Home प्रदेश जयपुर में सेवा भारती का राष्ट्रीय सेवा संगम आज से, मोहन भागवत...

जयपुर में सेवा भारती का राष्ट्रीय सेवा संगम आज से, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ!

17
0

Rashtriya Seva Sangam : जयपुर। राष्ट्रीय सेवा भारती का तीसरा सेवा संगम आज से केशव विद्यापीठ जामडोली में शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्रीय सेवा संगम का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भागवत ट्रेन से गुरुवार रात जयपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन परक्षेत्र प्रचारक निंबाराम व अन्य ने भागवत का स्वागत किया। भागवत दो दिन सेवा संगम में रहेंगे। वहीं सेवा संगम में गुरुवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज और महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द सहित अन्य संतों ने किया।

इस मौके पर संतों ने कहा कि प्राचीन काल में भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था। जिसे कई आक्रांताओं ने लूटा। लेकिन अब भारत ने केवल संपन्न नहीं शक्तिशाली भी बन रहा है। सेवा संगम में देशभर से आए और शिक्षा, स्वास्थ्य और भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं ने अपने सेवा कार्यों को स्टॉलों पर प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय सेवा भारती की महासचिव रेणु पाठक ने बताया औपचारिक उद्घाटन सत्र में सरसंघचालक के अलावा पीरामल समूह मुंबई के चेयरमैन अजय पीरामल बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे।

राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज प्रतिनिधियों को आर्शीवचन देंगे। उन्होंने बताया कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के ध्येय वाक्य के साथ बीस वर्षों से वंचित, पीड़ित, उपेक्षित और अभावग्रस्त बंधुओं के उत्थान में जुटे सेवा भारती का यह तृतीय महासंगम होगा। समाज में प्रगति करने के लिए पूरे देश में अथक परिश्रम करने वाले स्वयंसेवकों की सफलता की सौ कहानियां यहां सबको बताई जाएंगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन विषयों पर विचार-विमर्श

सेवा संगम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श होगा। सेवा संगम का मुख्य और निहित उद्देश्य सेवा भारती से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों के बीच तालमेल स्थापित करके एक सामंजस्यपूर्ण, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज और समृद्ध भारत का निर्माण करना है। साथ ही स्वयंसेवकों, महिलाओ का उत्साहवर्धन करना और भारत को सुपोषित बनाना भी एक उद्देश्य है।

संघ पदाधिकारियों और संतों की रहेगी मौजूदगी

तीसरे सेवा संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, उद्यमी नरसीराम कुलारिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैया जी जोशी, सह सरकार्यवाहक मुकुंद सीआर, स्वामी माधवानन्द विश्व शान्ति परिषद के संस्थापक विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द, विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज, राजसमंद से संसद सदस्य दिया कुमारी और उद्यमी अशोक बागला उपस्थित रहेंगे।

राजधानी जयपुर के आमेर के चावंड का मंड में शुक्रवार तड़के गलीचा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

राष्ट्रीय सेवा भारती का तीसरा सेवा संगम आज से केशव विद्यापीठ जामडोली में शुरू होने जा रहा है।

ये दोनों ब्लैक होल हमारे सूर्य से करीब 9 से 10 गुना ज्यादा बड़े हैं और हमारी अपनी आकाशगंगा के अंदर हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने कहा कि बेटे अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले से उन्हें बहुत दुख हुआ है।