Home Blog Page 816

पर्दे के पीछे जो भी है, सबको जवाब मिलेगा’, पहलगाम आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने कर द‍िया बड़ा इशारा

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्‍सा है. हर कोई इसके पीछे छिपे लोगों पर कार्रवाई चाहता है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, पहलगाम में हुए कायराना हमले में हमने कई मासूम जिंदगियां खो दीं. हम बहुत दुखी हैं. मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया… हमारी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है… मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. हम न केवल इस कृत्य के दोषियों तक पहुंचेंगे बल्कि पर्दे के पीछे के लोगों तक भी पहुंचेंगे… आरोपियों को जल्द ही जोरदार और स्पष्ट जवाब मिलेगा, मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं.

राजनाथ सिंह ने कहा, हम सिर्फ उन लोगों तक नहीं पहुंचेंगे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. हम उन तक भी पहुंचेंगे जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठ कर भारत की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं…रक्षामंत्री ने कहा, भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता. ऐसी हरकतों का जवाब मिलेगा. इसके ज‍िम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा.

आतंकी खड़ा था सामने, फिर भी हिंदू शख्स को नहीं मारी गोली

0

असम विश्वविद्यालय में बंगाली विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर देबाशीष भट्टाचार्य पहलगाम हमले में बचने शख्स हैं. बैसरन के पास हुए घातक आतंकी हमले में ये भी फंसे हुए थे. उन्होंने न्यूज़18 असम को उन भयावह क्षणों के बारे में बताया. इनकी कहानी जीवित रहने, विश्वास और किस्मत की कहानी हैं. भट्टाचार्य ने बताया कि इसके बाद बंदूकधारी मेरी ओर मुड़ा. उसने सीधे मेरी ओर देखा और पूछा, ‘क्या कर रहे हो? मैं और भी जोर से कलमा पढ़ने लगा. मुझे नहीं पता कि मुझे ऐसा करने के लिए क्या मजबूर किया. मगर वह किसी कारण से मुड़ा और चला गया.’

गौर से देख लें इन दरिंदों को… जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में ली 26 टूरिस्टों की जान

0

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों की पहली स्केच और एक ग्रुप फोटो सामने आई है. इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तल्हा के रूप में की गई है. ये आतंकी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के बताए जा रहे हैं. यह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का सहयोगी है. ये स्केच इस आतंकी हमले के चश्मदीदों से पूछताछ करके तैयार करवाई गई है. सूत्र के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए अब TRF के सभी आतंकियों की तस्वीर से उस स्केच को मिलान करवाएगी.

बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां बरसाने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं. उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

इन आतंकियों के पहलगाम पहुंचने का रूट भी सामने आया है. सुरक्षाबलों से जुड़े सत्रों के मुताबिक, अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि ये आतंकी करीब 2 हफ्ते पहले ही भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हुए थे. फिर वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे. यह रियासी उधमपुर का इलाका पड़ता है.

पहलगाम हमले पर अमिताभ बच्चन रहे गुमसुम, फिर देर रात क्रिप्टिक पोस्ट करते ही हुए ट्रोल

0

जो कश्मीर अपनी खूबसूरती और स्वर्ग जैसे नजारे के लिए पूरी दुनिया में फेमस है, उसे आतंकवादियों ने खूनम-खून कर दिया. 26 के करीब पर्यटकों की जान ले ली. इस क्रूरता को देख हर कोई आक्रोश में है. वहीं इस घटना के बीच कुछ यूजर्स अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल कर रहे हैं. हुआ ये कि कश्मीर टेरर अटैक के बीच अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया, जिसे देख यूजर्स गुस्सा हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे.

वैसे तो सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन ने पहलगाम आंतकी हमले पर कुछ कहा नहीं हैं. मगर बुधवार को रात 12.41 मिनट पर एक ट्वीट किया. जिसे देखने के बाद ही लोगों ने उन्हें ट्रोल किया.

कलमा पढ़ो, छोड़ देंगे… फिर सिर में मार दी गोली… शादी के 70 दिन बाद कानपुर की ऐशन्या का आतंकियों ने उजाड़ दिया सुहाग

0

कानपुर के शुभम द्विवेदी और ऐशन्या की शादी हुई थी. शादी के तुरंत बाद शुभम पत्नी को लेकर हनीमून पर नहीं गए, क्योंकि वे परिवार के साथ जाना चाहते थे. फिर सभी ने मिलकर तय किया कि कश्मीर जाएंगे और दोनों परिवार साथ ही जाएगा. लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि शुभम का कश्मीर दौरा उसकी मौत की वजह बनेगा. कानपुर से 17 अप्रैल को परिवार के 11 सदस्य कश्मीर घूमने पहुंचे थे. 23 अप्रैल को उन्हें वापस आना था, लेकिन इससे पहले ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने शुभम द्विवेदी की गोली मरकर हत्या कर दी. शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि परिवार के अन्य लोग अनंतनाग में ही रुके थे. शुभम और पत्नी ऐशन्या पहलगाम घूमने चले गए. आतंकियों ने पहले शुभम का नाम पूछा, फिर कहा कलमा पढ़ो तो छोड़ देंगे. पत्नी ऐशन्या दहशत के मारे कुछ बोल न सकी बस हाथ जोड़े रहम की भीख मांगती रही. इसी बीच आतंकियों ने शुभम के सिर में गोली मार दी. ऐशन्या वहीं बेहोश होकर गिर गई. उसकी आंखों के सामने उसका सुहाग उजाड़ गया. 70 दिन पहले सुहागन बनी ऐशन्या का सब कुछ लूट चुका था.

श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट्स के किराये पर सरकार की नजर, आतंकी हमले के बाद एयरलाइन कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

0

पहलगाम आतंकी हमले के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में कोई वृद्धि न हो. मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइनें श्रीनगर के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित करेंगी. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया. इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

एयर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के लिए कुल 4 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेंगी. एयरलाइनों ने टिकट रिशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्ज भी माफ कर दिया है. नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन कंपनियों के साथ तत्काल बैठक की और श्रीनगर मार्ग पर फ्लाइट टिकट के प्राइस में बढ़ोतरी के खिलाफ सख्त एडवाइजरी जारी की.

फ्लैट खाली कर दो खतरा है’, डीडीए ने दी इस अपार्टमेंट को तोड़ने की चेतावनी

0

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते परिसर खाली करने की सलाह दी है, लेकिन यह नहीं बताया है कि वे किराया कब से देना शुरू करेंगे, निवासियों ने प्राधिकरण द्वारा भेजे गए एक पत्र का हवाला देते हुए यह जानकारी दी. एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस लेटर में प्राधिकरण ने कहा कि उसने किराये के मुद्दे पर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील करने की भी योजना बनाई है, जिससे पुनर्विकास योजना में और देरी होने की संभावना है. हालांकि, इस बारे में डीडीए ने टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया.

कब मिलेगा किराया और क्लेम

18 अप्रैल को जारी और सोमवार को भेजे गए लेटर में डीडीए ने लिखा, “हम सभी निवासियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ जल्द घर गिराने और उसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने-अपने फ्लैट खाली कर दें. डीडीए किराए के भुगतान के संबंध में अदालत के निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन हम इस निर्णय के कुछ पहलुओं पर अपील करने का विचार कर रहे हैं. हालांकि, यह अपील निवासियों द्वारा वर्तमान न्यायालय के आदेश के अनुसार परिसर खाली करने की तत्काल आवश्यकता को प्रभावित नहीं करती है.”

मुंगेर एसपी केसी सुरेंद्र बाबू के हत्यारे अरविंद यादव पर दर्ज थे 85 केस

0

झारखंड के बोकारो के गुलु पहाड़ पर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है जिसमें बिहार के जमुई जिले के भेलवा मोहनपुर का रहने वाला अरविंद यादव उर्फ अविनाश उर्फ नेता जी भी शामिल है. नक्सली अरविंद यादव पर बिहार सरकार ने तीन लाख का इनाम घोषित कर रखा था. झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” में अरविंद के मारे जाने के बाद उसके गांव और घर पर सन्नाटा पसरा दिखा. घर में ताला लगा था और गांव में रहने वाले अरविंद यादव के पिता, मां और भाई में से कोई भी नहीं दिखे. गांव के लोग कुछ भी बताने से बचते दिखे. यहां तक कि गांव का कोई लोग अरविंद का घर कौन है यह भी बताने वाला नहीं था. अरविंद के घर SSB के कुछ जवान पहुंचे थे, लेकिन उनकी भी मुलाकात परिवार के किसी भी सदस्य से नहीं हुई.

बता दें कि अरविंद यादव उर्फ अविनाश बीते डेढ़ दशक से भी अधिक समय से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़ा है. बिहार और झारखंड के जिलों में सक्रिय रहने वाले अरविंद यादव अविनाश के नाम से संगठन का प्रवक्ता का भी काम कर चुका है. बोकारो में हुए मुठभेड़ के बाद वहां की पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि सेंट्रल कमिटी के सदस्य एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के अलावा सात और नक्सली मारे गए हैं और इनमें अरविंद यादव उर्फ अविनाश भी शामिल है. झारखंड पुलिस ने मारे गए सभी नक्सलियों के नाम का खुलासा किया है. अरविंद यादव उर्फ अविनाश भाकपा माओवादी के स्पेशल एरिया कमिटी का सदस्य था, जिसके खिलाफ नक्सल वारदात का कुल 85 मुकदमे दर्ज हैं.

स्मार्ट टीवी देखने वालों के लिए खुशखबरी, अब नहीं चलेगी गूगल की मनमानी

0

अगर आप स्मार्ट टीवी देखते हैं तो अब आपका एक्सपीरियंस और बदलने वाला है. क्योंकि, स्मार्ट टीवी मार्केट में गूगल का एकाधिकार खत्म हो गया है. दरअसल, गूगल अब भारत में एंड्रॉयड टीवी पर खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम चलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा. यह नियम भारत के प्रतिस्पर्धा नियामक (कम्प्टीशन रेगुलेटर) द्वारा पास किया गया है. दरअसल, Google ने अपने 4 साल पुराने Android TV वाले मामले को CCI के साथ 20.24 करोड़ रुपये में सेटल कर लिया है. कंपनी पर एंड्रॉइड टीवी सेगमेंट में अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस का मुकदमा दायर किया गया था.

यूजर्स पर क्या असर होगा?

पहले ज्यादातर टीवी में Google के ऐप्स, सिस्टम और Play Store पहले से इंस्टॉल होते थे, लेकिन इस फैसले के बाद अब ऐसा जरूरी नहीं है. स्मार्ट टीवी मार्केट में गूगल के इस एकाधिकार खत्म होने से जो उपभोक्ता गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और प्ले स्टोर को पसंद करते हैं, उन्हें अब खुदरा विक्रेताओं और ब्रांडों से यह जानना होगा कि किस टीवी में यह इंस्टॉल है और किसमें नहीं है? क्योंकि, अब अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप स्टोर को स्मार्ट टीवी निर्माताओं के साथ साझेदारी करने की अनुमति होगी.  फिलहाल, सभी ऐप सभी एप्लीकेशन स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं. Google Play और Amazon App Store टीवी यूजर्स के लिए सबसे ज़्यादा ऐप उपलब्ध कराते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब रवाना, एजेंडे पर डिफेंस-इकोनॉमी से लेकर हज तक का मुद्दा

0

पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर पीएम मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर जा रहे हैं. भारत और सऊदी अरब के बीच सामरिक साझेदारी की वजह से ये दौरा महत्वपूर्ण है. रक्षा साझेदारी और आर्थिक साझेदारी के मसले पर पीएम मोदी के दौरे के दौरान बातचीत होगी. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर होंगे. पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के अलावा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. दोनों नेता SPC यानी स्‍ट्रेटजिक पार्टनरशिप काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे. पीएम मोदी के दौरे के दौरान सऊदी अरब में बंद भारतीय कैदियों का मसला भी चर्चा के एजेंडे में शामिल होगा. इसके अलावा प्राइवेट हज कोटे के मसले पर भी दौरे के दौरान चर्चा होने की संभावना है. पीएम मोदी सऊदी विजिट के दौरान एक फैक्ट्री का दौरा करेंगे और भारतीय कामगारों से मिलेंगे.