Home Blog Page 991

छत्तीसगढ़ : कोयला घोटाला मामले में EOW ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश, रिमांड की मांग…

0

छत्तीसगढ़ : कोयला घोटाला मामले में EOW ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को कोर्ट में किया पेश, रिमांड की मांग…

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटला मामले में एक बार फिर ईओडब्लू ने एक्शन लिया है। रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को ईओडब्लू ने कोर्ट में पेश किया है। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटला मामले में एक बार फिर ईओडब्लू ने एक्शन लिया है। रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को ईओडब्लू ने कोर्ट में पेश किया है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड में लेने के लिए अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया है। ईओडब्लू ने निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को इससे पहले रायपुर के सेन्ट्रल जेल में पहुंचकर पूछताछ की थी। पहले पांच दिन फिर तीन दिन तक पूछताछ की थी। कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग और सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ कर चुकी है।

राजनंदगांव : सब्जियों के दाम में हो रही बढ़ोतरी, लगातार बढ़ रही सब्जियों की कीमत, महंगाई से गड़बड़ा रहा रसोई का बजट…

0

राजनंदगांव :  रसोई में लगा महंगाई का तड़का, अब अरहर दाल के बाद सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, टमाटर गुजरात व मध्य प्रदेश से आ रही है। इसकी वजह से अचानक दाम में बढ़ोतरी हुई है। लोकल बाड़ियों से सब्जियों की आवक अचानक कम होने से सब्जियों में फिर महंगाई की मार पड़ रही है। दो दिनों मेें टमाटर की कीमत दोगुनी हो गई है। 15 रुपए किलो में बिकने वाला टमाटर बुधवार को 30 से 40 रुपए किलो में बिका। वहीं अन्य सब्जियों के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लगातार बढ़ रही सब्जियों की कीमत से रसोई में महंगाई का तड़का लग रहा है। महंगाई की मार से अब सब्जियों का स्वाद भी बिगड़ने लगा है। सब्जियों की बढ़ती कीमतों से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। अरहर दाल के बाद अब सब्जियों की कीमत बढ़ने से लोगों को रसोई पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। हालत यह है कि मौसमी सब्जियां भी लोगों की जेब खाली कर रही हैं।

अरहर दाल के बाद सब्जियां टेंशन बढ़ा रही हैं

लंबे समय से रसोई में शामिल अरहर दाल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अच्छे किस्म की अरहर दाल 160 से 170 रुपए किलो तक बिक रही है। वहीं अन्य दालों की कीमत भी लगातार बढ़ोतरी की जानकारी सामने आ रही है। वर्तमान में शादी सीजन चल रहा है। शादी वाले घरों में अधिक मात्रा में सब्जी की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में लगातार बढ़ रही कीमतों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

CG Vegetables: एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र से आवक

सब्जी विक्रेता पदमा पटेल ने बताया कि वर्तमान में लोकल से सब्जियों का आवक कम हो गई है। अधिकांश सब्जियां दूसरे राज्य महाराष्ट्र, गुजरात व मध्यप्रदेश से आ रही है। लोकल में सब्जियों आवक बहुत कम हो गई है। टमाटर गुजरात व मध्य प्रदेश से आ रही है। इसकी वजह से अचानक दाम में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में अधिकांश सब्जियां 60 से 80 रुपए किलो में बिक रही है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है।

सब्जी भाव प्रति किलो

टमाटर 30 से 40 रू.
गोभी – 60 रुपए
करेला 60 रुपए
भिंडी 60 रुपए
बरबट्टी 60 रुपए
डेंस 80 रुपए
मिर्च 100 रुपए
परवल 60 रुपए
खीरा 40 रुपए

chhatisgarh : 4 जून को आएगा मोदी नाम की सुनामी, बीजेपी के नारे पर कांग्रेस का पलटवार…

0

chhatisgarh : 4 जून को आएगा मोदी नाम की सुनामी, बीजेपी के नारे पर कांग्रेस का पलटवार…

4 जून को भाजपा की सरकार नहीं बन रही इसलिए भाजपा अपने पक्ष में षड्यंत्र रचकर वातावरण बना रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में मोदी नाम की सुनामी को कांग्रेस के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा का बनावटी वातावरण बताया है। साथ ही, उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 4 जून को भाजपा की सरकार नहीं बन रही इसलिए भाजपा अपने पक्ष में षड्यंत्र रचकर वातावरण बना रही है। जनता जानती है कि भाजपा फर्जीवाड़ा कर नैरेटिव बनाती है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना : आज भी वातावरण इंडिया (महागठबंधन) के पक्ष में है। पूर्व विधायक साहू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, पीएम के स्तरहीन बयान उनके जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हैं। ये दर्शाता है कि चार जून को बीजेपी की सरकार नहीं बन रही, इसीलिए अपने पक्ष में षड्यंत्र रच कर वातावरण बना रहे हैं।

एग्जिट पोल पर शाह पर कसा तंज : उन्होंने कहा, अमित शाह का बयान ही बता रहा कि वे षड्यंत्र करने पर उतर गए हैं। पहले भी देखा है कि ईवीएम और मतगणना में गड़बड़ी की जाती है। एग्जिट पोल फेल होते हैं, लेकिन अमित शाह जो बोलते हैं वो हो जाता है। ये 400 का दावा करते हैं, इससे पता चलता है कि ये धांधली कर रहे हैं।

राहुल देश के मुद्दों उठा रहे : धनेन्द्र साहू ने भाजपा के कार्टून अटैक पर बीजेपी के आरोपों को स्तरहीन बताया है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी का आरोप लगाना स्तरहीन है। राहुल देश के मुद्दों को उठा रहे हैं। राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को राष्ट्रद्रोही कह रहे, जिनका पूरा परिवार देश के लिए समर्पित रहा है। भाजपा ऐसा कह कर देश की जनता को गुमराह कर रही है।

नक्सल उन्मूलन वाले बयान का CM साय पर पलटवार : मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बयान में नक्सलवाद के खात्में में कांग्रेस को रोड़ा बताया था, जिसका पलटवार करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी का बचकाना बयान है। इतने बड़े पद में हैं, तो सोच समझकर बयान देना चाहिए। केंद्र में उनकी सरकार है, सारी मशीनरी भी उनकी है, फिर कहां कोई दिक्कत है? कहां कांग्रेस रोक रही है? उन्होंने आगे कहा कि, नक्सलवाद को लेकर ये (सीएम साय) बहुत कन्फ्यूज हैं। एक ठोस रणनीति होनी चाहिए, पर इनकी कोई रणनीति नहीं है। पूरी तरह से फेलियर साबित हुई है। बीजेपी में नक्सलियों का आत्मबल बढ़ गया है।

छत्तीसगढ़ : राज्य में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना…

0

छत्तीसगढ़ : राज्य में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना…

छत्तीसगढ़  : राज्य में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. बुधवार को राज्य में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छत्तीसगढ़ के कई जिलों का तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. सबसे अधिक तापमान बेमेतरा (43.3) में दर्ज किया गया. वहीं मुंगेली में 42.3, दुर्ग में 41.8 और राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही इन जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुानव के बाद कांग्रेस पार्टी के बर्खास्त नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती‌ है। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने दिए हैं।

0

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुानव के बाद कांग्रेस पार्टी के बर्खास्त नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती‌ है। इसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बैज ने दिए हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में बागी नेताओं की घर वापसी के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के वह नेता जिन्होंने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान या तो निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा या फिर पार्टी और पार्टी के नेताओं पर टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिए गए थे। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बहुत जल्द वापस कांग्रेस पार्टी में उन्हें बिना विरोध के शामिल किया जा सकता है। जिन नेताओं के पार्टी में वापसी की चर्चा चल रही है उनमें पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह, पार्षद अजीत कुकरेजा, आनंद कुकरेजा समेत कई चर्चित नाम जिन पर कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता की बात कहते हुए 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान कई कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर अंतर्कलह के साथ बागी होने की बजह से निष्कासन, निलंबन और जवाब दो नोटिस की कार्रवाई की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कुल 35 पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके अलावा 15 ऐसे नेता है जिन्हें पार्टी ने कारण बताओं नोटिस दिया था। वही कांग्रेस पार्टी ने दो नेताओं को निलंबित भी कर दिया था। इन नेताओं में अब तक कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल, रामशरण यादव और प्रेम चंद जायसी‌ की वापसी कर चुकी है। यह नेता लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार में सक्रिय भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में पार्टी से बाहर चल रहे बृहस्पति सिंह, सागर सिंह बैस, गोरेलाल बर्मन, किस्मत लाल नंद, हलधर साहू, मीना साहू, अनूप नाग, कांति नाग, अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा यह‌‌ कुछ बड़े नेता हैं जो‌ अब कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से बाहर किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक विनय जायसवाल के कांग्रेस पार्टी में वापसी के साथ ही उनके साथी बृहस्पति सिंह की भी चर्चा तेजी से हो रही है। वही रायपुर से पार्षद और पूर्व एमआईसी अध्यक्ष अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा भी वापस कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम कर साथ आ सकते हैं। बागियों की घर वापसी पर सीनियर नेता करेंगे निर्णय वही इस बीच पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज‌ ने बगिया की घर वापसी को लेकर एक बात साफ कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह कहा कि इस बात को लेकर पार्टी विचार करेगी। अभी 4 जून को नतीजे आना बाकी है। नतीजे आने के बाद हम सीनियर नेताओं और प्रदेश के प्रभारी से इस बारे में चर्चा करेंगे। उसके बाद आगे जो भी फैसला होगा वह पार्टी के सीनियर नेता लेंगे।

chhatisgarh : कवर्धा सड़क हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान। 24 मई की चीफ जस्टिस मामले में करेंगे सुनवाई..

0

”chhatisgarh : कवर्धा सड़क हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान। 24 मई की चीफ जस्टिस मामले में करेंगे सुनवाई… ”कवर्धा सड़क हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान। 24 मई की चीफ जस्टिस मामले में करेंगे सुनवाई”

chhatisgarh : धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं! भाजपा नेता का बड़ा बयान…

0

chhatisgarh : धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं! भाजपा नेता का बड़ा बयान…

धर्मांतरण छत्तीसगढ़ में हमेशा एक बड़ा मुद्दा रहा है। खासकर भाजपा और हिंदुवादी संगठन धर्मातरण को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। जिसका फायदा भी उन्हे विधानसभा चुनाव में मिला है। लेकिन भाजपा अब धर्मातरण से आगे बढ़कर धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण का लाभ नहीं देने की वकालत कर रही है।

भाजपा नेता भोजराज नाग ने कहा है कि धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। इतना ही नहीं भोजराज नाग ने स्थानीय सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ मिलकर बस्तर कलेक्टर से मुलाकात की और धर्मांतरित लोगों के शव को गांवों में दफनाने का विरोध किया है।

कांकेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भोजराज नाग ने आदिवासियों के धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। भोजराज नाग ने कहा है की अनुसूचित जनजाति का कोई व्यक्ति अगर धर्मांतरण करता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। भोजराज नाग ने कहा है कि पहले से ही आर्टिकल 341 में यह प्रावधान है, उन्होंने आर्टिकल 342 में भी संशोधन करने और धर्मांतरण करने वाले अनुसूचित जनजाति के लोगों को धर्मांतरण का लाभ न दिए जाने की मांग कर दी है।

मंगलवार को जगदलपुर पंहुचे भोजराज नाग ने स्थानीय सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ मिलकर बस्तर कलेक्टर से मुलाकात की और धर्मांतरित लोगों के शव को गांवों में दफनाने का विरोध किया। बता दें कि हाल ही में उच्च न्यायालय ने बस्तर जिले के छिंदबहार गांव में धर्मांतरित मृतक के शव को दफनाने का आदेश मृतक की भूमि में ही दिया था। भोजराज नाग ने कहा है कि मृतक के धर्मांतरित होने को लेकर उच्च न्यायालय को गुमराह किया गया। इसे लेकर जल्द ही समाज अपना पक्ष उच्च न्यायालय के समक्ष रखेगा।

Lok Sabha Elections 2024: शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की भगवान के दूत से तुलना, कहा- ‘POK लेंगे वापस…

0

Lok Sabha Elections 2024: शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की भगवान के दूत से तुलना, कहा- ‘POK लेंगे वापस…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार (21 मई) को कांग्रेस और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया.

साथ ही तगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक साथ लाएंगे. बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में दक्षिणी दिल्ली में एक चुनावी सभा में यह बोला.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर मोदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को वापस ले लेंगे. पीएम मोदी की तुलना भगवान के दूत से करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें भगवान ने देश में बुराई खत्म करने के लिए भेजा है. उनके मार्गदर्शन में देश समृद्ध हुआ है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है.

‘राजधानी की सभी सीटें BJP जीतेगी’
शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर कांग्रेस और नेहरू ने देश को तोड़ने का पाप किया, यदि नेहरू ने 1947 का युद्ध नहीं रोका होता और इसे तीन दिन और जारी रहने दिया होता, तो आज पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा होता और कोई पीओके नहीं होता. उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगी.

शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया, जिन्होंने उन्हें आम आदमी पार्टी बनाने में मदद की थी. वहीं विपक्षी ‘इंडिया’ गुट पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने इसे मजबूरी का गठबंधन करार दिया. उन्होंने कहा कि यह लोग देश को ठीक से नहीं चला सकते. उन्होंने अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का भी एलान नहीं किया है. केवल पीएम मोदी ही देश को प्रभावी ढंग से चला सकते हैं और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं.

Haryana Lok Sabha Election 2024: ‘वोट जिहाद कांग्रेस पार्टी की…’, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का बड़ा आरोप…

0

Haryana Lok Sabha Election 2024: ‘वोट जिहाद कांग्रेस पार्टी की…’, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का बड़ा आरोप…

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग होनी है. इससे पहले प्रदेश में बड़े जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसके साथ ही नेताओं में वार-पलटवार का दौर भी तेज हो गया है.

इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी ने भारत को बदला है और कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है. कांग्रेस की दुकान में सामान नहीं रहा. कांग्रेस बौखला गई है, इसलिए झूठ का सहारा लेकर लोगों को बहलाने की कोशिश करते हैं.

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे पिछले दिनों हरियाणा में आए. इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे कि ये लड़ाकूओं की भूमि है, यहां से 1 करोड़ नौकरी देने की बात कही थी. तब वहां जनसभा में बैठे लोगों ने कहा कि नौकरियां बिना पर्ची और खर्ची के यहां मिल रही है. इस तरह झूठ का प्रचार करके कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है.” सीएम सैनी ने कहा कि आजकल वोट जिहाद कांग्रेस पार्टी की नीति है कि लोगों के पास जाकर झूठ बोलों उन्हें बरगलाओं और वोट ले लो.”

‘कांग्रेस गरीबी हटाओं के नारे से वोट लेती रही’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को अपने 60 साल के कार्यकाल में क्या-क्या काम हुए हैं वो देश को बताना चाहिए, ताकि आगे वोट ले सके. कांग्रेस के पास वैसे बताने के लिए कुछ नहीं है और जब उनके पास कुछ नहीं है तो कौन उनको वोट देगा. कांग्रेस 35 साल तक तो गरीबी हटाओं के नारे से वोट लेती रही. देश के लोगों का किस प्रकार से शोषण किया है.

सीएम सैनी ने कहा कि विकास की गति को रोकने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है. लोगों को लाइन में खड़ा करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है. आज पीएम मोदी देश को भी आगे बढ़ा रहे हैं और देश का सम्मान भी बढ़ा रहे है और देश को सुविधा अनुसार हर चीज मुहैया भी करा रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी समेत UP में ये चार किले भेदने को BJP तैयार! प्लान के साथ ढूंढ लिया सिपाहसलार…

0

Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी समेत UP में ये चार किले भेदने को BJP तैयार! प्लान के साथ ढूंढ लिया सिपाहसलार…

बीजेपी ने इसके लिए न सिर्फ पूरा ब्लू प्रिंट (प्लान) बना लिया है बल्कि सिपाहसलार भी ढूंढ लिया है. पार्टी को लगता है कि यह चेहरा उसे चुनाव में बढ़त दिलाएगा.

पूर्वी यूपी में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया वे चार लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां पर आदिवासी (गोंड और खारवार) चुनावों में अहम निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

यूपी के पूर्वी क्षेत्र में अच्छी-खासी आदिवासी आबादी मानी जाती है, जिसमें बनारस भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं.

अंग्रेजी अखबार ‘दि इंडियन एक्सप्रेस’ के ‘डेल्ही कॉन्फिडेंशियल’ कॉलम के मुताबिक, बीजेपी की यूपी इकाई की नजरें फिलहाल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हैं.

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से उत्तर प्रदेश बीजेपी ने गुजारिश की है कि वह चुनाव प्रचार के लिए पार्टी को समय दें.

अर्जुन मुंडा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. यूपी बीजेपी की ओर से खास चार सीटों पर प्रचार के लिए उन्हें चुने जाने के बाद सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले गए.

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अर्जुन मुंडा बीजेपी के लिए यूपी में आदिवासी बहुल इलाकों में वोटर्स को चुनावी माहौल के बीच रिझा सकते हैं और फायदा दिला सकते हैं.