Home Blog Page 605

आकर्षण का केंद्र बनी पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियां…

0

आकर्षण का केंद्र बनी पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियां…

सीएम विष्णु देव साय रायपुर केजयस्तंभ चौक में नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजधानी रायपुर में शाम 8 बजे से ही गणेश झांकी यात्रा प्रारंभ हो गई थी। इस बार भी निर्धारित रूट पर शारदा चौक से झांकियों को टोकन प्रदान किया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से होकर शारदा चौक में एकत्रित हुईं, तत्पश्चात एक-एक कर आगे बढ़ीं। ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से होते हुए मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा मार्ग से होकर महादेव घाट तक पहुंचीं।

इस वर्ष भी झांकियों को विभिन्न विषयों पर आकर्षक रूप से सजाया गया। इनमें विविध पौराणिक प्रसंगों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर और राफेल विमान की झलक भी देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर झांकी के रूप में राफेल विमान का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में विराजमान दिखाई दिए। इन झांकियों को देखने के लिए न केवल रायपुर शहरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने लगातार अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन…

0

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने लगातार अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन…

नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने लगातार अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुज़ा में एनएचएम कर्मियों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया जहाँ सरगुज़ा और सूरजपुर के एनएचएम कर्मियों ने मनोकामना रैली निकाली।

ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई इस रैली में हड़ताली कर्मचारियों ने 200 मीटर लंबी चुनरी लेकर धरना स्थल से महामाया मंदिर तक यात्रा की। इस दौरान हड़ताली महिला कर्मचारियों ने सर पर कलश लेकर कलश यात्रा भी निकाली। महामाया मंदिर पहुँचकर हड़ताली कर्मियों ने करीब 400 मनोकामना ज्योति जलाई। इस प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए एनएचएम के कर्मियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं मगर इस ओर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।
एनएचएम के कर्मियों ने आगे कहा की ऐसे में मां महामाया आराध्य देवी हैं जो सभी की मनोकामना पूरी करती हैं। यही कारण है कि एनएचएम कर्मियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने और अपनी मांगें पूरी करने की गुहार मां से लगाई है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि मां उनकी मांग जरूर पूरी करेंगी।

“RRB Group D Exam 2025 डेट जारी: 32,438 वैकेंसी के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा का शेड्यूल यहां देखें”

0

“RRB Group D Exam 2025 डेट जारी: 32,438 वैकेंसी के लिए रेलवे भर्ती परीक्षा का शेड्यूल यहां देखें”

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो अपने क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी और एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं।

यह भर्ती रेलवे के लेवल 1 (7वीं सीपीसी) के विभिन्न पदों के लिए हो रही है और इसके माध्यम से कुल 32,438 पदों पर योग्य व चयनित उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 एग्जाम डेट्स और फॉर्मेट इस साल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक चलेगी। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। RRB Group D 2025 परीक्षा मुख्य रूप से सिंगल-स्टेज CBT होगी। हालांकि रेलवे प्रशासन के पास अधिकार है कि इसे एक या कई चरणों में आयोजित किया जा सकता है। CBT में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

एग्जाम पैटर्न क्या है? परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिसमें- सामान्य विज्ञान और गणित: 25 सवाल सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति: 30 सवाल सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स: 20 सवाल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती Cut-off क्या है? विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता इस प्रकार है- सामान्य (UR) और ईडब्ल्यूएस: 40 प्रतिशत ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 30 प्रतिशत एससी, एसटी: 30 प्रतिशत विशेष उम्मीदवारों के लिए सुविधा:  पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा उनके साथ एक स्क्राइब की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कब आयेगा? एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपने-अपने RRB की वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। वहीं, कॉल लेटर परीक्षा से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

RRB Group D 2025 परीक्षा की तैयारी के टिप्स सभी विषयों जैसे सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और करंट अफेयर्स की तैयारी पहले से शुरू करें।

गलत उत्तरों पर अंक कटेंगे, इसलिए प्रैक्टिस टेस्ट जरूर दें। PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रियाओं के लिए भी तैयार रहें। RRB Group D Exam 2025 से जुड़ी सभी अपडेट और अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर?

0

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना- केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएँ चलाती है। देश की करोड़ों महिलाएँ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाती हैं। इनमें से कई सरकारी योजनाएँ महिलाओं के दैनिक जीवन को आसान बनाती हैं।

महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर नई योजनाएँ लाती रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य हर घर तक ज़रूरी सुविधाएँ पहुँचाना है। ताकि महिलाओं और परिवारों दोनों को लाभ मिल सके।

पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की मदद के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ शुरू की गई हैं। इनका सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और गरीब तबके की महिलाओं को मिल रहा है। पहले ग्रामीण इलाकों में मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाया जाता था। लेकिन अब सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वजह से गाँवों में भी महिलाओं तक गैस चूल्हे पहुँच गए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ़्त गैस कनेक्शन और सिलेंडर दिया जाता है। इससे उन परिवारों को लाभ मिलता है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और गैस कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए महिलाओं को कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होते हैं। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता और पासपोर्ट साइज़ फोटो जैसे दस्तावेज़ शामिल हैं। इनके आधार पर ही आवेदन स्वीकार किया जाता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो नज़दीकी गैस एजेंसी या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सरकार की ओर से गैस कनेक्शन और सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक परिवार की केवल एक ही महिला को लाभ मिल सकता है। इस योजना के तहत केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके नाम पर पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं है। आपको बता दें कि इस योजना के लिए बीपीएल कार्ड का होना भी ज़रूरी है।

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान… जाने;टिकट कैसे बुक करें।

0

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान… जाने;टिकट कैसे बुक करें।

भारतीय रेलवे- दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर लाखों लोग ट्रेन से घर जाते हैं, लेकिन ज़्यादातर ट्रेनें भरी होती हैं। ऐसे लोगों के मन में सवाल होता है कि घर जाने के लिए टिकट कैसे बुक करें।

अगर आपने अभी तक त्योहारों पर घर जाने के लिए टिकट बुक नहीं किया है, तो इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ऐसे में आप इन स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि इनमें कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज़्यादा होती है। अगर इसमें भी आपको कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है, तो आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में तत्काल टिकट से जुड़ी हर जानकारी बताएंगे। इस सुविधा के ज़रिए यात्री एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे तत्काल बुकिंग के लिए कुछ सीटें रिजर्व रखता है।

तत्काल टिकट कब बुक करें? यदि आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी के लिए और सुबह 11 बजे नॉन एसी क्लास के लिए शुरू होती है।

तत्काल टिकट कहां बुक करें? अगर आप खुद तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका खाता आधार से लिंक होना ज़रूरी है।

तत्काल टिकट कैसे बुक करें? अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपना IRCTC अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद अकाउंट में लॉग इन करके बुकिंग टैब और तत्काल लिंक पर क्लिक करें।

सबसे पहले, बोर्डिंग स्टेशन और गंतव्य चुनें। यात्रा की तारीख और ट्रेन चुनें। फिर एसी और नॉन-एसी क्लास चुनें। इसके बाद आप यात्री का नाम और उम्र जैसी जानकारी भरें। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग की मदद से किया जा सकता है।

हज़ारों लोग तत्काल टिकट बुक करते हैं, लेकिन रेलवे के पास उतनी सीटें नहीं होतीं। इस वजह से तत्काल टिकट एक मिनट से भी कम समय में फुल हो जाते हैं। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप तत्काल में अपनी टिकट बुक कर पाएँगे।

बुकिंग विंडो खुलने से पहले लॉग इन करें। टिकट बुक करने से पहले मास्टर पैसेंजर लिस्ट में अपनी जानकारी तैयार रखें, इससे समय की बचत होगी। अच्छे इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें। तेज़ भुगतान के लिए UPI ऐप का इस्तेमाल करें, ज़रूरत न हो तो कार्ड का इस्तेमाल न करें।

“आज सोने की कीमत में गिरावट – 22 और 24 कैरेट सोने के लिए शहरवार नवीनतम कीमतें यहां देखें”

0

“आज सोने की कीमत में गिरावट – 22 और 24 कैरेट सोने के लिए शहरवार नवीनतम कीमतें यहां देखें”

सोने का आज का भाव:- सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी सोने की कीमतें तेज़ी से बढ़ती हैं, तो कभी सोने की कीमतों में मामूली गिरावट भी देखने को मिलती है।

सोने के रेट ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। मंगलवार, 9 सितंबर को सोना अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे दर्ज किया गया है। सोमवार के मुकाबले 9 सितंबर को सोने में मामूली सुधार देखने को मिला है। सोमवार के मुकाबले आज सोना 100 रुपये सस्ता हुआ है।

दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के मध्य राज्यों में सोने की कीमत 1,08,000 रुपये के ऊपर बनी हुई है। महिलाओं ने भी सोने के आभूषण बनवाना कम कर दिया है। सोने की बढ़ती कीमतों से बाजार में हलचल है। 22 कैरेट सोने का रेट 99,500 रुपये के पार पहुंच गया है। चांदी की कीमत 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। सोमवार को चांदी का रेट 1,27,000 रुपये था। आज चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तो आइए जानते हैं आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है?

दिल्ली में सोने की कीमत दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट 1,08,520 रुपये प्रति तोला है।

चेन्नई में सोने की कीमत चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,370 रुपये प्रति तोला है।

मुंबई में सोने की दरें मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,370 रुपये प्रति तोला है।

कोलकाता में सोने की दरें कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 98,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,08,370 रुपये प्रति तोला है।

जयपुर में सोने की दरें कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,08,520 रुपये प्रति तोला है।

नोएडा में सोने की दरें नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट 1,08,520 रुपये प्रति तोला है।

गाजियाबाद में सोने की दरें लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट 1,08,520 रुपये प्रति तोला है।

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुई हिंसक झड़पों के बाद भारत ने नेपाल में रह रहे अपने सभी नागरिकों से सुरक्षा को लेकर अपील की है…

0

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुई हिंसक झड़पों के बाद भारत ने नेपाल में रह रहे अपने सभी नागरिकों से सुरक्षा को लेकर अपील की है…

नेपाल में इस समय हिंसक झड़प देखी जा रही है. युवा ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही अब तक 21 लोगों की इस प्रदर्शन में मौत हो गई है. इसी के बाद अब मंगलवार को भारत ने नेपाल के हालात पर एडवाइजरी जारी की है.

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में सभी भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और नेपाल प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों और गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है.

भारत ने जारी की एडवाइजरी साथ ही भारत ने नेपाल में छिड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवाओं को लेकर दुख व्यक्त किया है. पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, हम सोमवार से नेपाल की घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं और कई युवाओं की जान जाने से गहरा दुख पहुंचा है. हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. हम घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं. एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में हम उम्मीद करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष संयम बरतें और किसी भी समस्या का समाधान शांति और संवाद के जरिए से करें. साथ ही हालातों को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा, नेपाल के मौजूदा हालात पर सभी पक्ष बातचीत से समाधान करे.

नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा, हमने यह भी देखा है कि काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है. नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वो सावधानी बरतें और नेपाल प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों और गाइडलाइंस का पालन करें.

21 लोगों की हुई मौत काठमांडू की सड़कों पर उतरे लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है. यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने के बाद शुरू हुआ था. लेकिन, सरकार ने बैन हटा दिया है. इसके बाद भी प्रदर्शन जारी है. अब लोगों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है. अब ये विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है.

नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया की 26 साइट्स पर बैन से गुस्साए 18 से 30 साल के युवा वर्ग ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि कर्फ्यू लगाना पड़ा. अब तक 21 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है. करीब 256 लोगों घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद में कुल 769 सांसद वोट डालेंगे, वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी, इसके बाद परिणाम घोषित होंगे…

0

देश को आज 15वां उपराष्ट्रपति मिल जाएगा. एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को प्रत्याशी बनाया है, जबकि INDIA गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद में कुल 769 सांसद वोट डालेंगे. वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी. इसके बाद परिणाम घोषित होंगे. इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है. वहीं, शिरोमनी अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है.

देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं. निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य (वर्तमान में 781) हैं. बीआरएस के 4, बीजेडी के 7 और अकाली दल का 1 सदस्य वोट नहीं करेंगे. इनके अलावा पंजाब के फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा और असम की डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है. ऐसे में कुल मिलाकर 14 सांसद वोट नहीं डालेंगे. इसके बाद 767 सांसद अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. बहुमत का आंकड़ा 384 वोटों का है.

UP Politics: यूपी में गठबंधन को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बताया- किसके साथ लड़ेंगे चुनाव…

0

UP Politics: यूपी में गठबंधन को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बताया- किसके साथ लड़ेंगे चुनाव…

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इन तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया हैं.

उन्होंने हम धोखेबाजों से गठबंधन नहीं करेंगे. चंद्रशेखर आजाद ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी का रुख साफ किया. पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया कि क्या आगामी चुनाव में आजाद समाज पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन करेंगी तो उन्होंने गठबंधन के संकेत दिए लेकिन साथ ही ये भी बताया कि वो किनके साथ जाएंगे.

चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर नगीना सांसद ने कहा कि आगामी चुनाव में हम उन्ही दलों के साथ गठबंधन करेंगे जो हमारे विचारों से मेल खाता होगा लेकिन, धोखेबाजों से दूर रहेंगे. उन्होंने साफ कहा कि हम दोबारा धोखा नहीं खाएंगे. उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी करने में जुटी है. पार्टी के संगठन को भी मजबूत करने का काम किया जा रहा है.

यूपी में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं और 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे. ऐसे में सभी बीजेपी, सपा, कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. आजाद समाज पार्टी ने भी इन चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने का ऐलान किया है. आसपा पंचायत चुनाव में अकेले अपने दम पर लड़ेगी.

चंद्रशेखर आजाद पहले भी ये बात कह चुके हैं कि उनकी पार्टी पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से लड़ेंगी और पंचायत चुनाव के जब नतीजे आएंगे तो सबको ये पता चल जाएगा कि उनकी पार्टी की ताक़त क्या है? उन्होंने कहा कि वो पंचायत चुनाव के नतीजे के बाद वो यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति को तय करेंगे.

उन्होंने ये भी साफ किया कि पंचायत चुनाव के बाद ही ये तय किया जाएगा कि गठबंधन किसके साथ होगा? बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन, बात नहीं बन पाई थी. जिसके बाद उन्होंने अकेले चुनाव लड़ा और नगीना से जीत हासिल की.

“वैश्विक अनिश्चितता के बीच अब संभलकर उठा रुपया, करेंसी के रिंग में अमेरिकी डॉलर को दी करारी शिकस्त”

0

“वैश्विक अनिश्चितता के बीच अब संभलकर उठा रुपया, करेंसी के रिंग में अमेरिकी डॉलर को दी करारी शिकस्त”

भारतीय रुपये पिछले कुछ दिनों में काफी कमजोर हुआ है. पिछले हफ्ते इसमें ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली. हालांकि, उसके बाद भारतीय करेंसी ने खुद को संभाला है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपये घरेलू बाजार में 25 पैसे की मजबूती के साथ ऊपर उठा और कमजोर हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.01 के स्तर पर पहुंच गया.

रुपये में क्यों तेजी? इस साल अब तक भारतीय करेंसी में 2.76 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद यह एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में शामिल है. रुपये पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 88.27 के स्तर पर खुला था. लेकिन बाजार के जानकारों को उम्मीद थी कि मंगलवार को रुपये में मजबूती बनी रहेगी.

हालांकि, उसके बावजूद अमेरिका के भारी भरकम टैरिफ और वैश्विक अनिश्चितता के चलते रुपये के ऊपर दबाव बना हुआ है. फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि हाल में भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दखल की उम्मीद बढ़ी है, ताकि उसकी गिरावट को कम किया जा सके.

क्या आरबीआई देगा दखल? उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ इस महीने ही रुपये में पिछले महीने के मुकाबले 0.34 प्रतिशत की गिरावट आई है. इस बीच जहां एक तरफ केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया है कि इस साल नवंबर तक टैरिफ पर नया प्रस्ताव आ सकता है, वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि सरकार रुपये की बेहद करीब से निगरानी कर रही है और निर्यातकों की मदद के लिए कदम उठाने की तैयारी कर रही है.