Home Blog Page 94

Dry Day News: 30 मई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

0

शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 30 मई को शराब की दुकान बंद रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

Liquor Shop Latest Update

दरअसल, नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस 30 मई को शुष्क दिवस घोषित किया है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान चारामा तथा देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता चारामा को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 को शाम 05 बजे से मतदान समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए शुष्क अवधि/शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अर्थात मतदान अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

CG Weather Update: नौतपा के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना…

0

CG Weather Update News पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

(Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। नौतपा के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना है।

(Rain Alert in Chhattisgarh) गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 29 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 29 मई को कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

कैसा रहा कल का मौमस

बात करें बीते दिन बुधवार की तो यहां तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तो तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है, यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कवर्धा में 44, सक्ती में 43.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बेमेतरा में 43.8, जांजगीर चांपा में 43.7 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां 43.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दूसरी ओर राजनांदगांव में 42.7 और अंबिकापुर में 42.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में तापमान 39.5 डिग्री रहा।

गर्मी को लेकर क्या बोले सीएम साय

बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि र्याप्त पानी पीते रहें और बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। सीएम साय ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय मैं आप सभी से एक आत्मीय आग्रह करना चाहता हूँ– अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पीते रहें, बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और अनावश्यक रूप से तेज धूप में जाने से बचें। छोटी-सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।’

सीएम साय ने आगे कहा कि ‘यदि संभव हो, तो अपने घर, दुकान, कार्यालय या आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य करें। आपकी यह छोटी-सी संवेदना किसी प्यासे व्यक्ति के लिए राहत का कारण बन सकती है। मैं विशेष रूप से आग्रह करता हूँ कि बच्चों, बुज़ुर्गों, श्रमिक साथियों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती दिखाई दे, तो उसे तुरंत छायादार या ठंडी जगह पर ले जाएँ और पानी, ओआरएस अथवा अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं।’

Eid ul Zuha 2026 : बकरीद को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ी गाइडलाइन लागू! वक्फ बोर्ड ने सोशल मीडिया और कुर्बानी को लेकर दी ये सख्त चेतावनी…

0

ईद-उल-जुहा के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए 27 मई की जगह 28 मई को सरकारी अवकाश घोषित किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न देने और कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर न करने की अपील की है।

आज देशभर में ईद-उल-जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 27 मई को निर्धारित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए अब 27 मई की जगह 28 मई को सरकारी अवकाश दिया है।

सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं देने की अपील

ईद-उल-जुहा के इस मौके पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने भी समाज के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। CG Waqf Board Guideline Eid त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से कुछ खास अपील की है। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही, वक्फ बोर्ड ने यह सख्त सलाह भी दी है कि कानूनन प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिल्कुल न दी जाए।

कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर ना करें

इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि वे कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। इन निर्देशों का उद्देश्य त्योहार को सभी के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।

त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला…सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान…

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राजस्व राशि में हिस्सा देने का आदेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जिला पंचायतों को भी गौण खनिज निधि का हिस्सा दिए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मंच से ही इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की थी, जिसका अब राज्य शासन द्वारा पालन कर दिया गया है।

सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गौण खनिजों से प्राप्त कुल राजस्व का 33 प्रतिशत हिस्सा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पूर्ववत दिया जाएगा, जबकि शेष 67 प्रतिशत राशि का वितरण ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायतों के बीच निर्धारित स्लैब के अनुसार किया जाएगा।

गौण खनिजों का हिस्सा जिला पंचायतों को भी

जारी आदेश के तहत 7.50 लाख रुपये तक की राशि पूरी तरह ग्राम पंचायत को मिलेगी। 7.50 लाख से 10 लाख रुपये तक की राशि में 80 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 10 प्रतिशत जनपद पंचायत और 10 प्रतिशत जिला पंचायत को दिया जाएगा। 10 लाख से 25 लाख रुपये तक की राशि में ग्राम पंचायत को 70 प्रतिशत तथा जनपद और जिला पंचायत को 15-15 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। इसी तरह 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की राशि में ग्राम पंचायत को 60 प्रतिशत और जनपद व जिला पंचायत को 20-20 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। 50 लाख रुपये से अधिक की राशि में ग्राम पंचायत को 50 प्रतिशत तथा जनपद और जिला पंचायत को 25-25 प्रतिशत राशि मिलेगी।

ग्रामीण विकास के लिए उपयोग होगा फंड

राज्य शासन ने निधि के उपयोग के दायरे का भी विस्तार किया है। अब इस राशि का उपयोग स्कूलों और अस्पतालों में रनिंग वाटर सुविधा, सामुदायिक शौचालय, मुक्तिधाम निर्माण, पहुंच मार्ग तथा वाचनालय निर्माण जैसे कार्यों में किया जा सकेगा। जिला पंचायतों को मिलने वाली राशि का उपयोग उन क्षेत्रों के विकास कार्यों में किया जाएगा जहां खनन गतिविधियों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पंचायतों को आर्थिक सशक्त बनाने की कवायद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतों को गौण खनिज निधि में हिस्सेदारी मिलने से स्थानीय विकास योजनाओं को मजबूती मिलेगी और त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन कुमार अग्रवाल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंचायतों के कामकाज और संचालन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

बकरीद के बाद प्रशासन ने किया एक और सार्वजनिक अवकाश का ऐलान…

0

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान को ध्यान में रखते हुए 01 जून 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

1 जून को सार्वजनिक अवकाश

जारी आदेश के अनुसार नगरपंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद तथा ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक-08 एवं ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक-14 के रिक्त पंच पदों के लिए 01 जून को मतदान कराया जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश प्रभावशील रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।

जिल कलेक्टर ने जारी किया आदेश

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में जारी किया गया है, ताकि संबंधित क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का सुगमता से उपयोग कर सकें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें

वहीं, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आमध्उप निर्वाचन 2026 के तहत मतदान एवं मतगणना दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जिला कबीरधाम अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु “शुष्क अवधिध्शुष्क दिवस” घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार नगर पंचायत सहसपुर लोहारा क्षेत्र की देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें मतदान दिवस 01 जून 2026 के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 की शाम 5 बजे से मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी।

इसके अतिरिक्त मतगणना दिवस 04 जून 2026 को मतगणना समाप्ति तक भी संबंधित मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। यदि आवश्यक हुआ तो 02 जून 2026, मंगलवार को खंड मुख्यालय पंडरिया में होने वाली मतगणना के दौरान पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा क्षेत्र की मदिरा दुकानें भी बंद रखी जाएंगी।

खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दिनांक 02 जून 2026 दिन – मंगलवार को खण्ड मुख्यालय पंडरिया में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान पंडरिया एवं खण्ड मुख्यालय स. लोहारा में संचालित देशीध्विदेशी मदिरा दुकान स. लोहारा को बंद रखी जाएंगी।

शुष्क अवधि के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब अथवा अन्य प्रतिष्ठानों में मदिरा विक्रय एवं परोसने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर आबकारी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक प्रबंध…

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण वर्मा एवं वार्डों के 15 भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक प्रबंध किया है जहां वार्डों में घर-घर साधने का कार्यक्रम चल रहा है वहीं बैठकों के माध्यम से पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओ ने अपनी ताकत झोंक दिए हैं भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा पार्टी के प्रचारक्रम को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने के लिए परसों 29 मई को शाम 5:00 बजे बाजार चौक धुमका में महती जनसभा का आयोजन किया गया है इस सभा में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार विधायक अनुज शर्मा एवं पूर्व क्षेत्रीय सांसद अभिषेक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सभा रखी गई है घुमका नगर पंचायत चुनाव के संयोजक मधुसूदन यादव व जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल  सिंह राजपूत ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर कमल फूल की जीत को सुनिश्चित करने के कार्य में जुट गए हैं सभा को लेकर पार्टी ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी है।

घुमका के चौमुखी विकास का संकल्प भाजपा ले रही – श्रीमती किरण वर्मा….

0

भारतीय जनता पार्टी घुमका नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा मतदाताओं को आश्वास्त करते हुए कहा कि पार्टी संकल्प पत्र के माध्यम से भूमिका के आम लोगों को विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रही है.

भाजपा मीडिया सेल के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती वर्मा ने कल घुमका के विभिन्न क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी का यह संकल्प है कि किसानों की सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु सोनबरसा नदी में रपटायुक्त स्टाप डैम का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके.

इसी तरह घुमका से गोपालपुर सड़क का चौड़ीकरण किया जावेगा ताकि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ सके इसके अलावा नगर में एक भव्य सर्व सुविधा युक्त सभी नागरिकों के लिए मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि हमारे धार्मिक व सामाजिक कार्य सरलता पूर्वक संपन्न हो सके इतना ही नहीं बल्कि शहर की विभिन्न खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए भी मल्टीपरपज खेल का मैदान बनाया जाएगा ताकि शहर के युवा और बच्चे अपनी खेल प्रतिभाओं को उम्मीद दे सके साथ ही आम नागरिकों को सुबह व शाम की सैर की जरूरत भी पूरी हो सके इसी तरह कुंवार झोर डाईवर्सन नहर नाली की समुचित मरम्मत कराकर इसके रखरखाव की स्थायी व्यवस्था की जावेगी ताकि सुविधाओं का विस्तार हो सके इतना ही नहीं बल्कि पटेवा रोड स्थित मुक्तिधाम में रोड एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जावेगी.

श्रीमती वर्मा ने आगे कहा कि क्षेत्र के मतदाता मतदान के पूर्व इस बात को अपने स्मृति पटल में बनाकर रखें कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसमें देश और प्रदेश के विकास का कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है. समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए अनेक जीवनदायी योजना बनाकर उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है. घुमका नगर विकास की बात जोह रहे हम सब मिलकर इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएंगे तो देश प्रदेश के साथ घूमका के विकास का द्वार खुल जावेगा. इसलिए सभी शहरवासी कमल फूल चुनाव चिन्ह के पक्ष में एकजुट हो जावे ताकि हम विकास के नए युग में प्रवेश कर सके.

इस दौरान श्रीमती किरण वर्मा के साथ जनसंपर्क सभा में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नूतन साहू महामंत्री तामेश्वरी निषाद महामंत्री संगीता यादव पिंकी पटेल फुलेश्वरी साहू ज्योति गायकवाड पुष्पा साहू नागेश्वरी साहू लालेश्वरी साहू धनेश्वरी साहू दामिनी साहू शांति निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे .

कांग्रेस में घमासान के बीच समय से पहले चुनाव तय, कर्नाटक भाजपा प्रमुख विजयेंद्र का दावा…

0

विजयेंद्र ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कर्नाटक कर्ज के जाल में फंस चुका है. उनके अनुसार असली मुद्दा यह नहीं है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि यह है कि राज्य किस दिशा में जा रहा है.

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने बुधवार (27 मई, 2026) को कहा कि मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कांग्रेस आलाकमान की कथित पहल सिद्धारमैया सरकार की प्रशासनिक विफलता को स्वीकार करने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव अब तय हो चुके हैं.

विजयेंद्र ने कहा, ‘राज्य में समय से पहले चुनाव को अब कोई नहीं रोक सकता.’ मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंगलवार (26 मई) को दिल्ली में करीब पांच से साढ़े पांच घंटे तक चली मैराथन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री से इस्तीफा लेने का अंतिम फैसला किया गया. उन्होंने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कर्नाटक में कांग्रेस अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है.

एक सवाल के जवाब में विजयेंद्र ने कहा कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद चाहे जो भी मुख्यमंत्री बने, वह केवल अस्थायी होगा. उन्होंने दोहराया कि कर्नाटक में समय से पहले चुनाव को कोई नहीं रोक सकता.

उन्होंने कहा कि जैसे ही

सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे, उसके बाद पैदा होने वाली राजनीतिक असमंजस की स्थिति जनता के सामने आ जाएगी, चाहे अगला मुख्यमंत्री कोई भी बने. एक अन्य सवाल पर विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद सिद्धारमैया निश्चित रूप से इस्तीफा देंगे. हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह केवल भगवान ही जानता है.

उन्होंने कहा कि यह सब कर्नाटक में कांग्रेस के पतन का संकेत है. विजयेंद्र ने स्पष्ट किया कि उनकी सिद्धारमैया से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और वह उन्हें दक्षिण भारत के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्रियों में से एक मानते हैं. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया ने राज्य को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है.

उन्होंने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कर्नाटक कर्ज के जाल में फंस चुका है. उनके अनुसार असली मुद्दा यह नहीं है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि यह है कि राज्य किस दिशा में जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष ने शासन व्यवस्था को पूरी तरह कमजोर कर दिया है.

विजयेंद्र ने वाल्मीकि निगम घोटाले और ‘मुदा’ घोटाले का जिक्र करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कुछ अधिकारियों की कथित आत्महत्या की घटनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उपचुनावों में जीत को सुशासन का पैमाना नहीं माना जा सकता. अगर उपचुनाव की जीत ही सुशासन का पैमाना होती, तो सिद्धारमैया को इस्तीफे की नौबत नहीं आती. विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है, राज्य में विकास कार्य ठप हो गए हैं और इसी वजह से नेतृत्व परिवर्तन की नौबत आई है.

JDU के जनता दरबार में निशांत कुमार से मिलने पहुंच गए RJD के विधायक…

0

आरजेडी के विधायक बोगो सिंह ने कहा कि वे जेडीयू कार्यालय नहीं बल्कि स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में गए थे. अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर उन्होंने आवेदन दिया है.

जेडीयू कार्यालय में बुधवार (27 मई, 2026) को पार्टी की ओर से आयोजित जनता दरबार में हैरान करने वाली तस्वीर तब दिखी जब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) से मिलने के लिए आरजेडी के विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह (Bogo Singh) पहुंच गए. बोगो सिंह अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. निशांत से मिलकर उन्होंने अपनी बात रखी.

बोगो सिंह बेगूसराय की मटिहानी विधानसभा सीट से विधायक हैं. मुलाकात के बाद क्या कुछ बातें हुईं इसके बारे में उन्होंने एबीपी न्यूज़ को बताया. कहा कि हम जेडीयू कार्यालय नहीं बल्कि स्वास्थ्य मंत्री के जनता दरबार में गए थे.

अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर गए थे मिलने

उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मिलने गए थे. हमारे यहां सिक्स बेड के हॉस्पिटल में कुत्ते बैठे रहते हैं. कोई डॉक्टर नहीं रहता है. इस समस्या का निदान किया जाए इसके लिए हमने उनको आवेदन दिया.

आरजेडी विधायक ने कहा कि हमने ज्यादा समय नहीं लगाया. अपनी बात को रखा और आवेदन देकर निकल गए. निशांत कुमार ने आश्वासन दिया है कि वे इसको देखेंगे. जल्द स्वास्थ्य-व्यवस्था वहां दुरुस्त होगी ऐसी बात उन्होंने कही है.

दूसरी ओर बोगो सिंह ने आरोप लगाया कि कहने को सुशासन है लेकिन एक मंत्री से एक विधायक को मिलने के लिए चप्पल घिस जा रहा है. हम 22 घंटे से स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे थे. कल (मंगलवार) सुबह से हम लगे हुए थे. हम आवास पर भी गए, लेकिन मुलाकात नहीं हुई. अंत में जनता दरबार में जाना पड़ा. एक मंत्री से मिलने के लिए एक विधायक की कितनी फजीहत होती है यह देख सकते हैं.

बोगो सिंह ने कहा कि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आदेश लेकर उनके (नीतीश) माता-पिता के नाम पर हॉस्पिटल बनवाया था. दो करोड़ की जमीन हमने दान में देकर उप स्वास्थ्य केंद्र को बनावाया. अभी वहां डॉक्टर नहीं रहते हैं. छह बेड का अस्पताल है. उसमें भूसा रखा रहता है. मवेशी बैठते हैं. इसी बात को रखने हम निशांत कुमार के पास गए थे.

भारत में Free WiFi का बड़ा अपडेट! अब QR Code स्कैन करते ही मिलेगा इंटरनेट, PM-WANI में हुए बड़े बदलाव….

0

PM-WANI Wi-Fi: अब PM-WANI वाई-फाई इस्तेमाल करने के लिए लंबी लॉगिन प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा. नई व्यवस्था के तहत यूजर्स QR कोड स्कैन करके कुछ ही सेकंड में इंटरनेट से जुड़ सकेंगे.

PM-WANI Wi-Fi: देशभर में लोगों तक सस्ता और आसान इंटरनेट पहुंचाने के लिए सरकार ने PM-WANI (प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस) योजना में कई अहम बदलाव किए हैं. दूरसंचार विभाग (DoT) का उद्देश्य पब्लिक वाई-फाई को ज्यादा सुरक्षित, तेज और यूजर फ्रेंडली बनाना है, ताकि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोग आसानी से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकें.

QR Code स्कैन करते ही कनेक्ट होगा Wi-Fi

अब PM-WANI वाई-फाई इस्तेमाल करने के लिए लंबी लॉगिन प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा. नई व्यवस्था के तहत यूजर्स QR कोड स्कैन करके कुछ ही सेकंड में इंटरनेट से जुड़ सकेंगे. इस फीचर की मदद से लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे डिवाइस को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा. यूजर को सिर्फ लॉगिन पेज पर दिख रहे QR कोड को अपने स्मार्टफोन से स्कैन करना होग जिसके बाद इंटरनेट एक्सेस तुरंत मिल जाएगा. इससे लॉगिन प्रोसेस पहले के मुकाबले तेज और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी.

15, 30 और 60 मिनट वाले सस्ते प्लान

सरकार ने लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए PM-WANI के तहत छोटे समय वाले नए प्लान भी पेश किए हैं. ये सैशे स्टाइल प्लान होंगे जिनकी वैलिडिटी 15 मिनट, 30 मिनट और 60 मिनट तक रहेगी. इन प्लान्स का फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें थोड़े समय के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है जैसे यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन या बस अड्डे पर. इससे यूजर्स कम कीमत में अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे.

फर्जी Wi-Fi नेटवर्क से मिलेगी सुरक्षा

पब्लिक वाई-फाई के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड और फेक हॉटस्पॉट से बचाने के लिए भी सरकार ने नया कदम उठाया है. अब आधिकारिक नेटवर्क के नाम में PMWANI ब्रांडिंग अनिवार्य होगी. इस बदलाव के बाद लोग असली और नकली वाई-फाई नेटवर्क में आसानी से फर्क कर सकेंगे. इससे डेटा चोरी और ऑनलाइन स्कैम जैसी घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी.

देशभर में इंटरनेट पहुंच बढ़ाने की तैयारी

सरकार का मानना है कि इन नए बदलावों से PM-WANI योजना ज्यादा प्रभावी बनेगी और ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक इंटरनेट पहुंच को मजबूत किया जा सकेगा. आसान लॉगिन, छोटे प्लान और बेहतर सुरक्षा जैसे फीचर्स लोगों के डिजिटल अनुभव को पहले से बेहतर बनाने में मदद करेंगे.