छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता, मंत्रियों ने संभाला मोर्चा : बीजेपी ने ओडिशा में पूरी ताकत झोंकी है। 20 मई को पांचवे चरण का मदतान होना है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव सहित मंत्री भी ओडिशा दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता, मंत्री ने दोनों राज्यों में मोर्चा संभाल रखा है। मंत्री, विधायकों, संगठन से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। आज शाम 5 बजे ओडिशा और झारखंड में प्रचार थमेगा।