Home Blog Page 966

छत्‍तीसगढ़ : भूपेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी राज्य नवाचार आयोग बंद होगा।

0

छत्‍तीसगढ़ : भूपेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी राज्य नवाचार आयोग बंद होगा। इसे साय सरकार की ओर से नए विभाग सुशासन एवं अभिकरण में मर्ज किया जाएगा। वित्त विभाग को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जहां से मंजूरी मिलते ही आयोग को बंद कर दिया जाएगा।

बता दें कि आयोग का गठन तीन फरवरी 2023 को हुआ था। इसके अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले पूर्व आइएएस विवेक ढांड थे। उस दौरान आनलाइन-आफलाइन मिलाकर 46 बैठकें हुई थी। इसमें से आयोग ने सात सुझाव सरकार को भेजे थे।

बताया जाता है कि आयोग ने खुद को भी बंद करने का सुझाव दिया था। कांग्रेस सरकार के बदलते ही पांच जनवरी 2024 को विवेक ढांड ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से आयोग में काम ठप हो गया था। सचिव आरके सिंह का कार्यकाल भी 21 जून को खत्म हो गया है।

वर्ष 2023-24 के बजट में राज्य नवाचार आयोग के लिए 1.25 करोड़ रुपये बजट प्रावधान किया गया था। इसका कार्यालय आदिम जाति कल्याण आयोग परिसर में बनाया गया था। अध्यक्ष और सचिव के कमरे को रिनोवेट कराने में लाखों रुपये खर्च हुए थे।

जानकारी के अनुसार मार्च-2024 तक 90 लाख 19 हजार रुपये खर्च हुए हैं। 2024-25 में भी आयोग को 1.25 करोड़ के बजट का प्रविधान हुआ है।

सुशासन एवं अभिकरण विभाग के सचिव राहुल भगत का कहना है कि सुशासन एवं अभिकरण विभाग बनने के बाद छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग की कोई जरूरत नहीं थी। इसलिए आयोग को विभाग में ही मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Jagannath Snan Yatra 2024: महाप्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा आज, 108 कलशों के अभिमंत्रित जल से करेंगे स्नान…

0

Jagannath Snan Yatra 2024: महाप्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा आज, 108 कलशों के अभिमंत्रित जल से करेंगे स्नान…

हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ के साथ ही बलभद्र जी, सुभद्राजी और सूदर्शन जी का जलाभिषेक किया जाता है। देव स्नान पूर्णिमा ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। कुछ लोग इस त्योहार को भगवान जगन्नाथ के जन्मदिन के रूप में भी मनाते हैं जिसमें हर साल लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

इसी कड़ी में आज रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा शुरू की जाएगी।

बता दें कि आज स्नान दान पूर्णिमा है। आज के दिन रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ और बलभद्र जी, सुभद्राजी और सूदर्शन जी का विशेष स्नान कराया जाता है। ऐसे में आज रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह 11 बजे विधि विधान के साथ स्नान यात्रा शुरू होगी। इसमें 108 कलशों के अभिमंत्रित जल से महाप्रभु जगन्नाथ को स्नान कराया जाएगा।

देवस्‍नान के बाद प्रभु जगन्‍नाथ 15 दिनों तक बीमार हो जाते हैं और उन्हें 15 दिनों तक काढ़े का भोग लगाया जाता है। पूर्णिमा के दिन होने वाला देवस्‍नान बेहद खास होता है क्‍योंकि पूरे साल में यही एक मौका होता है, जब भगवान जगन्‍नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा का कई मटके जल से स्‍नान कराया जाता है और भक्‍त इसके साक्षी बनते हैं। इसी के साथ ही 7 जुलाई को रथयात्रा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के बाद भक्तों को दर्शन देंगे।

छत्तीसगढ़ : एक जुलाई से देश भर में लागू होन वाले नए कानून भारतीय न्याय संहिता को लेकर चर्चा… 

0

छत्तीसगढ़ : एक जुलाई से देश भर में लागू होन वाले नए कानून भारतीय न्याय संहिता को लेकर चर्चा…

”जुलाई से देशभर में लागू होंगे नए आपराधिक कानून, इन धाराओं में होगा बदलाव, बेहतर ढंग से पालन करने किया सेमीनार का आयोजन”

”एक जुलाई से देश भर में लागू होन वाले नए कानून भारतीय न्याय संहिता को लेकर अब पुलिस ने लोगों के बीच जाकर इसके प्रावधानों को समझाने की पहल शुरू की है।”

”छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में इस कानून को समझाने के लिए पहला सेमीनार प्रेस क्लब में किया गया, जिसमें जिले के पत्रकारों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी काफी संख्या में मौजूद रहे।”

”इस अवसर पर जिले की एसपी भावना गुप्ता सहित विभिन्न कानून विशेषज्ञों के द्वारा नए कानून में वर्णित प्रावधानों को विस्तार से बतलाते हुए नए कानून में इलेक्ट्रॉनिकक साक्ष्यों के महत्व और उपयोगिता को बतलाया। साथ ही इस नए कानून को पीड़ितों को न्याय दिलाने वाला बतलाते हुए इसके विभिन्न धाराओं और अपराध के संबंध में विवेचना इत्यादि को भी बतलाया गया।”

आगमी दिनों तक होंगे सेमिनार : इसके साथ ही यह भी बतलाया गया कि एक जुलाई से नये कानून के लागू होने के बाद पुराने आईपीसी कानून की धाराओं का कब और कैसे उपयोग होगा।

वहीं यह भी जानकारी दी गई कि अब किसी भी अपराध के मामले में घटनास्थल कहीं भी हो शून्य के तहत और ई-एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकेगी।

वहीं एसपी भावना गुप्ता ने इस अवसर पर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए जिले में अन्य संस्थानों में नए कानून को लेकर आगामी दस दिनों तक इस प्रकार का जागरूकता शिविर और सेमीनार के आयोजन करते हुए नए कानून के बारे में जागरूकता लाने का काम करने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात…

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की है। सीएमसाय और राज्यपाल की मुलाकात में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल के मंत्रालयों को लेकर सीएम साय की चर्चा राज्यपाल से हुई है।

इसमें भी खासकर संसदीय कार्यमंत्री के दायित्व को लेकर बात हुई है। क्योंकि विधानसभा सत्र से पहले किसी और मंत्री को संसदीय कार्य मंत्रालय दिया जा सकता है।

संवैधानिक कारणों से मुख्यमंत्री के पास संसदीय कार्य मंत्रालय का दायित्व नहीं रह सकता है। और संभव है कि जुलाई में ही मानसून सत्र भी बुलाया जाए, ऐसे में संसदीय कार्यमंत्री का दायित्व किसी के पास रहना जरूरी है।

वहीं रायपुर से एक अन्य खबर में बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने गए थे। लेकिन सीएम और राज्यपाल की मुलाकात में शामिल नहीं थे।

इस दौरान जब उनसे मंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री बनने की कोशिश सभी कर रहे, मैं भी कर रहा हूं। रायपुर से एक मंत्री जरूर होना चाहिए। 3 विधायक हैं, इनमे से किसी एक को बनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का हाथ जिसके सर पर होगा, उसे मौका मिलेगा।

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा आज, क्यों की जाती है वट की पूजा? जानें पूजाविधि और महत्व…

0

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा आज, क्यों की जाती है वट की पूजा? जानें पूजाविधि और महत्व…

Vat Savitri Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर लक्ष्मी-नारायण का व्रत करना काफी महत्व. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी दुखों का नाश होता है और सुखों की प्राप्ति होती है. इस खास मौके पर जानें क्यों ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट की पूजा की जाती है?

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है. इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत शनिवार, 22 जून यानी आज मनाई जाएगी. ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा (Vat Savitri Purnima 2024) के नाम से भी जाना जाता है. इस पूर्णिमा पर लक्ष्मी-नारायण व्रत करने का बहुत महत्व है. इस खास दिन पर भगवान विष्णु की पूजा करने से दुखों का नाश होता है और सुखों की प्राप्ति होती है. बता दें कि ज्येष्ठ पूर्णिमा को पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने का काफी महत्व होता है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट वृक्ष की पूजा की जाती है

दरअसल, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना सबसे फलदायी भी माना जाता है. इस मौके पर वट वृक्ष की पूजा की जाती है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करता है और दान दक्षिणा देता है तो उस व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा की शुभ मुहूर्त

ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि 21 जून की सुबह 7: 31 बजे से शुरू हो चुकी है और समापन 22 जून की सुबह 6:37 बजे पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून को मनाई जा रही है. स्नान-दान का समय आज सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे तक रहेगा.

क्यों ज्येष्ठ पूर्णिमा है महिलाओं के लिए खास

कहा जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. इस दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके नए वस्त्र और सोलह श्रंगार करने का काफी महत्व होता है. इस खास दिन पर सुहागन महिलाओं को बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करनी चाहिए.

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का महत्व

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर लक्ष्मी-नारायण का व्रत करना बहुत ही महत्व है. भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी सांसारिक दुखों का नाश होता है और सुखों की प्राप्ति होती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, व्रत एवं दान-पुण्य करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस दौरान चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं.

इस खास मौके पर आप सफेद वस्त्र, चावल, दही,  शक्कर या फिर चांदी का दान कर सकते हैं. ऐसा मना जाता है कि इन चीजों के दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

कैसे करें ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा

1. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर उगते सूर्य को जल दें.

2. भगवान लक्ष्मी नारायण के सामने हाथ में अक्षत, पूजा की सुपारी और जल लेकर संकल्प लें.

3. पूजा के लिए पूर्व की ओर मुख कर बैठ जाएं और एक चौकी पर लाल और पीला वस्त्र बिछा कर लक्ष्मी-नारायण को आसन दें.

4. पीला कपड़ा दाहिनी ओर बिछा कर विष्णु जी को स्थापित करें और लाल कपड़ा बाएं ओर बिछा का देवी लक्ष्मी को विराजित करें.

5. फिर लाल, सफेद और पीले पुष्प अर्पित करें. देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें.

6. मखाने की खीर,आटे की पंजीरी या शुद्ध घी से बने प्रसाद से भगवान विष्णु और लक्ष्मी का भोग लगाएं.

7. फिर आरती करें, इसके बाद लक्ष्मीनारायण व्रत की कथा सुने.

8. ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के मौके चंद्रमा को अर्घ्य दें इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

छत्तीसगढ़ : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भूपेश बघेल ने नीट परीक्षा को महाघोटाला बताते हुए कहा…

0

छत्तीसगढ़ : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भूपेश बघेल ने नीट परीक्षा को महाघोटाला बताते हुए कहा…

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करने के साथ ही मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मामले को लेकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

नीट और यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ के पू्र्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले 10 सालों में 70 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं,  हजारों करोड़ के घोटाले हुए हैं। हमारी पहली मांग है कि परीक्षा रद्द की जाए, दूसरी मांग,एनटीए चेयरमैन को हटाया जाए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए।

भूपेश बघेल ने नीट परीक्षा को महाघोटाला बताते हुए कहा कि नीट, यूजीसी नेट में पेपर लीक कर लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। जो छात्र योग्य नहीं है वो पैसों के दम पर सेलेक्ट हुए हैं ये सिर्फ पेपर लीक नहीं है, बल्कि महाघोटाला है। इसमें जिस तरह से नंबर दिए गए हैं उसमें गड़बड़ी है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में परीक्षार्थियों को आधा घंटा लेट हुआ तो बोनस अंक दिया गया। बिहार में कोटा के छात्र को बुलाकर एग्जाम दिलाया गया जिन लोगों ने पेपर कंडक्ट किया उसका मालिक विदेश फरार हो गया।

मई में नीट पेपर पर एफआईआर दर्ज करने के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री कहते हैं कि पेपर लीक नहीं हुआ है लेकिन आज उन्हें स्वीकार करना पड़ा है कि पेपर लीक हुआ है। भूपेश ने कार्रवाई की मांग करते हुए  शिक्षामंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

छत्‍तीसगढ़ : मानसूनी बारिश से अधिकतम तापमान में आई गिरावट, प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना।

0

छत्‍तीसगढ़ : मानसूनी बारिश से अधिकतम तापमान में आई गिरावट, प्रदेश में इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना।

छत्तीसगढ़ में मानूसनी बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। केवल सरगुजा संभाग में ही अभी मानूसनी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में दो दिनों तक आंधी और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। रविवार से अगले तीन दिन कुछ इलाकों में बारिश थम भी सकती है।

दक्षिण पश्चिम मानसून बड़ी तेजी के साथ अब आगे बढ़ रहा है। छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश भर में मानसून सक्रिय हो गया है और विभिन्न क्षेत्रों में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़-बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। हालांकि 23 से 25 जून के बीच बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होने की भी संभावना है।

बीते कुछ दिनों से हो रही मानसूनी फुहारों के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और ठंडी हवा आने से मौसम में भी ठंडकता बढ़ी है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए अब अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है।

आने वाले 3 से 4 दिनों में मानसून के और अधिक क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना है। मानसूनी द्रोणिका के साथ ही चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। शुक्रवार को मानसून पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले में भी पहुंच गया है। इस प्रकार सरगुजा संभाग को छोड़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश : कुसमी-गिधौरी-महासमुंद-पंढ़रिया में 5 सेमी, पुसौर-रायपुर शहर-जांजगीर-लोरमी में 4 सेमी, सोनाखान-अहिवारा-देवभोग-बिलासपुर-नवागढ़ में 3 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Summer solstice 2024: साल का सबसे लंबा दिन 21 जून, आइये जानते हैं इसका कारण!

0

Summer solstice 2024: साल का सबसे लंबा दिन 21 जून, आइये जानते हैं इसका कारण!

एक दिन 24 घंटे का होता है, जिसमें 12 घंटे रात और 12 घंटे दिन होती है. लेकिन जून महीने की 21 तारीख को दिन 12 नहीं बल्कि 13 या फिर 14 घंटे का होता है और इसे साल का सबसे लंबा दिन कहा जाता है.

आइये जानते हैं इसका कारण

दरअसल 21 जून के साल का सबसे लंबा दिन होने का कारण है सोल्स्टिस (अयनांत), जोकि एक खगोलीय घटना है. लेकिन सोल्स्टिक से पहले धरती के हेमिस्फीयर को समझना जरूरी है.

पृथ्वी के बीच में खींची गई काल्पनिक रेखा को दो भागों में बांटा गया है, जिसे इक्वेटर कहा जाता है. इस रेखा के ऊपरी भाग को उत्तरी गोलार्ध और नीचे वाले भाग को दक्षिणी गोलार्ध कहते हैं. भारत, ऊपर वाले हिस्से यानी नॉर्थ हेमिस्फीयर में है.

सूर्य की परिक्रमा करते हुए या चक्कर लगाते हुए जब धरती अपने एक्सिस पर 23.44° पर झुका होता है, तब मौसम में बदलाव होता है. 21 जून को ग्रीष्म संक्रांति के दौरान भी उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर अधिक झुका होता है. इसलिए आम दिनों की तुलना में इस दिन सूर्य की रोशनी अधिक पड़ती है.

वहीं सूर्य सबसे ऊंचे और लंबे रास्ते पर चलता है, जिस कारण दिन की अवधि भी बढ़ जाती है. सूर्य के आसमान में इतनी लंबी अवधि तक रहने के कारण इसे सोल्स्टिस (अयनांत) का नाम दिया गया है.

नॉर्थ हेमिस्फीयर में सूर्य आकाश में सबसे ऊंचा और लंबे समय तक रहता है, जिस कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अधिक समय तक पड़ती है, जिससे मौसम गर्म रहता है. इसलिए इसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है.

खगोलीय के साथ ही धार्मिक दृष्टिकोण से भी 21 जून के दिन का महत्व बढ़ जाता है. क्योंकि हिंदू धर्म में सूर्य को देवता मानकर पूजा जाता है. ऐसे में आज के दिन पृथ्वी का अक्षीय झुकाव सूर्य की ओर अधिक होने से दिन की अवधि बढ़ जाती है. मान्यता है कि आज सूर्य देव की पूजा-अराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

Sonakshi Sinha की शादी के फंक्शन स्टार्ट, सामने आई फैमिली-ससुराल संग डिनर की इनसाइड तस्वीरें

0

Sonakshi Sinha की शादी के फंक्शन स्टार्ट, सामने आई फैमिली-ससुराल संग डिनर की इनसाइड तस्वीरें

Sonakshi Sinha Marriage: काफी दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं. अब शादी का दिन भी नजदीक आ गया है उससे पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आईं जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की फैमिली पहली बार साथ नजर आई है.

बताया जा रहा है कि ये सोनाक्षी-जहीर का ‘फैमिली डिनर’ था और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. उससे पहले दूल्हा-दुल्हन की फैमिली ने गेट टुगेदर किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

देश मे टमाटर की कीमतें 100 के पार, कई राज्यों में 50 रुपये/किलो तक बढ़े दाम

0

देश मे टमाटर की कीमतें 100 के पार, कई राज्यों में 50 रुपये/किलो तक बढ़े दाम

देश में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला रहा है। देश के 17 राज्यों में टमाटर की कीमतें 50 रुपए से ऊपर चली गई हैं। जिनमें 9 राज्य ऐसे हैं, जहां टमाटर की कीमतें 60 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा हैं।

वहीं 4 राज्यों में टमाटर के दाम 70 रुपए से ज्यादा हैं। सिर्फ एक राज्य ऐसा हैं जहां पर टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार चली गई हैं। जानकारों की मानें तो हीट वेव और टमाटर का प्रोडक्शन कम होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में ऐसे राज्यों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है कि जहां पर टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार जा सकती हैं। अंडमान और निकोबार में सबसे महंगा टमाटर देश का केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में टमाटर की कीमतें 100 रुपए के पार चली गई हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार 20 जून को यहां पर टमाटर की कीमत 100.33 रुपए प्रति किलोग्राम थी। उसके बाद नंबर केरल का है, जहां पर टमाटर की कीमतें 82 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिली है। मिजोरम और तमिलनाडु में टमाटर के दाम 70 रुपए प्रति किलोग्राम पार कर चुके हैं. तेलंगाना, गोवा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में टमाटर के दाम 60 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा पर बिक रहा है।

आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम, ओडिशा, दादर और नागर हेवली, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में टमाटर की कीमतें 50 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई हैं। देश में औसत की कीमत में कितनी बढ़ोतरी मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर के आंकड़ों के अनुसार टमाटर की औसत कीमत में अच्छा इजाफा देखने को मिला है। जून के महीने में टमाटर की औसत कीमत में 12.46 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है। 31 मई को टमाटर की औसत कीमत 34.15 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं 20 जून को टमाटर का देश एवरेज प्राइस 46.61 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में टमाटर में महंगाई दक्षिण भारत में ज्यादा देखने को मिल रही है। अगर बात नॉर्थ की बात करें तो दिल्ली में टमाटर की कीमत 33 रुपए बनी हुई है। जून के महीने में दिल्ली में टमाटर की कीमत में 28 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है।