Home Blog Page 819

दलित किशोर हत्याकांड में लेडी डॉन की एंट्री

0
पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हुए कुणाल (दलित किशोर) हत्याकांड (Seelampur Kunal Murder) में अब नया मोड़ आ गया है। इस मर्डर केस में लेडी डॉन जिकरा की एंट्री हो गई है। लेकिन ये जिकरा कौन है और इसका जिक्र क्यों हुआ है? इसके बारे में आगे विस्तार से जानिए।

हत्या के बाद इलाके में तनाव

सीलमपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात चार से पांच लोगों ने 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद सीलमपुर में माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया है।

हत्या के पीछे की कहानी

साहिल नाम का युवक सीलमपुर में रहता है। साहिल आपराधिक प्रवत्ति का है। बताया गया कि लाला नाम का युवक भी इसी इलाके में रहता है। जिकरा नाम की लड़की साहिल की बहन है। पिछले साल साहिल का लाला के भाई सौरभ से झगड़ा हुआ था। साहिल ने सौरभ की पिटाई की थी। इतना ही नहीं रॉड से वार करके सिर भी फाड़ दिया था।

दिल्ली का सीलमपुर क्यों सुलग रहा, क्यों घरों के बाहर लगे हिंदू पलायन के पोस्टर, योगी मॉडल की क्यों मांग

0

दिल्ली का सीलमुपर फिर चर्चा में है. अबकी बार एक युवक की हत्या को लेकर. सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 साल के एक लड़के की बेरहमी से गुरुवार देर शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम कुणाल है. उसकी मौत को लेकर सीलमपुर में तनाव है. लोग सड़क पर उतर आए हैं. अनहोनी को रोकने को भारी संख्या में पुलिस तैनात है. चप्पे-चप्पे पर फोर्स है. मृतक के परिजन भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. गुरुवार रात से ही धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. कुणाल को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं. वे कुणाल के कातिल को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. नौबत तो यह आ गई है कि अब पलायन के पोस्टर लगने लगे हैं.

जी हां, कुणाल की हत्या के बाद सीलमपुर इलाके में तनाव चरम पर है. इस घटना में हिंदू-मुस्लिम एंगल आने से मामला और बिगड़ गया है. कुणाल की हत्या से इलाके में काफी रोष है. स्थानीय लोगों को कहना है कि कुणाल दूध लेकर आ रहा था, तभी पूरी प्लानिंग से उस पर हमला हुआ. उसके ऊपर गुरुवार शाम करीब पौने आठ बजे हमला हुआ. चाकू से हमले में कुणाल की मौत हो गई. इस घटना के बाद कई हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर ‘हिंदू पलायन कर रहा’, ‘यह मकान बिकाऊ है’, और ‘योगी जी मदद करो’ जैसे पोस्टर लगा दिए हैं.

पीएम मोदी ने टेस्‍ला चीफ एलन मस्‍क से की बात, टैरिफ वॉर के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्‍ला के प्रमुख एलन मस्‍क से टेलीफोन पर बात की है. दोनों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर पोस्‍ट शेयर कर यह जानकारी दी है. पीएम मोदी और एलन मस्‍क के बीच टेक्‍नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मसलों पर बातचीत हुई है. बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप के दोबारा से अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार वॉशिंगटन का दौरा किया था. प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ ही पीएम मोदी अन्‍य टॉप लीडरशिप के साथ मुलाकात कर विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की थी. इस दौरान उन्‍होंने एलन मस्‍क से भी मुलाकात की थी.

पीएम मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर कर लिखा, ‘एलन मस्‍क से बातचीत हुई. इस दौरान विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा हुई. इस साल के शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान जिन टॉपिक्‍स को हमने कवर किया था, बातचीत के दौरान उनपर भी चर्चा हुई. हमने टेक्‍नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में व्‍यापक संभावनाओं को देखते हुए सहयोग पर चर्चा की. इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ सहयोग और साझेदारी बढ़ाने के प्रति भारत पूरी तरह से समर्पित है.’

हूती विद्रोहियों पर फिर कहर बनकर टूटी अमेरिकी सेना, तेल बंदरगाह पर हुई बमबारी में 38 की मौत; 102 लोग घायल

0

 यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि रास इस्सा तेल बंदरगाह पर अमेरिका ने हवाई हमला किया है। इस हमले में कम से कम 38 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने भी इस हमलों की पुष्टि की है। अमेरिका ने हूतियों के कब्जे वाले रास इस्सा बंदरगाह पर बमबारी की है। हमला इतना घातक था कि 38 की जान चली गई।

 

 

मालामाल होगा UP का ये इलाका! धरती के नीचे मिला लोह-अयस्क का खजाना

0

बुंदेलखंड की धरती अपने खनिज के लिए मशहूर है. इस धरती में कई तरह के खनिज मिलते हैं. हाल ही में रानीपुर क्षेत्र के बड़ागांव में लौह अयस्क (Iron ore) होने के संकेत मिले हैं. भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग (Geology and Mining Department) की टीम ने सर्वे कर सैंपल लिए हैं. इसे जांच के लिए लखनऊ के लैब में भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आते ही विभाग ड्रिलिंग शुरू करेगा. मऊरानीपुर तहसील के बड़ागांव क्षेत्र में करीब एक वर्ग किमी भूमि में लौह अयस्क होने की जानकारी पर खनिज विभाग के भू-वैज्ञानिकों की टीम ने यहां जियोलॉजिकल सर्वे किया. इस दौरान सैंपल को जमा किया गया. इसे जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है. रिपोर्ट आते ही ड्रिलिंग का काम शुरू कराया जाएगा.

नए रोजगार के अवसर
इससे स्पष्ट होगा कि लौह अयस्क की यहां कितनी उपलब्धता है और इसकी गुणवत्ता क्या है. इसके बाद विभाग गुणवत्ता और उपलब्धता के आधार पर टेंडर जारी कर खदान को नीलाम करेगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही क्षेत्र में लौह अयस्क का खनन शुरू हो सकता है. फिलहाल झांसी जनपद में केवल बालू घाट और क्रशर से ही राजस्व प्राप्त हो रहा है. ऐसे में अगर बड़ागांव में लौह अयस्क का खनन शुरू हुआ तो सरकारी खजाना भरेगा. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया होगा.

चारधाम यात्रा पर बड़ी खबर, नॉन स्‍टाप दौड़ेगी आपकी गाड़ी, कम समय में की जा सकेगी पूरी

0

चारधाम यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है. जल्‍द ही कम समय में सफर पूरा किया जा सकेगा. ऑल वेदर रोड पर आ रही बड़ी बाधा पार हो गयी है. अब जल्‍द ही इस रोड का काम पूरा किया जा सकेगा. इस रोड की एक प्रमुख बाधा सिलक्‍यारा टनल थी, जिसकी खुदाई का काम पूरा हो चुका है. अब इनमें सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा.

सड़क परिवहन मंत्रालय चारधाम यात्रा को पूरे साल चालू रखने के लिए 825 किमी. लंबी ऑल वेदर चारधाम रोड बना रहा है. इसका 53 पैकेजों में काम दिया गया है. इसमें से 683 किलोमीटर की कुल से ज्‍यादा लंबाई वाले 43 से अधिक पैकेज को मंजूरी दी गई है. इसी के तहत सिलक्‍यारा टनल की खुदाई का काम पूरा किया गया है.

धिक्कार है! वेंटिलेटर पर भी नहीं छोड़ा, बड़े अस्पताल ने लूटी एयर होस्टेस की अस्मत

0

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक नामी अस्पताल में ऐसी वारदात हुई है, जिसके बारे में सुनकर भी हमारी आत्मा धिक्कारती है। घटना सिर्फ ये है कि एक महिला का यौन उत्पीड़न हुआ है। कोई कहेगा, इसमें क्या है। पिछले साल एक रिपोर्ट आई थी कि देश में रोजाना 80 से ज्यादा रेप की घटनाएं होती हैं। लेकिन, गुरुग्राम के सेक्टर-38 के नामी और महंगे अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ जो कुछ हुआ, वह बहुत ही असामान्य है। वह वेंटिलेटर पर थी और हर पल उसकी जिंदगी हां या ना के बीच झूल रही थी। उसे तो यह भी अंदाजा नहीं था कि वह है कहां और क्या वह कभी इस दुनिया में फिर से अपनी आंखें खोल पाएगी? लेकिन, लाइफ-सपोर्ट सिस्टम पर भी उसके साथ बलात्कार हुआ और घटना के 10 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी दरिंदे का कोई सुराग नहीं।

वेंटिलेटर पर महिला से रेप

पीड़िता एयर होस्टेस से जुड़ी खास ट्रेनिंग के लिए पश्चिम बंगाल से गुरुग्राम आई थी। 6 अप्रैल को उसकी स्विमिंग वाली ट्रेनिंग चल रही थी और वह डूब गई। उसकी बिगड़ती हालत देख उसे शहर के सबसे बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों को लगा कि उसे बचाने का बस एक ही तरीका है कि उसे जीवन-रक्षक प्रणाली पर रख दिया जाए। उसे वेंटिलेटर पर डाल दिया गया। किसी भी अस्पताल में यह वो जगह होती है, जहां मरीज के अलावा उसके सबसे करीबी तक को फटकने की अनुमति नहीं होती है। किसी भी अस्पताल में इससे ज्यादा प्रोटेक्टेड जगह कोई नहीं हो सकती। क्योंकि, यहां जिंदगी और मौत के बीच लम्हे भर का फासला होता है।

हर घर की छत होगी एक जैसी! यूपी के इस जिले में सरकारी विभाग ने जारी किया नया फरमान

0

जनहित को देखते हुए मेडा की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भवनों का तापमान घटाने और बिजली बचत के लिए अब वाइट रूफ टाप भवन बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से अधिक के भवन का मानचित्र स्वीकृत कराते समय शपथ पत्र और एफडीआर देना होगा। कार्य होने के बाद एफडीआर वापस कर दिया जाएगा। वर्तमान में इसी तरह से रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट का भी नियम है। प्राधिकरण की आवासीय योजना में जिन लोगों का अनुरक्षण शुल्क लंबे समय से बकाया है उनको ब्याज की छूट देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) जल्द ही लागू किया जाएगा।

25 साल से पहन रहे वही ड्रेस”, ये CID Actor गर्मी में ऐसे जीता है Life

0

सीआईडी टीवी सीरियल के एक्टर को घर घर में लोग जानते हैं। उनमें से एक हैं सीआईडी इंस्पेक्टर ऋषिकेश पांडे। इनको हम सीआईडी (CID) में बेहतरीन एक्टिंग करते देख चुके हैं। ऋषिकेश पांडे ना केवल एक्टिंग बल्कि गर्मी के दिनों में अलग तरीके से जीवन जीते हैं। इनका मानना है कि इस तरह की लाइफस्टाइल से गर्मी में जीवन को बेहतरीन तरीके से जी सकते हैं। अपना ये अनुभव उन्होंने मीडिया के साथ इंटरव्यू में बताया है जिसके बारे में हम जानेंगे।

ऋषिकेश पांडे टीवी एक्टर हैं। सीआईडी में हम इनको इंस्पेक्टर सचिन के रोल में देख चुके हैं। इसके अलावा ये अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रनवे 34’ में दिखे। साथ ही कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। चलिए, अब हम इनकी समर लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।

गांव को याद करते हैं ऋषिकेश

ऋषिकेश पांडे गांव को याद करते हुए कहते हैं कि वो बचपन में गर्मी के दिनों में माता-पिता के साथ पैतृक स्थान जाते थे। वहां पर इतने सारे पेड़, चारों तरफ हरियाली होती थी। मगर अब बहुत कुछ बदल गया है। अब चारों तरफ सिर्फ कॉन्क्ट्रीट के जंगल हैं।

8 महीने का बच्चा घर से उठा ले गई महिला CCTV में कैद, डेढ़ घंटे में आया एक और बड़ा अपडेट

0

 मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में एक मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के गौरी नगर इलाके से 8 महीने के मासूम बच्चे के किडनैप किए जाने की घटना हुई है। मासूम बच्चे को एक महिला उठाकर ले गई। ये पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध महिला घर से गायब हुए बच्चे को गोद में उठाकर ले जाती साफ दिखाई दी। घटना के बाद जहां एक तरफ इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार द्वारा सीसीटीवी में बच्चा गायब होते देख वीडियो के आधार पर तत्काल ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने डेढ़ घंटे के भीतर ही अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग अलग टीमें गठित कर आसपास के संदिग्ध इलाकों की नाकाबंदी कर दी थी। साथ ही, मुखबिर तंत्र को भी सक्रीय कर दिया था। इसी के साथ, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तस्वीरें अलग-अलग इलाकों में सर्कुलेट की गईं। पुलिस की इस तत्परता के चलते डेढ़ घंटे के भीतर मासूम बच्चा सकुशल ढूंढ निकाला है। फिलहाल, पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

महिला से पूछताछ जारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि, महिला की पहचान भूरी चौरसिया के रूप हुई है। उसे पकड़ने के लिए चार अलग अलग टीमें गठित की गई थी। फिलहाल, बच्चे को बरामद कर सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि, महिला ने जब बच्चे को चुराया उस समय उसका बड़ा भाई नजदीक ही मोबाइल देख रहा था और मां काम में व्यस्त थी। फिलहाल, पुलिस महिला से आगे की पूछताछ कर रही है।