Home Blog Page 577

“‘कल से देश में GST रिफोर्म उत्सव शुरू होगा’, देश को संबोधन करते हुए बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नवरात्रि के शुभारंभ की घोषणा की और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का पहला दिन होगा और इसी दिन नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी लागू किया जाएगा।

 प्रधानमंत्री ने इस मौके को खास बताते हुए कहा कि यह सिर्फ त्योहार का समय नहीं है, बल्कि आर्थिक विकास और कर प्रणाली सुधार का भी महत्वपूर्ण चरण है।

कल से देश में GST रिफोर्म उत्सव शुरू होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव से हर देशवासी की जेब पर राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह उत्सव कल से शुरू हो रहा है और इससे हर घर में खुशियां बढ़ेंगी। मोदी ने कहा कि यह संभव हो पाया है क्योंकि केंद्र और राज्यों ने मिलकर हर शंका का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन टैक्स का सपना अब साकार हुआ है और जीएसटी सुधार से टैक्स प्रक्रिया सरल और आसान हो गई है।

99% वस्तुएं 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी सुधारों के बाद अब लगभग 99 फीसदी वस्तुएं 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे मध्यम वर्ग के जीवन में बदलाव आया है और गरीबों को भी इसका बड़ा लाभ मिल रहा है। मोदी ने कहा कि पूरे देश में अब एक जैसी टैक्स व्यवस्था होगी और जीएसटी कम होने से लोगों के सपने पूरे करना आसान होगा।

गर्व के साथ कहना चाहिए – मैं स्वदेशी खरीदता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को गर्व के साथ कहना चाहिए, ‘मैं स्वदेशी खरीदता हूं।’ उन्होंने बताया कि हमें Made in India के उत्पाद खरीदने चाहिए, जिससे छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा और जो चीजें भारत में बनाई जा सकती हैं, उन्हें यहीं उत्पादन करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रिफॉर्म एक निरंतर प्रक्रिया है। समय और जरूरत के अनुसार देश की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू किए जा रहे हैं। ये बदलाव सभी के लिए राहत और नए अवसर लेकर आएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह स्वतंत्रता को स्वदेशी के मंत्र ने ताकत दी, उसी तरह आज देश की समृद्धि भी स्वदेशी से मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई विदेशी चीजें आ गई हैं, और हमें यह पहचानना होगा कि कौन-सी वस्तुएं देसी हैं। हमें केवल Made in India सामान खरीदना चाहिए, जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत और हमारे बेटों-बेटियों का पसीना शामिल हो।

पीएम मोदी ने नागरिकों से अपील की कि हर घर और हर दुकान स्वदेशी का प्रतीक बने। गर्व से कहें, ‘मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी बेचता हूं’ यही हर भारतीय का मिजाज़ होना चाहिए। ऐसा होने पर भारत तेजी से विकसित होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बचत उत्सव से घर बनाना, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना, स्कूटर या कार लेना और यात्रा करना सभी आसान और सस्ता हो जाएगा। जीएसटी में कमी से MSMEs को भी बड़ा फायदा मिलेगा, उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स का बोझ कम होगा। यही देश की समृद्धि की आधारशिला है।

“GST, टैरिफ, H-1B वीजा या कुछ और… आज शाम PM मोदी के संबोधन में क्या होगा खास? जानिए”

0

“GST, टैरिफ, H-1B वीजा या कुछ और… आज शाम PM मोदी के संबोधन में क्या होगा खास? जानिए”

जीएसटी की मौजूदा चार दरों, 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत, को घटाकर केवल दो टैक्स स्लैब कर दिए गए हैं। अब देश में सामान और सेवाओं पर या तो 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा।

इस फैसले के तहत 12 प्रतिशत वाली ज्यादातर वस्तुएं 5 प्रतिशत की दर पर आ गई हैं। इसी तरह, 28 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाले बड़े हिस्से को 18 प्रतिशत में समेटा गया है।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से इस सुधार का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि यह कदम मध्यम वर्ग को राहत देगा और त्योहारी सीजन में देशभर की खपत बढ़ाएगा।

आपको बता दें कि यह संबोधन प्रधानमंत्री मोदी का चार महीने बाद का पहला बड़ा राष्ट्र संदेश होगा। पिछली बार मई में उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी थी।

उस वक्त मोदी ने साफ कहा था कि भारत आतंकवाद और उसके सरपरस्तों के खिलाफ बिना हिचक निर्णायक कार्रवाई करेगा।

अपने कल के कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा जाएंगे। ईटानगर में वे 5,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आज शाम पीएम मोदी के संबोधन से तस्वीर और साफ होगी कि सरकार इस बदलाव को कैसे लागू करेगी और उपभोक्ताओं और उद्योग के लिए इसके क्या मायने होंगे।

”GST दरों में की गई हालिया कटौती के बाद कंपनी ने अपने प्रॉडक्‍ट्स के दाम घटाए हैं. नई कीमतें 22 सितंबर, सोमवार से प्रभावी होंगी”

0

अमूल का दूध (Amul Milk Price Cut) 2 रुपये/लीटर तक सस्‍ता हो गया है. एक लीटर ताजा टोन्‍ड UHT मिल्‍क अब 77 रुपये की बजाय 75 रुपये में मिलेगा, जबकि आधा लीटर 40 की बजाय 39 रुपये में मिलेगा.

अमूल का बटर 100 ग्राम 62 रुपये की बजाय 58 रुपये में मिलेगा और 500 ग्राम 305 रुपये की बजाय 285 रुपये में मिलेगा. अमूल घी की कीमत 40 रुपये घटकर 610 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. अमूल ब्रैंड के तहत डेयरी प्रॉडक्‍ट्स की मार्केटिंग करने वाली GCMMF ने घी, मक्‍खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्‍नैक्‍स समेत 700 से अधिक प्रॉडक्‍ट्स पैक की खुदरा कीमतें कम कर दी है.

कंपनी ने क्‍या कहा? गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने एक बयान में 700 से अधिक उत्पाद पैक की कीमत घटाने की घोषणा की, जिससे उसके ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ मिलेगा. GCMMF ने कहा, ‘ये संशोधन मक्खन, घी, यूएचटी दूध, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, बेकरी उत्पादों, फ्रोजन डेयरी और आलू स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड, माल्ट आधारित पेय जैसी प्रॉडक्‍ट सीरीज में किया गया है.’

नीचे हम UHT मिल्‍क से लेकर, पनीर, बटर, चीज़, आइसक्रीम, चॉकलेट समेत तमाम प्रॉडक्‍ट्स की नई रेट लिस्‍ट दे रहे हैं. इसमें ये भी बताया गया है कि किस प्रॉडक्‍ट्स के दाम कितने कम हुए हैं.

 

“LIVE: कोलकाता में महालया अमावस्या पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु”

0

आज महालया का दिन है, माना जाता है कि नवरात्रि की शुरुआत महालया के दिन से ही हो जाती है और समापन विजयादशमी के दिन होता है. महालया के दिन पवित्र मंत्र उच्चारण से मां दुर्गा को निमंत्रण दिया जाता है.

महालया अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है. शारदीय नवरात्रि की दुर्गा पूजा में महालया का विशेष स्थान होता है. महालया के दिन से ही दुर्गा पूजा का प्रारंभ होता है. पश्चिम बंगाल में महालया बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह खगोलीय दृष्टि से यह एक अद्भुत घटना है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता.

“PM मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, इन परियोजनाओं की देंगे सौगात”

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे और ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकासकार्यों का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान 3,700 करोड़ रुपये की दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे. वह ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे. बयान के मुताबिक, मोदी 186 मेगावाट की तातो-1 और 240 मेगावाट की हीओ पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और तवांग में एकीकृत अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

इसके बाद, पीएम मोदी त्रिपुरा का दौरा करेंगे और और माताबरी में ‘माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर’ के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे. अरुणाचल प्रदेश में, मोदी ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं -हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (240 मेगावाट) और टाटो-आई हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (186 मेगावाट), की नींव के पत्थर रखेंगे.

बयान में कहा गया है कि दोनों परियोजनाओं को अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में विकसित किया जाएगा. पीएम मोदी तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की नींव भी रखेंगे.

“PM Modi Address: पीएम नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबोधित, कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 सितंबर की शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में पीएम मोदी कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी कोई बड़ी स्कीम की भी घोषणा कर सकते हैं।

हालांकि इस संबोधन का मकसद अभी साफ नहीं है। सिर्फ इतनी जानकारी आई है कि देश को शाम 5 बजे पीएम मोदी लाइव संबोधित करेंगे।

अटकलें हैं कि उनका फोकस जीएसटी सुधारों पर हो सकता है। पीएम मोदी राष्ट्र के संबोधन में जीएसटी स्लैब के बारे में भी बात कर सकते हैं। इसमें GST सुधारों पर जानकारी दे सकते हैं। दरअसल 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली को बेहद आसान बना दिया जाएगा। अब केवल दो स्लैब लागू होंगे-5% और 18%। इसका सीधा असर आम जरूरत की चीजों से लेकर लग्जरी आइटम्स तक पर पड़ेगा। यानी पनीर, घी, साबुन-शैंपू जैसे रोजमर्रा के सामान से लेकर एसी और कार तक, सब पहले से सस्ते मिल सकते हैं।

इस फैसले को हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में मंजूरी मिली थी, जिसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को दी थी। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी आज देश को संबोधन में इस बदलाव के असर और फायदे पर विस्तार से बताएंगे।

 

 

(EOW) : कोयला घोटाले मामले में जांजगीर-चांपा जिले में बड़ी कार्रवाई…

0

”जांजगीर में EOW की दबिश, लिपिक जयचंद कोसले के घर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, पूछताछ और जांच जारी”

”जांजगीर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छापा मारा है. 21 सितंबर की सुबह EOW की 12 सदस्यीय टीम ने लिपिक जयचंद कोसले के घर दबिश दी.”

”छापेमारी एंटी करप्शन ब्यूरो के DSP अजितेश सिंह के नेतृत्व में चल रही है. फिलहाल लिपिक जयचंद कोसले से पूछताछ और जांच जारी है. यह छापेमारी अकलतरा नगर पालिका के अंबेडकर स्थित मकान पर छापा मारा है.”

”पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच तेज हो गई है. इसी कड़ी में (EOW) ने कोयला घोटाले मामले में जांजगीर-चांपा जिले में बड़ी कार्रवाई की है.”

”खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले से 6 घंटे तक पूछताछ”

EOW की 12 सदस्यीय टीम ने DSP अजितेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह 5 बजे अकलतरा के अंबेडकर चौक स्थित खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले के घर दबिश दी. टीम ने घर की तलाशी ली और कोसले से घंटों पूछताछ की. करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ में EOW को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं.

”कोयला घोटाले की जांच जांजगीरचांपा पहुंची”

सूत्रों के मुताबिक, यह जानकारी कोयला घोटाले की जांच को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इस कार्रवाई से साफ है कि कोयला घोटाले की जांच अब जांजगीर-चांपा जिले तक पहुंच गई है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है.

 

शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की रेड…

0

”शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की रेड: ”रायपुर में कारोबारी के घर दस्तावेज खंगाल रही टीम”

”रायपुर में शराब-कोयला घोटाला केस में ACB-EOW की कार्रवाई जारी है। दुर्ग-अकलतरा में भी कार्रवाई”

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले और शराब घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्रवाई जारी है। रविवार को कोयला घोटाला मामले में रायपुर और अकलतरा में अधिकारियों ने दबिश दी है।

 

”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम जशपुर जिले को एक और बड़ा तोहफ़ा”

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जशपुर जिले को एक और बड़ा तोहफ़ा मिला है। राज्य सरकार ने सीसरिंगा से महलंग होकर सहसपुर तक 6.5 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

बरसात में कीचड़ भरे रास्ते और गर्मियों में धूल से परेशान ग्रामीणों को अब सुविधा और सुरक्षित परिवहन की सौगात मिलेगी। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को होने वाली समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी।

नई सड़क के बनने से क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। किसानों की फसलें और ग्रामीण उत्पाद अब तेजी से बाजार तक पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

राज्य शासन के द्वारा दी गई इस स्वीकृति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सड़क से विकास की गति तेज होगी और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

CG: पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित होगा, इस दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

0

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को एक-दो स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर और ज्यादा महसूस होगा।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से उमस और तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को जहां उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश ने राहत दी, वहीं अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर और उमस बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.4 और 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह के समय हवा में नमी 86 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत रही, जिससे उमस की स्थिति और बढ़ गई।

उत्तर अंडमान सागर और म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 25 सितंबर को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित होगा। इसका असर 24 सितंबर तक देखने को मिलेगा और इस दौरान प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

21 सितंबर को रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा के आसार अधिक हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को एक-दो स्थानों पर वज्रपात हो सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर और ज्यादा महसूस होगा।