Home Blog Page 72

भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमतों पर सरकार का दावा…

0

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमतें अभी भी पड़ोसी देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में काफी कम हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमतें अभी भी पड़ोसी देशों और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा जैसे विकसित देशों की तुलना में काफी कम हैं।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 14.2 किलो का सिलेंडर प्रभावी रूप से 642 रुपए में मिलता है, जबकि सामान्य उपभोक्ता दिल्ली में इसे 942 रुपए में खरीदता है। जबकि इसकी वास्तविक आपूर्ति लागत अब 1600 रुपए से अधिक हो चुकी है।

सरकार ने कहा कि घरेलू एलपीजी की कीमत उपभोक्ताओं के लिए नियंत्रित (मॉडरेट) रखी जाती है।

कोई भी परिवार अपनी जरूरत के अनुसार 942 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से जितने चाहें उतने सिलेंडर खरीद सकता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर साल पहले चार रिफिल पर 300 रुपए प्रति सिलेंडर की प्रत्यक्ष सब्सिडी मिलती है, इसलिए उनकी प्रभावी कीमत लगभग 642 रुपए प्रति सिलेंडर होती है।

मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता पहले की तरह जारी है। गैर-उज्ज्वला परिवारों को भी बाजार आधारित वास्तविक लागत से लगभग 700 रुपए कम कीमत पर सिलेंडर मिलता है। अलग-अलग जगहों पर वितरण लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

वाणिज्यिक सिलेंडर (जो होटल और व्यवसायों में इस्तेमाल होता है) की कीमत हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार बदली जाती है लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमत हर महीने सीधे नहीं बदली जाती।

भारत पहले अपनी एलपीजी जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता था। इसका आयात मूल्य सऊदी अरब द्वारा तय किए जाने वाले सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस पर आधारित होता है, जो हर महीने की शुरुआत में तय होता है।

फरवरी में यानी संकट से पहले एलपीजी का दाम लगभग 543 डॉलर प्रति टन था। फरवरी के अंत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद अप्रैल में यह बढ़कर 775 डॉलर प्रति टन हो गया। जून में यह और बढ़कर लगभग 790 डॉलर प्रति टन हो गया।

इस तरह एलपीजी का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क फरवरी के स्तर की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत बढ़ चुका है। मंत्रालय ने कहा कि इसी वजह से आयातित एलपीजी की लागत भी बढ़ी है।

अदाणी पावर लिमिटेड पर जेफरीज ने अपनी “बाय” रेटिंग बरकरार….

0

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस पर बुलिश बना हुआ है और इसकी वजह क्षमता में तेज विस्तार, मजबूत मांग और क्रियान्वयन मजबूत होना है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस पर बुलिश बना हुआ है और इसकी वजह क्षमता में तेज विस्तार, मजबूत मांग और क्रियान्वयन मजबूत होना है।

अपने ताजा नोट में जेफरीज ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को “बाय” रेटिंग दी है और प्राइस टारगेट 1,435 रुपए निर्धारित किया है, जो कि छोटी अवधि में सीमित तेजी, लेकिन लंबी अवधि में कंपनी में मजबूत ग्रोथ की संभावना को दिखाता है।

ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि कंपनी की योजना अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को वित्त वर्ष 2026 में 19.3 गीगावाट से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2030 तक 50 गीगावाट तक ले जाना है। इसमें 5 गीगावाट की पंप स्टोरेज परियोजना और बैटरी स्टोरेज सिस्टम में वित्त वर्ष 2027 तक 10 गीगावाट से अधिक की तेज वृद्धि शामिल है।

जेफरीज ने कहा कि गुजरात के खावड़ा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहा है, जहां 30 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का निर्माण किया जा रहा है, जो विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है।

अदाणी पावर लिमिटेड पर जेफरीज ने अपनी “बाय” रेटिंग बरकरार रखते हुए 255 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि का संकेत देता है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष 2032 तक कंपनी की क्षमता को 42 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना और दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों की मजबूत पाइपलाइन से आय की संभावना में काफी सुधार होता है।

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि आगामी क्षमता का लगभग 56 प्रतिशत का पीपीए पहले से ही हो चुका है और प्रबंधन का लक्ष्य भविष्य में सभी पीपीए को पूरा करना है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के लिए, जेफरीज ने 1,665 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ “बाय” रेटिंग को बरकरार रखा है, जो निजी क्षेत्र में भारत की एकमात्र सूचीबद्ध प्योर प्ले ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के रूप में इसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी भारत के बढ़ते ट्रांसमिशन इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट मीटरों की बढ़ती तैनाती का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

जेफरीज ने बताया कि एईएसएल 718 अरब रुपए की ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को क्रियान्वित कर रही है, जबकि स्मार्ट मीटरिंग व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 2026 तक 11 मिलियन से अधिक मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में एबिटा और कर के बाद मुनाफे में मजबूत दोहरे अंकों की दर से वृद्धि होगी, जो क्रियान्वयन की गति और डेटा केंद्रों, वाणिज्यिक और औद्योगिक ऊर्जा समाधानों में बढ़ते अवसरों से प्रेरित होगी।

TMC ,सपा सहित ‘कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर हमला…’

0

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि घरेलू LPG सिलेंडरों के दाम आग की लपटों की तरह आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है.

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और तनाव की वजह से भारत में एक बार फिर से घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. भारत सरकार ने रविवार (7 जून, 2026) को घरेलू सिलेंडर के दामों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है, जिसका बोझ सीधे तौर पर देश की आम जनता की जेब को व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है.

28 फरवरी, 2026 से अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुई जंग के बाद से यह दूसरी बार है जब सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ाए हैं. इससे पहले मार्च महीने में सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के कीमत में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. वहीं, सिलेंडर के बढ़ाए गए दामों को लेकर विपक्ष इसकी आलोचना करते हुए सरकार को घेर रही है.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को वसूली सरकार दिया करार

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) से लेकर समाजवादी पार्टी (SP) समेत विपक्षी पार्टी घरेलू सिलेंडरों के दाम बढ़ाए जाने से देश के नागरिकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है. देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में यह बताया गया है कि कैसे तीन महीनों में घरेलू सिलेंडरों के दामों में कुल 89 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है.

पोस्ट में दो सिलेंडरों की तस्वीर हैं, जिसमें से एक पर 7 मार्च, 2026 को हुई 60 रुपये की वृद्धि लिखी है, जबकि दूसरे पर आज रविवार (7 जून, 2026) को हुई 29 रुपये की वृद्धि लिखी है. वहीं, पोस्ट के कैप्शन में कांग्रेस ने सरकार ने निशाना साधते हुए वसूली सरकार लिखा है.

कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र सरकार पर हमला

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार पर सवाल उठाए हैं. खरगे ने X पोस्ट में कहा, ‘घरेलू LPG सिलेंडरों दामों में आग की लपटें आम जनता की रसोई को भस्म करने पर तुली हुई है!! मोदी सरकार ने पिछले 4 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 89 रुपये की बढ़ोतरी की है.’ इसके साथ पोस्ट में एक तस्वीर साझा कर लिखा, ‘भाजपा लागू महंगाई की लपटें, LPG की आग से धुआं हुआ घरेलू बजट!’

उन्होंने कहा कि हमारे तीन सवाल हैं. पहला सवाल – संसद में मोदी जी ने लंबी-चौड़े दावे किए थे कि वे पश्चिम एशिया युद्ध के चलते 41 देशों से फ्यूल डाइवरसिफिकेशन (Fuel Diversification) कर रहे हैं. उसका क्या हुआ? ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी LPG की किल्लत क्यों है?

दूसरा सवाल – 2025-26 में उज्ज्वला योजना में 5.56 करोड़ परिवारों ने सिर्फ एक या एक भी रिफिल नहीं करवाया. इनमें से 3.30 करोड़ ने तो एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं लिया. ये तो पश्चिम एशिया संकट के पहले की बात है. क्या ये मोदी सरकार की लूट का नतीजा नहीं है?

तीसरा सवाल – मोदी जी और भाजपा नेता UPA के दौरान महंगाई का शोर मचाते थे. क्या ये सच नहीं है कि मोदी सरकार ने 12 सालों में घरेलू LPG के दामों में 530 रुपये की बढ़ोतरी की? अब भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेंडर लेकर क्यों नहीं बैठ रहे हैं?

करोड़ों परिवारों के तंग घरेलू बजट पर एक और बड़ा हमलाः TMC

वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर कर LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी पर सरकार को घेरा है. TMC ने कहा, ‘घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 29 रुपये की और बढ़ोतरी. यही है भाजपा का मॉडल. जब वैश्विक संकट आते हैं, तब गरीब चिंताओं में डूबे रहते हैं और अमीर फलते-फूलते रहते हैं.’

पार्टी ने कहा, ‘जो सरकार खुद को विश्वगुरु कहने का दावा करती है, वह अपने ही नागरिकों को बार-बार पड़ने वाले महंगाई के झटकों से नहीं बचा पा रही है. घरों को राहत देने और पहले से योजना बनाने के बजाय, नरेंद्र मोदी सरकार लगातार आम परिवारों पर ही बोझ डाल रही है. अमीरों के लिए यह शायद एक छोटी असुविधा हो, लेकिन करोड़ों परिवारों के लिए यह पहले से ही तंग घरेलू बजट पर एक और बड़ा हमला है.’

सपा ने देश से भाजपा सरकार को हटाने का दिया नारा 

जबकि लोकसभा सांसद अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर अलग अंदाज में आलोचना की है. सपा ने लिखा, ‘भाजपा निर्मित महंगाई से जनता त्रस्त, हुक्मरान मस्त! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा. इससे पहले मार्च में भी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े थे.’ पार्टी ने आगे कहा, ‘सिर्फ तीन महीनों में ही घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है. जनता से ये लूट आखिर कब रुकेगी? भाजपा हटाओ, देश बचाओ.’

Chinti Janta Party: मेरठ में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा ‘चींटी जनता पार्टी’… की शुरुआत ”

0

Chinti Janta Party: पार्टी के संस्थापक अनूप राघव ने कहा कि आने वाले दिनों में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने यूपी चुनाव 2027 लड़ने की भी बात कही.

मेरठ में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की गई है. पूर्व बीजेपी नेता अनूप राघव ने ‘चींटी जनता पार्टी’ नाम से संगठन की शुरुआत की है. उन्होंने दावा किया है कि यह पार्टी आम लोगों की समस्याओं और जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी.

पार्टी के संस्थापक अनूप राघव ने कहा कि चींटी को मेहनत, अनुशासन, एकजुटता और निरंतर संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. इसी विचार से प्रेरित होकर पार्टी का नाम ‘चींटी जनता पार्टी’ रखा गया है. उनका कहना है कि समाज के कमजोर, वंचित और आम वर्ग की आवाज को मजबूत मंच देने के उद्देश्य से इस राजनीतिक दल का गठन किया गया है.

‘सीधे संवाद पर रहेगा जोर’

राघव ने बताया कि उनकी पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर देगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में कई जनसमस्याएं अब भी समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं और उनकी पार्टी ऐसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करेगी.

3 दशक तक बीजेपी से जुड़े रहे राघव

अनूप राघव पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. उनका कहना है कि जब उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी के भीतर रहकर वे भ्रष्टाचार और आम आदमी से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा पा रहे हैं, तब उन्होंने नई पार्टी के गठन का निर्णय लिया.

‘यूपी चुनाव 2027 लड़ेगी पार्टी’

उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी. राघव का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम में देश-विरोधी तत्वों या तथाकथित ‘डफली गैंग’ के लिए कोई स्थान नहीं होगा.

NEET UG 2026: नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा 21 जून 2026 रविवार को होगी, NTA नया नोटिस जारी…

0

नोटिस के अनुसार, नीट की यह दोबारा होने वाली परीक्षा 21 जून 2026 रविवार को होगी. परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रखा गया है. यह परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी.

जो छात्र डॉक्टर बनने के लिए नीट (NEET UG) 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए एक जरूरी जानकारी आई है. परीक्षा कराने वाली सरकारी संस्था ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी’ ने एक नया नोटिस जारी किया है. जैसा कि सरकारी नोटिस में देखा जा सकता है, यह जानकारी 07 जून 2026 को दी गई है. इसके मुताबिक, अब छात्र वेबसाइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. इसे ‘एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप’ कहा जाता है.

21 जून को होगी परीक्षा, दोपहर का होगा समय

नोटिस के अनुसार, नीट की यह दोबारा होने वाली परीक्षा 21 जून 2026 रविवार को होगी. परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रखा गया है. यह परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी, बल्कि छात्रों को हमेशा की तरह पेन और पेपर से पेपर देना होगा. इसके लिए भारत और विदेशों को मिलाकर कुल 565 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि छात्रों को दूर न जाना पड़े.

जरूरी बात- यह आपका एडमिट कार्ड नहीं है

एजेंसी ने छात्रों को एक बहुत जरूरी बात पर ध्यान देने को कहा है. नोटिस में साफ लिखा है कि यह परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है. यह पर्ची केवल इसलिए जारी की गई है ताकि छात्रों को पहले से पता चल जाए कि उनका पेपर किस शहर में है और वे वहां जाने की तैयारी समय से कर सकें. परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जो असली ‘एडमिट कार्ड’ होता है, वह परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा.

अपना परीक्षा शहर कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान तरीकों से अपने परीक्षा शहर का नाम देख सकते हैं.

सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं.

होमपेज पर दिख रहे “NEET (UG) 2026 Exam City Intimation” वाले लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड (Password) डालकर लॉग इन करें.

अब आपके सामने परीक्षा शहर का नाम आ जाएगा, इसे देख लें और अपने पास सेव कर लें.

अगर किसी छात्र को इसे देखने में कोई परेशानी आती है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर फोन करके मदद मांग सकते हैं. इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं.

INDIA ब्लॉक की मीटिंग से पहले घमासान के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम…

0

चिदंबरम ने दावा किया कि कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने के अपने फैसले की जानकारी CPI, VCK और IUML को दी थी. उन्होंने कहा, ‘फर्क सिर्फ इतना है कि हमने TVK को समर्थन की घोषणा उनसे एक दिन पहले कर दी थी.’

INDIA ब्लॉक की मीटिंग से पहले घमासान के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि उनकी पार्टी ने तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने से पहले डीएमके को इसकी जानकारी दे दी थी. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में डीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस, सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन देने वाली पहली पार्टी थी.

कांग्रेस ने टीवीके को अपने पांच विधायकों का समर्थन दिया, जिससे उसके लिए सरकार बनाना संभव हो सका. चिदंबरम ने शनिवार को एक न्यूज चैनल से कहा, ‘यदि टीवीके सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहती, तो ऐसी स्थिति में हम एक और चुनाव टालना चाहते थे. गठबंधन सहयोगियों की भी यही व्यापक भावना थी. जनता भी दोबारा चुनाव नहीं चाहती थी.’

चिदंबरम बोलेहमने गठबंधन के सहयोगियों को दी थी जानकारी

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने टीवीके सरकार को समर्थन देने के अपने फैसले की जानकारी सीपीआई, वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सहित अन्य सहयोगी दलों को भी दी थी. चिदंबरम ने कहा, ‘फर्क सिर्फ इतना है कि हमने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा अपने सहयोगियों से एक दिन पहले कर दी थी.’

DMK ने कांग्रेस के इस कदम को बताया विश्वासघात

गठबंधन की चुनावी हार के तुरंत बाद उदयनिधि स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके की यूथ विंग ने एक बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कांग्रेस पर द्रमुक के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया गया. डीएमके के सीनियर नेता टी आर बालू ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गठबंधन को वोट देने वाले लोगों के साथ धोखा किया है.

विजय की टीवीके को मिली थीं 108 सीटें 

साल 2026 के विधानसभा चुनाव में अभिनेता-नेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन वह साधारण बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गई. सरकार बनाने के लिए उसे कम से कम 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत थी. राज्य में पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस विपक्षी दलों में से सबसे पहले टीवीके के समर्थन में आई. इसके बाद वीसीके, भाकपा और माकपा ने भी समर्थन दिया, जिनके पास दो-दो विधायक थे. इन दलों के समर्थन से टीवीके बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रही और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकी.

 

महाराष्ट्र ” FDA ने 1 से 5 जून तक प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान, 195 छापों में 192 गिरफ्तारियां ….

0

महाराष्ट्र FDA ने 1 से 5 जून तक प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया. इस दौरान 195 छापों में 192 गिरफ्तारियां हुई और 1.99 करोड़ का माल जब्त हुआ.

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और अन्य समान उत्पादों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया है. 1 जून से 5 जून 2026 के बीच मात्र पांच दिनों में 195 छापेमारी की गई, जिसमें 192 लोगों को गिरफ्तार किया गया और लगभग 1.99 करोड़ मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया गया.

सबसे बड़ी जब्ती धाराशिव में

इस अभियान में सबसे बड़ी सफलता धाराशिव जिले के परंडा में मिली, जहां 1.02 करोड़ 67 हजार मूल्य का प्रतिबंधित स्टॉक जब्त किया गया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया. समृद्धि महामार्ग के सावंगी टोल नाके पर 60.50 लाख मूल्य का माल और वाहन जब्त किया गया. धुले जिले के सोनगीर में 23.50 लाख, नांदेड़ के महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर 17.52 लाख और पुणे के मोशी क्षेत्र में 6.19 लाख रुपयो का माल जब्त किया गया.

विभागवार कार्रवाई

कोंकण विभाग: सर्वाधिक 79 छापे, 78 गिरफ्तारियां
पुणे विभाग: 52 छापे, 52 गिरफ्तारियां
बृहन्मुंबई: 30 छापे, 30 गिरफ्तारियां
इस मामले में अब तक कुल 123 FIR दर्ज की जा चुकी हैं.

FDA कमिश्नर का सख्त निर्देश

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई और तेज की जाएगी. FDA ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि भविष्य में ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे.

MY Bharat Youth Convention का उद्देश्य, पीएम मोदी के दिए अवसरों को उपलब्धियों में बदलें…

0

सीएम रेखा गुप्ता ने ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ में हिस्सा लिया. यहां युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- आपका उत्साह विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ में हिस्सा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के साथ उन्होंने इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित हुई सभी युवा प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

पीएम मोदी के दिए अवसरों को उपलब्धियों में बदलें

रेखा गुप्ता ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपको जो अवसर और मंच दिए हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा, परिश्रम और इनोवेशन से नई उपलब्धियों में बदलना है. आपकी सफलता ही विकसित भारत की सफलता है.”कार्यक्रम में युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया.  मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करें.

MY Bharat Youth Convention का उद्देश्य

‘MY Bharat Youth Convention’ का आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है. इस कार्यक्रम में युवा उद्यमिता, इनोवेशन, खेल, शिक्षा और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी युवा-केंद्रित योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा.

कार्यक्रम में शामिल हुईं कई हस्तियां

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने ‘Youth for Viksit Bharat – MY Bharat Youth Convention’ में मनसुख मांडविया के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर, अभिनेता विक्रांत मैसी, उद्यमी अमन गुप्ता और भारतीय क्रिकेटर जितेश शर्मा जैसी जानी-मानी हस्तियों ने ‘MY Bharat NSS’ के वॉलंटियर्स से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने युवाओं को बेहतरीन काम करने और देश के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. बता दें कि इस युवा सम्मेलन में 6,000 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया और देश भर में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने वाली प्रमुख पहलों को दिखाया गया.

अपने संबोधन में, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में उनकी अहम भूमिका है.

‘CBI ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक/एयू फाइनेंस बैंक से जुड़े बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी;क्या है पूरा मामला’

0

CBI ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक/एयू फाइनेंस बैंक से जुड़े बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में 6 परिसरों में तलाशी ली. सरकारी कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ धन के गबन में सहायता की.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार (6 जून) को IDFC फर्स्ट बैंक/AU फाइनेंस बैंक से जुड़े बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में 6 परिसरों में तलाशी ली. यह मामला हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के 2 विभागों (चंडीगढ़ नगर निगम और क्रेस्ट चंडीगढ़) में सरकारी निधियों के गबन से संबंधित है.

तलाशी अभियान चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली एनसीआर में स्थित परिसरों पर चलाया गया, जिनमें हरियाणा कैडर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मेसर्स विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के आवासीय परिसर शामिल हैं. यह तलाशी अनियमितताओं और अपराध की आय प्राप्त करने के संबंध में की गई.

क्या है पूरा मामला

जांच के दौरान ऐसे सबूत सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि सरकारी कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके खाते खोलने, धन हस्तांतरण और बाद में धन के गबन में सहायता की थी. आरोप है कि उन्होंने इस मिलीभगत और निष्क्रियता के बदले अनुचित लाभ प्राप्त किए. मेसर्स विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, के खाते में अपराध की धनराशि प्राप्त हुई, जिसे बाद में निदेशक के निजी खाते में स्थानांतरित कर दिया गया. तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्ति दस्तावेज और अन्य संबंधित सामग्री जब्त की गई.

सीबीआई ने हरियाणा राज्य सतर्कता एवं एसीबी से एक मामला और चंडीगढ़ के आर्थिक अपराध पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों में जांच की. ये मामले आपराधिक साजिश, सरकारी धन के दुरुपयोग और बैंक अधिकारियों एवं सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से किए गए संबंधित अपराधों से संबंधित हैं. हरियाणा सरकार के 8 विभाग और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के 2 विभाग, अर्थात् चंडीगढ़ नगर निगम और क्रेस्ट चंडीगढ़, इस धोखाधड़ी से प्रभावित हुए, जिसके परिणामस्वरूप 661 करोड़ रुपये का गबन हुआ.

पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद, सीबीआई ने पंचकूला स्थित सीबीआई न्यायालय में प्रथम आरोप पत्र दाखिल कर दिया है, जिसमें हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (हरियाणा सरकार के दो विभागों) के लोक सेवकों की भूमिका का विस्तृत विवरण दिया गया है. आरोप पत्र में हरियाणा सरकार के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक में जमा सरकारी धन की धोखाधड़ी से हेराफेरी करने के तौर-तरीकों का भी स्पष्टीकरण दिया गया है.

तीनों मामलों में जांच सक्रिय रूप से जारी है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. अतिरिक्त आरोप पत्र जल्द ही दाखिल किया जाएगा. सीबीआई वित्तीय अपराधों और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

अधिकारियों के नाम आए सामने
CBI ने हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल, मोहम्मद शाइन, प्रदीप कुमार और IFS नवनीत कुमार श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी की. इसके साथ ही नोएडा स्थित MS विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के ठिकानों पर भी रेड की गई. जांच के दौरान मिले डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण को सीबीआई ने कब्जे में लिया है.

सीबीआई की प्राइमरी जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों ने बैंककर्मियों के साथ मिलकर कथित अकाउंट खुलवाए, सरकारी पैसे को अन्य खातों में ट्रांसफर कराया गया. सीबीआई अभी यह जांच कर रही है कि इन अकाउंट के बदले अधिकारियों को क्या प्रोफिट मिला.

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ,सार्थक 18 साल का है, पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं…..

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सार्थक 18 साल का है, पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं. ये भारत की असली युवा शक्ति, देश का भविष्य है जो किसी बहकावे में नहीं आएगा.

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) और सर्विस प्रोवाइडर कोएम्प्ट (Coempt) के बीच कथित गड़बड़ी और मिलीभगत को उजागर करने वाले 18 वर्षीक सार्थक सिद्धांत और उसके एक अन्य साथी निसर्ग की सराहना की. उन्होंने उनकी सच्चाई सामने लाने की कोशिश को युवाओं की जीत और सरकार की हार करार दिया.

एक्स पर वीडियो पोस्ट में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस संबंध में रविवार (7 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, ‘सार्थक 18 साल का है – पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं. उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए – CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया.’

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा रील्स बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आंखें न खोलें. पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे और जवाब भी ढूंढ निकाले. देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज निकला – नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘यही है भारत की असली युवा शक्ति – जिज्ञासु, जागरूक, जानकार और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा.’

सार्थक सिद्धांत ने संसदीय समिति के सामने दिया था प्रेजेंटेशन

शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने सोमवार (1 जून, 2026) को 18 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत के प्रेजेंटेशन को देखा, जिसमें उसने क्लास 12 की परीक्षाओं के दौरान छात्रों को ओएसएम सिस्टम की वजह से होने वाली दिक्कत और परेशानियों की जांच की.

सीबीएसई के अधिकारियों ने उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि री-इवैलुएशन पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान कर लिया गया है और छात्रों के पास पोर्टल के जरिए आवेदन देने के लिए पर्याप्त समय है.