Home छत्तीसगढ़ ‘Bharose Ka Sammelan’ Program : कार्यक्रम स्थल लालबाग पहुंचीं प्रियंका गांधी, सीएम...

‘Bharose Ka Sammelan’ Program : कार्यक्रम स्थल लालबाग पहुंचीं प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल…

24
0

जगदलपुर। ‘Bharose Ka Sammelan’ Program कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बस्तर दौरे पर पहुंची हुई है। इस दौरान वे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में ​शामिल हुए है।

जानकारी के अनुसार वह दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर आई हैं। बस्तरिया संस्कृति नाचा के साथ उनका स्वागत किया गया और कार्यक्रम स्थल में भूपेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो की प्रदर्शनी प्रियंका गांधी देखी।

‘Bharose Ka Sammelan’ Program इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी, राजीव शुक्ला भी मौजूद है। बस्तर में वनोपज खरीदी कर सरकार ने भरोसा जीता। नक्सल मामलों में निर्दोष आदिवासियों को सरकार ने रिहाई की है।