Home Blog Page 851

गौ-माता की सेवा कर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने मनाया अपना जन्मदिन

0

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने राजधानी रायपुर के गोकुल नगर स्थित गौशाला में गौ-माता की सेवा कर अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण मनाया। जन्मदिन के मौके पर गौ-माता की पूजा-अर्चना की और गुड़ का तुलादान कर गौ-माताओं को खिलाया और प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री श्री नेताम ने गौ-शाला समिति के विकास के लिए 1 लाख रूपये की स्वीकृति की  घोषणा की। मंत्री श्री नेताम ने आज अपने जन्म दिवस पर छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम पहुंचकर भगवान श्री लोचन का अराधना कर दैनिक काम-काज की शुरूआत की। आज उनके जन्म दिवस पर नवा रायपुर स्थित निवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

कृषि एवं आदिम जाति मंत्री  श्री नेताम ने गौशाला में समिति के सदस्यों के साथ गौ-माता की सेवा की उन्हें गुड़ और चारा खिलाया। उन्होंने अपने बाहों में बछडे़ को लेकर लोगों से गौ-माता की सेवा करने की अपील की। मंत्री श्री नेताम इसके बाद माना कैम्प स्थित फिजीकल रेफरल एवं रिहैबिलिटेशन सेन्टर पहुंचे और बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिवस मनाया और उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहें।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने  इस अवसर पर अपने स्कूली जीवन की यादें साझा कीं। श्री नेताम ने फिजीकल रेफरल एवं रिहैबिलिटेशन सेन्टर के बच्चों के साथ बच्चों को देश-दुनिया के महान व्यक्तित्वों के जीवन संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि संघर्षों से घबराने के बजाय, उन्हें अपनी ताकत बनाना चाहिए। उन्होंने संस्था के बच्चों को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हैं।
मंत्री श्री राम विचार नेताम को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यलय में सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे।

विपक्ष का हंगामा, गर्भ गृह में पहुंचे विधायक निलंबित.., सदन की कार्यवाही जारी

0

विधानसभा शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों का हंगाम, पीसीसी अध्यक्ष के घर रेकी का मुद्दा उठा

विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर पुलिस द्वारा रेकी किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सदन में जमकर एडिशनल एसपी और सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी हुई। बढ़ते हंगामे को देखते हुए विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने सदन की करवाई दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। विधायक उमेश पटेल और अनिल भेडिय़ा ने कहा कि आखिर क्यों ऐसी करवाई कि जा रही। क्या कांग्रेस विधायकों को डराने की कोशिश हो रही है।

नारेबाजी जमकर हुई। ईडी से डरना बंद करो। लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो। उमेश पटेल ने कहा कि जगदलपुर सहित कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का बहुमत में कांग्रेस है। इसलिए सरकार डरना चाहती है। आसंदी के सामने कांग्रेस विधायक खड़े होकर नारे बाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर विस अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा सबको प्रश्न करने का मौका दिया जाएगा। विपक्ष को मौका देंगे। इस हंगामे के दौरान प्रश्नकाल भी चल रही तो दूसरी ओर विपक्ष के नारे की गूंज हो रही।

 

CM रेखा गुप्ता की सचिव बनीं IAS मधु रानी तेवतिया कौन? जिनके पति ने ड्यूटी पर गंवाई थी जान

0

आईएएस मधु रानी तेवतिया को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। मधु रानी तेवतिया IPS नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश के मुरैना में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई थी।

आईएएस मधु रानी तेवतिया को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों की भी अलग-अलग विभागों में नियुक्तियां की गई हैं। आईएएस संदीप कुमार सिंह और आईएएस रवि झा को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस सचिन राणा को अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग का आदेश उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा जारी किए गए हैं।

कौन हैं मधु रानी तेवतिया?

सीएम रेखा गुप्ता की सचिव नियुक्त की गई मधु रानी तेवतिया एजीएमयूटी (AGMUT ) कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। मधु रानी तेवतिया का जन्म 1 जुलाई 1981 में हुथा था।  सीएम रेखा गुप्ता की सचिव नियुक्त किए जाने से पहले तेवतिया को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)) की अतिरिक्त सीईओ नियुक्त किया गया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने होम्योपैथिक डॉक्टर (BHMS) की डिग्री भी ली हैं। इसके अलावा IIT मद्रास से एग्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली हैं। बता दें कि मधु तेवतिया के पति IPS नरेंद्र कुमार सिंह की मध्य प्रदेश के मुरैना में खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। पहले मधु तेवतिया भी अपने पति के साथ मध्य प्रदेश कैडर में ही तैनात थीं। पति के निधन के बाद स्पेशल केस मानते हुए केंद्र सरकार ने इनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए कैडर चेंज करने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद इन्हें MP कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट कर दिया गया था।

कॉल से ओटीपी जनरेट कर की जा रही ठगी… पुलिस ने ‘कॉल मर्ज साइबर स्कैम’ को लेकर किया अलर्ट

0

श में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से है। यहां पुलिस ने लोगों को कॉल मर्ज कर अंजाम दिए जाने वाले फ्रॉड के बारे में बताया है। इस तरह ओटीपी लेकर ठग लोगों को चपत लगा रहे हैं।

साइबर ठगी नित नए तरीके सामने आ रहे हैं। ठग अब कॉल मर्जिंग के जरिए धोखा दे रहे हैं। इस घोटाले का शिकार होने से बचने के लिए यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ने सुरक्षा सुझाव जारी किए हैं।

स प्रकार के ठगी में ठग आपको कॉल मर्ज करने के लिए कहते हैं और अनजाने में आपका वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त कर लेते हैं, जिससे वे ट्रांजेक्शन को पूरा कर पैसे चुरा लेते हैं।

नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने अपने एक्स अकाउंट पर उपयोगकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा, साइबर ठग आपको ओटीपी बताने के लिए कॉल मर्जिंग का उपयोग कर रहे हैं। इसके झांसे में न आएं, सतर्क रहें और अपने पैसे की सुरक्षा करें।

कैसे होती है ठगी

  • ठग कॉल को रिसीव करने के बाद आपको कॉल मर्ज करने के लिए कहते हैं। एक अनजान व्यक्ति कॉल करता है और कहता है कि उसने आपका नंबर आपके दोस्त से लिया है।
  • फिर ठग यह दावा करते हैं कि आपका दोस्त दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है और आपसे कॉल मर्ज करने के लिए कहते हैं। जब आप कॉल मर्ज करते हैं, तो आपको ओटीपी बताने के लिए कहा जाता है।
  • जैसे ही आप ओटीपी बताते हैं, ठग उसका इस्तेमाल करके आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं। कई लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

दीपक बैज के घर पुलिस पहुंचने से मचा बवाल: दंतेवाड़ा पुलिस पर लगाया जासूसी का आरोप…

0

 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से ईडी की पूछताछ के बाद से लगातार राजनीति शुरू हो गई है। वहीं इन सब के बीच बड़ा विवाद तब हुआ जब बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि रायपुर में तीन पुलिसकर्मी और दंतेवाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर बुधवार को रेकी करते हुए देखे गए। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 24 घंटे से उनेक घर की रेकी की जा रही थी। जिसके बाद सियासी गलियारों में राजनीतिक शुरू हो गई है। ऐसे में कांग्रेस अब इसे सरकार की साजिश बता रही हैं।

कांग्रेस ने बताई राजनीतिक साजिश:

वहीं बैज ने दावा करते हुए कहा कि, उनके घर के आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। जिसके बाद कार्यकर्ता के द्ववारा वहां पर देखा गाय तो तीन पुलिसकर्मी और दंतेवाड़ा इंस्पेक्टर नरेश सलाम मौजूद थे। जब कार्यकर्ता सतर्क हुए तो वहां पर दंतेवाड़ा इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि, वे दंतेवाड़ा एएसपी आर के बर्मन के निर्देश पर रायपुर आए हैं। पुलिस ने बताया कि, वे कांग्रेस नेता अवधेश गौतम की तलाश में आए थे। जबकि कांग्रेस इस घटना को राजनीतिक साजिश बता रही है।

बिलासपुर के दोनों जिलाध्यक्षों को भी शो-कॉज नोटिस, अमरजीत भगत के खिलाफ भी उठी कार्रवाई की मांग

0

रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई करेगी। ये फैसला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। दरअसल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ कुलदीप जुनेजा का सार्वजनिक बयान सामने आया था।

चीफ दीपक बैज के घर की रेकी कर रही दंतेवाड़ा पुलिस बैज ने सरकार पर लगाए आरोप

0

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दिनों हम सबने देखा कि इस सरकार ने प्रशासनिक आतंक से किस प्रकार से स्थानीय निकाय के चुनाव को प्रभावित किया, उसके बाद में इनका जी नहीं भरा। ईडी पीसीसी कार्यालय आती है और दंतेवाड़ा से सीजी अट्ठारह सीरिज की गाडी आती है, पिछली रात बारह बजे से लेकर कल दिनभर और फिर कल रात बारह बजे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास में जासूसी करती है।

वहां टीआई रैंक के अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही आते है, चौबिस घंटा जासूसी करते है आखिर क्यों? ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निवास में घर के गेट के लेफ्ट और राइट दोनों साइड खड़े होकर आप जासूसी करते हैं क्यों? मुझे दिन से पता था कि दंतेवाड़ा से गाड़ी आई है और घर के बाहर जासूसी कर रही है, लेकिन व्यस्तता की वजह से मैंने इग्नोर कर दिया, जब रात को हम लोगों ने पुनः देखा कि गाड़ी आसपास घूम रही, स्वयं हम लोग कार्यकर्ता के साथ गये, हम लोगों ने पूछा कि दंतेवाड़ा की गाड़ी यहाँ क्या कर रही है l

उनके पास कोई जवाब नहीं था और कहा कि हम ऐसे ही आये हैं, कुछ काम नहीं है, फिर हमने पूछा कौन भेजा है? एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा को हमने फोन किया क्यों भेजा? किस लिए भेजा? उसके पास भी कोई जवाब नहीं था। उसके बाद फिर हमारे जिलाध्यक्ष का नाम लेते हुये कहा कि उनकी देखरेख के लिए हम आए हैं। मैंने कहा उनका घर तो आपके जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर पीछे है, वह घर में सोए है वहां गए थे क्या? देवेन्द्र नगर रायपुर में उनका घर नहीं है, आपके पास नोटिस है क्या? गिरफ्तारी वारंट है क्या? या कोई नोटिस है क्या उनको दें के खोज रहे है l

मतलब साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष के घर में कौन स्थानीय निकाय चुनाव जीता हुआ जनप्रतिनिधि आ रहे हैं, जिला पंचायत के मेंबर, जनपद के सदस्य रहे हैं, उन पर निगरानी रखी जा रही है। दंतेवाड़ा जिला के एडिशनल एसपी किसके इशारे पर काम कर रहे है ?क्या भारतीय जनता पार्टी और सरकार के एजेंट बनकर काम कर रहा है? उस दिन मैंने कहा कि कलेक्टर और एसपी और बहुत पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सरकार की एजेंट की तरह काम कर रही है कि जनपदों में कांग्रेस के चुने हुए जनपद सदस्य को डराओ, धमकाओं, उठाओ, बंदूक की नोक पर भाजपा का जनपद अध्यक्ष बनाओ, जिला पंचायतों में भी कांग्रेस के जीते हुए सदस्यों को बंदूक की नोक पर उठा, ले जाओ और भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाओ। मैंने कहा था कि फॉर्च्यूनर का ऑफर चल रहा है, इनोवा का ऑफर चल रहा है, स्कॉर्पियो का ऑफर चल रहा है, पैसे का खुलेआम ऑफर चल रहे, उस दिन मैंने कहा था और पुलिस प्रशासन और कलेक्टर एसपी भी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। ये कल साबित हुआ।

हम बिना तथ्य बिना के आरोप नहीं लगा रहे सारे आरोप तथ्यात्मक रूप से सही है। हमने गाड़ी को पकड़ा है, हमारे कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को पकड़ा और मीडिया के साथ ही आप भी उपस्थित रहे पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार किस हद तक जा सकती है इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

हमने भी पांच साल सरकार चलाई, हमारी कांग्रेस की सरकार थी, नगरीय निकाय चुनाव हमारी सरकार में पारदर्शितापूर्ण तरीके से कराये। बैलेट पेपर से कराये। कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। बंदूक की नोक पर हम लोग डराने धमकाने का काम नहीं किये, जो यह सरकार कर रही है। जो लोकतंत्र के लिए घातक है, बंदूक की नोक पर सरकार चुनाव जीतना चाहती है जबकि लोकतंत्र में ऐसा संभव नहीं है। हम निष्पक्षतापूर्ण जांच और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

भाजपा विधायक ने सदन में अपने ही मंत्री को घेरा, कहा- यह खुला करप्शन है

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने जल जीवन मिशन के अधूरे कामों को लेकर अपने ही मंत्री से सवाल किया और विधायक मोतीलाल साहू ने अमृत मिशन योजना के अधूरे कामों को लेकर अपने ही मंत्री से सवाल किया। वहीं विधायक राजेश मूणत ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए अमृत मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने सदन में अमृत मिशन योजना का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र में अमृत मिशन का काम अधूरा है। परियोजना की हालत खराब है, काम अधूरा है, लेकिन बताया गया कि काम पूरा हो गया है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अमृत मिशन – राजेश मूणत
वहीं, भाजपा विधायक राजेश मूणत ने अमृत मिशन योजना को लेकर कहा कि यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इसका जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि अमृत मिशन योजना को लेकर दोबारा सर्वे कराया जाएगा। इसके अलावा रायपुर नगर निगम में अमृत मिशन पर 600 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर दिए गए, लेकिन 70 वार्डों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस बात की जांच होनी चाहिए कि इस परियोजना की डीपीआर किसने तैयार की।

जानकारी के अनुसार निगम ने सत्यापन नहीं किया। निगम के तत्कालीन महापौर व पूरी टीम व वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। रायपुर नगर निगम के कई क्षेत्रों में, जहां पाइपलाइनें पहले से ही बिछाई गई थीं, ओवरलैपिंग के कारण वे दब गई थीं। अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह योजना लोगों तक नहीं पहुंच पाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

जल जीवन मिशन के बारे में अजय चंद्राकर ने क्या कहा?
वहीं, अजय चंद्राकर ने जल जीवन मिशन को लेकर कहा कि उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संसाधन विहीन जगहों की जानकारी मांगी थी। इस संबंध में पीएचई मंत्री अरुण साव ने कहा कि 653 गांव ऐसे हैं, जहां कोई स्रोत नहीं है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि 4 महीने पहले मंत्री ने मुझे इस बारे में पूरी जानकारी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। कितने गांवों में जल स्रोत नहीं हैं?

कितने गांवों में पाइपलाइन और टैंक बनाए गए हैं? पीएचई मंत्री ने कहा कि प्रत्येक योजना में स्रोत की पहचान की गई थी। 653 गांवों में पाइपलाइनों और टैंकों का निर्माण किया गया है। ग्राम सभा ने इसे मंजूरी दे दी है और हैंडपंप के लिए निविदा अप्रैल 2023 में जारी की गई थी। कार्य का विश्लेषण करने के बाद सरकार ने छह कार्यकारी अभियंताओं को तत्काल निलंबित कर दिया।

शहीद आरक्षक संदीप यदु की 11वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

0

नक्सली हमले में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि, मां बोलीं- मेरा बेटा हमारा गौरव है

राजनंदगांव में संस्कारधानी के वीर सपूत शहीद आरक्षक संदीप यदु को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संदीप यदु ने 28 फरवरी 2014 को दंतेवाड़ा जिले में नक्सली आईईडी विस्फोट में शहीद हुए थे।

हिरोली सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई अफसरों पर FIR

0

दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार के मामले में ठेकेदार व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम समेत पीएमजीएसवाय के अफसरों पर एफआईआर दर्ज हुई। विधानसभा में मामला उठने के बाद 5 अफसर निलंबित किए गए थे। अब ढाई करोड़ से ज्यादा राशि की रिकवरी की तैयारी है।

दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार के मामले में ठेकेदार व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम समेत पीएमजीएसवाय के तत्कालीन अफसरों के खिलाफ किरंदुल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग के कार्यपालन अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। साथ ही ढाई करोड़ से ज्यादा राशि की रिकवरी की तैयारी चल रही है।

विधानसभा में उठा था मामला

पिछले विधानसभा सत्र में दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके मड़कामीरास से हिरोली तक सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई की घोषणा की गई थी।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने दंतेवाड़ा जिले में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से पीएमजीएसवाय विभाग को एजेंसी बनाकर हिरोली-डोक्कापारा से मड़कामीरास तक बनाई गई सड़क पर भ्रष्टाचार का मामला उठाया था।

प्रश्नकाल में विधायक अजय चंद्राकर ने इस सड़क पर गड़बड़ी का आरोप लगाया तो डिप्टी सीएम ने निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाय दंतेवाड़ा के 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया था।

ठेकेदार, इंजीनियर , एसडीओ के खिलाफ जांच

एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार अवधेश गौतम के अलावा ईई अनिल राठौर, ईई दामोदर सिदार, एसडीओ तारेश्वर दीवान, एई आरबी पटेल, इंजीनियर रविकांत सारथी को आरोपी बनाया गया है। एक सब इंजीनियर की पहले ही मौत हो गई है। ईई अनिल राठौर रिटायर हो चुके हैं। इनके खिलाफ भी जांच जारी है।