Home देश Bank Holiday in July 2023: 5 या 10 दिन नहीं बल्कि इतने...

Bank Holiday in July 2023: 5 या 10 दिन नहीं बल्कि इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

24
0

Bank Holiday in July 2023: जुलाई में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार समेत करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र के बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।

रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक सार्वजनिक हॉलिडे पर बंद रहेंगे और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां राज्यवार है। जुलाई महीने में शनिवार और रविवार को छोड़कर 8 छुट्टियां हैं। इसकी शुरुआत 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंदजी के जन्मदिन पर होगी। वहीं, 31 जुलाई को शहीद दिवस के अवकाश के साथ खत्म होगी।

जुलाई 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

2 जुलाई 2023- रविवार

5 जुलाई 2023- गुरु हरगोबिंदजी सिंह जयंती (जम्मू-कश्मीर)

6 जुलाई 2023- एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)

8 जुलाई 2023- दूसरा शनिवार

9 जुलाई 2023- रविवार

11 जुलाई 2023- केर पूजा (त्रिपुरा)

13 जुलाई 2023- भानु जयंती (सिक्किम)

16 जुलाई 2023- रविवार

17 जुलाई 2023- यू तिरोट सिंग दिवस (मेघालय)

21 जुलाई 2023- द्रुक्पा त्से-जी (गंगटोक)

22 जुलाई 2023- चौथा शनिवार

23 जुलाई 2023- रविवार

29 जुलाई 2023- मुहर्रम

30 जुलाई 2023- रविवार

ऑनलाइन निपटा सकते हैं काम

बैंक बंद होने पर कई काम रुक जाते हैं। ऐसे में ग्राहक मोबाइल और नेट बैंकिंग के जरिए काम निपटा सकते हैं। इसके अलावा यूपीआई के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। वहीं, पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जमा हो रहे दो हजार रुपये के नोट

देश के सभी बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा हो रहे हैं। नागरिक सितंबर तक 2000 के नोटों को जमा कर सकते हैं। अगर आपके पास भी नोट हैं, तो अपनी छुट्टियों की प्लानिंग बनाकर बैंक में जमा कर सकते हैं।