Home विदेश ‘मानवता कभी संघर्ष की शिकार नहीं होनी चाहिए’, गाजा पीस प्लान पर...

‘मानवता कभी संघर्ष की शिकार नहीं होनी चाहिए’, गाजा पीस प्लान पर बोले PM मोदी, कहा- भारत का समर्थन…

2
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का आज (26 फरवरी) को दूसरा दिन है. पीएम मोदी ने यरूशलम में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने दौरान गाजा पीस प्लान को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं होना चाहिए.

पीएम मोदी ने गाजा की स्थिति को लेकर कहा, ‘गाजा पीस प्लान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी है. इसके जरिए शांति का रास्ता खुला है. उन्होंने कहा,भारत इस पहल का समर्थन करता है. भविष्य में भी सभ देशों के साथ सहयोग और बातचीत जारी रखेगा.’

इजरायली संसद में भी पीस प्लान का किया था समर्थन

इससे पहले बुधवार (25 फरवरी) को इजरायल की संसद क्नेसेट में भी प्रधानमंत्री ने गाजा पीस प्लान के समर्थन की बात कही थी. उन्होंने इजरायली संसद में अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘गाजा पीस इनिशिएटिव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी थी. यह शांति का रास्ता दिखाता है. भारत ने इस पहल का समर्थन किया है. हमारा मानना ​​है कि यह सभी लोगों के लिए शांति का वादा है, जिसमें फ़िलिस्तीन मुद्दे को सुलझाना भी शामिल है. हमारी सभी कोशिशें समझदारी, हिम्मत और इंसानियत से चलें. शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है.’

‘आतंकवाद के खिलाफ जारी रखेंगे लड़ाई’

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद को लेकर रुख स्पष्ट करते हुए कहा, आतंकवाद के खिलाफ भारत और इजरायल का रुख एक जैसा है. उन्होंने साफ किया कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हम आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.