Home Blog Page 995

कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन पर सवाल, विशेषज्ञों से जानिए जवाब…

0
एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield ) के बाद अब कोवैक्सीन (covaxin ) सवालों के घेरे में आ गई है. कोवैक्सीन भारत की स्वदेशी वैक्सीन है जिसे भारत बायोटेक ने बनाया है. नई स्टडी में पता चला है कि कोवैक्सीन लगवाने वाले लगभग एक तिहाई लोगों में एक साल बाद साइड इफेक्ट्स देखने को मिले, जैसे सांस संबंधी इंफेक्शन, स्किन से जुड़ी बीमारियां और ब्लड क्लॉटिंग/खून के थक्के.

Congress से BJP में शामिल हुईं Radhika Khera का Bhupesh Baghel पर हमला!

0

Congress से BJP में शामिल हुईं Radhika Khera का Bhupesh Baghel पर हमला!

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं राधिका खेड़ा भूपेश बघेल पर निशाना साधा है कहा- भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगा है.

CG Raipur : फिर गरमाया तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण का मामला।

0

फिर गरमाया तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण का मामला: फिर एक बार तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण का मसला गरमाया है। चौड़ीकरण के लिए आज मेयर एजाज निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1 बजे मेयर अफसरों के साथ निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण से पहले मेयर व्यापारियों की बैठक लेंगे। सालों से लंबित है तात्यापारा चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट।

जीई रोड पर शारदा चौक के बॉटल नेक से पूरा शहर परेशान है। रोज लाखों वाहन शारदा चौक से होकर तात्यापारा की ओर आते-जाते समय जाम में फंसते हैं। करीब आधा किलोमीटर के इस पैच का चौड़ीकरण पिछले 15 साल से अटका है।

chhatisgarh : बीजेपी ने ओडिशा में छ.ग. के दिग्गज नेता, मंत्रियों ने संभाला मोर्चा।

0

छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता, मंत्रियों ने संभाला मोर्चा : बीजेपी ने ओडिशा में पूरी ताकत झोंकी है। 20 मई को पांचवे चरण का मदतान होना है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव सहित मंत्री भी ओडिशा दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता, मंत्री ने दोनों राज्यों में मोर्चा संभाल रखा है। मंत्री, विधायकों, संगठन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। आज शाम 5 बजे ओडिशा और झारखंड में प्रचार थमेगा।

chhatisgarh : एमपी कांग्रेस कार्यालय पर वास्तुदोष को लेकर गरमाई सियासत: कार्टून के माध्यम से BJP ने भूपेश बघेल पर कसा तंज।

0

एमपी कांग्रेस कार्यालय पर वास्तुदोष को लेकर गरमाई सियासत: कार्टून के माध्यम से BJP ने भूपेश बघेल पर तंज कसा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मानते हैं कि कांग्रेस मुख्यालय में वास्तु दोष है। जिसको लेकर जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यालय के गेट को बंद करवा दिया है। लेकिन साथ ही एक दूसरा गेट आने-जाने के लिए खोल दिया है। इस पर तंज कसते हुए बीजेपी ने कार्टून बनाया है। बीजेपी ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में वास्तुदोष है और छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मस्तिष्क दोष।

chhatisgarh : पूर्व सीएम भूपेश बघेल का प्रचार जारी : पूर्व CM भूपेश बघेल आज रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगे।

0

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का प्रचार जारी : पूर्व CM भूपेश बघेल आज रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगे। रायबरेली में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे । फिर अमेठी में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। भूपेश बघेल रायबरेली के सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।

chhatisgarh : मतगणना की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग…

0
”निर्वाचन आयोग मतगणना की तैयारियों में जुट गया है।”
मतगणना की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग : 4 जून को मतगणना होगी। 7 सीटों की गिनती काउंटिंग सेंटर में होगी। सभी विधानसभाओं के लिए मोर्चा संभाला जायेगा । इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। साथ ही वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

स्वाति मालीवाल का कोर्ट में बयान- केजरीवाल का PA मेरे प्राइवेट पार्ट और पेट पर लात मारता रहा, मेरी शर्ट उपर खींची, बटन खुल गये थे…

0

स्वाति मालीवाल का कोर्ट में बयान- केजरीवाल का PA मेरे प्राइवेट पार्ट और पेट पर लात मारता रहा, मेरी शर्ट उपर खींची, बटन खुल गये थे…

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर में पिछले सोमवार को सांसद स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ था, इसकी कहानी सामने आ गयी है. स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराया है.

गुरूवार को पुलिस ने स्वाति के बयान पर एफआईआर दर्ज की थी, आज पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची. कोर्ट में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में अपने साथ हुए वाकये की जानकारी दी.

पुलिस ने राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपों पर CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव पर FIR दर्ज की है. इस FIR के मुताबिक जब स्वाति, केजरीवाल से मिलने पहुंचीं तो उनकी जगह PA बिभव आए. केजरीवाल के घर में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता और बदतमीजी ही नहीं हुई, बल्कि खतरनाक तरीके से हमला हुआ था. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद कोर्ट में जो बयान दिया है उसमें बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि बिभव कुमार ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला किया और बुरी तरह पीटा. बिभव ने उनके शरीर के कई हिस्से पर हमला किया। वह दर्द से चींखती रहीं, लेकिन उसे रहम नहीं आई.

……तेरी औकात क्या है”

स्वाति ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 13 मई को सीएम आवास गईं थीं। वह सीएम के आवास में उनसे मुलाकात के इंतजार में डॉइंग रूम में बैठी थीं. स्वाति ने कहा है कि सीएम उनसे मिलने वाले थे, लेकिन तभी अचानक केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार कमरे में घुस आए. बिभव ने उन्हें देखते ही चीखना शुरू कर दिया और गाली देनी शुरू की. बिभव कुमार ने कहा-‘तू कैसे हमारी बात नहीं मानेगी? कैसे नहीं मानेगी? *** तेरी औकात क्या है कि हमको न कर दे.

कपड़े खींचे, प्राइवेट पार्ट पर मारा

स्वाति ने अपने बयान में कहा है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं कि बिभव ने हमला कर दिया. ‘उसने मुझे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. मुझे कम से कम 7-8 बार थप्पड़ मारे. मैं लगातार चिल्ला रही थी. मैं बिल्कुल सदमे में थी और बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही था. खुद को बचाने के लिए मैंने उसे अपने पैरों से दूर भगाया. उस समय वह मुझ पर झपटा और मुझे बेरहमी से घसीटा. सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनकी शर्ट के बटन तक खुल गए थे, इसके बावजूद बिभव नहीं रुका. एफआईआर के मुताबिक स्वाति ने कहा है कि आरोपी ने उनकी छाती, पेट और प्राइवेट पार्ट एरिया में लात मारी.

मैं दर्द से चीख रही थी, वह मार रहा था

स्वाति ने कहा, मैं लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थी. मैं बहुत दर्द में थी और मेरी शर्ट ऊपर आ रही थी लेकिन वह फिर भी मुझ पर हमला करता रहा. मैं बार-बार कह रही थी कि मेरे पीरियड्स चल रहे हैं और वह मुझे छोड़ दो, मैं दर्द में हूं. वह ने बार-बार अपनी पूरी ताकत से मुझ पर हमला कर रहा था. मैं किसी तरह से छूटने में कामयाब हुई. फिर मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर बैठ गई और जमीन से अपना चश्मा उठाया. मैं बहुत सदमे में थी. तब मैंने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी. स्वाति मालीवाल ने कहा है कि बाद में भी बिभव ने उन्हें धमकी दी और कहा कि तुम कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी.

स्वाति मालीवाल ने पुलिस में दर्ज कराये गये एफआईआर में कहा है कि घटना के बाद वे पुलिस थाने तक गईं लेकिन बहुत दर्द में होने की वजह से वापस घर चली गईं. इस घटना को अपने जीवन का सबसे कठिन समय बताते हुए स्वाति ने कहा है-ये मेरे लिए यह बहुत दर्दनाक है. ये मेरे जीवन का सबसे कठिन समय है. दर्द और सदमे ने दिमाग को सुन्न कर दिया है. हमले के बाद से मेरे सिर और गर्दन में लगातार दर्द हो रहा है. मेरी बांहें बहुत दुख रही हैं और पेट में भी दर्द हो रहा है. मुझे चलने में भी दिक्कत हो रही है. मुझे एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बेरहमी से पीटा गया जिसे मैं लंबे समय से जानती हूं. मैं इस घटना से बहुत परेशान हूं और मुझे इस बात का दुख है कि कोई ऐसा गुंड़ा व्यवहार कर सकता है. मैं पूरी तरह से टूट गई हूं. इसके कारण मुझे खुद को संभालने और पुलिस को लिखित शिकायत देने में 3 दिन लगे. मैं पुलिस ने अनुरोध करती हूं कि वह इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करे.

बहुमत नहीं मिला तो PLAN B? अमित शाह का जवाब सुन इंडिया गठबंधन की उड़ेगी नींद…

0

बहुमत नहीं मिला तो PLAN B? अमित शाह का जवाब सुन इंडिया गठबंधन की उड़ेगी नींद…

शाह पूरी तरह आत्म विश्वास से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापसी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होने जा रही है। चार चरणों की वोटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि बीजेपी बहुमत पहले ही पा चुकी है और अब तो बस 400 पार जाना है। विपक्ष उनके दावों पर चुटकी जरूर ले रहा है, लेकिन शाह पूरी तरह आत्म विश्वास से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापसी कर रहे हैं।

शाह का प्लान बी क्या है?

अमित शाह ने हर सवाल का जवाब दिया है। उनसे पूछा गया कि अगर बहुमत नहीं मिलता तो क्या शाह के पास कोई प्लान बी भी तैयार है? इस पर गृह मंत्री ने कहा कि प्लान बी की जरूरत तब पड़ती है जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60 फीसदी से कम होती है। मैं तो भरोसे के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापसी करने वाले हैं। वैसे इससे पहले भी कई इंटरव्यू में शाह कह चुके हैं कि पीएम मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, 2029 के चुनाव में भी वे बीजेपी का चेहरा रहने वाले हैं।

आरक्षण पर विपक्ष के नेरेटिव पर जवाब

वैसे इस समय इंडिया गठबंधन ने चुनाव में आरक्षण को भी मुद्दा बना रखा है। नेरेटिव सेट किया गया है कि अगर बीजेपी फिर सत्ता में आई तो संविधान बदल आरक्षण को भी खत्म करने का काम होगा। इस पर अमित शाह ने बोला कि हमने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक SC, ST और OBC आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता… नरेंद्र मोदी से बड़ा SC, ST और OBC आरक्षण का कोई समर्थक नहीं है।

साउथ में बीजेपी के लिए क्या उम्मीद?

अब आरक्षण के बाद शाह से दक्षिण भारत की राजनीति पर भी सवाल हुआ। आखिर बीजेपी कितना वहां से गेन कर सकती है, कांग्रेस की रणनीति को लेकर उनके क्या विचार है, इन पहलुओं पर भी एक विस्तृत जवाब मिला। अमित शाह ने इंटरव्यू में जोर देकर कहा कि अगर कोई कहता है कि ये अलग देश है, तो यह बहुत आपत्तिजनक है… इस देश का अब कभी भी विभाजन नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता ने उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने की बात कही और कांग्रेस पार्टी इससे इनकार नहीं करती। देश की जनता को सोचना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा क्या है…पांच राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक को मिलाकर इन चुनाव में भाजपा सबसे बड़ा बद बनने जा रही है।

इंडिया गठबंधन के चरित्र पर सवाल

दक्षिण भारत की राजनीति के अलावा गृह मंत्री ने इंडिया गठबंधन भी तंज कसने का भी एक भी मौका नहीं छोड़ा। उनके मुताबिक हर बड़े और देशहित वाले मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के हर नेता के विचार एक समान दिखाई पड़ते हैं। कुछ उदाहरणों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मुझे लगता है कि बदलाव होगा। पूरे INDI गठबंधन का चरित्र एक तरह से एक-दूसरे से मिलता है। सारी पार्टियां परिवारवादी है, सारी पार्टियां कहती हैं कि धारा 370 वापस लाएंगे। सारी पार्टियां तीन तलाक चाहती हैं। सारी पार्टियां भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं।

पहले गठबंधन की चर्चा, फिर पटनायक पर हमला क्यों?

वैसे इस समय ओडिशा की राजनीति भी काफी दिलचस्प चल रही है, जिस राज्य में पहले बीजेपी के साथ गठबंधन के चर्चे चल रहे थे, वहां पर अब पीएम मोदी सीएम नवीन पटनायक पर हमलावर हैं। इस यू टर्न को लेकर अमित शाह ने बताया कि किसी भी नेता द्वारा बयान हालिया स्थिति को देखते हुए किया जाता है। PM ने मौजूदा स्थिति को देखकर ही बयान किया है। मेरा भी मानना है कि वहां सरकार बदलने जा रही है।

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी इन दिनों ओडिशा और झारखंड में चुनावी प्रचार ।

0

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी इन दिनों ओडिशा और झारखंड में चुनावी प्रचार ।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी इन दिनों ओडिशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं। वहां पर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धि बताने के साथ ही  ओडिशा-झारखंड दोनों राज्य सरकारों की कमियां गिना रहे हैं। अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान चल रहा है।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बरगढ़ और संभलपुर, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कांटाभांजी लोकसभा क्षेत्र, मुख्यमंत्री विजय शर्मा बरगढ़ और मयूरभंज, मंत्री ओपी चौधरी बरगढ़ और सुंदरगढ़, मंत्री टंकराम वर्मा सुंदरगढ़, पूर्व मंत्री राजेश मूणत भुवनेश्वर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा में कमान संभाले हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी से बेहतर विकल्प ओडिशा के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले 25 वर्षों से ओडिशा का शोषण किया गया है। उसके विदाई का ओडिशा की जनता ने मन बना लिया है। ओडिशा की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ओडिशा की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरूरी है। आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन पटनायक सरकार का रवैया ओडिशा के विकास के लिए निष्क्रिय है। पटनायक सरकार केवल सत्ता को अपना उद्देश्य मानती है सेवा को नहीं।

वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटनायक सरकार ने पिछले ढाई दशकों से प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर ओडिशा को शोषित बनाकर रखा है। अब ओडिशा की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है।छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा है कि झारखंड में इस बार के चुनाव से राज्य को पिता-पुत्र के भ्रष्टाचार की पॉलिटिक्स से मुक्ति मिलेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के संसाधनों की जैसे खुली लूट मचाई है, उससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यह लोकसभा चुनाव सिर्फ विकसित भारत के संकल्प का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लालफिताशाही से मुक्ति दिलाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुनाव में अपनी हार तय मानकर नये बहाने खोजने लगी है।

झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में घाटशीला विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा से वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं घाटशीला विधानसभा के समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने सुखदेव विधानसभा के सुखदेव नगर मंडल, अपर बाजार मंडल, लोअर बाजार मंडल के शक्ति केंद्र, मंडल प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक ली। शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ चर्चा कर उन्होंने बूथ समितियों के माध्यम से घर-घर पर्ची, प्रचार सामग्री भेजते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। इसके साथ ही 19 और 20 मई को मतदान पर्ची वितरण अभियान का शुभारंभ लोकसभा के सभी मंडलों में किए जाने के विषय पर चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा सह प्रभारी एवं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने संबलपुर में एक चुनावी सभा में आरोप लगाते हुए कहा कि नवीन पटनायक ने ओडिशा में कुशासन का कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र की योजनाओं पर बाधा अटकाने एवं मोदी सरकार की योजनाओं पर अपने नाम की लीपापोती करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। ओडिशा को हर मोर्चे पर पिछड़ा हुआ बना दिया है। तमाम खनिज संसाधन, मेहनतकश प्रदेशवासी, केंद्र सरकार द्वारा निरंतर भेजी जा रही भारीभरकम सहायता राशि का भी पटनायक सरकार ने दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा नो सीएम है नवीन बाबू।