Home Blog Page 821

कार में IPS, साथ में नशे में दोस्त… फिर हुआ कुछ ऐसा कि थाने पहुंच गई बात! देना पड़ा माफीनामा

0

गुजरात कैडर के एक युवा IPS अफसर इन दिनों मुश्किल में हैं. दिल्ली में एक हवलदार को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अफसर को थाने भी ले जाया गया था. IPS अफसर फिलहाल सौराष्ट्र के एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले में तैनात हैं. दिल्ली के लाजपत नगर में नाइट चेकिंग के दौरान गुजरात कैडर के एक युवा IPS अफसर पर एक हवलदार को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अफसर और उनका दोस्त, जो शराब के नशे में था, कार में थे और पुलिस से बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि IPS अफसर ने बाद में हवलदार को माफीनामा भी लिखा. हालांकि, उन्होंने खुद को इस मामले से अलग बताया है.

झगड़ा नाइट चेकिंग के दौरान हुआ
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफसर का कहना है कि मैं दिल्ली में था ही नहीं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस घटना की जानकारी साथियों से मिली. संभावना जताई कि कोई दोस्त उनकी पहचान बताकर फंस गया होगा. दिल्ली पुलिस की माने तो झगड़ा नाइट चेकिंग के दौरान हुआ. IPS अफसर और उनका दोस्त कार में थे. दोस्त ने शराब पी रखी थी और वही गाड़ी चला रहा था.

4 गुना महंगा हो गया नींबू, क्‍या इस पर भी पड़ा है टैरिफ का असर

0

ट्रंप के टैरिफ वॉर शुरू करने के बाद नींबू की कीमतें अचानक 4 गुना बढ़ गई हैं. आलम ये है कि बाजार में ही नींबू 120 रुपये किलो के भाव पहुंच गया है. इससे किसानों में तो खुशी है, लेकिन आम आदमी पर भारी बोझ बढ़ता दिख रहा है. गर्मियों में नींबू की जरूरत और डिमांड दोनों ही बढ़ जाती है. वैसे तो हर साल इसका असर नींबू की कीमतों पर पड़ता है, लेकिन इस बार गर्मियों का पारा अपने पीक पर पहुंचने से पहले ही इसकी कीमतें आसमान पर पहुंचने लगी हैं.

ग्‍लोबल मार्केट में बढ़ती मांग के कारण नींबू की कीमतें पिछले कुछ हफ्तों में लगभग चार गुना बढ़ गई हैं. नींबू के सबसे बड़े उत्‍पादक राज्‍य आंध्र प्रदेश में किसानों को इस बढ़ोतरी से काफी खुशी है, लेकिन आम आदमी की जेब पर इसका गहरा असर पड़ने की आशंका है. मार्च में नींबू की थोक कीमत 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल चल रही थी, जो अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह में करीब 4 गुना बढ़कर 12 हजार रुपये क्विंटल पहुंच गई है.

अबकी फ्रिज या ड्रम में नहीं… पत्नी ने सिर पर मारी कांच की बोतल, प्रेमी संग रची साजिश

0

 देश में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में आए दिन सनसनीखेज घटनाएं सामने आ रही हैं. पहले फ्रिज में पति के टुकड़े मिलने की घटना सुर्खियों में रही, फिर ड्रम कांड ने लोगों को चौंका दिया. अब मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां नाबालिक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल की है, जब एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला था.

13 अप्रैल को मिला था शव
एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के अनुसार 13 अप्रैल को शाम के समय पति-पत्नी घर से शॉपिंग करने के लिए बुरहानपुर आए थे. शॉपिंग के बाद दोनों ने एक होटल में खाना खाया. यह योजना पहले से तैयार की गई थी. जब दोनों सुल्तान एरिया की मोना नदी की पुलिया के पास पहुंचे, तो पत्नी ने अचानक अपनी चप्पल फेंक दी. पति ने जैसे ही बाइक रोकी, पीछे से प्रेमी और उसके साथी वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया. विवाद के दौरान पत्नी ने सबसे पहले पति के सिर पर कांच की बोतल से वार किया. इसके बाद प्रेमी और उसके साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर पति की हत्या कर दी और महाराष्ट्र की ओर फरार हो गए.

एक रंगदारी में, दूसरा साड़ी में, तीसरा सरकारी में… RJD के इन तीन विधायकों को क्यों ढूंढ रही पुलिस

0

बिहार के चुनावी माहौल में एर बार फिर सूबे में राजनीति तेज हो गई है. राजनीतिक दल बयानों के साथ-साथ पोस्टर वॉर पर भी उतर आए हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल यानी कि राजद के तीन विधायकों की नाम के साथ तस्वीर लगी हुई है और पोस्टर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लिखा हुआ है वांटेड. इस पोस्टर में राजद विधायक रीतलाल यादव, शंभू नाथ यादव और मनोज यादव की फोटो लगी हुई है.

रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने का मामला
बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपित राजद विधायक रीतलाल यादव को पुलिस ढूंढ रही है. पुलिस बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कोर्ट से रीतलाल का वारंट लेने के अलावा अवैध तरीके से अर्जित उनकी अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर सकती है. बता दें कि पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक निवासी बिल्डर कुमार गौरव ने विधायक रीतलाल यादव उनके भाई सहित चार आरोपितों के खिलाफ खगौल थाने में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई है.

रेलवे स्टेशन के बाहर प्रेमी युगल ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत

0
रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम पर टीन शेड के नीचे एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को तड़पता देखकर कुछ लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर जीआरपी को बुलाया। जीआरपी ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल के बेड पर दोनों के शव एक घंटे तक पड़े रहे। वहीं जीआरपी और हाईवे पुलिस सीमा को लेकर एक दूसरे पर कार्रवाई करने को लेकर अड़े रहे।

टीन शेड के नीचे दोनों तड़पने लगे

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास माल गोदाम बना हुआ है। यहीं पर टीन शेड के नीचे मंगलवार सुबह 10 बजे एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। टीन शेड के नीचे दोनों तड़पने लगे। युवक और युवती की गंभीर हालत देखकर कुछ लोगों ने 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी ने तड़प रहे युवक और युवती से उनके नाम पूछे।

ममता दंगाइयों को शांतिदूत कहती है…’ बंगाल हिंसा पर सीएम योगी ने दिया बयान- लातों के भूत बातों से नहीं मानते

0

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल हिंसा को लेकर बंगाल सरकार पर निशाना साधा। हरदोई जिले में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी दंगाइयों को शांतिदूत कहती है। उन्होंने कहा कि जिसे बांग्लादेश पसंद हो वो बांग्लादेश चला जाए। सीएम योगी ने कहा कि दंगाई डंडों से नहीं मानेंगे।

मुर्शिदाबाद हिंसा का बांग्लादेश कनेक्शन, बॉर्डर पर प्लानिंग और जल उठा बंगाल

0

नए वक्फ कानून के विरोध के नाम पर पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जांच में अब यह आशंका जताई जा रही है कि इस हिंसा के पीछे बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला टीम (ABT) का हाथ हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में एबीटी के स्लीपर सेल सक्रिय हैं, जो लंबे समय से इस घटना की योजना बना रहे थे.

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस हिंसा की प्लानिंग लंबे समय से की जा रही थी. पिछले 3 महीनों से इलाके के लोग इस घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसके लिए विदेशों से फंडिंग की गई थी.

बिहार का एक गांव ऐसा भी! 50 फीसदी घरों में लटका है ताला, वजह जान गर्व से सीना हो जाएगा चौड़ा

0

शिक्षा, मेहनत और संकल्प से सफलता की कहानी तब लिखी जाती है जब सपनों को हकीकत में बदलने का जुनून हो और मेहनत को पूजा मान लिया जाए. शिवहर के पिपरारी पुनर्वास गांव ने ऐसा ही इतिहास रचा है. अगर आप इस गांव में जाएंगे और ज्यादातर घरों में ताला लटका हुआ पाएंगे तो आपके मन में कई सवाल उठेंगे. लोकल 18 की टीम जब इस गांव पहुंची तो यही नजारा देखने को मिला.

गांव में प्रवेश करते ही तीन घरों में ताला लगा हुआ था. जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते गए, ताला लगे घरों की संख्या बढ़ती गई. जब हमने इसका कारण जानने के लिए गांव के बुजुर्गों से बात की तो पता चला कि यहां के ज्यादातर लोग बाहर नौकरी कर रहे हैं.

पोलियो वैक्सीन जहर नहीं दवा है, तालिबान को भी आ गया समझ, पाकिस्तानियों को कब आएगी

0

पाकिस्तान का आर्थिक केंद्र और सिंध की राजधानी कराची पोलियो वैक्सीन देने से इनकार करने वाले पाकिस्तानी शहरों की सूची में टॉप पर है, जहां पोलियो वायरस विरोधी अभियानों के दौरान परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने से मना कर दिया. यह चिंताजनक आंकड़े देश के संघीय स्वास्थ्य मंत्री मुस्तफा कमाल ने बताए. उन्‍होंने कहा कि 85 प्रतिशत परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो वायरस की खुराक पिलाने से मना कर दिया. कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कमाल ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में कम से कम 44,000 परिवारों ने अपने बच्चों को पोलियो वायरस वैक्सीन की खुराक पिलाने से मना कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘इस समय, पाकिस्तान में, 44,000 इनकार करने वाले मामले हैं, जिनमें से अकेले कराची में 34,000 हैं. यह 85 से 90 प्रतिशत का आंकड़ा है. मैं पाकिस्तान में सभी को बताना चाहता हूं कि कराची में पोलियो मौजूद है, लेकिन रोकथाम के कारण लोगों पर इसका असर नहीं है. चूंकि वायरस हर जगह है, अगर बच्चों को किसी भी कारण से टीका नहीं लगाया जाता है और वे वायरस से संक्रमित हो जाते हैं, तो वे शारीरिक रूप से अक्षम हो जाएंगे. मैं आपको यह समझाने आया हूं कि अपने बच्चों को टीका न लगवाना अपराध है

रामपाल के 14 साल से नंगे पांव घूमने की बात PM मोदी तक कैसे पहुंची

0

हरियाणा के कैथल के सिवान के गाँव खेड़ी गुलाम अली के रामपाल कश्यप चर्चा में हैं. चर्चा इसलिए हो रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाए. रामपाल कश्यप पिछले 14 सालो से नंगे पाँव चल रहे थे और उन्होंने 2012 में प्रण लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर उन्हें जूते पहनने के लिए नहीं कहेंगे, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे. अब उनकी यह मुराद पुरी हो गई है.

कैथल के गाँव खेड़ी गुलाम अली रामपाल कश्यप ने बताया कि किसी ने उन्हें ताना मारा था, जिसके बाद उन्होंने यह शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने न जूते पहने और न ही चप्पल. चाहे कोई भी समारोह हो, गर्मी हो या सर्दी, वे हमेशा नंगे पाँव ही रहते थे. यहाँ तक कि 6 महीने पहले उनके बेटे की शादी में भी उन्होंने जूते नहीं पहने. मजदूरी करने जाते समय भी वे नंगे पाँव ही जाते थे. गाँव के लोग उन्हें पागल कहने लगे थे.

दरअसल, 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन रामपाल कश्यप की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, इसलिए उनका प्रण जारी रहा. 10 दिन पहले चीका की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा पहुंची थीं. उस कार्यक्रम में रामपाल कश्यप भी गए थे. राज्यसभा सांसद ने उन्हें नंगे पांव देखा और इसका कारण पूछा. इसके बाद सांसद ने उनकी नंगे पांव की वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री ऑफिस भेजी.