Home Blog Page 842

मेष, कन्या और तुला राशि के लिए भाग्य लक्ष्मी खोलेगी भाग्य, देखिये आज का राशिफल

0

9 फरवरी को आज ज्योतिष की गणना बताती है कि चंद्रमा का गोचर आज आर्द्रा नक्षत्र से हो रहा है। इस नक्षत्र से चलते हुए चंद्रमा आज मंगल के साथ मिथुन राशि में रहेंगे ऐसे में चंद्र मंगल युति से आज धन लक्ष्मी योग भी बना है जो मेष, कन्या और तुला राशि के लिए लाभदायक रहेगा।

मेष राशि – मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। भाग्य की प्रबलता से काम बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, कमाई में वृद्धि होगी। मन में दूसरों के प्रति प्रेम की भावना रहेगी।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। यात्रा भी आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा, असंतुलित आहार के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। लेकिन किसी पारिवारिक और सामाजिक विषयों को लेकर आपके मन में परेशानी रहेगी। बिजनेस में आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य भी आपका आज कमजोर रह सकता है।

कर्क राशि – आज कर्क राशि के जातक किसी बात को लेकर मानसिक रूप से उलझन में रह सकते हैं। कारोबार व्यापार में आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में कुछ तनाव चल रहा है तो इससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत सफल रहेगी।

सिंह राशि – सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आपका जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आपको आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है लेकिन आज खर्च भी आपका बढा रहेगा।

​कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को आज परिवार का पूरा साथ और समर्थन प्राप्त होगा। बच्चों की खुशी के लिए आज आप उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते हैं। परिवार में कुछ तनाव रहेगा और परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको आज किसी परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आना होगा।

तुला राशि – तुला राशि के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल हो सकते हैं।

​वृश्चिक राशि – आज वृश्चिक राशि के लिए दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज घर की जरूरतों पर भी धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी को आज आपको कहीं घुमाने ले जाना पड़ सकत है। रिश्तेदारों में आपका प्रभाव बढेगा।

धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। किसी पारिवारिक कार्य को लेकर आपकी मेहनत सफल होगी।

​मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। किसी चली आ रही समस्या से आपको आज राहत मिलेगी। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।। परिवार में आपका समय आज आनंददायक बीतेगा।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आज कमाई में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन आज सुख सुविधाओं पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसी व्यक्ति से होगी जिनसे आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी और भविष्य में भी लाभ मिल सकता है।

​मीन राशि – मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कुछ घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्त रहना होगा। जीवनसाथी से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। पिता से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आप घर के लिए आज कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज, भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने

0

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी रहेंगी।

इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े राजनीतिक दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटर भी इस ऐतिहासिक मुकाबले के साक्षी बनेंगे।

अगर भारत यह मुकाबला जीतता है, तो वह दूसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करेगा। इससे पहले भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था। इस बार टीम इंडिया के कप्तान और खिलाड़ी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो भारतीय समयानुसार शाम को खेला जाएगा।

दिल्‍ली में महिला समृद्धि योजना लागू,अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

0

दिल्‍ली की भाजपा सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए महिला समृद्धि योजना आज से लागू कर दी है। इस योजना के तहत हर महीने दिल्‍ली की महिलाओं के अकाउंट में 2500 रुपये भेजे जाएंगे।

  • दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल डेवलप कर रही है, जहां महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगी।
  • इस योजना के लिए सभी भरे गए फॉर्म्स को एक अलग सॉफ्टवेयर द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।
  •  इस योजना के लिए पात्र महिलाओं की पहचान करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
  • सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा भी मांगा है।
  • आवदेन करने वालों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट और मोबाइल नंबर की आवश्‍यकता पड़ सकती है।
  • पोर्टल पर अप्‍लीकेशन को आधार से लिंक कराया जा सकता है।
  • आवेदक को आवेदन करने से पहले कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास दिल्ली में एक सिंगल बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार नंबर से जुड़ा हो।
  • हालांकि अभी तक आधिकारिक अपडेट नहीं है कि योजना के रजिस्‍ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
  • 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय के लिए क्षेत्र के एसडीएम या राजस्व विभाग के किसी अन्य अधिकृत अधिकारी से आय प्रमाण पत्र की कॉपी।
  • यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिनकी सालाना घरेलू इनकम 3 लाख रुपये से कम है और जो टैक्स नहीं भरती हैं।
  •  जो सरकारी नौकरी नहीं करती हैं और उनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच है, वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना में उन महिलाओं को भी शामिल किया गया है, जिन्‍हें सरकार से कोई अन्य वित्तीय सहायता नहीं मिलती है।

आज की सोने-चांदी की कीमतें : जानें क्या है आज की ताजा कीमतें और क्यों हुई गिरावट

0

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। चूंकि आज शनिवार है और इस दिन छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद रहता है इसलिए आज सोना का भाव वही रहेगा, जो शुक्रवार को था। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने का दाम अभी 86059 रुपये है। इसी तरह 23 कैरेट (995) सोने का भाव 85714 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 78830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 64544 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 50345 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 96724 रुपये/किलो हो गया।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव ₹80110 ₹87390 ₹66010
मुंबई में सोना का भाव ₹80110 ₹87390 ₹65550
दिल्ली में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
कोलकाता में सोना का भाव ₹80110 ₹87390 ₹65550
अहमदाबाद में सोना का भाव ₹80160 ₹87440 ₹65590
जयपुर में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
पटना में सोना का भाव ₹80160 ₹87440 ₹65590
लखनऊ में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
गाजियाबाद में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
नोएडा में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
अयोध्या में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
गुरुग्राम में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670
चंडीगढ़ में सोना का भाव ₹80260 ₹87540 ₹65670

राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने- चांदी की कीमत

कमजोर घरेलू मांग के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे फिसल गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा खरीदारों की कमजोर मांग के कारण यह गिरावट आई। हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिससे इसमें लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और पिछले चार सत्रों में 3,100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 50 रुपये गिरकर 85,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि वैश्विक स्तर पर सोना वायदा 2,929.30 डॉलर प्रति औंस और हाजिर सोना 10.14 डॉलर बढ़कर 2,921.94 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, एशियाई बाजार में चांदी वायदा 0.17 प्रतिशत गिरकर 33.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोना 199 रुपये बढ़कर 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 199 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 14,629 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 2,916.23 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में भी तेजी

प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 377 रुपये या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 32.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल का महामुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट

0

टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला कल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगा होगी या फिर बल्लेबाज हावी रहेंगे। इससे पहले इसी पिच पर एक लीग मुकाबला हो चुका है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान इस्तेमाल की गई थी। ये मुकाबला 23 फरवरी को हुआ था और भारत ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया था।

इसी पिच पर विराट कोहली ने लगाई थी सेंचुरी, श्रेयस ने भी बनाया अर्धशतक
इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से बनाए गए 241 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 42.2 ओवर में ही 244 रन बनाकर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 100 रन और श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली थी। भले ही टीम इंडिया इस मैच को जीत गई हो, लेकिन पाकिस्तान के भी स्पिनर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। अबरार अहम ने 10 ओवर में केवल 28 रन देकर एक विकेट लिया था। इसलिए भारत को संभलकर खेलना होगा।

अभी तक दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के जो भी मैच हुए हैं, उसमें स्पिनर्स का कमाल देखने के लिए मिला है और ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना है। दुबई की इस पिच पर औसत स्कोर 246 रन रहा है, जो वनडे के हिसाब से काफी कम है। पिच तय होने के बाद अब ये भी पक्का हो गया है कि टीम इंडिया एक बार फिर से चार स्पिनर्स के साथ ही मैदान में उतरेगी। ऐसे में भारत की जीत की संभावना ज्यादा नजर आ ही है। अब देखना होगा के मैच के दौराना दोनों कप्तान किस रणनीति पर मैच को आगे चलाते हैं।

जांजगीर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सद्भावना महिला हॉकी मैच का किया गया आयोजन

0

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 07 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना एवं आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलास्तर पर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान जांजगीर में शुक्रवार काे सद्भावना महिला हॉकी मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बालिका खिलाड़ियों की दोनों टीम खेलो इंडिया लधु केन्द्र हॉकी सेंटर एवं टीम जिला हॉकी संघ के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम खेलो इंडिया 4-0 से विजय हुई। कार्यक्रम में नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, अध्यक्ष जिला महिला उत्पीड़न समिति तान्या अनुरागी पाण्डेय, संगीता पाण्डेय, रेखा सोनवान, अजित गढ़ेवाल पार्षद, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल, गोपेश्वर कहरा अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, राकेश गढ़ेवाल सचिव जिला हॉकी संघ एवं चेयरमैन किड़ा भारती एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तेज रफ्तार पिकअप पुल से नीचे गिरी

0

कोरबा में दर्री थानांतर्गत सिंचाई कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गई। कोरबा से एनटीपीसी की तरफ जा रही वाहन पुल के उपर अंनियंत्रित हो गई और 20 फिट नीचे गिर गई। इस दुर्घटन में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गई, जिनमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के लिए पिकअप की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।

विज्ञान और धर्म को दो अलग-अलग चीजें माना जाता है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा

0

क्या आपने कभी सोचा है कि गणित और धर्म के बीच कोई संबंध हो सकता है। विज्ञान और धर्म को दो अलग-अलग चीजें माना जाता है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हार्वर्ड के वैज्ञानिक डॉ. विली सून का तर्क है कि गणित का एक सूत्र बताता है कि ईश्वर वास्तव में मौजूद है।अब आप भी सोच रहे होंगे कि गणित और ईश्वर के अस्तित्व के बीच क्या संबंध है। दरअसल, वैज्ञानिक ने टकर कार्लसन नेटवर्क पर बात की। इस दौरान उन्होंने फाइन-ट्यूनिंग तर्क पर चर्चा की, फाइन-ट्यूनिंग तर्क बताता है कि ब्रह्मांड लोगों के जीवन जीने के लिए इतने सटीक ढंग से डिज़ाइन किया गया है कि यह महज संयोग नहीं हो सकता।

डॉ. सून ने “फाइन-ट्यूनिंग तर्क” का इस्तेमाल किया है। कैम्ब्रिज के गणितज्ञ पॉल डिराक के प्रस्तावित सूत्र ने सबसे पहले इस पर प्रकाश डाला। यह साबित करने के लिए कि गणित ईश्वर के अस्तित्व का सुझाव देता है, डॉ. सून ने 1963 के डिराक के शब्दों को दोहराया, जहां डिराक ने अनुमान लगाया कि ब्रह्मांड के सभी नियमों का सही संतुलन केवल एक बड़ी बुद्धि, एक बड़ी शक्ति का काम हो सकता है।

डिराक ने लिखा “इन बातों से कोई यह भी कह सकता है कि ईश्वर एक महान गणितज्ञ हैं,” । हालाँकि, इतिहास को देखते हुए, कई वैज्ञानिक विज्ञान और धर्म को अलग-अलग रखते हैं और दोनों को जोड़ने से कतराते हैं।डॉ. सून का तर्क है कि गणित और ब्रह्मांड के बीच सामंजस्य जानबूझकर किए गए डिज़ाइन की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा, “ईश्वर ने हमें यह प्रकाश दिया है, ताकि हम प्रकाश का अनुसरण कर सकें और अपने लिए सबसे अच्छी चीज़ें कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि हमारे ब्रह्मांड को नियंत्रित करने वाले समीकरण एक दिव्य निर्माता के फिंगरप्रिंट हो सकते हैं।

पाकिस्तानी रुपये पर हिंदी नहीं’, पाक यूट्यूबर ने इंडियन इकोनॉमी का जिक्र करते हुए क्यों कहा- भारतीय रुपये पर भी उर्दू

0

पाकिस्तानी यूट्यूबर से बहस करते हुए वकील ने आरोप लगाया कि 1971 की लड़ाई भारत ने करवाई थी और भारत पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहता है

इंडियन करेंसी पर कुल 15 अलग-अलग भाषाओं में नोट की वैल्यू लिखी होती है और ये 10, 20, 50, 100 से लेकर 500 तक हर नोट पर है. इन 15 भाषाओं में उर्दू भी शामिल है. पाकिस्तानी यूट्यूबर सोहेब चौधरी ने इसी मुद्दे को उठाते हुए सवाल पूछा है कि जब पाकिस्तान में भी दूसरे धर्मों के लोग रहते हैं, तो यहां की करेंसी पर उर्दू के अलावा कोई और भाषा क्यों नहीं है

वकील ने फिर पाकिस्तान और भारत के हालातों पर बात की और कहा कि इंडिया में भी बहुत दिक्कतें हैं, जिन पर वहां की सरकार ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी  हिंदुत्व के नाम पर एक प्रोजेक्ट चला रही है, लेकिन अभी उसको ओपेनली नहीं कर रहे क्योंकि जाहीर सी बात है कि वे इसको डिक्लेयर नहीं करना चाहते हैं.

वकील ने आगे कहा कि असम और बिहार के लोगों से जाकर पूछें कि उनके साथ कितनी ज्यादती हो रही है. उन्होंने मुसलमानों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इंडियन मुसलमानों के साथ गलत होता है. हालांकि, इन वकील ने तो कोई आंकड़े पेश नहीं किए और सिर्फ आरोप ही लगाती हुई नजर आ रही थीं.

ये वकील साहिबा यही नहीं रुकी पाकिस्तान की बर्बादी का ठीकरा भी भारत पर फोड़ने लगीं. उन्होंने कहा कि इंडिया ने हमें दिया ही क्या था, न हमारे पास समान पूरा, हमारे आर्मी के लिए इक्विप्मन्ट पूरे नहीं थे. आप कहते हैं उनकी इकोनॉमी हमसे बेहतर है. डे वन से हमारे साथ ज्यादती हो रही है. उन्होंने 1971 की लड़ाई का आरोप भी भारत पर लगा दिया

एक महीने से घर में अकेली थी गाय, जब मालिक ने दरवाजा खोला तो नज़ारा देख टपकने लगे आंसूं

0

नए मकान में शिफ्ट होने का सपना हर व्यक्ति देखता हैं. अपने पैसो से लिया गया नया घर हर किसी को उत्साहित कर देता हैं. जब भी ये घर नया होता हैं तो खूब चमकता हैं और इसमें साफ सफाई भी बढ़िया होती हैं.

इस वजह से इसमें रहने का मजा भी दुगुना हो जाता हैं. लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब आप अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हो लेकिन जैसे ही माकन का दरवाजा खोले तो आपको पूरा घर गोबर से लतपत दिखाई दे. इतना ही नहीं आपके नए घर में एक गाय भी टहल रही हो और आपको कोई भी अंदाजा ना हो कि ये गाय आपके नए घर में कहाँ से आई. जाहिर सी बात हैं ऐसा नजारा देख हर किसी का दिमाग चकरा जाएगा और अपने घर की हालत देख उसे रोना भी आएगा. ऐसा ही कुछ अमेरिका के मोंटाना में देखने को मिला हैं.

दरअसल यहाँ एक व्यक्ति वाशिंगटन में रहता था और जल्द ही मोंटाना में अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाला था. अपने नए घर के देख रेख की जिम्मेदारी उसने अपनी एक आंटी को दे रखी थी. इसके बाद जब वो अपना सामान लेकर यहाँ शिफ्ट होने आया तो घर के अंदर की हालत देख फूट फूट रोने लगा. घर के अंदर एक गाय थी जिसने इतना सारा गोबर कर रखा था कि फर्श की जमीन तक नहीं दिख रही थी. इस व्यक्ति के अच्छे खासे नए घर की हालत कबाड़ खाने से भी बत्तर हो रखी थी. ये नजारा देख आदमी सदमे में आ गया. उसे समझ नहीं आया कि आखिर ये माजरा क्या हैं.