Home Blog Page 49

” हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…”

0

– विधानसभा अध्यक्ष ने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के रेवाडीह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की”

– विधानसभा अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल”

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सह प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए।”

विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ लिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।”

उन्होंने हल्बा समाज की मांग पर राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 22 रेवाडीह में समाज के लिए उपलब्ध भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की।”

विधानसभा अध्यक्ष्य डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना के नवजागरण का उत्सव है।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि हल्बा समाज छत्तीसगढ़ के सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदायों में से एक है, जिसकी पहचान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी समाज के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की राष्ट्रीय महासभा की संगठनात्मक संरचना की सराहना की। यह संगठन आदिवासी समाज की सशक्त आवाज बनकर कार्य कर रहा है।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी हल्बा समाज की वीरता और बलिदान की अनेक गाथाएं हैं। आदिवासी समाज ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम में बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रत्येक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश आदिवासी समाज सदियों से अपने जीवन में उतारकर चल रहा है, जो आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को नई दिशा मिली है।”

बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार, वनधन विकास केंद्रों की स्थापना तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए संचालित योजनाएं आदिवासी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का नेतृत्व आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है।”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के युवाओं को शिक्षा से जोडऩे, महिलाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने कहा।”

उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परंपरा और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने में है।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा श्री मन्तूराम पवार, नवनियुक्त केन्द्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ श्री गोविंद राम चुरेन्द्र, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ श्री पीआर नाईक, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज केन्द्रीय कर्मचारी प्रकोष्ठ श्री आरएस नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।”

इस अवसर पर समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज राष्ट्रीय महासभा श्री जीआर राना सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।”

“जिले में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न”

0

– परीक्षा में 1784 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे”

राजनांदगांव । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा का आयोजन आज 21 जून 2026 को जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जिले में परीक्षा हेतु कुल 1982 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1784 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन एनटीए द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया।

परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक अनियमितता को रोकने के लिए जैमर की व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जनरेटर की व्यवस्था भी सभी केन्द्रों में की गई थी।

परीक्षा के सुचारू संचालन एवं सतत निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में कार्यपालिक दण्डाधिकारी (मैजिस्ट्रेट) तथा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी गई।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली गई थी। कलेक्टर ने परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई तथा सभी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।

अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार संपन्न कराई गई तथा पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया गया।

परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बना रहा।

cg” गुरुदारा हीरापुर – टाटीबंध में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन”

0

“छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन” गुरुव्दारा परिसर, महावीर नगर, रायपुर”

” लंबे समय से स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराने वालों के लिए सार्थक हैं ऐसे शिविर” जागरुकता के कारण महिलाओं में रोगों की आई कमी – डॉ कल्पना सुखदेवे “

गुरुव्दारा गुरुसागर हीरापुर –

टाटीबंध में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर में 230 लोगों ने विशेषज्ञ डाक्टरों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवाई ली। निःशुल्क रुप से आयोजित इस शिविर में ऐसे कई लोगों को अपनी आने वाले रोगों के बारे में पता चला जिससे वे अनजान थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिर्सस वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, गुरुव्दारा के प्रधान सुखजिन्दर सिंह, होटल बेबीलान इंटरनेशनल के जगजीत सिंह खूनजा, अकालपुरख की फौज के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दत्ता प्रमुख रुप से उपस्थित थे। शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिर्सस वेलफेयर एसोसियेशन, बालाजी हास्पिटल, बेबीलॉन ग्रुप ऑफ होटल्स और गुरुव्दारा प्रबंधक समिति की ओर से किया गया।

शिविर की सार्थकताः-

इस अवसर पर एसोसियेशन के मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, बालाजी हास्पिटल के डॉ. रमेश सुखदेव और डॉ रामगोपाल धृतलहरे ने  बताया कि ऐसे शिविर इसीलिए सार्थक है क्योंकि वे लोग जो लंबे समय से डॉक्टर के पास नहीं गए है या जो लंबें समय एक ही प्रकार की दवाएं खा रहे है के स्वास्थ्य की जांच दोबारा हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह देखा गया है कि कई बुजर्गों को उनके घर वाले समयाभाव के कारण डाक्टरों के पास नहीं ले जा पाते हैं। यही नहीं जांच कराने से भविष्य में आने वाली बीमारियों की जानकारियां भी पहले से मिल जाती है। शिविर में कई लोगों को उनको ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, डायबिटिज, अर्थराटिस, हदृय रोग होने की संभावनाओं का भी पता चला। इसलिए ऐसे शिविर लोगों में स्वास्थ्य की लोगों के लिए काफी सार्थक और फायदेमंद हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना सुखदेवे ने बताया कि अब महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता आने के कारण उनमें रोगों में कमी आई है।

विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने की जांचः-

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ उमेशचंद तिवारी, हर्दय रोग विशेषज्ञ डॉ टी.एस. माखीजा, जनरल फिजीशियन डॉ रमेश सुखदेवे व डॉ रामगोपाल धृतलहरे, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ सौमित्र सिंह, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ नंदिनी गुप्ता, किड़नी रोग विशेषज्ञ सुपर स्पेश्लिस्टडॉ साईनाथ पतेवार और स्त्री रोग विशेषक्ष, डॉ.  डॉ कल्पना सुखदेवे ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया और दवाई भी दी। शिविर में सीता मेमोरियल मल्टी स्पेश्लिटी डेन्टल क्लीनियक की आधुनिक डेन्टल मोबाईल लैब में डॉक्टर प्रिया सराफ ने दांतों की जांच कर परामर्श दिया ।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्सव वेलफेयर एसोसियेशन के सचिवल बी.एस. सलूजा, एजुकेश् कमेटी के चेयरमैन डॉ. बी.एस. छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल,लखिन्दर सिंह चावला, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, एम.एस.हुरा, तेजपाल सिंह हंसपाल व अमरजीत सिंह भी संधू उपस्थित थे।

cg” ट्रैफिक एडवायजरी” आम जनता के आवागमन हेतु…”

0

दिनांक 22.06.2026 को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय जी का जिला राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्टेट स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में लोगों के सम्मिलित होने की सम्भावना है। कार्यक्रम के दौरान शहर के भीतर भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात संचालन हेतु यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (दिनांक 22.06.2026 के प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए) जारी किया गया है। जो निम्नानुसार है-

भारी एवं मध्यम वाहनों का डायवर्सन-

बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा ब्रिज बायपास से, खैरागढ़ की अेर से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा एवं सीआईटी चौक बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के लिए रूट चार्टः-

सोमनी की ओर से आने वाले वाहन अग्रवाल ट्रांसपोर्ट से पुराना बस स्टैंड चैक होते हुए महावीर चैक में कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को उतारकर वाहन को प्यारेलाल चैक से तुलसीपुर होते हुए सिविल लाइन स्थित जाली खाता पार्किंग नं. 11 एवं बलदेव बाग स्थित एबीस पार्किंग नंबर 10 में वाहन पार्किंग करेंगे।

तुमडीबोड की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी आम जनता के वाहनों का प्रवेश 18 एकड़ से अम्बेडकर चैक, प्यारेलाल चैक, सिविल लाइन होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल क्रमांक 10 एबीस पार्किंग, एवं पािर्कंग क्र. 11 जाली खाता में वाहन पार्किंग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहन नगर निगम के पास किनारे में उतारकर वाहन महारानी स्कूल पार्किंग नंबर  02, म्युनिसिपल स्कूल मैदान पार्किंग नंबर 06 में वाहन पार्किंग करेंगे।

डोंगरगांव की ओर से आने वाले वाहन अम्बेडकर चैक, प्यारेलाल चैक, सिविल लाईन होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल बलदेव बाग स्थित एबीस पार्किंग नंबर 10 एवं जाली खाता पार्किंग नं. 11 में वाहनों की पार्किंग कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं का प्रवेश गेट नं. 02 चिखली ओवर ब्रिज वाले से होगा। जिनका नगर निगम निर्धारित पार्किंग स्थल क्र. 01 में वाहन पार्किंग होगा।

सभी आम नागरिकों प्रवेश सबेरा संकेत कार्यालय के सामने गेट नं. 01 से होगा।

शहर में सुबह 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पीटीएस से लेकर अंबेडकर चैक, प्यारेलाल चौक ,नया बस स्टैंड, महावीर चैक, पोस्ट ऑफिस  चौक ,पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, स्पीकर निवास, राम दरबार तक मार्ग में व्हीव्हीआईपी मूव्हमेंट रहेगा। अतः आम जनता से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग का कम से कम उपयोग करें।

” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में भाग ले रहे छात्रों के लिए एक सराहनीय कदम…”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में भाग ले रहे छात्रों के लिए एक सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी उड़ान में देरी की ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। इस निर्णय की सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा हो रही है, जहां उपयोगकर्ताओं ने इसे छात्रों के हित में एक बेहतरीन निर्णय बताया। जानें इस फैसले के पीछे की वजह और छात्रों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में।

प्रधानमंत्री का विशेष निर्णय

रविवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में भाग ले रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी निर्धारित उड़ान में थोड़ी देरी की, ताकि परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे छात्रों को किसी भी प्रकार की कठिनाई या ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े। पीएम मोदी ने दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद लगभग 45 मिनट तक वहीं रुकने का निर्णय लिया।

परीक्षा समय को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का विमान अपने निर्धारित समय पर उड़ान भर सकता था या उनका काफिला एयरपोर्ट से निकल सकता था। लेकिन, दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली नीट परीक्षा के कारण एयरपोर्ट और उसके आसपास हजारों छात्रों की आवाजाही हो रही थी। पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में कोई देरी न हो, एयरपोर्ट पर रुकने का निर्णय लिया।

सोशल मीडिया पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा हो रही है। उपयोगकर्ताओं और अभिभावकों ने इसे छात्रों के हित में एक उत्कृष्ट निर्णय बताया है। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पहले से ही सजग हैं और छात्रों की सुविधा के लिए हर स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

” अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदे में करोड़ों रुपये की चोरी का गंभीर आरोप..”

0

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदे में करोड़ों रुपये की चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार होने के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

केजरीवाल ने सवाल उठाया कि सरकार किसे बचा रही है और मांग की कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानें पूरी कहानी में क्या है।

केजरीवाल का गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर कमेटी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चंदे से करोड़ों रुपये की चोरी हुई है, और यह चिंताजनक है कि केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए की सरकार होने के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

सरकार की कार्रवाई पर सवाल

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए केजरीवाल ने लिखा, “अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। उसी मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, पर एक भी एफआईआर नहीं हुई।” उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं, और यदि निष्पक्ष कार्रवाई की गई, तो सरकार भी गिर सकती है।

सरकार किसे बचा रही है?

आप प्रमुख ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है? उन्होंने कहा कि इस पाप में शामिल लोग चाहे कितने भी रसूखदार हों, उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए, क्योंकि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था की रक्षा करना सबसे जरूरी है।

विश्व हिंदू परिषद की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले पर तीखा पलटवार किया है। विहिप ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अर्पित धन को चंदा कहना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने दान राशि की चोरी का झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

” मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन जीने तथा योग के महत्व का संदेश दिया…””।

0

रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है।

रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि रविवार को वैष्णव ने कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ राजस्थान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन जीने तथा योग के महत्व का संदेश दिया।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और तनाव-मुक्त जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

उन्होंने कहा, “योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है। नियमित योग अभ्यास से लोग स्वस्थ, ऊर्जावान और मानसिक रूप से मजबूत बने रहते हैं।”

इस मौके पर अर्जुन राम मेघवाल ने योग को भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना जरूरी है।

मंत्री ने कहा कि योग अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और संतुलन सिखाता है, इसलिए हर नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा, बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागियों ने प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

” इस दिन रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’, मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ की बड़ी घोषणा…”

0

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है।

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है।

पिछले कुछ हफ्तों से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि फिल्म को बंद कर दिया गया है। लेकिन अब निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रविवार को मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर में यश दो अलग-अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिनके नाम ‘राया’ और ‘टिकट’ बताए जा रहे हैं। पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है।

फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टर को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह एक गंभीर और रहस्यमयी कहानी होगी। फिल्म में यश के अलावा, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आएंगे।

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए ऐसा समय चुना है, जो बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जा रहा है। अगस्त 2026 के दौरान ओणम, ईद और रक्षाबंधन जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था। उस समय इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होने वाला था। बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया। हालांकि इसके बाद भी फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया।

बता दें कि इस फिल्म के जरिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक गीता मोहनदास और सुपरस्टार यश पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है।

फिल्म को कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत छह भाषाओं में 26 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत….

0

इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत हैं, जो निफ्टी 24,500 के स्तर को पार करने की संभावना को प्रभावित कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की वापसी और वैश्विक आर्थिक संकेत बाजार की दिशा तय करेंगे। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी निवेशकों की रणनीतियों को प्रभावित कर सकते हैं। जानें इस सप्ताह के प्रमुख कारकों के बारे में और कैसे ये बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय शेयर बाजार की स्थिति

इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए कई महत्वपूर्ण आर्थिक और वैश्विक संकेतों के बीच एक निर्णायक समय है। निवेशकों की उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि क्या निफ्टी 24,500 के स्तर को पार कर पाएगा या फिर मुनाफावसूली का सामना करना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते पांच प्रमुख कारक बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे। इनमें विदेशी निवेशकों की वापसी, वैश्विक आर्थिक संकेत, कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर इंडेक्स की गतिविधियाँ और अमेरिका-ईरान वार्ता जैसे भू-राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी को सबसे बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हाल के समय में एफआईआई की खरीदारी में वृद्धि हुई है, जिससे बाजार में तरलता और विश्वास दोनों में सुधार हुआ है। इससे घरेलू निवेशकों का मनोबल भी बढ़ा है।

हालांकि, वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता भी निवेशकों की रणनीतियों को प्रभावित कर सकती है। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है। ब्याज दरों में किसी भी बदलाव के संकेत से वैश्विक निवेश प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

घरेलू स्तर पर कॉरपोरेट अर्निंग्स और विभिन्न सेक्टरों का प्रदर्शन भी बाजार की दिशा को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि यदि सकारात्मक वैश्विक संकेत बने रहते हैं और विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है, तो निफ्टी 24,500 का स्तर जल्द ही पार कर सकता है। हालांकि, किसी भी नकारात्मक खबर या वैश्विक अस्थिरता से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

इस समय निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे सतर्कता से ट्रेडिंग करें और बाजार के हर बड़े संकेत पर ध्यान दें, क्योंकि यह सप्ताह शेयर बाजार की अगली दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

“बाजार पूंजीकरण में भारी वृद्धि” भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 ने अपने बाजार पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की”

0

पिछले सप्ताह, भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 ने अपने बाजार पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। भारती एयरटेल और LIC ने सबसे अधिक लाभ प्राप्त किया, जबकि TCS एकमात्र कंपनी थी जिसका बाजार मूल्यांकन घटा। इस लेख में जानें कि किस कंपनी ने कितनी वृद्धि की और कुल मिलाकर बाजार पूंजीकरण में कितना इजाफा हुआ।

बाजार पूंजीकरण में वृद्धि

पिछले सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार, भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 की कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 2.15 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि में सबसे अधिक लाभ भारती एयरटेल और LIC को मिला। भारती एयरटेल की बाजार मूल्यांकन में 52,432.67 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिससे इसका कुल बाजार मूल्यांकन 11.63 लाख करोड़ रुपये हो गया। LIC ने 51,675.23 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 5.57 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 26,553.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 22,464.02 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 17.72 लाख करोड़ रुपये हो गया। L&T का बाजार पूंजीकरण 21,929.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5.79 लाख करोड़ रुपये हो गया, और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 16,753.57 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 9.55 लाख करोड़ रुपये हो गया। HDFC बैंक ने 11,948.72 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 12.01 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि HUL का बाजार मूल्यांकन 6,661.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपये हो गया। ICICI बैंक का मूल्यांकन 4,724.22 करोड़ रुपये बढ़कर 9.66 लाख करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, TCS एकमात्र कंपनी थी जिसका बाजार पूंजीकरण घटकर 12,699.49 करोड़ रुपये कम होकर 7.69 लाख करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी बाजार पूंजीकरण में परिवर्तन (करोड़ रुपये) अंतिम बाजार पूंजीकरण (लाख करोड़ रुपये) परिवर्तन का प्रकार
भारती एयरटेल 52,432.67 11.63 वृद्धि
LIC 51,675.23 5.57 वृद्धि
बजाज फाइनेंस 26,553.71 5.99 वृद्धि
रिलायंस इंडस्ट्रीज 22,464.02 17.72 वृद्धि
L&T 21,929.12 5.79 वृद्धि
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 16,753.57 9.55 वृद्धि
HDFC बैंक 11,948.72 12.01 वृद्धि
HUL 6,661.10 5.16 वृद्धि
ICICI बैंक 4,724.22 9.66 वृद्धि
TCS -12,699.49 7.69 घटाव

सारांश

मेट्रिक मान
बाजार पूंजीकरण में वृद्धि करने वाली कंपनियों की संख्या 9
बाजार पूंजीकरण में कमी करने वाली कंपनियों की संख्या 1
सबसे अधिक लाभ भारती एयरटेल (+Rs 52,432.67 करोड़)
दूसरा सबसे अधिक लाभ LIC (+Rs 51,675.23 करोड़)
घटाव करने वाली एकमात्र कंपनी TCS (-Rs 12,699.49 करोड़)
9 लाभार्थियों का संयुक्त लाभ लगभग Rs 2.15 लाख करोड़