Home Blog Page 962

छत्तीसगढ़ : महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जानिए महतारी वंदन योजना के लाभ…

0

छत्तीसगढ़ : महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जानिए महतारी वंदन योजना के लाभ…

छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होते ही सीएम साय ने महतारियों से किया वादा निभाया है और हर म​हीने महतार वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।

जून का महीना खत्म होते ही म​हतारियों ने पूछना शुरू कर दिया है कि महतारी वंदन योजना का पैसा कब खाते में आएगा? तो आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने महतारियों की चिंता खत्म कर दी है और बता दिया है कि कब महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर महीने की तरह इस महीने भी महतारियों के खाते में 1 तारीख यानि एक जुलाई को उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस बार 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

  • सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ही प्राप्त हो सकेगा।
  • यह योजना राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भरता के ओर प्रोत्साहित करेगी।
  • इस योजना के लाभ से महिलाएं सशक्त बनेगी एवं अपना भरण पोषण आसानी से कर सकेगी।
  • सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट…

0

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट…

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी है. मानसून की एंट्री के साथ ही पूरा प्रदेश पानी से भिंग रहा है. शनिवार को भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज तो कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने रविवार, 30 जून को सरगुजा संभाग के सभी जिलों और बिलासपुर संभाग के पेंड्रा और कोरबा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

इसेक अलावा बाकी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि 1 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. राजधानी रायपुर में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए थे, जिसके बाद दोपहर से रात तक हल्की बारिश हुई. बारिश के चलते रात में मौसम सुहाना हो गया.

30 जून को छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, पेंड्रा और कोरबा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि 30 जून से 2 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनडीह में सबसे ज्यादा 92 मिलीमीटर बारिश हुई है. बलोदा बाजार के सुहेला में 88 मिलीमीटर और बिलासपुर जिले के मस्तूरी में 68.4 मिलीमीटर पानी गिरा. इसके अलावा सारंगढ़ में 60 मिलीमीटर, कोरबा, बरमकेला और सिमगा में 50 मिलीमीटर, सोनाखान-गिधौरी-पलारी-बिलाईगढ़ में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इधर, देवभोग, कसडोल और भाटापारा में 30 मिलीमीटर, रायपुर, मरवाही, भरतपुर, पेंड्रा, आरंग, सक्ती, रायगढ़, महासमुंद, पिथौरा और चिरमिरी में 20 मिलीमीटर बारिश हुई.

शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी रायपुर में दिन के तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. यहां बीते दिन पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा बिलासपुर में तापमान में  5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. यहां दिन का पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा. पेंड्रा में दिन का तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस कम था.

T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद रायपुर में क्रिकेट प्रेमी खुशी झूम उठे और हाथों में तिरंगा लेकर जमकर जश्‍न मनाया।

0

T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद रायपुर में क्रिकेट प्रेमी खुशी झूम उठे और हाथों में तिरंगा लेकर जमकर जश्‍न मनाया।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई। क्रिकेट प्रेमियों ने जयस्तंभ चौक पर टीम इंडिया की जीत का मनाया जश्न। जीत के बाद रायपुर में दीवाली जैसा माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी।

भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी 20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस उपलब्धि का जश्न रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में जमकर मनाया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ डोल नगाड़ों की धूम पर क्रिकेट प्रेमी जमकर थिरके।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी। सीएम साय ने एक्‍स हैंडल पर लिखा, “विजयी भारत, विश्वविजेता भारत” शाबास चैंपियंस।

गौरवान्वित हैं 140 करोड़ भारतीय। भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 वर्ल्ड कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत माता की जय जय हिंद 🇮🇳 वंदे मातरम्।

ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़

इधर, भारत जीत के बाद देर रात एक से दो हजार की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक रायपुर के ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर पहुंचे और टीम इंडिया के जीत का जश्न मनाया। मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा किया। महिला, पुरुष, बच्चे से लेकर वरिष्ठ, हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने मनाया जश्न। भारत माता की जय… इंडिया… इंडिया के नारे से पूरा शहर आधी रात को गूंज उठा। एक समय पर ऐसा लग रहा था मानो दक्षिण अफ्रीका ट्राफी ले जाएगी, लेकिन भारतीय टीम के धुरंधरों ने कमाल दिखाया और देश को फिर से गौरान्वित करने का अवसर दिया।

जीत की खुशी से झूमते-गाते नजर आए फैन्‍स

इस खुशी में राजधानी देर रात तक झूमती रही। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा झंडा लेकर शहर के जयस्तंभ चौक पर पहुंच गए और विभिन्न तरीके से खुशी का इजहार करने। लगातार पटाखे फूटते रहे। लोग कहते रहे- इस जीत की बदौलत लग रहा है कि हमने छोटी दीवाली मना ली। क्या बच्चे, क्या किशोर, क्या युवा, क्या प्रौढ़ और क्या वृद्ध, सभी जीत की खुशी से झूमते-गाते और डांस करते हुए नजर आए। ढोल-नगाड़े बजते रहे। भारत माता के जयकारे लगते रहे। जिन्होंने कभी नहीं गाया था, वे भी थिरकते हुए गुनगुनाए। घर की महिलाएं और बच्चियां भी खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। वे दुआ कर रही थीं कि देश का नाम विश्व में इसी तरह रोशन होता रहे। अपने देश की शान में कभी कोई कमी न आए। पूरी राजधानी देर रात तक जागती रही। लोग मैच की समीक्षा करते रहे।

छत्तीसगढ़ : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने साय कैबिनेट को लेकर चिंता प्रकट की।

0

छत्तीसगढ़ : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने साय कैबिनेट को लेकर चिंता प्रकट की।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद विष्णुदेव साय कैबिनेट में मंत्री के दो पद रिक्त हो गए हैं। इसके बाद से प्रदेश में कई विधायक मंत्री के लिए दावेदार हैं। इनमें रायपुर से राजेश मूणत, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बस्तर से लता उसेंडी का नाम चर्चा में है, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस बीच दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि समय मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने साय कैबिनेट को लेकर चिंता प्रकट की।

बघेल ने कहा कि विधानसभा का सत्र आहुत किया जा चुका है, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री का होना विधानसभा में आवश्यक हो जाता है। हालांकि मंत्रिमंडल गठन करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन अभी तक फ़ैसला नहीं हो पाया है। इधर मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई दिल्ली में प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत अन्य सांसद उपस्थित रहे। नीट मामले में एक प्रश्न पर सीएम साय ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस मामले में लगातार जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

मंत्रिमंडल और निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में हुई बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रिमंडल और निगम मंडल के विषय पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई है। बतादें कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद साय कैबिनेट में मंत्री के दो पद रिक्त हो गए हैं। इसके बाद से प्रदेश में कई विधायक मंत्री के लिए दावेदार हैं। इनमें रायपुर से राजेश मूणत, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बस्तर से लता उसेंडी का नाम चर्चा में है। इसी तरह नए चेहरे में रायपुर से पुरंदर मिश्रा, दुर्ग से गजेंद्र यादव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

भूपेश ने गिनाई मंत्री नहीं होने का नुकसान

साय मंत्रिमंडल विस्तार में देर पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मंत्री के दो पद रिक्त हैं। निश्चित रूप से फैसला करने में विलंब हो रहा है, जिसका नुकसान छत्तीसगढ़ सरकार को भी हो रहा है। शिक्षा सत्र भी चल रहा है। संसदीय कार्य मंत्री दोनों ही पद रिक्त हैं, इन्हें भरा जाना चाहिए। अयोध्या राम मंदिर में पानी के रिसाव पर भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने मंदिर के निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिस तरह से जमीन खरीदी पर धांधली हुई थी, उसी प्रकार मंदिर पर भी अब धांधली नजर आ रही है। केवल मंदिर ही नहीं बल्कि बिहार में पुल और दिल्ली के एयरपोर्ट में हादसे ने बताया दिया कि भ्रष्टाचार किस स्तर पर हुआ है। संसद में राहुल गांधी का माइक बंद होने पर भूपेश बघेल ने कहा, राहुल नीट का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं। 26 लाख छात्रों के भविष्य का सवाल है, जिस प्रकार से घोटाला हुआ है और इस मामले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उठा रहे हैं, लेकिन उनकी माइक बंद कर दी जा रही है, उन्हें अनसुना कर दिया गया, यह लोकतंत्र की हत्या है।

 छत्तीसगढ़ : NIA राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की छापेमारी…

0

 छत्तीसगढ़ : NIA राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की छापेमारी…

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में आगे बताया कि जिन छह जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया वो कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में स्थित हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के मामले में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।

एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि आधा दर्जन स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया, तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये की नकदी के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में आगे बताया कि जिन छह जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया वो कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांवों मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी में स्थित हैं।

स्थानीय पुलिस ने पांच फरवरी को केस दर्जकर मामले की जांच कर रही थी तभी 22 फरवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलिस ने हैंडओवर लिया था जिसकी जांच अभी भी जारी है। जांच एजेंसी ने कहा कि शुरुआती जांच में मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 23 मोबाइल समेत लाखों का सट्टे का लेन-देन के दस्तावेज बरामद…

0

छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 23 मोबाइल समेत लाखों का सट्टे का लेन-देन के दस्तावेज बरामद…

ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस ऑनलाइन सट्टे का मुख्य आरोपी भिलाई का रहने वाला है, जो फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 लैपटॉप, 23 मोबाइल समेत लाखों का सट्टे का लेन-देन के दस्तावेज बरामद किए हैं। क्राइम एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई टाउनशिप के रहने वाला ओम सिंह नाम का युवक बिहार के युवकों की मदद से वहां ऑनलाइन सट्टा एप रेड्डी अन्ना-250, लेजर-21 और लोटस-33 चला रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापेमारी की और 10 युवकों को ऑनलाइन सट्टा संचालन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, जियो फाइबर, बड़ी मात्रा में पासबुक और एटीएम सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी, आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी, प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में बूंदाबांदी, आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी, प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। वहीं एक दो जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। इससे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 30 जून तक मध्यम से भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। उत्तर भागों के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में 29 जून से बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी आने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में हल्की बारिश होते रहेगी।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी ओडिशा तट के उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र तक औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आज शनिवार को प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।

बीते शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 32.5, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 32, पेंड्रा रोड में 33.3, अंबिकापुर में 33.8, जगदलपुर में 28.5, दुर्ग में 31.4 और राजनांदगांव में 30 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ : सक्ति जिले में पुलिस ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ : सक्ति जिले में पुलिस ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

सक्ति जिले में पुलिस ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

जैजैपुर थाना पुलिस शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर ओटीपी के माध्यम से 28 लाख 11 हजार रुपये की ठगी के मामले में आरोपी चंदन कुमार श्रीवास्तव (40) को बाजार चौक तिफरा बिलासपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है

जानकारी अनुसार, जैजैपुर थाने में 14 जून को उमेश चंद्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि उसका परिचय का उत्तम टंडन ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से ट्रेडिंग करने वाले चंदन श्रीवास्तव से हुआ। जिसने बताया की सात वर्षों में शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर रहे हैं और ट्रेडिंग कर भरपूर पैसा कमा रहे हैं। तब उमेश चंद्रा को चंदन श्रीवास्तव ने अपने झांसे में लेकर 15 मई को 28 लाख रुपये नकदी चंदन श्रीवास्तव को दी। चंदन श्रीवास्तव ने उमेश के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड किया और रोज चेक करने को कहा था।

ऑनलाइन मार्केट ट्रेडिंग में अकाउंट बनाने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज भेजे और चंदन कुमार के बताए अनुसार अप्लीकेशन में अपने अकाउंट को चेक करता रहा। एक माह बाद छह जून को चंदन कुमार ने एसबीआई शाखा नेहरू नगर बिलासपुर का पांच लाख का चेक देकर एक माह की कमाई का पैसा आया है और हर माह तुम्हें चेक मिलता रहेगा बोला गया।

सात जून को उमेश अपने घर पर कार्य कर रहा था, तभी चंदन कुमार ने फोन के माध्यम से बोला की मार्केट अच्छा जा रहा है पैसा बहुत बढ़ गया है। कुछ पैसा को वॉलेट में विड्रॉल करने का प्रोसेस पूछा, तब चंदन कुमार श्रीवास ने विड्रॉल करने का प्रोसीजर लंबा है अपने मोबाइल से मैं कर रहा हूं ओटीपी जाएगा तो उसे बता देना। उमेश चंद्र ने मोबाइल पर आए ओटीपी को चंदन को बताया। इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जयपुर थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे बिलासपुर में होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चंदन श्रीवास्तव को पुलिस हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की।

छत्‍तीसगढ़ : मानसून सत्र में सरकार लाएगी अनुपूरक बजट, संशाेधन विधेयक पेश करने की तैयारी…

0

छत्‍तीसगढ़ : मानसून सत्र में सरकार लाएगी अनुपूरक बजट, संशाेधन विधेयक पेश करने की तैयारी…

22 जुलाई से शुरू हो रहा छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बेहद हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की जा रही है।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से होंगे शुरू, मानसून सत्र के दौरान सदन की कुल पांच बैठकें होगीं, नगरीय निकायों के चुनाव से जुड़ा संशोधन विधेयक लाएगी सरकार.

छत्‍तीसगढ़ में 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य सरकार की ओर से अनुपूरक बजट लाने की तैयारी की जा रही है। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट होगा। अनुपूरक बजट का आकार क्या होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। अनुपूरक बजट को लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगा है। इसके आधार पर बजट प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

बताते चलें कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने कुल एक लाख 60 हजार 568 करोड़ रुपये का मुख्य बजट पेश किया था। इसमें कर्ज और उसके ब्याज की अदायगी को कम करने के बाद बजट का कुल आकार एक लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपये का है। इतने बड़े बजट के बावजूद छत्‍तीसगढ़ सरकार को तीन माह बाद ही अनुपूरक बजट लाना पड़ रहा है।

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन की कुल पांच बैठकें होगीं। इस दौरान सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट के साथ ही कुछ संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। इसमें नगरीय निकायों के चुनाव से जुड़ा संशोधन विधेयक महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि राज्य में इसी वर्ष के अंत में नगरीय निकायों के चुनाव होने हैं।

बताया जाता है कि राज्य सरकार नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम के जरिये मतदान कराने और महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का फैसला कर सकती है। इस निर्णय को अमल में लाने सरकार को कानून में संशोधन करना होगा।

विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधायकों की तरफ से प्रश्न लगाए जाने का क्रम शुरू हो गया है। दो दिनों में कुल 157 प्रश्नों की सूचना विधानसभा सचिवालय को मिली है। विधायक तीन जुलाई तक सवाल लगा सकते हैं। मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा।

विधानसभा के मानसून सत्र के बेहद हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की जा रही है। कांग्रेस ला एंड आर्डर विशेष रुप से बलौदाबाजार की घटना को लेकर सदन में सरकार पर हमलावर रह सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके संकेत दिए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था, बिजली कटौती, खाद-बीज की समस्या, योजनाओं के नाम बदले जाने आदि मुद्दे छाए रहेंगे।

छत्तीसगढ़ : भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक, संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा…

0

छत्तीसगढ़ : भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक, संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा…

भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक ली थी। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए थे। बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रिमंडल और निगम मंडल के विषय पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “कल हमने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों के साथ बैठक की… हमारे मंत्री(धर्मेंद्र प्रधान) ने कहा है कि आरोपियों (NEET मामले में) को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जा रही है।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “कल हमने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों के साथ बैठक की… हमारे मंत्री(धर्मेंद्र प्रधान) ने कहा है कि आरोपियों (NEET मामले में) को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जा रही है।”