते हुए दलील दी है कि इससे रातोंरात हजारों लोगों की आजीविका खत्म होने का खतरा है।

जस्टिस बी एम श्याम प्रसाद ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया। इसके साथ याचिकाकर्ताओं को अधिनियम के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगाने की उनकी याचिका के समर्थन में विस्तृत दलीलें भी रखने की अनुमति दे दी।

याचिका में क्या कहा गया? याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि अधिनियम को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है, लेकिन इसे अब तक अधिसूचित नहीं किया गया है। उन्होंने दलील दी कि तत्काल कार्यान्वयन से उद्योग को भारी झटका लगेगा। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि अगर यह उद्योग रातोंरात बंद हो गया, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। सरकार को या तो हमारी बात सुने जाने तक अधिसूचना रोक देनी चाहिए, या कम से कम एक सप्ताह पहले सूचना देनी चाहिए, ताकि हम अदालत का दरवाजा खटखटा सकें।

अदालतें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं-सॉलिसिटर जनरल केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी अदालत की ओर से इस तरह के कानून की वैधता की जांच की जा रही है। क्योंकि इसका सीमा पार प्रभाव है। उन्होंने कहा कि एक बार संसद कोई कानून पारित कर देती है और उसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाती है, तो अधिसूचना संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा बन जाती है। मेहता ने दलील दी कि इस स्तर पर अदालतें हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं। केवल इसलिए कि कोई व्यक्ति व्यथित महसूस करता है, इसका अभिप्राय यह नहीं है कि सरकार को कानून को अधिसूचित करने से पहले अग्रिम सूचना देना आवश्यक है।

अदालत ने क्या पूछा? अदालत ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार कानून को तुरंत अधिसूचित करने का इरादा रखती है? इसके जवाब में मेहता ने कहा कि वह सरकार से निर्देश लेकर सूचित करेंगे। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह अंतरिम राहत का अनुरोध करने वाली याचिकाकर्ता की दलीलों के साथ अपना जवाब भी पेश करे।

“Weekly Numerology Prediction 1 to 7 September 2025 : मूलांक 2 वाले कमाएंगे खूब पैसा, मूलांक 7 के लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह”

0

“Weekly Numerology Prediction 1 to 7 September 2025 : मूलांक 2 वाले कमाएंगे खूब पैसा, मूलांक 7 के लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह”

Weekly Numerology Prediction 1 to 7 September 2025 : अंक ज्योतिष की गणना बताती है कि 01 से लेकर 07 सितंबर 2025 का यह पूरा सप्ताह मूलांक 2,7,9 समेत कई जातकों के लिए शानदार रहने वाला है।

इन्हें आर्थिक मामलों में खूब लाभ मिलेगा और धन में वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और लव लाइफ के मामले में हफ्ता शुभ रहेगा। दोनों के बीच का प्रेम गहरा होगा और रोमांस भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में खुशियां आएंगी। वहीं, मूलांक 1 और 6 वालों के लिए इस सप्ताह में खट्टे-मीठे अनुभव रहने वाले हैं। आपके लिए कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। आइए न्यूमरोलॉजिस्ट नंदिता पांडेय से विस्तार से जानते हैं कि जन्मतिथि के अनुसार 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Saptahik Ank Jyotish 1 to 7 September 2025 : अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 01 सितंबर से लेकर 07 सितंबर 2025 का पूरा सप्ताह 1 से लेकर मूलांक 9 तक के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाला रहेगा।

अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अपने जन्मतिथि के कुल योग से अपना मूलांक जानकर आप भी अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक (1+1= 2) 2 होगा।

बता दें कि इस सप्ताह मूलांक 1 के जीवन में खट्टे-मीठे अनुभव रहेंगे, मूलांक 2 के लिए धन वृद्धि के संयोग बनेंगे, मूलांक 3 को व्यापार में निवेशों से लाभ होगा, मूलांक 4 की लव लाइफ में खुशियां आएंगी। मूलांक 5 के लिए हफ्ता मिलाजुला रहेगा, मूलांक 6 को सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे, मूलांक 7 के लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, मूलांक 8 को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और मूलांक 9 की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 1 : खट्टे-मीठे रहेंगे अनुभव

कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी एवं एक संतुलन के साथ अपने प्रोजेक्ट्स पर काम और प्रयास करने से आप सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह खर्चे अधिक हो सकते हैं, जिसके चलते तनाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। लव लाइफ के मामले में आपसी प्रेम में बढ़ता जाएगा और जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय व्यतीत करने से, मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह के अंत में शरीर में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। ऐसे में कामकाज में थोड़ा कम मन लग सकता है।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 2 : धन वृद्धि के बनेंगे शुभ संयोग

यह सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपके लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। साथ ही, बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिनकी वजह से धन प्राप्ति के नए स्रोत भी खुलते नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यह हफ्ता मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा और महिला वर्ग से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। हालांकि भावनात्मक तौर पर समय थोड़ा कठिन हो सकता है और आप अपने प्रोजेक्ट को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। लव लाइफ में में आपसी मतभेद बढ़ने की संभावना है। इससे दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको शांत होकर स्थितियों को संभालना होगा। सप्ताह के अंत में अचानक से स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और जीवन में सुख-समृद्धि के संयोग बनेंगे।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 3 : व्यापार में निवेशों से होगा लाभ

आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और धन प्राप्ति के शुभ संयोग बनेंगे। वहीं, धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार में निवेशों द्वारा भी फायदे होंगे और आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा धन कमाने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे कामकाज की स्थिति में सुधार आएगा और प्रोजेक्ट सफलता के मार्ग में आगे बढ़ते जाएंगे। समझदारी और बुद्धिमानी के साथ प्रोजेक्ट्स में निर्णय लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। लव लाइफ में अपनी बात पर अडिग रहने से भविष्य में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। इस सप्ताह के अंत में व्यापार के मामले में साझेदारी में किए गए कोई भी कार्य आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। सप्ताह के अंत में संतान से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 4 : लव लाइफ में आएंगी खुशियां

इस सप्ताह व्यापार के मामले में निवेश करने के तौर तरीकों में बहुत बदलाव आ सकते हैं और आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए धन लाभ की स्थितियां बनती जाएंगी। लव लाइफ बिता रहे लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में अंहकार से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। इस सप्ताह बजट बनाकर चलना बेहतर होगा और अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने से भी बचें। सप्ताह के अंत में आपको अचानक कोई तोहफा मिल सकता है।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 5 : मिले-जुले मिलेंगे परिणाम

यह सप्ताह आपके लिए खट्टे-मीठे अनुभवों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर कोई उलझन मन में चल रही है, तो उसे बातचीत के द्वारा सुलझाने से स्थिति बेहतर होती जाएगी। लव लाइफ में धीरे-धीरे रोमांस बढ़ेगा और जीवन में सुकून महसूस होगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ सकते हैं और आपको भावनाओं को नियंत्रित रखकर कोई भी फैसला लेना होगा। इस सप्ताह के अंत में जीवन में सुख-समृद्धि आने लगेगी।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 6 : सोच-समझकर लेने होंगे निर्णय

कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी और आप अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर ऐसा भी प्रतीत होगा कि स्थितियां आपके कंट्रोल से बाहर जा रही हैं। ऐसे में आपको शांति और धैर्य बनाए रखना होगा। सोच-समझकर और बुद्धिमानी से निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी से धोखा मिल सकता है या खर्चे ज्यादा बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंध में आपके द्वारा किए गए लगातार प्रयास अब लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं और दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होगा। इस सप्ताह के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुकून लेकर आ सकती है।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 7 : लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस

लव लाइफ बिता रहे लोगों के जीवन में सुकून आएगा और सप्ताह रोमांस से भरा रह सकता है। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझेंगे। ऐसे में यह सप्ताह लव लाइफ में शुभ रहेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे उन्नति प्राप्त हो सकती है और आर्थिक मामलों में स्थितियां बेहतर होती जाएंगे। साथ ही, आपको व्यापार में किसी नए निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, सप्ताह के अंत में आपको किए गए वादे पूरे होने की कम संभावना है। अचानक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 8 : कार्यक्षेत्र में मिलेगी उन्नति

कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाने में आपको अपने प्रियजनों का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में भी सप्ताह शुभ रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्रेम गहरा होता जाएगा। आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता भी जीवन में सुकून भर सकती है। हालांकि, आर्थिक मामलों में खर्च ज्यादा हो सकते हैं या किसी निवेश से नुकसान होने की भी संभावना है। सप्ताह के अंत में की गयी यात्रा आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। आपके कुछ ऐसे मित्र भी बन सकते हैं, जो भविष्य में हर मोड़ पर आपके साथ खड़े रहेंगे।

साप्ताहिक अंक ज्योतिष भविष्यफल मूलांक 9 : आर्थिक स्थित होगी मजबूत

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और सूझबूझ आपके लिए धन लाभ की स्थितियां बना सकती हैं। हालांकि, कार्यस्थल पर थोड़ा स्ट्रेस भी रह सकता है, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। वहां, प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के साथ सुखदायक समय व्यतीत करेंगे। आप दोनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे को अच्छी तरह समझने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में आपके जीवन में सुखद स्थितियां आएंगी। लेकिन किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

“खून का बदला खून… इजरायली एयर स्ट्राइक में पीएम और मंत्रियों की मौत से भड़के हूती, खाई जवाबी हमले की कसम”

0

“खून का बदला खून… इजरायली एयर स्ट्राइक में पीएम और मंत्रियों की मौत से भड़के हूती, खाई जवाबी हमले की कसम”

यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल से बदला लेने की कसम खाई है। इजरायली हवाई हमलों में अपने प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी और कई वरिष्ठ नेताओं की हत्या के बाद हूतियों की ओर बयान जारी करते हुए यह कहा गया है।

हूतियों ने कहा है कि वह अपने नेताओं की मौत को याद रखेगा। इन मौतों का हिसाब इजरायल से जरूर चुकता किया जाएगा।

टेलीग्राम पर प्रसारित एक संदेश में हूतियों की समूह की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख मेहदी अल-मशात ने कहा, ‘हम अल्लाह, यमनी लोगों और शहीदों के परिवारों से वादा करते हैं कि इजराल से बदला लेंगे।’ मशात ने कहा कि इजरायल में अब कोई सुरक्षित नहीं है। ऐसे में वहां काम कर रही विदेशी कंपनियां देर होने से पहले इजरायल छोड़ दें।

इजरायल ने की हमले की पुष्टि हूतियों की परिषद के अनुसार, यमन की राजधानी सना पर गुरुवार को इजरायल ने हमला किया। इसमें हूती प्रशासन के प्रमुख, कई मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की जान गई है। इजराइल ने शुक्रवार को हवाई हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उसकी सेना ने हूतियों के चीफ ऑफ स्टाफ, रक्षा मंत्री और दूसरे अधिकारियों को निशाना बनाया।

इजरायल ने हूतियों के रक्षा मंत्री को भी निशाना बनाने की बात कही है। हालांकि अल- मशात के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि हूती रक्षा मंत्री भी इजरायल के हमले में मारे गए हैं या नहीं। इजरायल के हमले में मारे गए लोगों में सबसे अहम नाम अहमद अल-रहावी का है। वह एक साल पहले प्रधानमंत्री बने थे। रहावी की मौत के बाद मोहम्मद मोफ्ताह को प्रधानमंत्री बनाया गया है।

हूतियों-इजरायल में लड़ाई इजरायल और हूतियों के बीच अक्टूबर, 2023 से लड़ाई चल रही है। अक्टूबर 2023 में गाजा में इजरायल के हमले शुरू होने के बाद हूतियों ने फिलिस्तीन के समर्थन का ऐलान किया था। हूतियों ने लाल सागर में इजरायल के जहाजों पर हमले किए हैं और इजरायल में भी मिसाइल दागी हैं। इजरायल की एयरफोर्स ने भी लगातार यमन में बमबारी की है।

इजरायल ने पिछले वर्ष फिलिस्तीनी गुट हमास और लेबनानी गुट हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेताओं और कमांडरों को निशाना बनाकर उनको मार डाला था। इससे ये दोनों समूह काफी कमजोर हो गए। ऐसे में अब इसी तरह की रणनीति अपनाने की कोशिश इजरायल की ओर से यमन में की जा रही है। यमन में हूतियों के बड़े नेताओं को उसने निशाना बनाया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण

0

जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी एवं महासचिव श्री नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के उपाध्यक्ष श्री थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष श्री बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोहर पैंकरा, सचिव श्री मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य श्री हेमलाल कंवर सहित युवा कंवर प्रभाग के युवा संरक्षक श्री तीरमेंद्रू सिंह कंवर एवं श्री टुकेश कंवर भी उपस्थित थे।

जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री

0

अपनी आठ दिन के जापान और दक्षिण कोरिया के विदेश दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वापस रायपुर लौटे हैं। श्री साय के वापस लौटने पर आज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा एयरपोर्ट परिसर लगभग एक घंटे तक सराबोर रहा। लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने मुख्यमंत्री श्री साय की लोकप्रियता और उनके विदेश दौरे की सफलता को स्वयं ही बयां कर दिया। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छों से लेकर गजमाला तक से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक लगभग 100 मीटर की दूरी तय करने में श्री साय को लगभग 15 मिनट लगे। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा से भी श्री साय का स्वागत किया। बाद में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित किया और इस भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया दोनों ही देशों में बड़ा भारतीय समुदाय बसा हुआ है और हमारे छत्तीसगढ़ के लोग भी वहां पर व्यापारिक कार्यों में लगे हुए हैं। उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ और यह लगा ही नहीं कि हम परदेश में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे उद्यमी, हमारे कारोबारी पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और भारत भूमि का नाम हर तरफ रोशन कर रहे हैं।

इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और विकास के रास्ते खुलेंगे – मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा सफल रही है। इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के रास्ते खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जापान यात्रा के दौरान यह तय हुआ है कि भारत में जापान 6 लाख करोड़ रूपए का निवेश करेगा और 10 साल का आर्थिक रोड मैप तैयार किया गया है। इसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। भारत और जापार के बीच हुए समझौतों से प्रदेश में एआई, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बढ़ने से रोजगार के बडे़े अवसर छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेंगे।

जापान और कोरिया से एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति –
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस यात्रा के दौरान जापान और कोरिया दोनों ही देशों से छत्तीसगढ़ में निवेश के संबंध में चर्चा की गई और एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति बनी है। इसके साथ ही कई औद्योगिक संस्थानों से छत्तीसगढ़ में निवेश प्रस्ताव भी मिले हैं। इन निवेश प्रस्तावों से बड़ी संख्या में हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरे पर जापान और दक्षिण कोरिया के व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई। दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार बढ़ाने को लेकर और निवेश बढ़ाने को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों ही देशों के व्यापार संगठनों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया और इसके अनुदान प्रावधानों से उन्हें अवगत कराया गया। एआई और सेमीकंडक्टर में निवेश के लिए बढ़िया अधोसंरचना की उपलब्धता से भी दोनों देशों के व्यापार संगठनों को अवगत कराया गया है। उन्हें बताया गया कि भारत का पहला डाटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़ में है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में तेजी से निवेश हो रहा है और इसके लिए आर्थिक अनुदान भी दिया जा रहा है।

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में जापानी भाषा में दी गई छत्तीसगढ़ में औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी –
मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान के ओसाका शहर में वर्ल्ड एक्सपो में हमारे राज्य ने अपना पवेलियन बनाया था। इस पवेलियन में हर दिन 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे। श्री साय ने बताया कि इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक स्थिति के बारे में, निवेश की संभावनाओं के बारे में तथा संस्कृति के बारे में लोगों ने विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य रहा, जिसने अपनी पूरी जानकारी जापानी भाषा में दी, जिससे हमें अपनी बातों को जापानी निवेशकों तक समझाने में पूरी तरह से सफलता मिली।

पहली बार दक्षिण कोरिया पहुंचा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल –
मुख्यमंत्री श्री साय ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहली बार दक्षिण कोरिया में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल गया। कोरिया में भी छत्तीसगढ़ के बारे में पूरी बातें कोरियन भाषा में कही। इससे निवेशकों से कनेक्ट करने में मदद मिली। श्री साय ने बताया कि दक्षिण कोरिया में आईसीसीके के साथएमओयू हुआ। आईसीसीके छत्तीसगढ़ के नॉलेज पार्टनर बनेंगे। इससे राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत आने वाले उद्योगों के लिए स्किल मैन पावर उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से हमने यह साबित किया है कि हम केवल देश भर के बड़े निवेश केंद्रों तक ही नहीं सीमित रहेंगे। हम पूरी दुनिया में जाएंगे और छत्तीसगढ़ के उत्पादों के लिए जगह बनाएंगे साथ ही छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर आएंगे।

रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ को लाना है पहले पायदान पर – श्री अरुण साव

0

उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने रेशम कृषि मेला-सह-मेरा रेशम, मेरा अभिमान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में रेशम उत्पादक किसानों को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में श्री साव ने कहा कि मेरा रेशम, मेरा अभिमान कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक मशीनों के संबंध में जानकारी प्रदान करना, प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर हुए रेशम उत्पादन से जोड़ना ही नहीं है, बल्कि आमदनी बढ़ाना, आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश और देश को आर्थिक प्रगति की राह में आगे ले जाना भी है। अभी रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर है, इसे पहले पायदान पर लेकर जाना है। श्री साव ने इस आयोजन को मील का पत्थर बताते हुए इसमें सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने किसानों के प्रशिक्षण तथा मेरा रेशम, मेरा अभिमान कार्यक्रम की प्रगति के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

कोरबा के पाली विकासखंड में केंद्रीय रेशम बोर्ड- बुनियादी बीज का प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केन्द्र में केरेबो-बुनियादी टसर रेशम कीट बीज संगठन, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रेशम उत्पादन को आमदनी का प्रमुख स्रोत बताते हुए कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। किसान जितने सक्षम होते जाएंगे, हमारा प्रदेश और देश भी उतना ही सक्षम होगा। इस अभियान से किसानों को प्रशिक्षण की सुविधा मिलने के साथ ही रेशम उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

श्री साव ने रेशम उत्पादन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की बात कही। इसके लिए रेशम विभाग से जुड़े अधिकारियों को कार्यालय आकर समस्याओं को चिन्हित कराने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री साव और अन्य अतिथियों ने मेरा रेशम, मेरा अभिमान के पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने रेशम कृषि मेले में लगे स्टॉल्स का अवलोकन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि हमारे जिले में बड़ी मात्रा में रेशम का उत्पादन होता है। यह रेशम कीमती होने के साथ ही किसानों के आय का प्रमुख जरिया भी है। रेशम उत्पादन से बहुत से लोगों को रोजगार भी मिला है। प्रधानमंत्री की मंशा है कि किसानों की आमदनी भी दोगुनी हो, ऐसे में स्थानीय किसानों को इससे जुड़कर आमदनी अर्जित करना होगा।

पाली-तानाखार के विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि कोरबा की पहचान पहले से ही रेशम के पटल पर विश्व विख्यात है। यहाँ से बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। मेरा रेशम, मेरा अभिमान स्थानीय किसानों के लिए लाभदायक होगा। कोरबा के कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, केंद्रीय रेशम बोर्ड रांची के निदेशक डॉ. एन.बी. चौधरी, बिलासपुर के डॉ. नरेन्द्र कुमार भाटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री कुमार निशांत, रेशम विभाग के श्री सी.एस. नोन्हारे, डॉ. जयप्रकाश पाण्डेय, डॉ. हसनसाब नदाफ, डॉ. विनोद सिंह, श्री बलभद्र सिंह भंडारी और कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केन्द्र कटघोरा के डॉ. एस.एस.पोर्ते सहित रेशम विभाग से जुड़े वैज्ञानिक एवं अधिकारी, जनप्रतिनिधि श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह तथा आम नागरिकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (
www.onlineradiofm.in/stations/all-india-air-raipur
) पर भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग भी जुड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों का विशेष संदेश
कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएँ प्रसारित की जाएंगी। यह अवसर न केवल एक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।

दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियाँ सुनाई जाएंगी। कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ़ आर्थिक रूप से मज़बूती हासिल की बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियाँ रेडियो की आवाज़ के माध्यम से हर गाँव और हर घर तक पहुँचेंगी, ताकि दूसरी महिलाएँ भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें।

इस कार्यक्रम के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने के लिए पंचायत, ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की जा रही है। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय समुदाय और स्व-सहायता समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल होंगी। सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद, चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बनेगा। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को पूरे समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।