Home Blog Page 834

वो कौन सा देश जो हिंदू आबादी के मामले में भारत से आगे? जानें तीसरे स्थान पर कौन सा मुल्क

0

भारत का पड़ोसी देश इस समय दो मुद्दों पर उबल रहा है. पहला है राजशाही की बहाली, जिसके तहत नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह को फिर से राजगद्दी पर बैठाना है. दूसरा है हिंदू धर्म को फिर से राजधर्म बनाने की मांग. नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए देश में लगातार बवाल चल रहा है. 2008 में संसद ने नेपाल की 240 साल पुरानी हिंदू राजशाही को खत्म करने के लिए मतदान किया था. इसके बाद देश एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य में तब्दील हो गया. इसके बाद किंग ज्ञानेंद्र शाह को गद्दी छोड़नी पड़ी थी. एक समय तक नेपाल को हिंदू राष्‍ट्र का दर्जा मिला हुआ था,

दुनिया में नेपाल ही एक ऐसा देश है जहां की कुल आबादी में हिंदुओं का प्रतिशत भारत से भी ज्यादा है. हालांकि, अगर जनसंख्या के हिसाब से देखेंगे तो इस देश में हिंदुओं की संख्या कम है, लेकिन प्रतिशत भारत से ज्यादा है. भारत की कुल आबादी में हिंदू 80 फीसदी से कम हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 109 करोड़ हिंदू हैं, जो कुल जनसंख्या का करीब 78.9 फीसदी है. वहीं, अगर कुल आबादी में प्रतिशत के हिसाब से देखें तो नेपाल में सबसे ज्यादा हिंदू हैं. नेपाल की कुल आबादी में 80.6 फीसदी हिंदू हैं. इस लिहाज से भारत हिंदू आबादी के प्रतिशत के लिहाज से नेपाल के बाद दूसरे पायदान पर है.

जब पापा माधवराव सिंधिया की कुर्सी पर बैठे तो कैसा लगा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया आंखें नम होने वाला जवाब

0

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को एक कार्यक्रम में अपने पिता माधवराव सिंधिया से जुड़े एक सवाल को लेकर इमोशनल हो गए. ज्योतिरादित्य ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से आते हैं. ग्वालियर इलाके में उनके परिवार का अच्छा खासा प्रभाव है. वह इस वक्त भाजपा के एक सीनियर नेता हैं. वह मोदी सरकार में संचार मंत्री हैं. इससे पहले की मोदी सरकार में उन्होंने नागरिक उड्डन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी. न्यूज 18 के कार्यक्रम राइजिंग भारत में ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब सवाल किया किया कि आप अपने पिता की कुर्सी पर बैठे तो आपको कैसा लगाता है. इस सवाल पर वह इमोशनल हो गए.

दरअसल, माधवराव सिंधिया अपने दौर में कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हुआ करते थे. वह प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में रेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और फिर प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में पहले नागरिक उड्डयन मंत्री और फिर मानव संसाधन विकास मंत्री रहे. 30 सितंबर 2001 को एक विमान हादसे में 56 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति में आए और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला.

वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, रास्ते से निकलने को लेकर हुआ था विवाद

0

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इसमें थाना क्षेत्र के अखरी गांव में वर्तमान और पूर्व प्रधान के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें प्रधान पक्ष से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जनपद में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते से निकलने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली की सड़कों पर नहीं चलेंगे CNG ऑटो? EV Policy 2.0 के ड्राफ्ट में क्‍या है प्लान

0
दिल्ली की सड़कों से जल्द ही सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा गायब हो सकते हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार की ईवी नीति 2.0 के ड्राफ्ट में राजधानी में सीएनजी ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने की सिफारिश की गई है।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली सरकार जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2.0 लागू करेगी। ईवी नीति 2.0 के ड्राफ्ट के अनुसार, इस साल 15 अगस्त से किसी भी सीएनजी ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नहीं होगा CNG ऑटो परमिट रिन्यूअल

पॉलिसी के तहत 15 अगस्त से सीएनजी ऑटो परमिट का नवीनीकरण भी नहीं किया जाएगा और ऐसे सभी परमिट को केवल इलेक्ट्रिक ऑटो परमिट से दोबारा जारी किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निकायों और कचरा ढोने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी हटाने की सिफारिश की गई है।

पाक में भारत का एक और दुश्मन टपका, मसूद अजहर का रिश्तेदार मारा गया

0

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और भारत के दुश्मन मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार गोलियों से ढेर कर दिया गया. अपने संगठन के जरिए आतंकवादियों की भर्ती करने वाला कारी एजाज आबिद पेशावर में अज्ञात हमलावरों का निशाना बन गया. हमले में उसके साथी कारी शाहिद को भी गंभीर चोटें आईं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर के पिस्तखारा इलाके में एक मस्जिद से बाहर निकलते वक्त कारी एजाज आबिद पर अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस हमले में उसका खास सहयोगी भी बुरी तरह जख्मी हो गया.

पुलिस के अनुसार, एजाज आबिद अहले सुन्नत वल जमात नाम के संगठन का अहम सदस्य था. साथ ही वह खत्म-ए-नबूवत जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन का प्रांतीय नेता भी था. कारी एजाज आबिद का मौलाना मसूद अजहर से रिश्तेदारी का नाता था और वह भी देवबंदी विचारधारा से गहराई से जुड़ा हुआ था. दोनों ने कई बार एक साथ मंच साझा किया और शुरुआती दिनों में साथ पढ़ाई भी की थी. जानकारी के मुताबिक, एजाज अपने संगठन के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के लिए युवाओं को बहकाकर आतंकवादी बनाता था.

देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आज रायपुर में हुआ आगाज ! गांव के सरपंचों ने आई.बी. ग्रुप से गांव में फार्म लगाने का रखा प्रस्ताव

0

आज प्रेस कल्ब रायपुर में आईबी ग्रुप के एमडी श्री बहादुर अली ने देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव के विषय मीडिया से मुलाकात की। इस प्रेसवार्ता में कंपनी की डायरेक्टर श्रीमती जोया आफरीन आलम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

श्री अली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कि “गाँव में रहकर गाँव का विकास करने की सोच के साथ हमने इस पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया है। इसमें देश भर से पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े ट्रेडर्स और फार्मर्स शामिल होंगे। आईबी ग्रुप अपने से जुड़े लोगों के कारण आज इतना बडा बन पाया है इसलिए उनका विकास, उनकी तरक्की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जब हम से जुड़े लोग आगे बढ़ेंगे तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।

हमने 2035 तक विकसित पोल्ट्री राष्ट्र बनाकर, विकसित भारत बनाने की पहल में योगदान दिया जायेगा। विकसित पोल्ट्री द्वारा हम देश में प्रोटीन की कमी को खत्म करके सभी नागरिक को स्वस्थ बनायेंगे और इसके साथ सभी रोजगार कार्यक्रम द्वारा हर घर को स्वस्थ और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ भविष्य तैयार करेंगे। इसके अतिरिक्त सुनहरे कल द्वारा अपने कर्मचारियों के बच्चे जिन्हें सही शिक्षा नहीं मिल पाती उन्हें उपलब्ध करवा रहे है। राज्य सरकार की लखपति दीदी योजना को समर्थन करते हुए अस्मिता योजना लाये है जिसमे उन्हें पोल्ट्री फार्मिंग सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।”

मीडिया के सवालों का उत्तर देते हुए बहादुर अली ने कहा कि ‘हमसे अभी दस गाँव के सरपंचों ने संपर्क किया है कि आप हमारे गाँव में आईये और फार्म लगाईये क्योकि एक फार्म लगाने से उस क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलता है जिससे उनकी जीवन के जरूरी तरक्की होती है।

श्री अली ने प्रोटीन पोषण के बारे में बात करते हुए कहा कि आईबीग्रुप सोया चंक्स के उत्पादन द्वारा वेग प्रोटीन लेने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित कर रही है ताकि छत्तीसगढ़ को देश का पहला प्रोटीन हब बनाने की सोच साकार हो पाये।

श्री अली ने मीडिया को रायपुर के होटल ओमाया में चलने वाले इस दो दिवसीय आयोजन को कवर करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि आपके के माध्यम से ही हम छत्तीसगढ़ राज्य को देश का पहला प्रोटीन हब बना सकते हैं।

(1) गांव में आई जागरूकता :-
ग्राम पंचायत सरपंच बोल रहे है कि हमारे गांव में पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करें ताकि गांव के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध हो सकें। आई बी. ग्रुप द्वारा एक फार्म खोलने पर लगभग 300-500 युवकों महिलाओं को गांव के पास ही काम मिल जाता है। उल्लेखनीय है कि गांव से पलायन नी रुक जाता है। साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर दुकाने खुल जाती है, ट्रांसपोर्ट बढ़ जाता है साथ उस क्षेत्र में जमीनों का रेट भी बढ़ जाला बिजली मी बराबर मिलती है।

(2) आई. बी. पोल्ट्री फार्मरों को शिक्षीत व ट्रेनिंग भी दे रही है :-
पूरे देश में आई.वी. ग्रुप ही ऐसी कंपनी है जो ग्रामीण फार्मरों को शिक्षीत व ट्रेनिंग देकर पोल्ट्री व्यवसाय को बढ़ावा दे रहीं है। आई.बी. ग्रुप फार्मर को व साथ ही उनके परिवार का विकास कर रही है जबकि बाकि की अधिकांश कंपनी सिर्फ उनसे व्यापार करती है।

(3) वर्तमान में पूरे देश में आई.बी.ग्रुप की 20% भागीदारी पोल्ट्री व्यवसाय में –
भारत देश में पोल्ट्री जगत में आई. बी. ग्रुप की 20% की भागीदारी हो गई जिसे भविष्य में उक्त व्यवसाय का व्यापार करते हुये 50% का लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना है।

(4) छत्तीसगढ़ के किसान आज धान की खेती करते है। आने वाला भविष्य पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरी उपज धान के बाद मक्के की खेती करने वाले है। धान की खेती में लागत अधिक और पानी भी अधिक लगत्ता है। इसलिये आने वाला भविष्य मक्के की खेती करेगा। पूरे छत्तीसगढ़ में अगले 10 वर्षों में मक्का की सर्वाधिक सुरक्षित और नगद फसल का रूप ले लेगा।

लू के थपेड़ों से बुरा हाल, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार; 3 दिनों तक हीट वेव का येलो अलर्ट

0
धीरे-धीरे ही गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। रेवाड़ी में सोमवार को दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के बीच आग जैसी बरसती गर्मी ने घर से बाहर निकला मुश्किल कर दिया। सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा।

अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

बताया गया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को अधिकतम 38.5 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान था। गर्मी के डबल अटैक की वजह से दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर एक तरह से सन्नाटा पसरा नजर आने लगा।

आगरा में कुत्ते की बेरहमी से पीटकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद हुई

0

थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के श्याम नगर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने गली के एक कुत्ते को बेरहमी से पीटकर मार डाला. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

कुत्ते को डंडे से पीट कर मारा
श्याम नगर के रहने वाले वकील अमित मिश्रा ने बताया कि जिस कुत्ते की हत्या हुई, वह उनके घर के बाहर सोता था और सुबह उनके साथ टहलने जाता था. रविवार शाम 6:30 बजे उनके पड़ोसी राजकुमार ने अचानक उस कुत्ते पर डंडे से हमला कर दिया. राजकुमार कुत्ते को पीटते हुए गली में दूर तक ले गया और अंत में पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. रात में जब अमित मिश्रा घर लौटे, तब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें कुत्ते की निर्मम हत्या साफ नजर आ रही थी. इस घटना के बाद से मोहल्ले में गुस्सा है.

बैंक लूटने का गजब दिमाक, डकैती से पहले 15 बार देखी ‘मनी हाइस्ट’, लोन रिजेक्शन का ऐसे लिया ‘बदला’

0

देश में चोरी-डकैती के अजब-गजब मामले सामने आते हैं, लेकिन ये मामला बेहद ही चौंकाने वाला है। इसमें एक शख्स ने सिर्फ इसलिए बैंक में डकैती डाल दी, क्योंकि बैंक ने उसका लोन रिजेक्ट कर दिया था। डकैती के लिए वह शख्स इतना ज्यादा डेडिकेट था कि उसने वारदात को अंजाम देने से पहले 15 बार वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ देखी।

मामला कर्नाटक के दावणगेरे जिले की न्यामती तालुका का है। यहां रहने वाले विजय कुमार ने इंटरनेट पर कई वीडियो देखे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ब्रांच से 17.7 किलो सोना चोरी कर लिया। डकैती डालने से पहले विजय कुमार ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर बैंक की रेकी भी की। पुलिस को इन आरोपियों को पकड़ने में इसलिए भी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि आरोपियों ने फोन का इस्तेमाल बंद कर रखा था और खोजी कुत्तों को भटकाने के लिए उन्होंने वारदात वाली जगह पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया था।

मिट्टी खुदाई से पुलिस ने निकाले पांच करोड़, चंडीगढ़ पुलिस के इस्पेक्टर सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

0

उत्तर प्रदेश के बागपत से एटीएम कैश गबन का बड़ा मामला सामने आया है। कैश गबन मामले की जांच में आई गड़बड़ी के बाद सुरागों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। बागपत पुलिस ने मिटटी में गाड़े गए पांच करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। ये पैसे एटीएम में डालने के लिए बैंक ने दिये थे, जिनको बैंक कर्मियों ने ही गायब कर दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। मामले में छह लोगों के खिलाफ चंडीगढ और बागपत में मामला दर्ज है। गबन में चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर और दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

बागपत की बड़ौत कोतवाली में मेरठ की सीएमएस कंपनी ने कंपनी के दो कर्मचारियों पर एटीएम का कैश गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस को साथ लेकर कंपनी ने आडिट किया। 24 एटीएम की वीडियोग्राफी की जांच की गई। इसमें पांच करोड़ 26 लाख रुपये गायब करने का मामला सामने आया। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।