Home Blog Page 846

दुनिया में उथलपुथल मचाने वाले ट्रंप ने अडानी को दी बड़ी राहत! अमेरिका में बड़े निवेश की तैयारी

0

अदानी समूह ने अमेरिका में बड़े निवेश की योजनाओं को फिर से सक्रिय किया है, जिसमें परमाणु ऊर्जा, यूटिलिटीज और पूर्वी तट पर एक बंदरगाह प्रोजेक्ट शामिल हैं.

अमेरिकी सरकार अडानी को अमेरिका में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है.

अदानी समूह ने अमेरिका में निवेश योजनाएं फिर से सक्रिय कीं.

गौतम अदानी 265 मिलियन डॉलर घूस मामले में कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

ट्रम्प प्रशासन की नीतियों से अदानी समूह को राहत मिली.

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद अदानी समूह ने अमेरिका में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की थी, जिससे 15,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी. हालांकि, कानूनी पचड़ों की वजह से योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पाई थीं, लेकिन अब ट्रम्प प्रशासन की नीतियों के चलते इन्हें फिर से सांस लेने का मौका मिल रहा है.

■ अदानी ग्रुप भारत का एक जाना-माना बिजनेस ग्रुप है. कई देशों ने इस ग्रुप के बड़े पैमाने पर बिजनेस हैं. यदि अमेरिका में उनके निवेश की योजना फलती-फूलती है तो उनके सामने घूस देने के मामले में भी राहत की उम्मीद हो सकती है.

■ डोनाल्ड ट्रम्प के नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद, अदानी समूह ने अमेरिका में 10 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना की घोषणा की थी, जिससे लगभग 15,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी.

■ नवंबर 2024 में गौतम अदानी और अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने में शामिल होने का आरोप लगाया गया, जिससे ये निवेश योजनाएं स्थगित हो गईं.

■ हाल ही में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने विदेशी भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम (FCPA) के प्रवर्तन को निलंबित करने का आदेश दिया है, जिससे अदानी समूह को राहत मिली है और उन्होंने अपनी निवेश योजनाओं को फिर से सक्रिय किया है. समूह अब परमाणु ऊर्जा, यूटिलिटीज और पूर्वी तट पर एक बंदरगाह परियोजना में निवेश की संभावनाओं का मूल्यांकन कर रहा है.

फरवरी की शुरुआत में ट्रंप फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेज एक्ट (FCPA) पर रोक लगा दी थी। इससे अडानी ग्रुप बड़ी राहत मिली है। इससे यह उम्मीद जगी है कि उनके खिलाफ कानूनी चुनौतियां खत्म हो सकती हैं। हालांकि अमेरिकी नागरिक नहीं होने के कारण अडानी सीधे तौर पर इस कानून के तहत आरोपित नहीं थे। यह कानून उन अन्य लोगों के खिलाफ आरोपों का आधार है जो कथित तौर पर इसमें शामिल थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, कोनोली और हेड क्रीज पर मौजूद

0

भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. स्टीव स्मिथ ने भारत को पहले गेंदबाजी सौंपी है. 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह पहला वनडे मैच है।

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कंगारू टीम की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ट्रेविस हेड और कूपर कोनोली उतरे हैं। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए अब तक का सफर अपेक्षाकृत आसान रहा है. उसने ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की है. वह ग्रुप ए में 3 मैचों में 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा था. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 में से सिर्फ एक ही मैच ग्रुप बी में जीत पाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में जीत के बाद उसके अगले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण धुल गए थे. कंगारू टीम 3 मैचों में 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर थी

दुर्ग में देर रात घर में लगी आग, अंदर रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बचे लोग

0

दुर्ग जिले के सेलूद गांव में उमेश देवांगन के घर में आग लग गई। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची आग काफी फैल गई थी। आग तेज होने से अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। आनन-फानन में लोगों को दूर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। मामला उतई थाना का है जब तक अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची आग काफी फैल गई थी। घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सेलूद निवासी उमेश देवांगन के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने एक फायर ब्रिगेड वाहन के साथ टीम को वहां भेजा। टीम जैसे ही वहां पहुंची देखा घर में भीषण आग लगी थी। लोग किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक बड़ा ब्लास्ट हुआ। अग्निशमन कर्मियों और उतई पुलिस ने घर के आसपास से लोगों की भीड़ को दूर किया। लोगों को घटना स्थल से दूर करने के बाद टीम ने आग को एक तरफ से बूझाना शुरू किया। टीम ने पहले घर के उस हिस्से की आग को बुझाया, जहां से दूसरे घर लगे थे और वहां भी आग बढ़ने की आशंका थी। इस तरह कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

बैडमिंटन के नेशनल प्‍लेयर और उसके प‍िता पर तलवार से हमला, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था व‍िवाद

0

सीकर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित नला का बास इलाके में आज (4 मार्च) सुबह घर के सामने पार्किंग की बात को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया. दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक ने घर से तलवार न‍िकाल ल‍िया, और हमला कर द‍िया. हमले में बैड‍म‍िंटन के नेशनल प्‍लेयर नमन शर्मा और उनके प‍िता-दादा घायल हो गए. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. सूचना पर कोतवाली पुल‍िस मौके पर पहुंच गई.

CCTV फुटेज आया सामने  

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है. इसमें दिखता है कि झगड़े के दौरान अचानक एक युवक घर का दरवाजा खोल तलवार लहराते हुए बाह आता है और हमला कर देता है. हमले में गंभीर रूप से घायल नेशनल प्लेयर नमन शर्मा के परिजनों की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. इसके बाद पुलिस आरोपी पक्ष की दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई है

बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ व‍िवाद 

कोतवाली थाना इलाके के सुभाष चौक स्थित नला का बास में कमल शर्मा की बैडमिंटन एकेडमी है, जहां पर शहर के लोग बैडमिंटन खेलने के लिए आते हैं. घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया. इसके बाद एक युवक और उसके परिवार ने बैडमिंटन नेशनल प्लेयर नमन और उसके परिवार पर तलवार से हमला कर दिया, ज‍िसमें नमन के पिता कमल कुमार और दादा जगदीश प्रसाद घायल हुए. नमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर द‍िया गया. जबकि, नमन के पिता और दादा को मामूली चोट लगी और उन्हें प्राथम‍िक इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

पड़ोसी से चल रहा था झगड़ा 

नमन के दादा जगदीश प्रसाद ने बताया कि घर के सामने के पड़ोसी नवीन पुत्र वल्लभचंद और उसके परिवार के लोग पिछले करीब 10-15 दिनों से पार्किंग सहित अन्य मामलों को लेकर झगड़ा कर रहे थे. मंगलवार (4 मार्च) की सुबह भी करीब 5:00 बजे बैडमिंटन अकादमी में कुछ लड़के रोजाना की तरह खेलने के लिए आए थे. इस दौरान उन्होंने जब बाइक खड़ी की तो नवीन और उसके पिता वल्लभचंद सहित परिवार के लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया

नक्सलियों ने की पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर की हत्या

0

जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में नक्सलियों ने पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर कलमू हिड़मा (65) की हत्या कर दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने कलमू हिड़मा को घर से बुलाकर बाहर ले गए और उनकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। इससे पहले भी सुकमा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, जिससे आम जनता में डर का माहौल बना रहता है।

फिलहाल, पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार

0

अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खोरपा गांव के पास की गई, जहां जुए का अवैध अड्डा संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में से छह पाटन क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार, 7 बाइक और करीब 1,29,000 रुपए नगद बरामद किए हैं। इस अवैध गतिविधि की शिकायत बीते कई दिनों से मिल रही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी ने किया, जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम भी शामिल थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं, जिन पर आगे की जांच जारी है। अभनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुए के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव आज, कांकेर में कांटे की टक्कर

0

जिले की सात जनपद पंचायतों में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए कांकेर जनपद पंचायत में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों के 8-8 सदस्य जीतकर आए हैं।

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांकेर जनपद पंचायत में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने से अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

 

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs AUS सेमीफाइनल आज, दुबई में पहली बार भिड़ेंगे

0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी। इससे पहले हुई भिड़ंत में दोनों को 4-4 जीत मिली। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में दोनों का आखिरी सामना हुआ था, तब ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत के पास उस हार का हिसाब बराबर करने का मौका है। वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 151 वनडे खेले गए। 57 में भारत और 84 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। वहीं 10 मैच कोई नतीजा नहीं निकला। दुबई में दोनों टीमें पहली बार ही भिड़ रही हैं। भारत ने टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच इसी मैदान पर खेले, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैच पाकिस्तान में खेले।

कुम्भ में आईआईटी बाबा नाम से चर्चाये बटोरने वाले अभय सिंह को किया जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार, मिली ज़मानत पर हुवे रिहा

0

कुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से चर्चाओं में आए अभय सिंह को सोमवार को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया। अभय सिंह के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। बाद में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि शिप्रा पथ थाना इलाक़े के एक होटल में अभय सिंह नाम का एक शख्स ख़ुदकुशी करने का प्रयास कर रहा है।

सूचना पर शिप्रा पथ थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे। डीसीपी साउथ जयपुर दिगंत आनंद ने बताया, ‘अभय सिंह को पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली सूचना के बारे में पूछा गया। अभय सिंह ने अपने पास से एक गांजे की पुड़िया निकाल कर दिखाते हुए कहा कि मैंने गांजे का नशा किया था, नशे में कोई सूचना दी होगी तो मुझे जानकारी नहीं है।

दिगंत आनंद के मुताबिक़ अभय सिंह के पास से मिले गांजे को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभय सिंह के पास से (1।50 ग्राम) मिले गांजे की कम मात्रा होने के कारण उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच की जा रही है। जमानत पर रिहा होने के बाद अभय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘थोड़ा सा गांजा मिला है। किसी ने बोल दिया कि बाबा सुसाइड कर रहे हैं, इसलिए पुलिसकर्मी आए थे।

 

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कान्त द्वारा हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह पर बोले अखिलेश यादव ‘कही वह इंसान की जगह रोबोट की बात तो नहीं कर रहे है

0

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत की हफ़्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज़ किया है। उन्होंने तंजिया लहजे में कहा है कि जो लोग 90 घंटे काम करने की सलाह दे रहे है वह लोग इंसान के लिए नहीं बल्कि रोबोट के लिए सलाह दे रहे है।

अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘जो लोग कर्मचारियों को 90 घंटे काम करने की सलाह दे रहे हैं, कहीं वो इंसान की जगह रोबोट की बात तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इंसान तो जज़्बात और परिवार के साथ जीना चाहता है। आम जनता का सवाल ये भी है कि जब अर्थव्यवस्था की प्रगति का फ़ायदा कुछ गिने चुने लोगों को ही मिलना है तो ऐसी 30 ट्रिलियन की इकोनॉमी हो जाए या 100 ट्रिलियन की, जनता को उससे क्या।’

इससे पहले ख़बरों के मुताबिक़ नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत सरकार में कई अहम पदों पर रहे अमिताभ कांत ने कहा था कि भारतीयों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। चाहे वह सप्ताह में 80 घंटे हों या 90 घंटे। उन्होंने कहा कि अगर आपकी महत्वाकांक्षा चार हज़ार अरब डॉलर से 30 हज़ार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की है, तो आप इसे मनोरंजन या कुछ फिल्मी सितारों के विचारों का अनुसरण करके नहीं हासिल कर सकते।

इससे पहले लार्सन एंड टूब्रो के चेयरमैन एस। एन। सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और लोगों को रविवार को भी काम करना चाहिए। जबकि इंफोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति भी सप्ताह में 70 घंटे काम करने की बात कह चुके हैं। काम करने के घंटों के बारें ऐसे बयानों पर कई बार लोगों की तीखी प्रतिक्रिया भी आ चुकी है।