Home Blog Page 835

साहिल के लिए फिर उमड़ा नानी का प्यार, पहले नमकीन-कपड़े और अब जेल में ले आई ये चीज

0

सौरभ राजपूत हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल में बंद हैं. इतने दिनों में मुस्कान से मिलने उसका कोई भी सगा-संबंधी जेल नहीं पहुंचा. जबकि साहिल की नानी का प्यार रह-रहकर उमड़ रहा है. वह एक बार फिर उससे मिलने के लिए जेल पहुंची. हालांकि, इस बार नानी ने मीडिया से बातचीत नहीं कीय. वह मीडिया से किनारा करती दिखीं.

पाई-पाई के लिए जेल में मोहताज साहिल
सूत्रों की माने तो जेल की कोठरी में बंद साहिल खर्चों के लिए तरस रहा है. नानी को अपने नाती की हालत देखी नहीं जा रही है. पहले जब वो साहिल से मिलने पहुंची थी तब वो अपने साथ कुछ कपड़े हैं और नमकीन साथ लेकर गई थीं. मगर, इस बार नानी जेल में खर्च के लिए रुपये देने पहुंची. उन्होंने साहिल को कुछ रुपये दिए हैं. हालांकि इस बार नानी से सीधे-सीधे कुछ जानकारी नहीं मिल सकी. मगर, सूत्रों की माने तो साहिल को अब पाई पाई का मोहताज नहीं होना पड़ेगा.

यूपी में यहां फ्री में भी टमाटर लेने को तैयार नहीं हैं लोग, फसल में ट्रैक्टर चलाने को मजबूर हुए किसान, जानिए वजह

0

सलाद और सब्जियों में टमाटर का बड़ा महत्व माना जाता है, लेकिन वही टमाटर अब घाटे के चलते किसानों के लिए मुसबीत का सबब बन गया है.  इसलिए किसान अपने-अपने खेतों में टमाटर की फसल को नष्ट करने में जुटे हुए देखे जा रहे हैं. खेतों में ही टमाटर की फसल को ट्रैक्टर के माध्यम से खत्म करने में जुट गए हैं.

असल में ज्यादा उत्पादन के चलते इटावा में टमाटर का भाव न के बराबर किसानों को मिल रहा है. खेत से टमाटर को निकालने से लेकर मंडी तक लाने में बड़ा खर्चा आने ओर अच्छा भाव न मिलने के कारण किसान अपनी टमाटर की फसल को खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं.

बता दें कि टमाटर का बाजार भाव न के बराबर है. इस वजह से किसानों को अपने-अपने खेतों में टमाटर की फसल को नष्ट करना पड़ रहा है. इस समय टमाटर उत्पादक किसानों की स्थिति बहुत खराब है. किसानो की मजदूरी भी नही निकल रही है. टमाटर का भाव गिरकर पांच रुपए किलो पहुंच जाने से दुखी एक किसान ने अपने टमाटर के खेत पर ट्रैक्टर चला दिया. पहले उसने लोगों से मुफ्त में टमाटर ले जाने के लिए कहा जब लोग नहीं पहुंचे तो ट्रैक्टर चला दिया.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया ग्राम में स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवारजनों के साथ देवी माँ का विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रीमती कौशल्या साय ने इस अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और स्नेहभाव के साथ नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन एवं सम्मान, हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संजोने के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी जीवंत करता है। यह संदेश देता है कि बालिकाएँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की भी आधारशिला हैं। उनका सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के विकास के संकल्प को पूर्णता प्रदान करता है।

पहले लगाया पैग, फिर छीलकर खाया अंडा, दिल्‍ली मेट्रो का ये वीडियो देख भिन्‍ना जाएगा माथा, लोगों ने पूछा

0

देश की राजधानी की लाइफलाइन दिल्‍ली मेट्रो में क्‍या शराब पीने की इजाजत है. यह सवाल हम नहीं पूछ रहे बल्कि बहुत से दिल्‍ली वाले वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो को देखने के बाद दिल्‍ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से पूछ रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्‍स सीट पर बैठकर शराब पीता हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं यह शख्‍स अपने साथ अंडे भी लेकर आया है. उबले हुए अंडे वो छीलकर शराब के साथ में खा रहा है. मामले का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसपर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह वीडियो कब का है और किस मेट्रो लाइन पर यह शख्‍स था? इसका पता नहीं चल सका है. वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि किसी कार्पोरेट कंपनी में काम करने वाला यह युवक दफ्तर से घर लौटते वक्‍त मेट्रो में बैठकर शराब पी रहा है. डीएमआरसी की तरफ से इसपर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र नामक एक एक्‍स हैंडल से यह वीडियो शेयर करते हुए कहा इसे दिल्‍ली पुलिस और डीएमआरसी को टैग किया गया है. युवक के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त एक्‍शन लेने की अपील की गई है. नियमों के तहत किसी भी सार्वजनिक स्‍थान पर शराब पीना बैन है. मेट्रो सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ आमतौर पर जांच के दौरान अंदर शराब की बोतल ले जाने की इजाजत भी नहीं देती है. ऐसे में यह युवक मेट्रो के अंदर शराब कैसे लेकर पहुंचा? इसपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

ट्रंप के टैरिफ बम से मार्केट में तबाही, अमेरिका के सामने झुका ये देश, कनाडा ने US के बर्बादी की कर दी भविष्यवाणी

0

अमेरिका के राष्ट्रपति ने टैरिफ का ऐलान कर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है.  भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है. वहीं जिम्बाब्वे ने ट्रंप प्रशासन के सामने झुकते हुए अमेरिकी आयात पर टैरिफ हटाने की घोषणा कर दी है. दूसरी ओर, कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चेतावनी दी है कि ये टैरिफ न केवल कनाडा बल्कि अमेरिका के लिए भी आत्मघाती साबित होंगे. ट्रंप का दावा है कि यह कदम अमेरिका को ‘पहले से कहीं ज्यादा धनी’ बनाएगा, लेकिन दुनिया के बाजारों की प्रतिक्रिया और ग्लोबल लीडर्स के बयान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

शेयर बाजारों में भारी गिरावट
ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में अफरा-तफरी मच गई है. जहां जापान का निक्केई 225 6.3% और हांगकांग का हैंग सेंग 10% नीचे लुढ़क गया. भारतीय बाजार भी खुलने के साथ 5 फीसदी तक गिर गया. अमेरिका में शुक्रवार को सभी प्रमुख स्टॉक इंडेक्स 5% से ज्यादा गिरे, जिसमें S&P 500 को 2020 के बाद का सबसे खराब सप्ताह झेलना पड़ा. जेपी मॉर्गन ने चेतावनी दी है कि इन टैरिफ्स के चलते अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना 60% तक बढ़ गई है.

PM मोदी के दौरे के बाद बड़ी सफलता, श्रीलंका ने रिहा किए 14 भारतीय मछुआरे

0

श्रीलंका की तरफ से 14 मछुआरों को रिहा किया गया है. यह फैसला प्रधानमंत्री के श्रीलंका दौरे के बाद लिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ मछुआरों के मुद्दे पर वार्ता की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका दौरे पर गए हुए थे. उनके दौरे से आने के बस कुछ ही घंटों के बाद 6 अप्रैल को श्रीलंका की जेलों में बंद भारत के 14 मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ मछुआरों के मुद्दे पर वार्ता की थी.

भारत के इंजीनियर्स का अद्भुत चमत्कार है वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज, तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप

0

रामेश्वरम में पंबन ब्रिज एक सदी से भी ज़्यादा पुराना है। अब भारत ने इसकी जगह एक नया पुल बनाया है। यह पुल बहुत ही आधुनिक है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में इस नए पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम नया पंबन ब्रिज है। यह भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट सी ब्रिज है। यह पुल रामनाथपुरम जिले में है।  MyGovIndia ने ट्वीट किया है कि भारत का इंजीनियरिंग का चमत्कार यहां है! नया पंबन रेल ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है!

यह पुल 100 साल तक चलेगा। इसे बनाने में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे पुल को बार-बार ठीक करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसमें स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इसके जोड़ पूरी तरह से वेल्डेड हैं। इस पर खास पेंट किया गया है। यह पेंट समुद्री वातावरण में पुल को जंग से बचाएगा। यह समुद्री जहाजों के लिए सिर्फ 5 मिनट में 17 मीटर ऊपर उठता है।यह रामेश्वरम और मुख्य भूमि भारत के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करता है। यह तेज़ और आसान रेल यात्रा को संभव बनाता है।

पिता अपने ही बच्चे का 50 हजार में कर दिया सौदा, मां को लगी भनक मचा बवाल

0

जिस बच्चे का उसके पिता ने 50 हजार में बेंच दिया था, जो बच्चा अपनी मां के लिए मर चुका था, उस नवजात को सात महीने बाद पुलिस ने जिंदा बरामद कर मां की गोद मे डाल दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. किसी हिंदी फिल्म के सुपरहिट कहानी की तरह ही हाजीपुर में भी कुछ ऐसा ही मामला उस वक्त सामने आया, जब पुलिस ने महीनों की जांच के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. इस अजीबोगरीब मामले की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान था.

जानें क्या है पूरा माजरा
दरअसल इस कहानी की शुरुआत आज से सात महीने पहले हाजीपुर नगर के जौहरी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम से हुई, जब महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली मानपुरा गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी गोलू कुमारी ने अपनी पांचवी संतान को जन्म दिया. सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा था, लेकिन जैसे ही महिला ने पुत्र को जन्म दिया, वैसे ही इस कहानी में नया मोड़ आ गया और कई किरदार एक साथ सामने आ गए. इसके बाद जो कुछ हुआ,

NEET 2025 क्या 17 अगस्त को होगी नीट की परीक्षा स्टूडेंट्स के लिए सरकार की चेतावनी

0

परीक्षाओं को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं, जिसमें एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद होती हैं। इसमें फॉर्म होते हैं, आवेदन डेट्स होती हैं, एग्जाम डेट होती हैं और अंत में रिजल्ट और काउंसलिंग की डेट्स भी आधिकारिक रूप से साझा की जाती हैं। कई बार स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की जानकारी के लिए नोटिस भी साझा करते हैं लेकिन शेयर करने से पहले आधिरकारिक वेबसाइट पर इसकी पुष्टि कर लेना बहुत जरूरी है।

हाल ही में एक मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक फेक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है जिसमें नीट पीजी एग्जाम डेट्स को लेकर दावे किए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि नीट पीजी की निर्धारित तिथि को बदल दिया गया है और अब इस परीक्षा का आयोजन 15 जून की जगह 17 अगस्त, 2025 को होगा जबकि यह सूचना पूरी तरह गलत है। नीट पीजी का ऐसा कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। सरकारी न्यूज एजेंसी पीआईबी ने इस बात को स्पष्ट किया और साथ ही सरकार की ओर से छात्रों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

170 किलोमीटर पैदल चलकर द्वारकाधीश पहुंचे अनंत अंबानी, उनकी मां नीता अंबानी हुई भावुक, पत्नी राधिका ने कहा- हमें गर्व है

0

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी द्वारा रविवार की सुबह जामनगर से द्वारका तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करने पर गर्व और खुशी व्यक्त की। अनंत 10 अप्रैल में अपने 30वें जन्मदिन से पहले राम नवमी के शुभ अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। इस मौके पद उनकी मां ने कहा कि उन्हें अपने सबसे छोटे बेटे पर गर्व है,

एएनआई से बात करते हुए नीता अंबानी ने कहा,-“एक मां के तौर पर, अपने सबसे छोटे बेटे अनंत को द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थान की पदयात्रा पूरी करते देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। पिछले 10 दिनों से अनंत की पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी युवा हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मैं द्वारकाधीश से केवल यही प्रार्थना करती हूं कि अनंत को शक्ति प्रदान करें।” अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट ने जामनगर से द्वारका तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा करने के अपने पति के फैसले के बारे में बतातं हुए कहा कि अनंत की इच्छा थी कि वे शादी के बाद पदयात्रा पर जाएं। राधिका ने कहा, “मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने उनकी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।