Home Blog Page 978

इस Exit Poll से कांग्रेस हो जाएगी खुश, INDIA को दिया बहुमत, बीजेपी का ये हाल…

0

इस Exit Poll से कांग्रेस हो जाएगी खुश, INDIA को दिया बहुमत, बीजेपी का ये हाल…

लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं और इनमें नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बात कही गई हैं. यहां करीब-करीब सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया गया है.

हालांकि एक एग्जिट पोल ऐसा भी है जिसे देखकर कांग्रेस सहित विपक्षी इंडिया गठबंधन के सभी दल खुश हो जाएंगे. यहां एग्जिट पोल हिन्दी अखबार और वेबसाइट देशबंधु ने करवाया है, जिसमें इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है.

देशबुंध समाचार के यूट्यूब चैनल DB Live पर दिखाए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन को 260 से 295 सीटों के साथ बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 215 से 245 सीटें मिलने का दावा किया गया है, जबकि 24 से 48 सीटें अन्य दलों के खाते में जाने की बात कही गई है.

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार में विपक्ष को बड़ा फायदा
अगर राज्यवार अनुमानों पर नजर डालें तो विपक्षी इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में बड़ी जीत का दावा किया जा रहा है. डीबी लाइव के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में इंडिया गठबंधन 24 से 26 सीटें जीत सकती है, जबकि एनडीए के खाते में 14-16 सीटें जाने का अनुमान है. वहीं महाराष्ट्र में पिछले बार 41 सीटें जीतने वाली बीजेपी नीत एनडीए के इस बार महज 18 से 20 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. वहीं उद्धव ठाकरे-शरद पवार और कांग्रेस के गठबंधन को 28 से 30 मिलने की बात कही गई है.

यूपी में बीजेपी के बुरे हाल का दावा
इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाने में पिछले दो बार से बड़ा रोल निभाने वाले राज्य यूपी में इस बार कमल का फूल मुरझाया दिख रहा है. यहां एनडीए को केवल 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 32 से 34 सीटें जाने का दावा किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी को थोड़ा नुकसान के साथ 11 से 13 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 26 से 285 सीटों पर ममता बनर्जी की टीएमसी की जीत का दावा किया गया.

इसके अलावा कर्नाटक और केरल में भी कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का अनुमान जताया गया है. केरल की कुल 20 सीटों में से कांग्रेस नीत यूडीएफ के खाते में 16 से 18 सीटें, वहीं सत्ताधारी वाम गठबंधन को 2 से 3 सीटें, जबकि बीजेपी को 0 से एक सीट मिलने का अनुमान है. वहीं कर्नाटक की अगर बात करें तो कांग्रेस के खाते में 18 से 20 सीटें जाने का दावा किया है, जबकि बीजेपी को यहां 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

40 साल पहले कैसे कांग्रेस ने जीती 400+ सीट, इस बार कौन तोड़ रहा ये रिकॉर्ड?

0

40 साल पहले कैसे कांग्रेस ने जीती 400+ सीट, इस बार कौन तोड़ रहा ये रिकॉर्ड?

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल रिजल्ट के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पर कर सकता है. एक्सिस माय इंडिया ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 361-401 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

तो Todays Chanakya के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 385-415 सीटें मिल सकती हैं. CNX के Exit Poll रिजल्ट में भी NDA को 371-401 सीटें मिलने का दावा है.

400+ सीटें हासिल करने वाली पार्टी
भारत के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो सिर्फ एक बार ऐसा मौका आया, जब किसी राजनीतिक दल ने 400 सीटों का आंकड़ा पार किया. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 415 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था. उस चुनाव में कांग्रेस ने कुल वोट का लगभग आधा अपने नाम किया था. उसके बाद से फिर कभी कोई पार्टी 400 के आंकड़े को नहीं छू पाई.

आजादी के बाद जब साल 1951-52 में जब पहली बार लोकसभा चुनाव हुए तो देशभर में कांग्रेस की लहर थी. इसके बावजूद पार्टी 364 सीटें जीत पाई. 1957, 1962 और 1971 के लोकसा चुनाव में भी कांग्रेस 300 सीटों का आंकड़ा पार करती रही. हालांकि 400 तक नहीं पहुंची. इमरजेंसी के बाद जब 1977 में चुनाव हुए तो कांग्रेस का सबसे बुरा दौर आया. पार्टी 492 सीटों पर चुनाव लड़ी पर 154 सीटों पर सिमट गई. हालांकि अगले ही लोकसभा चुनाव (1980) में पार्टी को फिर 353 सीटें मिलीं.

कैसे कांग्रेस ने किया था करिश्मा
फिर आया 1984 का लोकसभा चुनाव. 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के बॉडीगार्ड्स ने उनकी हत्या कर दी. इसके बाद आनन-फानन में उनके बेटे राजीव गांधी को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया. इसी दौरान लोकसभा चुनाव हुए. इंदिरा के हत्या के बाद देशभर में कांग्रेस के प्रति सहानुभूति की लहर थी. पार्टी ने इसको भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उस चुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड बनाया और 541 सीटों में से 415 सीटें अपने नाम की.

वोट शेयर का भी रिकॉर्ड
1984 में कांग्रेस ने न सिर्फ रिकॉर्ड सीटें हासिल की, वोट शेयर के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाया. उस चुनाव में कांग्रेस को अकेले 48.12% वोट मिला. इससे पहले कांग्रेस को 1957 में 47.78 प्रतिशत वोट शेयर मिला था. 1984 के बाद से कोई भी पार्टी न तो 400 सीटों का आंकड़ा पार कर पाई और न ही 40% से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया. 1989 में कांग्रेस जरूर 39.53% के करीब पहुंची. साल 2014 से भाजपा सत्ता में आई. मोदी लहर के बावजूद 2019 में बीजेपी को 37.7% वोट मिला था.

फिर नहीं बहुरे कांग्रेस के दिन
1984 में कांग्रेस को रिकॉर्ड सीटें मिली, लेकिन सरकार लगभग पूरे कार्यकाल के दौरान मुश्किलों में घिरी रही. शाहबानो केस से लेकर बाबरी मस्जिद का ताला खुलवाने और बोफोर्स घोटाले के चलते राजीव गांधी विपक्ष के निशाने पर रहे. 1989 में कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई और जनता दल की अगुवाई में गठबंधन की सरकार बनी. इसके बाद कांग्रेस सत्ता में तो आई लेकिन उसे अपने दम पर बहुमत नहीं मिला. 1991 में कांग्रेस को 244 सीटें मिलीं. 2004 में 145 और 2009 में 206.

4 जून को होने वाली वोटों की गिनती को लेकर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों ने आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की.

0

4 जून को होने वाली वोटों की गिनती को लेकर विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों ने आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की. वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने रविवार को चुनाव आयोग के साथ वोटों की गिनती को लेकर लंबी चर्चा की.

यह तीसरी बार है जब कई दलों का गठबंधन चुनाव आयोग पहुंचा.

इन नेताओं ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि ईवीएम में वोटों की गिनती खत्म होने से पहले पोस्टल बैलट के वोटों की गिनती भी पूरी करनी चाहिए. क्योंकि पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया चुनाव के परिणाम को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जा सकती है.

कांग्रेसी नेता ने कहा कि किसी भी चुनाव में पोस्टल बैलट निर्णायक होते हैं. चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती पहले की जाएगी. 2019 में स्पष्ट रूप से कहा कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और फिर ईवीएम की. लेकिन ईवीएम की गिनती खत्म नहीं हो सकती जब तक पोस्टल बैलट की गिनती पूरी न हो जाए.

चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस के द्वारा नियम को बदला है जिसके तहत 2019 के गाइडलाइंस को हटा दिया है जिसके तहत ईवीएम की अंतिम गिनती से पहले पोस्टल बैलट की गिनती खत्म करना अनिवार्य नहीं है.

BJP नेता भी मिले निर्वाचन आयोग से
इस बीच खबर मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी रविवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे.

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ”चीन का विकल्प बन रहा भारत”

0

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। बड़े देशों में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट सबसे तेज है। साल 2014 से 2023 के बीच भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 55 फीसदी बढ़ी है।

भारत दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी से अब पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुका है। सतत विकास के चलते देश की इकोनॉमी लगातार मजबूत हो रही है। कुछ विश्लेषकों के अनुसार, भारत साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी देशों की अर्थव्यवस्थाओं का बुरा हाल है। पाकिस्तान दिवालिया होने के करीब है, तो चीन सुस्ती और बेरोजगारी से जूझ रहा है।

दिवालिया होने के करीब है पाकिस्तान

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें, तो वह हाल ही में दिवालिया होते-होते बचा है। पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान को अब और कर्ज मिलने में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं। आईएमएफ ने खुद पाकिस्तान की कर्ज चुकाने की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान के रेवेन्यू का 57 फीसदी हिस्सा तो सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाने में चला जाता है। भारत की एक कंपनी एलआईसी का एयूएम भी पाकिस्तान की जीडीपी से दोगुना है। इससे आप समझ सकते हैं कि पाकिस्तान और भारत की दूर-दूर तक कोई तुलना ही नहीं है। पाकिस्तान की जीडीपी केवल 338.24 अरब डॉलर है। वहीं, एलआईसी का एयूएम 616 अरब डॉलर है। पाकिस्तान इस समय भारी-भरकम कर्ज के अलावा, महंगाई और बेरोजगारी से भी बुरी तरह परेशान है। वहां वस्तुओं के दाम आसमान पर हैं।

सुस्त पड़ी चीनी इकोनॉमी

वहीं, हमारे दूसरे पड़ोसी देश चीन की हालत कोविड महामारी के बाद से ही खराब है। यह देश अभी भी पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाया है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि चीन की मैन्यूफैक्चरिंग एक्टिविटी मई में गिरी है। चीन की 18.6 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्ष कर रही है। चीन की अर्थव्यवस्था का बेड़ागर्क किया है, यहां के प्रॉपर्टी मार्केट ने। चीन के प्रॉपर्टी मार्केट को लेकर आपने खूब खबरें सुनी होंगी। बड़े-बड़े बिल्डर दिवालिया हो गए। इससे इकोनॉमी पर काफी बुरा असर पड़ा है। चीन का हाउसिंग सेक्टर लगातार तबाह हो रहा है। घरेलू डिमांड काफी कम है और रिटेल सेल्स भी मजबूत नहीं है। यही नहीं, चीन इस समय बेरोजगारी की बड़ी समस्या से जूझ रहा है। अप्रैल में युवा बेरोजगारी दर 14.7 फीसदी पर थी।

भारत की शानदार ग्रोथ

भारत की इकोनॉमी के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने सभी को चौंका दिया है। सरकार ने शुक्रवार को बीते वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किये। इन आंकड़ों ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) द्वारा जारी डेटा के अनुसार, बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी 2024 से मार्च 2024 के बीच भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूत ग्रोथ इसके पीछे एक बड़ी वजह रही। वहीं, सभी अनुमानों को पीछे छोडते हुए पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रही। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 7 फीसदी थी।

चीन का विकल्प बन रहा भारत

भारत को बड़े स्तर पर चीन के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। वैश्विक कंपनियां और देश अपनी सप्लाई चेन्स में विविधता लाने के लिए भारत में निवेश कर रहे हैं। इसकी एक वजह अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण संबंध भी हैं। एपल के सप्लायर फॉक्सकॉन सहित दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियां पहले ही भारत में अपने प्लांट डाल चुकी हैं। चीन के बाद भारत ही ऐसी अकेली इकोनॉमी है, जो बड़े पैमाने पर ग्रोथ कर सकती है। इसकी वजह है हमारा काफी बड़ा मार्केट।

03 June 2024 Ka Panchang: जानिए आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय…

0

03 June 2024 Ka Panchang: जानिए आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय…

3 जून को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि सोमवार रात 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 3 जून को सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा।

साथ ही सोमवार रात 12 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा बीते 1 जून को हर्शल वृष राशि में प्रवेश कर चुका है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

03 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 03 जून 2024 को रात 12 बजकर 20 मिनट तक
  • सौभाग्य योग- 03 जून को सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा
  • अश्विनी नक्षत्र- 03 जून 2024 को रात 12 बजकर 6 मिनट तक

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 07:07 से सुबह 08:51 तक
  2. मुंबई- सुबह 07:39 से सुबह 09:18 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 07:05 से सुबह 08:50 तक
  4. लखनऊ- सुबह 06:55 से सुबह 08:38 तक
  5. भोपाल- सुबह 07:14 से सुबह 08:56 तक
  6. कोलकाता- सुबह 06:32 से सुबह 08:13 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 07:34 से सुबह 09:15 तक
  8. चेन्नई- सुबह 07:18 से सुबह 08:32 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:23 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:15 pm

Lok Sabha Elections 2024: काउंटिंग से पहले राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ की बैठक…

0

Lok Sabha Elections 2024: काउंटिंग से पहले राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ की बैठक…

Lok Sabha Elections 2024: एग्जिट पोल जारी होने के अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों, विधायक दल के नेताओं और पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की।

इस दौरान उन्होंने काउंटिंग के दिन सतर्क रहने एवं धांधली की किसी भी तरह की कोशिश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पार्टी महासचिव जयराम रमेश और के सी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के साथ बातचीत की और 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता संभालेंगे और बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल को बताया फर्जी

जयराम रमेश ने कहा कि एग्जिट पोल पूरी तरह से फर्जी हैं और इसका ‘मास्टरमाइंड’ वह व्यक्ति है, जिसका 4 जून को ‘एग्जिट’ (सत्ता से बाहर होना) तय है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सब निवर्तमान प्रधानमंत्री और निवर्तमान गृह मंत्री द्वारा खेले जा रहे मनोवैज्ञानिक खेलों का हिस्सा हैं। निवर्तमान गृह मंत्री ने कल 150 जिला मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारियों को फोन किया। ‘एग्जिट पोल’ के नतीजे वास्तविकता से कोई संबंध नहीं रखते।’’

‘इंडिया’ गठबंधन दलों के कई नेताओं ने भी शनिवार को यहां बैठक की थी और चार जून को होने वाली लोकसभा चुनावों की मतगणना से पहले विपक्ष की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें 295 से अधिक सीटे मिलेंगी, जो अगली सरकार बनाने के लिए पर्याप्त हैं। (भाषा)

Discount Offers on Split AC: 1.5 टन स्प्लिट AC इससे सस्ता कहीं नहीं मिलेगा, 50% से ज्यादा की दाम में आई गिरावट…

0

Discount Offers on Split AC: 1.5 टन स्प्लिट AC इससे सस्ता कहीं नहीं मिलेगा, 50% से ज्यादा की दाम में आई गिरावट…

Discount Offers on Split AC: इस समय देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ जगहों पर तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच गया। जून में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है।

गर्मी बढ़ते ही अचानक से एयर कंडीशनर की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। आप अभी सस्ते दाम में एसी खरीद कर जून की भीषण गर्मी से बच सकते हैं। इस समय 1.5 टन स्प्लिट एयर कंडीशनर को आप 50% से अधिक डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।

अगर आप अभी तक कूलर की हवा ले रहे थे तो अब आप आसानी से एयर कंडीशनर की ठंडी हवा ले सकते हैं। दरअसल इस समय ऑनलाइन मार्केट में 1.5 टन स्प्लिट एसी के दाम काफी ज्यादा कम हो चुके हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को हैवी डिस्काउंट के साथ एसी खरीदने का मौका दे रहा है।

आपको बता दें कि 1.5 टन का एसी एक ऐसा सेगमेंट है जिसकी सबसे ज्यादा खरीदारी होती है और पूरे सीजन में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। 1.5 टन स्प्लिट या फिर विंडो एसी एक आइडियल एसी है जो घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। फ्लिपकार्ट में आप इस समय स्प्लिट एसी को अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको फ्लिपकार्ट पर एसी पर मिलने वाले खास ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

स्प्लिट एसी पर आया बंपर डिस्काउंट ऑफर

  1. LG AI Convertible 6-in-1 Cooling 2024 मॉडल एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है। इसकी कीमत 78,990 रुपये है लेकिन इस पर अभी 52% की छूट मिल रही है। इसे आप अभी सिर्फ 37,690 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एयर कंडीशनर HD Filter with Anti-Virus Protection के साथ आता है।
  2. Lloyd 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC की कीमत 58,990 रुपये है लेकिन इस पर 44% की छूट ऑफर की जा रही है। आप इस एयर कंडीशनर को सिर्फ 32,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
  3. Godrej 5-in-1 Convertible Cooling 2023 Model भी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है। इसकी कीमत 49,990 रुपये है। इसे आप 34% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 32,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
  4. SAMSUNG Convertible 5-in-1 Cooling 2024 Model स्प्लिट एसी पर इस समय तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्ट टीवी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है। इसकी कीमत 60,990 रुपये है। इस मॉडल पर 42 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 34,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
  5. Blue Star 2023 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC वाई-फाई की सुविधा के साथ आता है। इस एसी की कीमत 64,250 रुपये है लेकिन इस पर 41% की छूट दी जा रही है। आप इसे सिर्फ 37,480 रुपये में खरीद सकते हैं।
  6. Daikin 2023 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC को अभी सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है। इस एसी की कीमत 58,400 रुपये है लेकिन अभी इसे 36 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सिर्फ 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

देश के कई राज्यों में भीषण लू, कब आएगा मानसून? पीएम मोदी ने लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश…

0

देश के कई राज्यों में भीषण लू, कब आएगा मानसून? पीएम मोदी ने लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश…

प्रधानमंत्री ने देश में चल रही गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत होने के बाद क्या तैयारियां की गई हैं इसकी समीक्षा की। पीएम ने आग की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए नियमित आधार पर उचित अभ्यास जारी रखने का निर्देश दिया।

पीएम ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का फायर ऑडिट और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया। पीएम ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सामान्य और सामान्य से ऊपर और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

पीएम ने लू और मानसून की स्थिति को लेकर की बैठक

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर देश में चल रही गर्मी की लहर की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। पीएम को बताया गया कि आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर जारी रहने की संभावना है। इस वर्ष, देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सामान्य और सामान्य से ऊपर और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम रहने की संभावना है।

पीएम ने दिए ये खास निर्देश

पीएम मोदी ने बैठक के बाद निर्देश दिया है कि आग की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए उचित अभ्यास नियमित आधार पर किया जाना चाहिए। अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जंगलों में फायर-लाइन के रखरखाव और बायोमास के उत्पादक उपयोग के लिए नियमित अभ्यास की योजना बनाई जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री को जंगल की आग की समय पर पहचान और उसके प्रबंधन में “वन अग्नि” पोर्टल की उपयोगिता के बारे में बताया गया। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक और एनडीएमए के सदस्य सचिव के साथ-साथ पीएमओ और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

WHO सदस्यों ने कोविड और एमपॉक्स जैसी महामारियों से निपटने के लिए नियम सुधारों को दी मंजूरी

0

WHO सदस्यों ने कोविड और एमपॉक्स जैसी महामारियों से निपटने के लिए नियम सुधारों को दी मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य देशों ने कोविड-19 और एमपॉक्स जैसी वैश्विक महामारियों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर तैयारी में सुधार करने संबंधी नए कदमों को शनिवार को मंजूरी दी और वृहद संधि पर सहमत होने के लिए नयी समय सीमा तय की।

डब्ल्यूएचओ ने यह जानकारी दी। WHO ने कहा कि देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों (IHR) में संशोधन करने पर सहमति जताई जैसे कि ”वैश्विक महामारी आपातकाल” शब्द को परिभाषित करना और विकासशील देशों को वित्तपोषण एवं चिकित्सा उत्पादों तक बेहतर पहुंच प्राप्त करने में मदद करना।

इन नियमों में इससे पहले 2005 में बदलाव किया गया था। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने वैश्विक महामारियों से निपटने संबंधी अधिक व्यापक ”संधि” अपनाने की योजनाएं पर सहमति नहीं बन पाने पर इस साल अपनी छह दिवसीय ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ को समाप्त कर दिया था। प्रौद्योगिकी के बेहतर आदान-प्रदान और महामारी फैलाने वाले रोगाणुओं के बारे में असहमति के कारण योजनाओं पर सहमति नहीं बन पाई थी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि देशों ने महामारी से निपटने संबंधी समझौते पर वार्ता को वर्ष के अंत तक पूरा करने पर सहमति व्यक्त की। WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा, ”IHR संशोधनों की सफलता दर्शाती है कि हमारी विभाजित और विभाजनकारी दुनिया में देश अब भी साझा उद्देश्य और साझा आधार खोजने के लिए एक साथ आ सकते हैं।”

WHO ने कहा कि देशों ने वैश्विक महामारी आपात स्थिति को एक संक्रामक रोग के रूप में परिभाषित किया है, जो भौगोलिक आधार पर व्यापक रूप से फैल सकती है या जिसका जोखिम बहुत अधिक है। एजेंसी ने कहा कि इसे ऐसे प्रकोप के रूप में भी परिभाषित किया गया है जो ”उल्लेखनीय” आर्थिक या सामाजिक व्यवधान पैदा कर सकता है तथा जिसके लिए त्वरित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता है। WHO के कानूनी अधिकारी स्टीवन सोलोमन ने कहा कि स्वास्थ्य नियमों को संशोधित करने का कदम तुरंत प्रभावी नहीं होगा, बल्कि यह टेड्रोस द्वारा निर्णय के बारे में देशों को औपचारिक रूप से सूचित करने के एक साल बाद लागू होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी।

यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई। आत्मसमर्पण करने से पहले केजरीवाल ने राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई।” आप नेता ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ”देश को बचाने” के लिए प्रचार किया।

उन्होंने कहा, ”मुझे उच्चतम न्यायालय से 21 दिन की राहत मिली थी। ये 21 दिन अविस्मरणीय थे। मैंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए चुनाव प्रचार किया।

आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, यह गौण है। देश प्रथम है।” केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान जताने वाले सभी एग्जिट पोल ”फर्जी” हैं। शनिवार को आए एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे और राजग को भारी बहुमत मिलने की संभावना है। केजरीवाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा, ”वे चार जून को सरकार नहीं बना रहे हैं। ये एग्जिट पोल आपको अवसाद में ले जाने का ‘खेल’ हैं।”