Home Blog Page 867

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं !!! उपराष्ट्रपित धनखड़, गडकरी और योगी समेत पहुंचीं कई हस्तियां

0

बेटे की शादी में शिवराज ने किया डांस: उपराष्ट्रपित धनखड़, गडकरी और योगी समेत पहुंचीं कई हस्तियां
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल आज शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। भोपाल के होटल ताज में शुक्रवार (14 फरवरी) रात रिद्धि जैन के साथ उनके विवाह की रस्में
इस मौके पर देशभर की दिग्गज हस्तियां शामिल

वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी में होगी शादी
कुणाल-रिद्धि के विवाह समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, UP के सीएम योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न दलों के सांसद-विधायक व उद्याेगपति विवाह समारोह का हिस्सा बने। भोपाल के वाना ग्रीन होटल में स्नेह भोज है। समारोह को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

हिंदू और जैन परंपराओं के अनुसार विवाह

कुणाल सिंह चौहान की शादी भोपाल के प्रसिद्ध डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती और संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन से हो रही है। विवाह हिंदू और जैन परंपराओं के अनुसार होगा। परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।

कांग्रेस बड़े बदलाव के मूड में प्रियंका को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, जयराम रमेश का विकल्प भी खोजा जा रहा !!!!!

0

प्रियंका गांधी को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इन खबरों के बीच प्रियंका गांधी का कद बढ़ाया जा सकता है. हाल ही में वह वायनाड से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं. साथ ही पार्टी के आधा दर्जन राज्यों के प्रभारी भी बदले जा सकते हैं.

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के महासचिव के पद पर हैं लेकिन उन्हें कोई प्रभार नहीं दिया गया है. ऐसे में उन्हें किसी बड़े राज्य का प्रभार दिया जा सकता है या फिर चुनावों की मैनेजमेंट कमेटी उन्हें एक बड़ा रोल सौंप सकती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आत्ममंथन में जुट गई है. पार्टी बड़े परिवर्तन के मूड में नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी फरवरी के आखिर तक कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव करेंगे.

लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद गिर रहा पार्टी का ग्राफ

गौरतलब है कि देश में हुए लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित थी लेकिन उसके बाद कई राज्यों में हुए चुनाव में उसका प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है. पार्टी हालात को बेहतर करने के लिए बदलाव करने के मूड में है. पिछले हफ्ते दिल्ली चुनाव नतीजे आए जिसमें पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया.

वह 2015 से अब तक दिल्ली में लागातार तीसरा चुनाव हारी है जिसमें उसे एक भी सीट नहीं मिल पाई है. पार्टी में बड़े स्तर बदलाव के लिए राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई दौर की बैठकें की हैं. इस बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे.
खबरों सामने आ रहा है कि कांग्रेस में सबसे ताकतवर भूमिक रखने वाले और राहुल गांधी के सबसे करीबी संगठन महासचिव और PAC चैयरमैन केसी वेणुगोपाल जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं. हालांकि, केरल कांग्रेस चुनाव की कमान संभालने तक वो अपनी मौजूदा जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

पार्टी बनाए जा सकते हैं 4-5 नए महासचिव

खबरों के मुताबिक पार्टी में तकरीबन 4 से 5 नए महासचिव बनाए जा सकते हैं. वहीं कुछ पुराने महासचिवों की छुट्टी की जा रही है. साथ ही बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब और असम के प्रभारी बदले जा सकते हैं. लगभग 8 राज्यों में पार्टी अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है. इसकी शुरुआत भी ओडिशा और महाराष्ट्र से हो चुकी है.

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक असम में गौरव गोगोई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. कर्नाटक में भी DK शिवकुमार डिप्टी सीएम होने के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहले सी हैं, उनके जगह संगठन में नई नियुक्ति हो सकती है.

जयराम रमेश का भी खोजा जा रहा है विकल्प

वहीं जानकारी के मुताबिक जयराम रमेश के पद में कोई बदलाव नहीं होगा. खबर है कि रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, भंवर जितेंद्र सिंह या अशोक गहलोत भी संगठन में नई जिम्मेदारी पा सकते हैं.

कहा तो यह भी जा रहा है कि संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश को बदलने का फैसला लिया जा चुका है, लेकिन सीनियारिटी में उनका बेहतर विकल्प अभी तक आलाकमान को नहीं मिला है. ऐसे में उनकी रहते हुए नए विकल्पों को धीरे-धीरे अनुभव दिलाने की कोशिश हो सकती है.

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल बघेल पंजाब के प्रभारी बने, अजय लल्लू का प्रमोशन

0

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. नये महासचिवों और प्रभारियों के रूप में कांग्रेस ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कुल तेरह राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है.

भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब और राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. यूपी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राष्ट्रीय टीम में जगह देते हुए ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है.

टीएस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस अध्यक्ष? भूपेश के दिल्ली रवाना होते ही चर्चा तेज, अमरजीत भगत ने कह दी बड़ी बात

0

विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में जीत के दावे कर रही है। लेकिन दूसरी ओर निकाय चुनाव के परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
चर्चाओं की बात करें तो जल्द ही आलाकमान पीसीसी चीफ दीपक बैज की छुट्टी करने की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भी प्रदेश से विदाई होने वाली है। कहा जा रहा है कि आला कमान भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा पद दे सकती है।

कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबरों को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेंट्रल में छत्तीसगढ़ से आदिवासी नेतृत्व को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और सेंट्रल में आदिवासियों का मौका दिए जाने की वकालत की। पूर्व मंत्री भगत का मानना है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, लिहाजा यहां की कमान आदिवासी नेता को दिया जाना चाहिए।वहीं, जब पूर्व मंत्री अमरजीत भगत से प्रदेश में उनकी खुद की दावेदारी को लेक सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी सफाई से सभी चीजें आलाकमान पर डालते हुए कहा कि यह विषय हाई कमान का है उनका जो भी निर्णय होगा स्वीकार्य होगा।

दूसरी ओर भूपेश बघेल के दिल्ली रवाना होते ही इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि टीएस सिंहदेव का प्रदेश की कमान सौंपी जा सकता है। जबकि भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है।

मोदी से मिलने के बाद क्‍या टैरिफ में राहत देंगे ट्रंप? अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने दिया जवाब, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

0

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टैरिफ को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है. उन्‍होंने दो टूक कहा है कि अगर भारत उनके उत्‍पादों पर टेरिफ लगाएगा तो बदले में अमेरिका भी उस पर टैरिफ लगाएगा.
हाइलाइट्स
ट्रंप ने भारत पर जवाबी टैरिफ लगाने की बात कही.
भारत में व्यापार करना मुश्किल: ट्रंप.
ट्रंप ने टैरिफ पर पारस्परिकता की बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं. उन्‍होंने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ मुलाकात के एक साझा कांफ्रेंस भी किया था. पीएम मोद के इस दौरे पर वैसे तो ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई, लेकिन सबसे ज्‍यादा आयात शुल्‍क यानी टैरिफ का मुद्दा ही गर्माया रहा. इस बारे में ट्रंप से सवाल भी किया गया और उन्‍होंने इसका जवाब भी दिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद साफ कहा कि उनकी सरकार भारत पर जवाबी शुल्क लगाएगी, क्योंकि भारत सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है और उन्हें अपने पहले कार्यकाल के दौरान कोई रियायत नहीं मिल पाई थी. उन्‍होंने कहा कि हम भारत के साथ टैरिफ पर पारस्परिकता निभा रहे हैं. हम वही शुल्क लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं. तो सच कहूं तो अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे क्या शुल्क लगाते हैं.

राज्यपाल श्री डेका से पूर्व सांसद सुश्री पाण्डेय ने की सौजन्य भेंट

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल श्री डेका से दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में दिगम्बर जैन समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री प्रकाश मोदी ने सौजन्य भेंट की। श्री मोदी ने आगामी माह भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक जयंती समारोह के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया।

8 साल बाद राजिम में आज गूंजेगी ट्रेन की आवाज, हाई स्पीड में होगा पटरी का परीक्षण

0

8 सालों के लंबे इंतजार के बाद राजिम वासियों के लिए खुशखबरी आई है। अब एक बार फिर से यहां ट्रेनों की आवाज सुनाई देगी।रेलवे प्रशासनने रायपुर से अभनपुर तक की पटरियों की जांच पूरी कर ली है और अब शुक्रवार से राजिम तक पटरियों का परीक्षण किया जाएगा।
हाई स्पीड ट्रेने से होगा परीक्षण

रेलवे प्रशासन की ओर से समस्त जन-सामान्य से अपील की है कि वे रेलवे लाइन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। सभी यात्रीगण समपार फाटकों पर सुरक्षा का ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि ट्रेन न होने पर ही फाटक पार करें। इसके अलावा, प्लेटफार्म में अनावश्यक रूप से टहलने, बिना अनुमति के रेलवे लाइन पार करने, रेलवे लाइन पर बैठने और पशुओं को रेलवे लाइन के पास चराने की अनुमति नहीं है। इस आदेश की अवहेलना होने पर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो सकता है, और ऐसी स्थिति में रेलवे एक्ट के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
छोटी रेल लाइन खत्म होने के बाद पहली बार यहां ट्रेन पहुंचेगी। ट्रेन सेवा का शुरू होना न केवल राजिम, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी सुविधाजनक होगा।

यह ट्रेन लोगों के परिवहन को आसान बनाएगी और समय की बचत भी करेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पटरियों का परीक्षण और जांच के बाद ट्रेन की आवाजाही शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। यह सिर्फ राजिम के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के यात्रियों के लिए भी एक बड़ी सौगात होगी, क्योंकि अब उन्हें लंबे समय तक सड़कदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत अभनपुर से राजिम के बीच नवनिर्मित ब्रॉडगेज रेलवे लाइन पर परीक्षण और निरीक्षण का कार्य 13 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान हाई स्पीड ट्रेनें परीक्षण के उद्देश्य से इस मार्ग पर चलेगी।

नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मण्डी समिति राजनांदगांव के नवनिर्मित गोदाम में

0

नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मण्डी समिति राजनांदगांव के नवनिर्मित गोदाम में

– मतगणना स्थल पर प्रत्येक वार्ड के लिए 1-1 गणना टेबल की व्यवस्था

– मतगणना स्थल पर लैपटॉप, आई पैड, मोबाईल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, पान, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित

राजनांदगांव 13 फरवरी 2025 नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद पद के मतदान के बाद 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मण्डी समिति राजनांदगांव के नवनिर्मित गोदाम में मतगणना कार्य किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रत्येक वार्ड के लिए 1-1 कुल 51 गणना टेबल की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए 1 रिटर्निंग ऑफिसर एवं 4 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक टेबल पर गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक तथा प्रत्येक तीन टेबल पर 1-1 कुल 17 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नंबर 1 की टेबल पर 1-1 गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। महापौर पद हेतु प्रत्येक टेबल पर 1 एवं एआरओ टेबल पर 4 एवं पार्षद पद हेतु संबंधित वार्ड के टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी 1 गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकते है।
गणना अभिकर्ता की नियुक्ति के लिए प्ररूप 13 में फार्म भरकर 2 फोटो कोई एक पहचान पत्र की छायाप्रति सहित जमा किया गया है। रिटर्निंग आफिसर द्वारा गणना अभिकर्ताओं को परिचय पत्र जारी किया गया है। जिसे गणना के दिन अनिवार्य रूप से धारित करने पर ही मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जायेगा।

सर्वप्रथम गणना प्रारंभ होने के ठीक पूर्व गोपनीयता बनाये रखने हेतु घोषणा की जायेगी। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्रों की गणना सहायक रिटर्निंग आफिसर की टेबल पर सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी। उसके तत्काल पश्चात ईवीएम की कंट्रोल यूनिट से गणना प्रारंभ की जायेगी। मतगणना स्थल कृषि उपज मण्डी समिति राजनांदगांव के मुख्य द्वार से प्रवेश कर मतगणना कक्ष से 100 मीटर पहले पार्किंग में वाहन रखकर 50 मीटर पैदल चलते हुए मतगणना कक्ष में प्रवेश कराया जाएगा तथा गणना अभिकर्ता नियत टेबल पर ही बैठेंगे।

गणना अभिकर्ताओं को सुबह 8 बजे मतगणना कक्ष में पहुँचकर नियत टेबल में बैठना होगा। मतगणना स्थल पर लैपटॉप, आई पैड, मोबाईल, इलेक्ट्रानिक उपकरण, पान, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित रहेंगे। केवल पेन, पेंसिल, कैल्कुलेटर ले जाया जा सकता है। अभ्यर्थी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता उनके द्वारा गणना अभिकर्ता नियुक्त किये जाने की स्थिति में मतगणना कक्ष में समय-समय पर प्रवेश कर मतगणना का अवलोकन कर सकते हैं। उन्हें स्थाई रूप से मतगणना कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं होगी। गणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किये जाने की स्थिति में अभ्यर्थी अपने संबंधित टेबल पर बैठ सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का महाकुंभ आने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महाकुंभ आए मंत्रिगणों, सांसद, विधायकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महाकुम्भ पर्व, भारत की हजारों वर्षों से जागृत सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक ज्ञान की जीवंत ज्योति है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आस्था का यह दिव्य महोत्सव महाकुम्भ-2025, प्रयागराज सकल विश्व को अपनी भव्यता और दिव्यता के दर्शन करा रहा है।

तीर्थराज प्रयाग के अमृत समागम में पधारे श्रद्धालु माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर पुण्य स्नान किया। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद महाकुम्भ का शुभ मुहूर्त आया है, जिसके अंतर्गत आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा,यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की खुशहाली और आरोग्य की मंगलकामना की है।