Home Blog Page 75

गुरुग्राम में बनेगी भारत की सबसे ऊंची इमारत, जानें पूरी जानकारी…

0

गुरुग्राम में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में भारत की सबसे ऊंची इमारत का निर्माण होने जा रहा है। हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 6.7 एकड़ का प्लॉट चुना है, जहां 620700 मीटर ऊंची ‘मिक्स्डयूज’ इमारत बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट से न केवल गुरुग्राम की रियल एस्टेट में वृद्धि होगी, बल्कि यह शहर की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाएगा। जानें इस प्रोजेक्ट के बारे में और क्या खास है।

गुरुग्राम में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट

हरियाणा सरकार की योजनाओं से जुड़े दो सूत्रों के अनुसार, भारत की सबसे ऊंची इमारत गुरुग्राम में प्रस्तावित ‘ग्लोबल सिटी’ प्रोजेक्ट के तहत बनाई जाएगी। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने 1,000 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट के लिए 6.7 एकड़ का एक प्लॉट चुना है, जहां 620700 मीटर ऊंची ‘मिक्स्डयूज’ इमारत का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए NCR, बेंगलुरु और मुंबई के प्रॉपर्टी डेवलपर्स के साथ कई बार चर्चा की है।

ग्लोबल सिटी का विकास

ग्लोबल सिटी एक मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के निकट स्थित होगी, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें वाणिज्यिक और आवासीय विकास का मिश्रण होगा और यह ‘वॉकटूवर्क’ के सिद्धांत पर आधारित होगी। भारत में 150 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों को ‘लंबी इमारत’ माना जाता है। NCR में ऊंची इमारतों के कुछ प्रमुख प्रोजेक्ट्स में नोएडा का सुपरनोवा, गुरुग्राम का ट्रंप टावर्स और दिल्ली का द लीला स्काई विला शामिल हैं।

गुरुग्राम की रियल एस्टेट ग्रोथ

सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के फाउंडर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि हाल के वर्षों में, गुरुग्राम भारत में रियल एस्टेट के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक बन गया है। यहां आवासीय और वाणिज्यिक दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है, और कई मामलों में यह मुंबई और दिल्ली को भी पीछे छोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की इस नई इमारत की योजना से शहर की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।

भारत में ऊंची इमारतों का वितरण

भारत में कुल ऊंची इमारतों में से 77 प्रतिशत मुंबई में स्थित हैं। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी के अनुसार, ऊंची इमारतों की संख्या के मामले में मुंबई विश्व में 17वें और एशिया में 14वें स्थान पर है। सीमित भूमि उपलब्धता और बढ़ती जनसंख्या ने मुंबई में वर्टिकल ग्रोथ को बढ़ावा दिया है। हरियाणा सरकार द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ एक नई मेट्रो लाइन भी शुरू कर रही है, जिससे डेवलपर्स को अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

निवेशकों का विश्वास

द्वारका एक्सप्रेसवे NCR के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर में से एक बन गया है, जो दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करता है। क्रिसुमी कॉर्पोरेशन के COO कुणाल ऋषि ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स के विकास से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा और यह क्षेत्र विश्वस्तरीय शहरी गंतव्य में बदल जाएगा।

Monsoon 2026: अगले तीन दिन बारिश और तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट;

0

Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 5 जून को केरलम में दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की एंट्री नहीं हुई है लेकिन राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच गुरुवार को जगदलपुर में दोपहर में अचानक तेज बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

तीन दिन तक रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम में आए बदलाव के कारण अंबिकापुर जिले का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है।

कब छत्तीसगढ़ में आएगा मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में मानसून की तेज प्रगति को देखते हुए प्रदेश में अगले एक सप्ताह के दौरान प्री-मानसून गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून की एंट्री के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश का दौर शुरू होगा।

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, एक सप्ताह से शुरू हो सकती हैं प्री मानसून की गतिविधियां, राज्य में अगले तीन तीनों तक तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट, 20 तक तक छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून….

राजनांदगांव सबसे गर्म’ छत्तीसगढ़ में अभी राजनांदगांव जिला सबसे गर्म है। राजनांदगांव का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जिले में राहत मिलने की संभावना है।

भारतमाला परियोजना में हुए मुआवजा घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई…

0

भारतमाला परियोजना में कथित मुआवजा घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है.

इससे पहले 27 अप्रैल को ईडी ने जयप्रकाश गांधी के निवास पर छापेमारी की थी और महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य साक्ष्य जुटाए थे. गिरफ्तारी के बाद जयप्रकाश गांधी को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से ईडी को उनका रिमांड मिल गया है. जांच एजेंसी अब उनसे घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है.

इस मामले में ईडी पहले ही मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत चार लोगों के खिलाफ अदालत में परिवाद पेश कर चुकी है. वहीं, एसीबी और ईओडब्ल्यू भी मामले की समानांतर जांच कर रही हैं. जांच के दौरान तत्कालीन एसडीएम सहित कई अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जून को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में मुख्य रूप से शामिल होंगे. इस दौरान सीएम साय बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते हैं. नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार बस्तर के विकास के लिए लगातार अग्रसर है.

नरसिंहपुर जिले में पीएम मोदी, सुपर थर्मल पावर का करेंगे भूमि पूजन….

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 6 जून को नरसिंहपुर जिले में आना प्रस्तावित हुआ है. वह जिले के गाडरवारा में एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर का भूमि पूजन करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा महकमा अलर्ट हुआ. भोपाल से लेकर कटनी तक जीआरपी और आरपीएफ पीएम सुरक्षा अभियान चला रही है. जबलपुर आने और जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों की डॉग और बम स्क्वॉड द्वारा जांच की जा रही है.

CG: नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पांच में से तीन सीटों पर लहराया परचम…

0

छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत चुनावों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा को बड़ी सफलता मिली है. पांच नगर पंचायतों में हुए चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है.

जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में रमेश डडसेना, सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत में रीतेश जायसवाल और कबीरधाम जिले की सहसपुर-लौहारा नगर पंचायत में सरिता संतोष मिश्रा अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए हैं.

भाजपा की इस जीत को राज्य सरकार की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे. चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

CG: ’60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

0

​धमतरी का ‘महा-परिवर्तन’: ​धान का कटोरा अब बनेगा ‘वेयरहाउसिंग हब’: धमतरी की नई आर्थिक उड़ान’

अब नहीं भटकेगा किसान, ब्रॉडगेज रेल और आधुनिक गोदामों से बदलेगी धमतरी की तकदीर’

छत्तीसगढ़ का कृषि प्रधान जिला धमतरी आज विकास और आत्मनिर्भरता के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। कभी रबी फसलों के रिकॉर्ड उपार्जन के बाद भंडारण की कमी से जूझने वाला यह जिला, आज अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और प्रशासनिक दूरदर्शिता के कारण प्रदेश के एक प्रमुख ‘वेयरहाउसिंग एवं कृषि लॉजिस्टिक्स हब’ के रूप में उभर रहा है।

​राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) और छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण गृह निगम (SWC) के संयुक्त प्रयासों से जिले में 30 हजार मीट्रिक टन की अतिरिक्त वैज्ञानिक भंडारण क्षमता विकसित की जा रही है, जो धमतरी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार है।

अतीत की चुनौती से लिया सबक

विगत वर्षों में धमतरी ने रबी फसलों, विशेषकर चने के रिकॉर्ड उत्पादन और उपार्जन का गवाह बना। लेकिन इस खुशी के साथ एक बड़ी चुनौती भी सामने आई।जिले में पर्याप्त भंडारण क्षमता का न होना। मजबूरी में उपज को दूसरे जिलों के गोदामों में भेजना पड़ा, जिससे न केवल परिवहन का खर्च बढ़ा, बल्कि प्रशासनिक और सहकारी संस्थाओं पर भी भारी दबाव पड़ा।

​इसी चुनौती को अवसर में बदलते हुए धमतरी प्रशासन ने जिले में ही स्थायी और आधुनिक भंडारण अधोसंरचना विकसित करने की एक व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू किया।

​’विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ का मिला संबल

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना” धमतरी के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत जिले की चार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का चयन किया गया है। जिसमे ​अंवरी,​कोसमर्रा,पोटियाडीह-आमदी और ​कोलियारी शामिल है। ​इन चारों समितियों में 2,500-2,500 मीट्रिक टन क्षमता के आधुनिक गोदामों का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। इनके पूरा होते ही ग्रामीण स्तर पर ही 10 हजार मीट्रिक टन की अतिरिक्त भंडारण सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।

​इसके साथ ही, राज्य भंडारण गृह निगम (SWC) द्वारा धमतरी और कुरूद में 10-10 हजार मीट्रिक टन क्षमता के दो बड़े गोदाम विकसित किए जा रहे हैं। केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के पास पहले से उपलब्ध 1 लाख मीट्रिक टन से अधिक की क्षमता के साथ अब धमतरी का नेटवर्क बेहद मजबूत होने जा रहा है।

रिकॉर्ड खरीदी और आर्थिक समृद्धि(रबी विपणन वर्ष 2026)

भंडारण क्षमता में यह विस्तार हवा में नहीं, बल्कि जमीन पर बढ़ती कृषि समृद्धि को देखकर किया जा रहा है। रबी विपणन वर्ष 2026 में जिले के 9,103 किसानों से 1 लाख 16 हजार 162 क्विंटल चने की रिकॉर्ड खरीदी की गई है, जिसके एवज में 60.54 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भुगतान करने की प्रक्रिया जारी है। चने के साथ-साथ सरसों और मसूर का भी सफल उपार्जन किया गया है।

राइस मिलर्स और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

धान मिलिंग के क्षेत्र में धमतरी हमेशा से अग्रणी रहा है, लेकिन अक्सर तैयार चावल और धान के सुरक्षित रख-रखाव की समस्या आती थी। इस नई क्षमता विस्तार से ​मिलिंग गतिविधियों में तेजी आएगी,​भंडारण का दबाव कम होगा और ​परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत में भारी कमी आएगी। ​इसके साथ ही, धमतरी में ब्रॉडगेज रेल लाइन पर जल्द शुरू होने वाला रैक संचालन जिले के विकास में चार चांद लगाने वाला है। रेल मार्ग जुड़ने से यहां का चावल और कृषि उत्पाद देश के बड़े बाजारों तक बेहद कम लागत में पहुंच सकेंगे।

धमतरी में विकसित हो रही वेयरहाउसिंग अधोसंरचना और जल्द प्रारंभ होने वाली ब्रॉडगेज रेल सेवाएं जिले को प्रदेश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी। यह पहल रोजगार सृजन, व्यापार विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। भंडारण क्षमता बढ़ने से कृषि उपज का बेहतर प्रबंधन, परिवहन लागत में कमी और विपणन व्यवस्था में सुधार होगा। यह नई अधोसंरचना किसानों, सहकारी संस्थाओं, व्यापारियों और उद्योगों के लिए दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी।

धमतरी की यह सफलता की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि कैसे सही समय पर सही बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का निर्माण करके एक पूरे क्षेत्र की तकदीर बदली जा सकती है। आने वाले वर्षों में, भंडारण की यह सुदृढ़ व्यवस्था और रेल कनेक्टिविटी न केवल किसानों की आय में वृद्धि करेगी, बल्कि धमतरी को छत्तीसगढ़ के नक्शे पर एक बड़े ‘कृषि-व्यापार और लॉजिस्टिक्स हब’ के रूप में नई पहचान दिलाएगी।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का 7 जून को एक दिवसीय रायपुर प्रवास…

0

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार) के अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी 07 जून 2026 को रायपुर (छत्तीसगढ़) के एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रहेंगी।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के दौरे में सहयोग हेतु श्री राजेन्द्र कुमार निषाद (निजी सचिव मो.-8756342092), एवं श्री रितिक विश्वकर्मा (मो. 7266050609)  कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष के  साथ रहेंगे।

अध्यक्ष-राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग साध्वी निरंजन ज्योति जी 07 जून 2026 को नई दिल्ली से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 08:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी l वे राज्य अतिथिगृह, रायपुर 07 जून 2026 को सुबह 09:30 बजे पिछड़े समाज के प्रतिनिधि मंण्डल से भेंट करेंगी।

10:30 बजे माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ से शिष्टाचार भेंट करने के बाद दोपहर 12 बजे माननीय राज्यपाल (छत्तीसगढ़) से शिष्टाचार भेंट करेंगी l

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 7 जून 14:00 बजे श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर  में पिछड़ा वर्ग संगठन के  सामाजिक प्रगति चिन्तन सम्मेलन में  शामिल होंगी l वे अपरान्ह 3 बजे राजकीय अतिथि गृह रायपुर में पिछड़ा वर्ग के कल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा बैठक लेंगी, जिनमें मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन  माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग अयोग, प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्गविकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन शामिल होंगे l राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 7 जून को ही शाम को 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी l

प्रभावी कार्यशैली और नई तकनीकों को अपनाकर समस्याओं का करें त्वरित समाधान – श्री अरुण साव…

0

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोण्डागांव जिला मुख्यालय में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के तीनों नगरीय निकायों कोंडागांव , केशकाल और फरसगांव में वर्षा ऋतु के पहले आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने, नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि कोण्डागांव जिला विकास की असीम संभावनाओं से परिपूर्ण है। केशकाल घाट बायपास के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी, इसलिए भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से समय के साथ प्रभावी कार्यशैली अपनाने, नई तकनीकों का उपयोग करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने कहा कि नक्सलवाद के कारण यह क्षेत्र लंबे समय तक विकास की प्रतीक्षा करता रहा है, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वर्षा ऋतु से पूर्व नालियों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को अनिवार्यतः प्रातः भ्रमण करने के निर्देश दिए। द्वारा नियमित मॉर्निंग विजिट करने पर भी बल दिया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण एवं पेयजल योजनाओं का नियमित फील्ड निरीक्षण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, पुलों एवं भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल गतिविधियों के समन्वित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जल प्रदाय परियोजनाओं, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), आकांक्षी शौचालय निर्माण, राजस्व वसूली, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कोंडागांव की कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी और चारों विभागों के विभागाध्यक्ष कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 308 करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण…

0

कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास रुट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण कर बायपास के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है।

11.38 किमी का है बायपास, 2 वृहद और 2 मध्यम पुल भी बनेंगे

लोक निर्माण विभाग द्वारा 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किमी लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बायपास में दो वृहद और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।

केशकाल-सलना सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोंडागांव जिले के केशकाल शहर में केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। श्री साव नजदीक के बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।